Back
हमीरपुर नगर निगम ने आवारा कुत्तों का टीकाकरण और नसबंदी योजना शुरू की
ASARVINDER SINGH
Oct 28, 2025 08:48:06
Hamirpur, Himachal Pradesh
नगर निगम हमीरपुर के अधिकार क्षेत्र में आवारा घूम रहे कुत्तों का टीकाकरण किया जा रहा है। इस अभियान के तहत अब तक 320 कुत्तों को एंटी रेबीज के टीके लगाए गए हैं। यह अभियान जारी है तथा हरेक वार्ड में पहुंचकर नगर निगम और पशु पालन विभाग की टीम कुत्तों का टीकाकरण कर रही है। इस अभियान के बाद नगर निगम क्षेत्र में जन्म नियंत्रण अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान के तहत आवारा कुत्तों की नसबंदी की जाएगी। नसबंदी के बाद कुछ दिनों तक नगर निगम ही उनकी देखभाल करेगा। इसके लिए दमकल विभाग के समीप पोस्ट ऑपरेटिव केयर सेंटर का निर्माण किया गया है। पोस्ट ऑपरेटिव केयर सेंटर में ही कुछ दिनों तक इन्हें रखा जाएगा तथा इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी नगर निगम की होगी। उनकी देखभाल के लिए नगर निगम कर्मचारियों की ड्यूटी लगाएगा। नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। लगातार बढ़ रही है संख्या जहां स्थानीय लोगों के लिए चिंता का सबक बनी हुई है तो वही नगर निगम के लिए भी परेशानी पैदा कर रही है। कई बार ये आवारा कुत्ते झुंड में बच्चों तथा बुजुर्गों पर हमला कर देते हैं। आवारा कुत्तों के काटने से रेबीज होने का खतरा बना रहता है। इस खतरे को भांपते हुए नगर निगम हमीरपुर ने पशु पालन विभाग के सहयोग से आवारा कुत्तों का टीकाकरण शुरू किया है। टीकाकरण अभियान के पूरी तरह समाप्त हो जाने के बाद जन्म नियंत्रण अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान के तहत नगर निगम के कर्मचारी आवारा कुत्तों को पकड़कर इनकी नसबंदी करवाएंगे। नसबंदी का कार्य पशु पालन विभाग की तरफ से किया जाएगा। नसबंदी करने के उपरांत कुछ दिनों तक कुत्तों की देखभाल पोस्ट ऑपरेटिव केयर सेंटर में की जाएगी। नसबंदी के बाद कुत्तों को उसी जगह पर छोड़ा जाएगा जहां से इन्हें पकड़ा गया होगा। नगर निगम के माध्यम से पोस्ट कोऑपरेटिव केयर सेंटर सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। पोस्ट ऑपरेटिव केयर सेंटर का ढांचा तैयार कर लिया गया है। यहाँ पर बेहतर व्यवस्था की जाएगी।
3
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
NSNaresh Sethi
FollowOct 29, 2025 13:49:5814
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowOct 29, 2025 13:45:3610
Report
BSBhushan Sharma
FollowOct 29, 2025 13:45:1414
Report
KSKamaldeep Singh
FollowOct 29, 2025 13:32:302
Report
RMRakesh Malhi
FollowOct 29, 2025 13:32:234
Report
SSSanjay Sharma
FollowOct 29, 2025 13:32:061
Report
VSVARUN SHARMA
FollowOct 29, 2025 13:23:542
Report
MSManish Sharma
FollowOct 29, 2025 13:20:343
Report
ADAnkush Dhobal
FollowOct 29, 2025 13:00:452
Report
SSSanjay Sharma
FollowOct 29, 2025 12:48:423
Report
RBRohit Bansal
FollowOct 29, 2025 12:33:393
Report
SPSomi Prakash Bhuveta
FollowOct 29, 2025 12:31:500
Report
SSSandeep Singh
FollowOct 29, 2025 12:30:470
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowOct 29, 2025 12:24:271
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowOct 29, 2025 12:22:541
Report