Back
ऊना में बारूद से गाय का जबड़ा फटा; चार घंटे की सर्जरी के बाद स्थिति स्थिर
RMRakesh Malhi
Oct 29, 2025 13:32:23
Una, Himachal Pradesh
बद्दी-बरोटीवाला में खेतों में सुअरों से फसलों को बचाने के लिए रखा गया बारूद का गोला एक गाय ने निगल लिया। मुंह के अंदर पहुंचते ही यह बारूद का गोला फट गया। क्षेत्रीय पशु चिकित्सालय बरनोह (ऊना) के चिकित्सकों की टीम ने चार घंटे के सफल आपरेशन के बाद जबड़े का सफल आपरेशन किया। अभी गाय की जीभ नहीं चल रही है इसलिए गाय को खाने-पीने के लिए गले के पास एक पाइप डाली गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बद्दी-बरोटीवाला के किसान आजाद ने अपनी गाय को खेतों में चरने के लिए छोड़ा था। करीब तीन दिन पहले उसने गाय को रखा था। इस दौरान बरोटीवाला में किसी किसान द्वारा फसल को सुअरों से बचाने के लिए रखा गया बारूद का गोला गाय ने निगल लिया। इससे गाय का जबड़ा बुरी तरह से फट गया। पशु चिकित्सकों निशांत रणौत, डा. शिल्पा रणौत, डा. स्टैफनी, डा. निकिता, फार्मासिस्ट रमेश, सिमरन, महावीर आदि ने चार घंटे तक इस गाय का सफल आपरेशन किया। डा. निशांत रणौत ने बताया कि गाय के एक हिस्से से चमड़ी काटकर गाय के जबड़े का आपरेशन किया गया है। धीरे-धीरे मास जोड़ना शुरू होगा और मुंह की शेप पूरी तरह ठीक रहेगी। अभी मुंह से कुछ भी खाया नहीं जा सकता है। इसको देखते हुए सर्जरी करके गले में एक पाइप डाला गया है। इस पाइप से ही गाय को खाना-पीना दिया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि इस गाय के जबड़े के ठीक होने में कम से कम एक महीने का समय लग सकता है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
NSNaresh Sethi
FollowOct 29, 2025 13:49:583
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowOct 29, 2025 13:45:360
Report
BSBhushan Sharma
FollowOct 29, 2025 13:45:140
Report
KSKamaldeep Singh
FollowOct 29, 2025 13:32:300
Report
SSSanjay Sharma
FollowOct 29, 2025 13:32:060
Report
VSVARUN SHARMA
FollowOct 29, 2025 13:23:542
Report
MSManish Sharma
FollowOct 29, 2025 13:20:340
Report
ADAnkush Dhobal
FollowOct 29, 2025 13:00:450
Report
SSSanjay Sharma
FollowOct 29, 2025 12:48:421
Report
RBRohit Bansal
FollowOct 29, 2025 12:33:390
Report
SPSomi Prakash Bhuveta
FollowOct 29, 2025 12:31:500
Report
SSSandeep Singh
FollowOct 29, 2025 12:30:470
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowOct 29, 2025 12:24:271
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowOct 29, 2025 12:22:541
Report
