Back
हिमाचल में पहली बार एयर शो, सूर्य किरण टीम ने हमीरपुर में माहौल बदला
ASARVINDER SINGH
Mar 25, 2026 08:25:33
Hamirpur, Himachal Pradesh
हमीरपुर। भारतीय वायु सेना की सूर्य किरण टीम ने सुजानपुर टिहरा के मैदान के आसमान पर एयर शो के दौरान 22 मिनट तक अपने करतब दिखाए । प्रदेश में पहली बार आयोजित वायु सेना के लड़ाकू विमानों के इस एयर शो को देखने के लिए हमीरपुर जिला सहित सीमावर्ती है कांगड़ा जिला से आए विभिन्न स्कूलों के छात्रों के अलावा आम जनता बड़ी संख्या में मोजूद रही । एयर शो के दौरान वायु सेना के विमान ने आसमान में करतब दिखाए। इस अवसर पर विशेष रूप से सुजानपुर के विधायक कैप्टन रंजीत राणा जिलाधीश गंधर्व राठौर पुलिस अधीक्षक बलवीर ठाकुर सुजानपुर सैनिक स्कूल के प्रिंसिपल ग्रुप कैप्टन रचना जोशी सहित सैनिक स्कूल का समस्त स्टाफ वी सुजानपुर के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे ।पायलट ने शो के दौरान आसमान पर विभिन्न विमानों की कलाकृतियों भी बनाई। भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार यहां पर विमान से करतब दिखाने चुनौती पूर्ण है ऐसे में पायलट साहित अपस्थित छात्रों ने भी उनके शो को सराहना की।वायु सेना की प्रसिद्ध सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम के कुल नौ विमान सुजानपुर के मैदान के ठीक ऊपर आसमान में कई हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे। इस आयोज में कमेंट्री करने के लिए सूर्य किरण एरोबेटिक की टीम सुजानपुर मैदान में युवाओं को कलाकृतियों के बारे में भी विस्तृत रूप से जानकारी साझा की ।
इस अवसर पर एयर शो देखने आई एनसीसी कैडेट ईशा शर्मा और प्रियंका ने बताया कि एयर शो को देखकर वह काफी उत्साहित हैं औऱ भारतीय सेवा के जज्बे को हुए सलाम करते हैं उन्होंने कहा कि शो के दौरान ऐसे करतब दिखाने को मिले जो अफसर वे फिल्मों में देखा करते थे उन्होंने कहा कि इस तरह के शो युवाओं में देश भक्ति के जब्बे को बढ़ाने का काम करती है ।
बाइट प्रियंका और ईशा
एनसीसी कैडेट
सैनिक स्कूल की प्रधानाचार्य एवं वायु सेना की वरिष्ठ अधिकारी ग्रुप कैप्टन रचना जोशी ने बताया कि चंडीगढ़ एयर स्टेशन से सूर्य किरण टीम के हॉक्स विमान ने सुजानपुर के आसमान पर एयर शो दिखाया।
उन्होंने बताया कि इस आयोजन के लिए प्रशासन की तरफ से पूर्ण सहयोग मिला और इस शो का मुख्य उद्देश्य युवाओं में भारतीय वायु सेवा सहित सशस्त्र सेना में जाने की उनकी रुचि को बढ़ाना था ।
बाइट ग्रुप कैप्टन रचना जोशी
प्रधानाचार्य सैनिक स्कूल
सुजानपुर के विधायक कैप्टन रंजीत राणा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पहली बार एयर शो सफल आयोजन किया गया है जिसके लिए सैनिक स्कूल की प्रिंसिपल ग्रुप कैप्टन रचना जोशी सहित जिला प्रशासन बधाई का पात्र है उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए हमेशा कदम आगे बढ़ाई हैं और इस तरह के एयर शो के चलते युवाओं में सेवा में जाने का जज्बा और मजबूत होगा।
बाइट कैप्टन रंजीत राणा
विधायक
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
ADAnkush Dhobal
FollowMar 25, 2026 09:20:47909
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowMar 25, 2026 09:18:19960
Report
NLNitin Luthra
FollowMar 25, 2026 09:05:581004
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 25, 2026 08:52:201061
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 25, 2026 08:52:13968
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowMar 25, 2026 08:52:051003
Report
NSNavdeep Singh
FollowMar 25, 2026 08:51:181037
Report
BSBALINDER SINGH
FollowMar 25, 2026 08:49:071069
Report
MJManoj Joshi
FollowMar 25, 2026 08:32:471060
Report
SSSandeep Singh
FollowMar 25, 2026 08:31:46Kullu, Himachal Pradesh:Wt on weather update from atal tunnel area
1011
Report
KBKulbir Beera
FollowMar 25, 2026 08:31:271049
Report
KCKhem Chand
FollowMar 25, 2026 08:30:441092
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowMar 25, 2026 08:26:121001
Report
RMRakesh Malhi
FollowMar 25, 2026 08:25:151027
Report