icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
176310
SPSomi Prakash Bhuveta6 Feb 2026, 06:16 pm

चंबा के गिरड़ा वाली माता मंदिर में आग, ऐतिहासिक मंदिर राख

Chamba, Himachal Pradesh:चंबा जिले के भरमौर विधानसभा क्षेत्र में लोगों की हर मनोकामनाएं और दुखों का निवारण करने वाली कुलदेवी गिरड़ा वाली माता के मंदिर में आग लगने की घटना ने हर किसी को झकझोर रख दिया है। मैहला ब्लॉक की अत्यंत दुर्गम पंचायत खुन्देल के गिरड़ गाँव में स्थित ऐतिहासिक गिरड़ा वाली माता का मंदिर शुक्रवार को अचानक भयानक आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर राख हो गया। क्षेत्र के लोगों को जब इस घटना की जानकारी मिलीं तो वह फूट फूट कर रोते दिखें। लकड़ी की वास्तुकला का यह अदभुत मंदिर था। न केवल वास्तुकला की दृष्टि से यह मंदिर महत्वपूर्ण था, बल्कि स्थानीय लोगों की कुलदेवी होने के नाते सबकी आस्था का प्रतीक यह मंदिर था। लेकिन शुक्रवार को अचानक इस मंदिर में आग लग गयी। मंदिर में लगी आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरा मंदिर जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मंदिर के पुनर्निर्माण और घटना की जांच की मांग की है।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

श्री आनंदपुर साहिब के श्रद्धालु बस पलटी: आठ श्रद्धालुओं की मौत, 28 घायल

Fatehgarh Sahib, Punjab:श्री आनंदपुर साहिब में माथा टेक कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस फतेहगढ़ साहिब के पास पलटी। हादसे में आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 28 श्रद्धालु घायल हैं। पालकी साहिब वाली बस में श्रद्धालु सवार थे। हादसे में बाल बाल बचीं दो सगी बहनों ने आंखों देखा हाल सुनाया। सिमरनजीत कौर ने बताया है कि बस में कोई सीट नहीं थी। सभी श्रद्धालु बस में फर्श पर ही दरी बिछाकर बैठे थे और कीर्तन कर रहे थे। इसी दौरान भटेडी से निकलने के बाद सड़क के बीच बहुत बड़ा गड्ढा था जो लाइट न होने कारण दिखा ही नहीं। बस गड्ढे में गिरी और पलट गई। इसके बाद वह बिजली के खंभे से टकरा गई। सिमरनजीत कौर ने बताया कि बस में 35 से 40 लोग बैठे थे। इनमें ज्यादातर लोगों को गंभीर चोटें लगीं। हालांकि, सिमरनजीत और उनकी बहन को गंभीर चोट नहीं लगी, क्योंकि ये दोनों पालकी के अंदर बैठी थीं। जो लोग बस की साइड पर थे, उनकी ही जान गई है। लडकी ने बताया कि बस पलटने के बाद घिसटकर बिजली के खंभे से टकराई और खंभा टूट गया। बिजली के तार बस पर गिरे और पूरी बस में करंट लगा। करंट लगा तो लोगों को पता ही नहीं चला। इसी बीच लाइट बंद हो गई। सिमरनजीत ने बताया कि मौके पर मौजूद किसी ने बस एक्सीडेंट देखा और गांव में सूचना दी। इसके बाद सभी लोग वहां आए और उन्होंने बस के अंदर से एक-एक कर सभी को बाहर निकالا। 20 मिनट में एंबुलेंस भी आ गई थी। सिमरनजीत ने बताया- मैं और मेरी छोटी बहन बस के अंदर बीच में बैठे थे। इसके दोनों तरफ कांच लगा था। लोगों ने कांच तोड़कर हमें बाहर निकाला। जब हमें बाहर निकाला गया तब तक वहां पर कई लोग मर चुके थे। अगर आसपास के लोग समय पर नहीं आते तो और लोग भी मर जाते, क्योंकि सबको गंभीर चोटें आई थीं।
0
0
Report

जालंधर के कृष भगत ने MI में जगह बनायीं; अंकोलेकर चोट से बाहर

Noida, Uttar Pradesh:जांलधर के कृष भगत को मिली आईपीएल में जगह जालंधर: 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने स्पिन ऑलराउंडर अथर्व अंकोलेकर की जगह कृष भगत को शामिल करने की घोषणा की है। अथर्व चोट की वजह से आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। आईपीएल की तरफ से जारी बयान में कहा गया, "मुंबई इंडियंस ने अथर्व अंकोलेकर की जगह कृष भगत को साइन किया है, जो चोट के कारण टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से बाहर हो गए हैं। 21 साल के भगत ने पंजाब के लिए 7 प्रथम श्रेणी और 9 लिस्ट ए मैच खेले हैं। बता दें कि कृष भगत कैबिनेट मंत्री महेंद्र भगत के भतीजे हैं। वह दाएं हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में अर्धशतक भी लगाया है।" पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले 21 साल के दाएं हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज कृष भगत 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर एमआई का हिस्सा बने हैं। कृष टीम में संतुलन लाते हैं। वह गेंदबाजी के अलावा निचले क्रम के बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। वह पिछले 2 सालों से मुंबई इंडियंस के ट्रायल्स का हिस्सा थे। उन्होंने 2026 में डीवाई पाटिल टी20 कप में Relays टीम के लिए खेला था और प्री-सीजन से टीम के साथ सपोर्ट बॉलर रहे हैं। अंकोलेकर 2020 में भारत की अंडर-19 विश्व कप टीम का हिस्सा थे और 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ एसीसी अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच भी थे। एमआई ने आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत के साथ की थी। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ तीन मैचों में एमआई को लगातार हार का सामना करना पड़ा है। एमआई अंकतालिका में नौवें स्थान पर है। मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला वीरवार को घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ है。
0
0
Report

सिया हत्याकांड: परिवार ने कड़ी सजा और फांसी की मांग की

Sundar Nagar, Himachal Pradesh:लोकसभा : मंडी स्लग : सिया हत्याकांड मामले में न्याय को लेकर परिजनों ने की सरकार से मांग आरोपी को मिले फांसी, पूछताछ में मामले की हो गहन जांच मंडी (नितेश सैनी) : मंडी जिले के सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया गुलेरिया की हत्या को लेकर हर कोई गमगीन है। इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। मामले में एक युवक पुलिस की गिरफ्त में है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच जारी है और हर पहलू को खंगाला जा रहा है, ताकि सच्चाई सामने लाई जा सके। इस बीच सिया के पिता नरेंद्र गुलेरिया और चाचा रामलाल पहली बार मीडिया के सामने आए। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि उनकी बेटी मधुरभाषी और बेहद सरल स्वभाव की थी। उसका इस तरह अचानक दुनिया से चले जाना परिवार के लिए असहनीय पीड़ा बन गया है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दी जाए, जिसमें फांसी की सजा भी शामिल हो। उनका कहना है कि अगर ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो अपराधियों के हौसले और अधिक बुलंद होंगे。 परिजनों ने यह भी मांग की कि इस मामले में केवल एक आरोपी ही नहीं, बल्कि यदि कोई अन्य व्यक्ति भी इसमें संल्व्त है, तो उसकी भी पहचान कर उसे हिरासत में लेकर कड़ी सजा दी जाए। उनका कहना है कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष और गहराई से होनी चाहिए, ताकि किसी भी दोषी को बचने का मौका न मिले。 वहीं महिला जनवादी समिति और हिमाचल ज्ञान-विज्ञान समिति से जुड़ी महिलाओं ने भी इस घटना को लेकर कड़ा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि सिया प्रतिदिन इसी रास्ते से कॉलेज जाती थी, लेकिन अचानक इस तरह की वारदात ने क्षेत्र में भय का माहौल पैदा कर दिया है। उन्होंने आरोपी विकास पटियाल को फांसी से कम सजा न देने की मांग की है。 महिला संगठनों का कहना है कि ऐसे जघन्य अपराधों में सख्त सजा ही समाज में कानून का डर पैदा कर सकती है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने में मददगार साबित हो सकती है। उन्होंने सरकार से अपील की है कि मामले की सुनवाई तेज की जाए और पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय दिलाया जाए, ताकि समाज में न्याय व्यवस्था पर लोगों का विश्वास बना रहे। बाइट 04 : सुनीता पटियाल, सचिव हिमाचल ज्ञान विज्ञान सीमति गोपालपुर बाइट 04 - बीना वैद्य, जिलाध्यक्ष महिला जनवादी सीमति
0
0
Report
Advertisement

पंजाब के गांवों में करोड़ों रुपये लागत से स्कूल कमरों और चारदीवारी का उद्घाटन

Sri Muktsar Sahib, Punjab:पंजाब के हल्के लाम्बी के कई गांवों के सरकारी स्कूलों में करोड़ों रुपये लागत से बन रहे कमरों और चारदीवारी के उद्घाटन किए गए। शिक्षा क्रांति के तहत ਪੰਜਾਬ के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खड्डिया ने आज स्थानीय गांव तपा खेड़ा में मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि आज अलग-अलग स्कूलों में नए कमरे और चार दीवारी के उद्घाटन हुए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से कहा कि डूजे राज्यों की तरजमानता के अनुसार खरीद मापदंडों में कटौती की जाए। BBMB मुद्दे पर भी उन्होंने बातें कीं कि देश की तरक्की में पंजाब का बड़ा योगदान रहा है, पर केंद्र ने लगातार पंजाब के साथ भेदभाव किया। पंजाब सरकार पंजाब के जल संरक्षण और पानी की सुरक्षा के कदम उठाती है।
0
0
Report

बिलासपुर में TB मुक्त भारत 2.0: 1.8 लाख लोगों की स्क्रीनिंग

Bilaspur, Chhattisgarh:टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0 के तहत बिलासपुर जिला के अति संवेदनशील 263 गांव में 14 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के होंगे टेस्ट, स्वास्थ्य विभाग द्वारा करीब 1 लाख 80 हजार लोगों के लिए लगाए जा रहे शिविर ताकि अभियान को सफल बनाया जा सके. आशा वर्कर, आंगनवाड़ी कार्यकत्री तथा विभागों का सहयोग लिया जा रहा है. बीते वर्ष 844 टीबी मरीजों का उपचार किया गया और 62 पंचायतें टीबी मुक्त घोषित हुईं. बिलासपुर जिले में अति संवेदनशील इलाकों को चिन्हित किया गया है। 263 गांवों में समय-समय पर शिविर लगाकर एक्सरे सहित अन्य टेस्ट किए जा रहे हैं ताकि टीबी के अलावा अन्य गंभीर बीमारियों का पता चल सके. जनसंख्या के अनुसार करीब 1 लाख 80 हजार लोगों को चिन्हित किया गया है जिनके टेस्ट किए जा रहे हैं. चरण-दो में नैनादेवी ब्लॉक में 15 दिनों के भीतर दो शिविर लगाए जाएंगे और हैंड हेल्थ एक्सरे के जरिये टेस्ट किए जा रहे हैं. शिविरों के दौरान टीबी टेस्ट, बीपी टेस्ट, Hb टेस्ट और डाइबिटीज सहित अन्य टेस्ट किए जा रहे हैं. अभियान के अनुसार जिला को टीबी मुक्त बनाने के लिए टीमें, लैब टेक्नीशियन, नर्स, आशा वर्कर और आंगनवाड़ी कार्यकत्री आदि का सहयोग मिल रहा है. तीन माह तक चलने वाले इस अभियान के तहत अति संवेदनशील इलाकों में चयनित लोगों तक पहुंचकर टीबी को जड़ से खत्म करने का प्रयास किया जाएगा. पिछले वर्ष बिलासपुर जिले में 844 टीबी के मरीज सामने आए थे और 175 पंचायतों में से 62 पंचायतें टीबी मुक्त घोषित की गईं थीं. अब अभियान के दूसरे चरण में अन्य पंचायतों को भी टीबी मुक्त करने की दिशा में कार्य जारी है.
0
0
Report
Advertisement

Badal ने पंजाब मंडियों में किसानों की हालत पर सरकार को आड़े हाथ लिया

Khanna, Punjab:ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਏਸ਼ੀਆ ਦੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਦਾਣਾ ਮੰਡੀ ਖੰਨਾ ਪੁੱਜੇ। ਜਿੱਥੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ। ਫਸਲ ਦੀ ਕੁਆਲਟੀ ਦੇਖੀ। ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬਾਦਲ ਸਰਕਾਰ ਵੇਲੇ ਕਦੇ ਵੀ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਮੰਡੀਆਂ ਚ ਰੁਲਣਾ ਨਹੀਂ ਪਿਆ। ਜੇਕਰ ਕਿਤੇ ਰਾਹਤ ਦੀ ਲੋੜ ਹੁੰਦੀ ਸੀ ਤਾਂ ਬਾਦਲ ਸਾਬ ਦਿੱਲੀ ਜਾ ਕੇ ਨਾਲ ਦੀ ਨਾਲ ਰਾਹਤ ਲੈ ਆਉਂਦੇ ਸੀ। ਹੁਣ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਹਾਲ ਦੇਖੋ ਕਿ ਮੰਡੀਆਂ ਚ ਕਿਸਾਨ ਰੁਲ ਰਹੇ ਹਨ। ਕੋਈ ਫਸਲ ਖਰੀਦਣ ਨਹੀਂ ਆ ਰਿਹਾ। ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੀ ਲਾਪਰਵਾਹੀ ਦੇਖੋ ਕਿ ਆਪ ਰਾਜਸਥਾਨ ਦੇ ਜੈਸਲਮੇਰ ਚ ਮੌਜਾਂ ਮਾਣ ਰਹੇ ਹਨ ਤੇ ਕਿਸਾਨ ਰੁਲ ਰਹੇ ਹਨ। ਜਦਕਿ ਰਾਜਸਥਾਨ ਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਸਰਕਾਰ ਨੇ 4 ਅਪ੍ਰੈਲ ਨੂੰ ਪੱਤਰ ਲਿਖ ਕੇ ਰਾਹਤ ਲੈ ਲਈ ਹੈ। ਜਦੋਂ ਉਹਨਾਂ ਸੂਬਿਆਂ ਨੂੰ ਰਾਹਤ ਮਿਲੀ ਤਾਂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨੂੰ ਪੱਤਰ ਲਿਖਣਾ ਯਾਦ ਆਇਆ। 9 ਅਪ੍ਰੈਲ ਨੂੰ ਪੱਤਰ ਲਿਖਿਆ ਗਿਆ ਇਸ ਕਰਕੇ ਹਾਲੇ ਤੱਕ ਕੋਈ ਰਾਹਤ ਨਹੀਂ ਮਿਲੀ ਹੈ। ਕੋਈ ਬਾਰਦਾਨਾ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਇਹ ਸਰਕਾਰ ਫੇਲ੍ਹ ਹੈ। ਮੰਡੀਆਂ ਚ ਘਟੀਆ ਬਾਰਦਾਨੇ ਦੇ ਸਵਾਲ ਉਪਰ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਰੇ ਕੰਮਾਂ ਚ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਕਮਿਸ਼ਨ ਹੈ। ਇਸ ਕਰਕੇ ਘਟੀਆ ਬਾਰਦਾਨਾ ਭੇਜਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਨੇ ਦੇਸ਼ ਅੰਦਰ ਡੀ-ਲਿਮਿਟੇਸ਼ਨ ਉਪਰ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿੱਥੇ ਤੱਕ ਔਰਤਾਂ ਲਈ ਰਾਖਵੇਂਕਰਨ ਦਾ ਸਵਾਲ ਹੈ, ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਤੇ ਹੋਰ ਸਾਰੀਆਂ ਪਾਰਟੀਆਂ ਸਰਕਾਰ ਨਾਲ ਹਨ। ਇਹ ਜਰੂਰੀ ਵੀ ਹੈ। ਅਸੀਂ ਤਾਂ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਅੰਦਰ ਵੀ ਪਹਿਲ ਕੀਤੀ ਸੀ। ਜੇਕਰ ਇਹ ਲਾਗੂ ਕਰਨਾ ਹੈ ਤਾਂ ਸਾਰਿਆਂ ਵਾਸਤੇ ਇਹੋ ਜਿਹਾ ਕਾਨੂੰਨ ਹੋਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਇਹ ਜਨਸੰਖਿਆ ਆਧਾਰ ਉਪਰ ਨਹੀਂ ਹੋ ਸਕਦੀ। ਸੀਟਾਂ ਇੱਕੋ ਜਿਹੀਆਂ ਵਧਣੀਆਂ ਚਾਹੀਦੀਆਂ ਹਨ.
0
0
Report

मनसा पुलिस ने हैरोइन और 2 लाख ड्रग मनी के साथ स्कूटी सवार को गिरफ्तार

Mansa, Punjab:ਮਾਨਸਾ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਹੈਰੋਇਨ ਤੇ 2 ਲੱਖ ਡਰੱਗ ਮਨੀ ਸਮੇਤ ਇੱਕ ਕਾਬੂ ਮਾਨਸਾ ਸੀਆਈਏ ਸਟਾਫ ਵੱਲੋਂ ਯੁੱਧ ਨਸ਼ੇ ਵਿਰੁੱਧ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦੇ ਹੋਏ 1 ਸਕੂਟਰੀ ਸਵਾਰ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰ 500 ਗ੍ਰਾਮ ਚਿੱਟਾ 2 ਲੱਖ ਡਰੱਗ ਮਨੀ ਸਮੇਤ ਇੱਕ ਨਜਾਇਜ਼ ਅਸਲੇ ਬਰਾਮਦ ਕਰ मਾਨਸਾ ਥਾਣਾ ਸਿਟੀ 1 ਵਿਖੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰਕੇ ਕਾਰਵਾਈ ਸੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ ਮਾਨਸਾ ਦੇ SIAE ਸਟਾਫ ਨੂੰ ਉਸ ਸਮੇਂ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ ਮਿਲੀ ਜਦੋਂ ਉਹਨਾਂ ਮਾਨਸਾ ਦੇ ਸੈਂਟਰਲ ਪਾਰਕ ਕੋਲ ਇੱਕ ਸਕੂਟਰੀ ਸਵਾਰ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ 500 ਗ੍ਰਾਮ ਚਿੱਟਾ 2 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਡਰੱਗ ਮਨੀ ਅਤੇ ਇੱਕ ਨਜਾਇਜ਼ ਅਸਲਾ ਦੇਸੀ ਕੱਟਾ ਬਰਾਮਦ ਕਰਕੇ ਥਾਣਾ ਸਿਟੀ 1 ਵਿਖੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਹੈ ਇਸ ਪੂਰੇ ਮਾਮਲੇ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਮਾਨਸਾ ਦੇ ਐਸਐਸਪੀ ਭਗੀਰਥ ਸਿੰਘ ਮੀਨਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮਾਨਸਾ ਦੇ ਸੀਆਈ ਸਟਾਫ ਵੱਲੋਂ ਵੱਲੋਂ ਮਾਨਸਾ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਸੈਂਟਰਲ ਪਾਰਕ ਨਜ਼ਦੀਕ ਇੱਕ ਯੂਪੀ ਤੋਂ ਸਕੂਟਰੀ ਸਵਾਰ ਵਿਅਕਤੀ ਜਿਸ ਨੇ ਆਪਣਾ ਨਾਮ ਅਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਆਹਮਣਾ ਬਾਸੀ ਮਾਨਸਾ ਦੱਸਿਆ ਜਿਸ ਦੀ ਤਲਾਸ਼ੀ ਦੌਰਾਨ 500 ਗ੍ਰਾਮ ਚਿੱਟਾ 2 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਡਰੱਗ ਮਣੀ ਅਤੇ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਦੌਰਾਨ ਇੱਕ ਦੇਸੀ 315 ਬੋਰ ਕੱਟਾ ਸਮੇਤ ਜਿੰਦਾ ਕਾਰਤੂਸ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਇਸ ਵਿਅਕਤੀ ਤੇ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਦੋ ਮਾਮਲੇ ਦਰਜ ਹਨ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਜਿੱਥੇ ਸੀਆਈ ਸਟਾਫ ਵੱਲੋਂ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਗਈ है ਉੱਥੇ ਹੀ ਹੁਣ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਡੁੰਘਾਈ ਨਾਲ ਪੁੱਛਗਿਛ ਕਰਕੇ ਅਹਿਮ ਖੁਲਾਸੇ ਹੋਣ ਦੀ ਉਮੀਦ ਹੈ ਕਿ ਇਹ ਚਿੱਟਾ ਕਿੱਥੋਂ ਲੈ ਕੇ ਆਇਆ ਸੀ ਅਤੇ ਕਿੱਥੇ ਵੇਚਣਾ ਸੀ ਇਸ ਲਈ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ
0
0
Report
Advertisement

बठिंडा में माउंट लिट्रा जी स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन - टॉप मेरिट

Bathinda, Punjab:माउंट लिट्रा जी स्कूल की बेटियों का बठिंडा में दमदार प्रदर्शन म Mount लिट्रा जी स्कूल के बच्चों ने बठिंडा डिस्ट्रिक्ट में किया टॉप। पहली और दूसरी पोजीशन की हासिल। प्रिंसिपल मैडम मैरी एंटनी और स्कूल स्टाफ ने बच्चों को दी बधाई। उन्होंने बताया कि हमारे बच्चों ने बहुत मेहनत की और स्टाफ ने बहुत मेहनत की। बरकत कौर धनोआ ने 99.4% हासिल किए और बठिंडा डिस्ट्रिक्ट में पहला स्थान हासिल किया और अवनीत कौर ने 99.2% हासिल करके बठिंडा डिस्ट्रिक्ट में दूसरा स्थान हासिल किया। बरकत कौर का लक्ष्य डॉक्टर बनने का है और अवनीत कौर इंजीनियर बनना चाहती है माउंट लिट्रा जी स्कूल का रिजल्ट 100% रहा और 16 स्टूडेंट्स ने 90% से ज्यादा अंक हासिल करके स्कूल का रोशन किया।
0
0
Report

खड़ूर साहिब गांव जिओबाला में घटिया सामग्री से पशु अस्पताल निर्माण पर ठेकेदार-प्रशासन मिलीभगत

Tarn Taran Sahib, Punjab:तरन तारन जिले के खड़ूर साहिब हलके के गांव जिओबाला से उठी आवाज ज़ी मीडिया अपने विशेष अभियान ‘साढा हक्क’ के तहत एक बार फिर लोगों से जुड़े मुद्दे को प्रशासन के सामने ला रहा है। इस बार मामला खड़ूर साहिब विधानसभा क्षेत्र के गांव जिओबाला का है, जहां चल रहे विकास कार्यों में घटिया मैटीरियल इस्तेमाल किए जाने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। पशु अस्पताल निर्माण पर सवाल ग्रामीणों और गांव के सरपंच के अनुसार, गांव में आधुनिक सुविधाओं से लैस पशु अस्पताल की इमारत का निर्माण कार्य जारी है। यहां पशुओं के अल्ट्रासाउंड जैसी सुविधा उपलब्ध करवाने की योजना है। सरकार की ओर से इसके लिए ग्रांट भी जारी की गई है, ताकि पशुपालकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। ठेकेदार और प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप गांववासियों का आरोप है कि निर्माण कार्य में निम्न गुणवत्ता वाला और हल्का मैटीरियल इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे इमारत की मजबूती और टिकाऊपन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उनका कहना है कि इस पूरे मामले में ठेकेदार और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत है। शिकायतों के बावजूद नहीं हुई जांच ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में कई बार प्रशासन को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई भी अधिकारी मौके पर जांच के लिए नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों की मांग: निष्पक्ष जांच और गुणवत्ता सुनिश्चित हो गांव के लोगों ने मांग की है कि निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच करवाई जाए और उच्च गुणवत्ता के मैटीरियल का उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि सरकारी धन का सही उपयोग हो और गांव को सुरक्षित व मजबूत पशु अस्पताल मिल सके। ज़ी मीडिया इस मुद्दे को प्रशासन के सामने रख रहा है, ताकि सच्चाई सामने आए और जिम्मेदारों पर उचित कार्रवाई हो सके。
0
0
Report

सीबीएसई 10वीं परिणाम: द हेलיקס ऑक्सफोर्ड स्मार्ट स्कूल के छात्र जिले में चमके

Patran, Punjab:पातड़ां (सतपाल गर्ग) सीबीएसई 10वीं परिणाम: द हेलिक्स ऑक्सफोर्ड स्मार्ट स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, जश्न का माहौल सीबीएसई द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में पातड़ां स्थित द हेलिक्स ऑक्सफोर्ड स्मार्ट स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में अपना परचम लहराया। स्कूल के दो विद्यार्थियों पार्थ गर्ग और दिया ने 99.6% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया, जिससे स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन हुआ। वहीं रूचिका ने 99.2% अंक हासिल किए, विभोर ने 99% अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि देवांशिका ने 98.2% अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर स्कूल में जश्न का माहौल देखने को मिला। परिणाम घोषित होते ही स्कूल परिसर में केक काटकर खुशी मनाई गई। ढोल की थाप पर विद्यार्थियों और अभिभावकों ने जमकर नृत्य किया। खास बात यह रही कि इस बार छात्राओं ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लड़कों से आगे रहने का परिचय दिया। स्कूल प्रबंधन द्वारा होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय प्रिंसीपल, शिक्षकों और अभिभावकों को देते हुए उनका धन्यवाद किया। स्कूल की प्रिंसीपल अमरजोत कौर ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सफलता बच्चों की कड़ी मेहनत, लगन और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने सभी अभिभावकों को भी बधाई दी और कहा कि भविष्य में भी विद्यार्थी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहें। इस मौके पर अभिभावकों में भी अपने बच्चों की सफलता को लेकर खासा उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। बाइट | विद्यार्थी व अभिभावक (माधवी): “हम अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, प्रिंसीपल मैम और सभी शिक्षकों को देते हैं। उनकी मेहनत और मार्गदर्शन के बिना यह संभव नहीं था। हम आगे भी इसी तरह मेहनत करते रहेंगे。” बाइट | प्रिंसीपल अमरजोत कौर: “हमारे विद्यार्थियों ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है। यह उनकी कड़ी मेहनत और पूरे स्टाफ के समर्पण का परिणाम है। हमें अपने बच्चों पर गर्व है और हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते
0
0
Report
Advertisement

पंचायत चुनाव सेमीफाइनल: कांग्रेस तालमेल सुधार पर कौल सिंह ठाकुर का जोर

Shimla, Himachal Pradesh:संगठन की अनदेखी पर फिर उठे सवाल, सरकार-संगठन तालमेल सुधारने की जरूरत- कौल सिंह ठाकुर मंत्री हैं सक्षम, उन्हें जिम्मेदारी दें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू- कौल सिंह हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने एक बार फिर संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल की आवश्यकता पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की अनदेखी से असंतोष बढ़ सकता है, जिसका सीधा असर सरकार के कामकाज पर पड़ता है। उन्होंने बताया कि कुछ मामलों में कांग्रेस पदाधिकारियों और उनके परिजनों को बिना उचित कारण दूरदराज क्षेत्रों में स्थानांतरित किए जाने की शिकायतें सामने आई हैं। इस मुद्दे को उन्होंने व्यक्तिगत रूप से उठाते हुए संबंधित विभाग को पत्र भी लिखा। उनका कहना है कि इस संबंध में उन्होंने शिक्षा मंत्री से बातचीत की थी, जिन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन फाइल लंबे समय तक मुख्यमंत्री कार्यालय में लंबित रही। कौल सिंह ठाकुर ने आशंका जताई कि अधिकारियों के स्तर पर गड़बड़ियां हो सकती हैं, जिससे वास्तविक सूची में बदलाव हुआ हो। उन्होंने कहा कि यह मामला पार्टी की बैठक में भी उठाया गया और इसे मुख्यमंत्री के समक्ष रखने की बात कही गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मुद्दा सार्वजनिक मंच का नहीं, बल्कि पार्टी की आंतरिक बैठक का था, जहां कार्यकर्ताओं की समस्याएं उठाना जरूरी होता है। उनका कहना था कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं और उनकी नाराजगी का असर सरकार के कामकाज पर भी पड़ता है। senior congress leader Anand Sharma के बयान का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी के संकेत मिल रहे हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। मंत्रियों के कामकाज पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्त सभी मंत्री सक्षम और अनुभवी हैं, लेकिन उन्हें स्वतंत्र रूप से काम करने का अवसर मिलना चाहिए। विशेष रूप से शिक्षा विभाग का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ चीजें ठीक नहीं चल रही हैं और मुख्यमंत्री को इस पर ध्यान देना चाहिए। संगठनात्मक ढांचे को लेकर भी उन्होंने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कई जिलों में अभी तक जिला अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियां लंबित हैं, जिससे पंचायत चुनावों की तैयारियों पर असर पड़ सकता है। हालांकि, उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी हाईकमान द्वारा नए अध्यक्ष की नियुक्ति और राजनीतिक समिति के गठन के बाद स्थिति में सुधार होगा। कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि आने वाले पंचायत चुनाव कांग्रेस के लिए “सेमीफाइनल” की तरह हैं और पार्टी इन्हें मजबूती से लड़कर जीत दर्ज करने का प्रयास करेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही संगठनात्मक ढांचा पूरा कर कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाएगा और पार्टी को मजबूत बनाया जाएगा।
0
0
Report

हमीरपुर नगर निगम ने पालतू कुत्तों के शौच पर प्रतिबंध और पंजीकरण अनिवार्य कर दिया

Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर शहर में बढ़ती गंदगी और कुत्तों से जुड़ी घटनाओं को देखते हुए नगर निगम हमीरपुर ने सख्त रुख अपनाया है। निगम द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर पालतू कुत्तों का शौच पर प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। इस संबंध में शहरभर में साइन बोर्ड लगाकर लोगों को जागरूक किया जायेगा। नगर निगम ने पालतू कुत्तों का पंजीकरण भी अनिवार्य कर दिया है। बिना पंजीकरण कुत्ता पालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निगम का कहना है कि यह निर्णय शहर की साफ-सफाई और आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इसके अलावा, शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने के लिए उन्हें पकड़ने और नसबंदी का अभियान भी लगातार चलाया जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में कुत्तों के हमलों की घटनाओं में वृद्धि के बाद इस कदम को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नगर निगम आयुक्त राकेश शर्मा ने बताया कि निगम को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग अपने पालतू कुत्तों को खुले में शौच करवाते हैं, जिससे गंदगी फैल रही है और गलियों में लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। बाइट – राकेश शर्मा (नगर निगम आयुक्त) वहीं नगर निगम के आयुक्त राकेश शर्मा ने बताया कि जो लोग पालतू कुत्तों का पंजीकरण नहीं करवाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी उन्होंने लोगों से अपील की है कि जल्द से जल्द अपने पालतू कुत्तों का पंजीकरण करवाएं। बाइट – राकेश शर्मा (नगर निगम आयुक्त)
0
0
Report

हिमाचल में अनुसूचित जाति-जनजाति विकास निधि कानून बनाने की मांग पर सामाजिक न्याय यात्रा

Una, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में अनुसूचित जाति-जनजाति विकास निधि के लिए विशेष कानून बनाने की मांग के साथ ऊना के संतोषगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। चंबा की दलहौजी विधानसभा से शुरू की गई 'सामाजिक न्याय यात्रा' के प्रथम चरण का कल्मिनेशन संतोषगढ़ में शाम को होगा। इसके तहत आज सामाजिक न्याय यात्रा से जुड़े राज्य गठबंधन के सदस्य प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया से रूबरू हुए और कहा कि पिछले तीन वर्षों से हम हिमाचल में अनुसूचित जाति-जनजाति विकास निधि कानून बनवाने के लिए राज्य सरकार के साथ पैरवी कर रहे हैं। यह मांग 2012 से चल रही है जब हिमाचल प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री कांग्रेस के अध्यक्ष थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में उन्होंने आबादी के अनुपात से अनुसूचित जाति-जनजाति के बजट का आवंटन और कानूनी प्रावधान करने की बात की थी ताकि बजट डाइवर्ट न हो और यह इस समाज पर खर्च हो। कांग्रेस की लिगसी रही है कि छठी पंचवर्षीय योजना में स्वर्गीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने योजना की शुरुआत की थी और जिन राज्यों में यह कानून बना है वहां राज्य कांग्रेस शासित सरकारे थी। कांग्रेस ने अपने अहमदाबाद में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में न्याय संकल्प लिया था कि हम आबादी के अनुपात से बजट का आवंटन करेंगे और कानूनी प्रावधान के लिए पूरे देश में अभियान चलाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी भी संविधान लेकर पूरे देश के अंदर यात्रा करें की यह कानून बनना चाहिए। हम यही मांग करें कि जिन राज्य में कांग्रेस की सरकार है वहां पर इस कानून को बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाए ताकि इस समाज के बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए स्कॉलरशिप मिलनी चाहिए, बेरोजगारों को रोजगार मिल सके और भूमिहीनों को भूमि मिल सके।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top