Back
CM के मीडिया सलाहकार के बेटे पर जानलेवा हमला: दो आरोपी गिरफ्तार
KSKapil sharma
Mar 23, 2026 13:34:31
Noida, Uttar Pradesh
CM सुक्खू के मीडिया सलाहकार के बेटे पर जानलेवा हमला करने वाले गिरफ़्तार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान के बेटे आर्यन चौहान पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है। शिमला में फिरौती और लूटपाट के इरादे से की गई वारदात के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला 20 मार्च 2026 को दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि 20 मार्च को तारापुर सड़क पर तीन संदिग्ध एक गाड़ी (नंबर HP 58A-1965) से उतरकर उसके साथ फिरौती और लूटपाट की नीयत से वारदात को अंजाम देने पहुंचे। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। साक्ष्यों के विश्लेषण में सामने आया कि आरोपियों ने उक्त गाड़ी का इस्तेमाल किया था, जिसे उसी दिन मशोबरा से बरामद कर लिया गया। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपियों ने गाड़ी की पहचान छिपाने के लिए चेसिस नंबर, इंजन नंबर सहित सभी पहचान चिन्ह मिटा दिए थे और गाड़ी पर लगी नंबर प्लेट भी फर्जी पाई गई। आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने और अपनी पहचान छिपाने की पूरी कोशिश की थी। हालांकि, सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उनकी पहचान कर ली गई। पुलिस ने 23 मार्च को कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों—चरणजीत सिंह (48), निवासी संजौली और ताशी नेगी (45), निवासी नारकंडा—को गिरफ्तार कर लिया है। आर्यन चौहान की शिकायत पर थाना में अभियोग संख्या 24/2026 दर्ज किया गया था। इसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 311, 109, 126(2), 351, 115(2), 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धाराएं 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया गया।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KDKuldeep Dhaliwal
FollowMar 23, 2026 14:31:280
Report
MJManoj Joshi
FollowMar 23, 2026 14:30:270
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 23, 2026 14:23:20798
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 23, 2026 14:21:55722
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 23, 2026 14:21:42949
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 23, 2026 14:21:15909
Report
KSKapil sharma
FollowMar 23, 2026 14:17:53817
Report
KSKapil sharma
FollowMar 23, 2026 14:16:51710
Report
AJAnil Jain
FollowMar 23, 2026 14:15:20949
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 23, 2026 13:51:05945
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 23, 2026 13:50:31935
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 23, 2026 13:49:57999
Report
KSKapil sharma
FollowMar 23, 2026 13:49:36Noida, Uttar Pradesh:अमृतसर पुलिस मंडी गोबिंदगढ़ थाने भुल्लर को लेने पहुँची
973
Report
KSKapil sharma
FollowMar 23, 2026 13:31:141021
Report