Back
भारत छठे नंबर पर प्रदूषित देशों में; लोनी बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर
AZAbhinva zeepunjabi
Mar 25, 2026 02:46:30
Noida, Uttar Pradesh
वर्ल्ड एयर क्वालিটি रिपोर्ट 2025 के मुताबिक भारत दुनिया का छठा सबसे प्रदूषित देश है। स्विस कंपनी IQAir की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा पॉल्यूटेड देशों में पाकिस्तान पहले नंबर पर है। इसके बाद बांग्लादेश, ताजिकिस्तान, चाड और कांगो हैं।
उत्तर प्रदेश का लोनी दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना है, जबकि नई दिल्ली चौथे स्थान पर है। दुनिया के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में 5 भारत के हैं। इनमें यूपी के गाजियाबाद, लोनी, असम के बर्नीहाट, नई दिल्ली और पश्चिम बंगाल का उला शामिल हैं।
लोनी का औसत PM2.5 स्तर 112.5 µg/m³ दर्ज किया गया, जो WHO की गाइडलाइन (5 µg/m³) से 22 गुना ज्यादा है। रिपोर्ट में 143 देशों के 9,446 शहरों के डेटा का एनालिसिस किया गया है।
54 देशों में प्रदूषण बढ़ा
रिपोर्ट के मुताबिक 54 देशों में PM2.5 बढ़ा है। जबकि 75 देशों में PM2.5 में कमी आई है। 2 देशों में कोई बदलाव नहीं हुआ है और 12 नए देश शामिल हुए हैं। दुनिया के सिर्फ 14% शहर ही WHO के मानकों पर खरे उतरे हैं।
2025 में क्लाइमेट चेंज के चलते जंगल की आग ने वैश्विक प्रदूषण बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। यूरोप और कनाडा से रिकॉर्ड बायोमास उत्सर्जन हुआ, जिससे 1,380 मेगाटन कार्बन उत्सर्जन हुआ।
अमेरिका और यूरोप में भी असर
अमेरिका में PM2.5 बढ़कर 7.3 µg/m³ हुआ। एल पासो सबसे प्रदूषित शहर रहा। जबकि सिएटल सबसे साफ शहर बना। यूरोप के भी 23 देशों में प्रदूषण बढ़ा, जबकि 18 में कमी आई।
मार्च 2025 में अमेरिकी ग्लोबल एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग प्रोग्राम बंद होने से कई देशों में डेटा की कमी हो गई। CREA के अनुसार 44 देशों में मॉनिटरिंग कमजोर हुई है। 6 देश बिना किसी मॉनिटरिंग के रह गए。
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KPKomlata Punjabi
FollowMar 25, 2026 03:48:19572
Report
MSManish Shanker
FollowMar 25, 2026 03:48:02686
Report
MJManoj Joshi
FollowMar 25, 2026 02:47:29961
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 24, 2026 17:45:07983
Report
RBRohit Bansal
FollowMar 24, 2026 17:00:09Chandigarh, Chandigarh:ਸਤਿਕਾਰਯੋਗ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵਾਰਿਸ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਸਮੂਹ ਅਹੁਦੇਦਾਰ ਅਤੇ ਵਰਕਰ ਸਾਹਿਬਾਨਾਂ ਨੂੰ ਦੱਸਿਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਕਿ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਕੰਮ ਨੂੰ ਸਚਾਰੂ ਢੰਗ ਨਾਲ ਚਲਾਉਣ ਲਈ ਸ੍ਰ.ਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਸਿੱਧੂ ਜੀ ਨੂੰ ਪਾਰਟੀ ਦਾ ਸਕੱਤਰ ਜਨਰਲ ਨਿਯੁਕਤ ਕੀਤਾ ਜਾਦਾ ਹੈ。
1024
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 24, 2026 16:45:481018
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 24, 2026 16:18:431066
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 24, 2026 15:37:101099
Report
MJManoj Joshi
FollowMar 24, 2026 15:15:481011
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 24, 2026 15:15:341086
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 24, 2026 15:02:361049
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 24, 2026 14:48:17924
Report
MJManoj Joshi
FollowMar 24, 2026 14:46:29987
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 24, 2026 14:36:40966
Report