Back
आदमपुर एयरपोर्ट नाम परिवर्तन पर क्रेडिट वार, कोटली ने केंद्र को घेरा
KSKapil sharma
Feb 02, 2026 16:48:51
Noida, Uttar Pradesh
आदमपुर एयरपोर्ट के नाम बदलने को छिड़ी क्रेडिट वार, विधायक सुखविंदर कोटली ने केंद्र पर साधे निशाने
नवजोत कौर सिद्धू के इस्तीफे पर उठाए सवाल
जालंधर में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के दौरे के दौरान एयरपोर्ट का नाम बदलने लेकर आदमपुर के विधायक सुखविंदर कोटली ने केंद्र पर निशाने साधे। विधायक का कहना है कि श्री गुरु रविदास महाराज के दौरान डेरा सचखंड बल्ला में नतमस्त हुए वह अच्छी बात है। वहीं आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदलने को लेकर क्रेडिट वार छिड़ गया है। विधायक ने कहा कि आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदलने का प्रस्ताव कांग्रेस ने रखा था और इसे विधानसभा में 2017 में पास करवाकर केंद्र को भेजा हुआ था। इस मामले को लेकर वह खुद 4 सासंद के साथ केंद्रिय मंत्री ज्योतिराज सिंधिया से मिले थे और उन्होंने इसे पास किया था। उन्होंने कहा कि अब चुनाव को लेकर एयरपোর্ট के नाम का बदलाव किया गया। विधायक ने कहाकि कांग्रेस की ओर से पास होने के बाद 8 साल का इतंजार क्यों करना पड़ा। उन्होंने कहा कि उस समय गुरु महाराज के बोर्ड लग जाने चाहिए थे, लेकिन क्यों नहीं लगाए गए, यह बड़ा सवाल है। इस मामले को लेकर विधायक ने कहा कि कांग्रेस द्वारा एयरपोर्ट का नाम रखा गया था, लेकिन केंद्र इस मामले में क्रेडिट ले रही है। केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि किसान भी केंद्र से परेशान चल रहे है। इस दौरान बजट को लेकर कहा कि पंजाब को इस बजट में भी कुछ नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री जालंधर दौरे पर थे। ऐसे में लोगों को उनके आने के दौरान बजट पर काफी आस थी। उन्होंने कहा कि देश के पीएम कल दलितों के लिए 10, 20 या 50 हजार करोड़ का ऐलान कर देते, जिससे दलितों की जिंदगी में सुधार होता। उन्होंने कहा कि एजुकेशन के लिए ऐलान कर देते या कोई यूनिवर्सिटी को लेकर ऐलान कर देते, लेकिन ऐसा कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि वह आदमपुर हलके के विधायक है, लेकिन पीएम मोदी के दौरे को लेकर उन्हें किसी ने भी आमत्रण नहीं भेजा। हालांकि उन्होंने पीएम मोदी से मिलने के लिए चिट्ठी भी लिखी थी, लेकिन उसके बावजूद उनसे मिलने का समय नहीं मिला। उन्होंने कहा कि अगर उनकी सुनवाई नहीं होगी तो मसले कहां वह हल करवाएंगे। वहीं नवजोत कौर सिद्धू के इस्तीफे को लेकर कहा कि अगर उन्हें पार्टी से विवाद था तो वह पार्टी के समक्ष मुद्दा रख सकते थे, लेकिन अगर पार्टी को छोड़कर वह दोबारा भाजपा में जाना चाहते है तो ठीक है, लेकिन इस्तीफे के बाद पार्टी के खिलाफ बोलना गलत है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
PSParambir Singh Aulakh
FollowFeb 07, 2026 14:18:240
Report
VSVARUN SHARMA
FollowFeb 07, 2026 14:17:430
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowFeb 07, 2026 14:17:210
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowFeb 07, 2026 13:08:500
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowFeb 07, 2026 13:04:110
Report
KSKuldeep Singh
FollowFeb 07, 2026 13:03:210
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowFeb 07, 2026 13:02:050
Report
KCKhem Chand
FollowFeb 07, 2026 13:00:460
Report
DSDharmindr Singh
FollowFeb 07, 2026 13:00:300
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 07, 2026 12:33:04Noida, Uttar Pradesh:शिमला
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी दोपहर दो बजे शुरू होगा
सत्र की शुरुआत राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के अभिभाषण के साथ होगी
यह चौदहवीं विधान सभा का ग्यारहवां सत्र है
0
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowFeb 07, 2026 12:20:390
Report
DSDharmindr Singh
FollowFeb 07, 2026 12:02:360
Report
SSSandeep Singh
FollowFeb 07, 2026 12:02:130
Report
ADAnkush Dhobal
FollowFeb 07, 2026 12:02:010
Report
KPKomlata Punjabi
FollowFeb 07, 2026 12:01:440
Report