Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
कांग्रेस के सुखजींदर सिंह रणधावा पाकिस्तान के खिलाफ मैच बहिष्कार का बयान—टी20 वर्ल्ड कप 2026
SSSanjay Sharma
Feb 02, 2026 06:45:11
Noida, Uttar Pradesh
DELHI: SUKHJINDER SINGH RANDHAWA (CONGRESS) ON PAKISTAN TO BOYCOTT ITS MATCH AGAINST INDIA IN ICC MEN’S T20 WORLD CUP 2026. UNION BUDGET 2026-27
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
RKRAMAN KHOSLA
Feb 02, 2026 08:18:48
Hoshiarpur, Punjab:दसूहा हाजीपुर मुख्य सड़क पर पड़ते सगरां पुल की हालत खस्ता। राहगीरों का कहना जल्द मुरम्मत ना हुई तो कभी भी हो सकता है बढ़ा हादसा। होशियारपुर के दसूहा तलवाड़ा मुख्य सड़क पर पड़ते सगरां पुल की हालत पिछले कई सालों बहुत खराब है जिस कारण राहगीरों को बहुत ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि प्रशासन हादसे का इंतजार कर रहा है। इस समस्या पर zee midia से बातचीत करते हुए लोगों ने बताया कि यह पुल काफी पुराना है। इतने सालों में सिर्फ एक बार इस पुल की मुरम्मत हुई है। इस पुल से रोजाना भारी गिनती में रेत बजरी से भरे ट्रक गुजरते है जो बहुत खतरनाक है क्योंकि जब वाहन पुल ऊपर से गुजरते है तो पुल जरूरत से ज्यादा हिलने लग जाता है जैस कभी भी गिर जाएगा। पुल की सेफ्टी वाल भी टूट गई है। जगह जगह सड़क गड्ढों से भरी है। कई दो पहिया वाहन चालक इस कारण हादसे का शिकार भी हुए हैं। सभी लोगों की पंजाब सरकार और संबंधित विभाग से मांग है कि जल्द से जल्द इस पुल की मुरम्मत की जाए वरना कभी भी कोई बढ़ा हादसा हो सकता है।
0
comment0
Report
ADAnkush Dhobal
Feb 02, 2026 08:05:04
Shimla, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वन विभाग को साल 2030 तक हिमाचल प्रदेश में वन क्षेत्र को विस्तार प्रदान कर 31 फीसदी तक करने के लिए एक व्यापक कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने एल वन विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि अभी राज्य का वन क्षेत्र 29.5 प्रतिशत है, जिसे योजनाबद्ध और सतत तरीके से बढ़ाने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग एक वैश्विक समस्या बनकर उभरी है और इसके प्रतिकूल प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। इसके दृष्टिगत वर्तमान राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है। हिमाचल प्रदेश में लगभग 16,376 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र हिमाच्छादित, बंजर या पर्वतीय क्षेत्र है, जहां पौधारोपण संभव नहीं है, इसलिए वन विभाग को प्रत्येक जिले में पौधारोपण के लिए उपयुक्त संभावित क्षेत्रों की पहचान करनी चाहिए और उसके अनुसार चरणबद्ध पौधारोपण योजना तैयार करनी चाहिए। उन्होंने देशी प्रजातियों, फलदार पौधों और औषधीय महत्व वाले पौधों के रोपण पर भी बल दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाग को केवल नए जंगलों के विस्तार पर ही नहीं, बल्कि मौजूदा वनों की सुरक्षा पर भी ध्यान देना चाहिए। इसके साथ ही वन संरक्षण की दिशा में स्थानीय लोगों और समुदायों की सक्रिय भागीदारी को भी सुनिश्चित करना चाहिए। राज्य सरकार ने प्रदेश में सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से पौधरोपण और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए ‘राजीव गांधी वन संवर्धन योजना’ शुरू की है। इस योजना के तहत पिछले वर्ष 924.9 हेक्टेयर क्षेत्र में पौधारोपण किया गया। इस पहल में कुल 285 महिला मंडल, 70 युवक मंडल, 59 स्वयं सहायता समूह और 13 समुदाय आधारित संगठनों ने सक्रिय योगदान दिया। योजना के अंतर्गत सरकार इन समूहों को दो हेक्टेयर क्षेत्र में पौधारोपण के लिए 2.40 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है, साथ ही पौधों की सर्ववाइवल दर के आधार पर वार्षिक प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है। ग्रामीण स्तर पर इस योजना को लक्षित समूहों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के तहत आगामी वित्तीय वर्ष में 5,000 हेक्टेयर क्षेत्र में पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इनमें से 3,376 हेक्टेयर क्षेत्र की पहचान कर ली गई है, जबकि शेष 1,624 हेक्टेयर क्षेत्र की पहचान की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने वन विभाग द्वारा संचालित अन्य योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की।
0
comment0
Report
SBSANJEEV BHANDARI
Feb 02, 2026 08:03:43
Zirakpur, Punjab:बीती देर रात ढकोली के किशनपुरा इलाके में स्थित होटल स्वेन 2 के नजदीक ताबड़तोड़ गोलियां चलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सूत्रों से मिल रही जानकारी अनुसार गोलीबारी में 24 वर्षीय युवक प्रिंस की मौत की खबर सामने आ रही है वहीं 42 वर्षीय व्यक्ति भरत भूषण को भी गोलियां लगी हैं जिसका इलाज मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा है जो इस वक्त जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। गोलीबारी के दोषी कुलदीप सिंह नामक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जो ढकोली के राधे होम्स सोसाइटी में रहता है। जानकारी के अनुसार रोड पर गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद कुलदीप सिंह ने अपने साथियों को बुलाकर गोलीबारी शुरू कर दी थी। इस मामले की पुलिस द्वारा बारीकी से जांच की जा रही है। बीती देर रात हुए इस मामले को लेकर मोहाली के एसएसपी 3:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देंगे।
0
comment0
Report
RKRAJESH KATARIA
Feb 02, 2026 08:03:30
Firozpur, Punjab:ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਚ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸਿਹਤ ਯੋਜਨਾ ਮਰੀਜਾਂ ਦਾ ਹਸਪਤਾਲਾਂ ਵਿੱਚ ਹੋ ਰਿਹਾ ਹੈ ਇਲਾਜ 10 ਲੱਖ ਦਾ ਮੁਫ਼ਤ ਇਲਾਜ ਬੀਮਾ ਯੋਜਨਾ ਕਾਰਡ ਬੱਚੀਆਂ ਦੇ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਚਲਨ ਲਗਾ ਵਿਧਾਇਕ ਰਣਵੀਰ ਸਿੰਘ ਭੁਲਰ ਨੇ ਹਸਪਤਾਲ ਚ ਪਹੁੰਚ ਡਾਕਟਰ ਅਤੇ ਮਰੀਜਾਂ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਗਲ ਬਾਤ ਮਰੀਜਾਂ ਨੇ ਮੁੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਕੀਤਾ ਧਨਵਾਦ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਸ. ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਜੀ ਵਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਵਾਸੀਆਂ ਲਈ ਸਿਹਤ ਖੇਤਰ ਵਿੱਚ ਬਹੁਤ ਵੱਡੀ ਸਕੀਮ 10 ਲੱਖ ਦਾ ਮੁਫ਼ਤ ਇਲਾਜ ਬੀਮਾ ਯੋਜਨਾ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸਿਹਤ ਬੀਮਾ ਯੋਜਨਾ ਦੇ ਕਾਰਡ ਬਣ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਹੋਵੇ ਜਾਂ ਨਿੱਜੀ ਹਸਪਤਾਲ਼ ਵਿੱਚ ਇਲਾਜ ਦੀ ਸਹੂਲਤ ਮਿਲਣੀ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਈ ਹੈ 10 ਲੱਖ ਦਾ ਮੁਫ਼ਤ ਇਲਾਜ ਬੀਮਾ ਯੋਜਨਾ ਕਾਰਡ ਬੱਚੀਆਂ ਦੇ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਚਲਨ ਲਗਾ ਵਿਧਾਇਕ ਰਣਵੀਰ ਸਿੰਘ ਭੁਲਰ ਨੇ ਹਸਪਤਾਲ ਚ ਪਹੁੰਚ ਡਾਕਟਰ ਅਤੇ ਮਰੀਜਾਂ ਨਾਲ ਗਲ ਬਾਤ ਕੀਤੀ ਬਾਈਟ ਵਿਧਾਇਕ ਰਣਵੀਰ ਸਿੰਘ ਭੁਲਰ ਬਾਈਟਸ ਲੋਕ
0
comment0
Report
BSBHARAT SHARMA
Feb 02, 2026 08:00:26
0
comment0
Report
SSSanjay Sharma
Feb 02, 2026 07:56:27
Noida, Uttar Pradesh:फिरोजपुर से सांसद शेर सिंह घुबाया से बजट पर बयान RDG का फण्ड रोका गया है पंजाब के साथ केन्देर सरकार गलत कर रही है पंजाब के लोगों ने जो अपेक्षा केंद्र सरकार से रखी थी बजट में वह पूरी नहीं हो पाई। पिछले दिनों पंजाब बाढ़ से ग्रसित रहा लोगों को यही अपेक्षा थी कि इस बजट में जितना नुकसान उनको हुआ है केंद्र सरकार की तरफ से मदद जरूर दी जाएगी लेकिन इस बजट में पंजाब के लिए कोई मदद नहीं दी गई। प्रधानमंत्री मोदी का आदमपुर का नाम बदलकर गुरु श्री रविदास जी के नाम पर रखने का हम स्वागत करते हैं लेकिन बजट में भी सरकार को कुछ ना कुछ देना चाहिए था लुधियाना और जालंधर के लिए बोलकर तो पीएम मोदी काफी कुछ गए हैं लेकिन जमीनी स्तर पर क्या हकीकत है यह सब जानते हैं। नवजोत कौर सिद्धू के पार्टी छोड़ने और अमरिंदर सिंह राजा बोर्डिंग पर लगाए गए आरोपों पर बोले शेर सिंह घुबाया। नवजोत कौर सिद्धू को पार्टी नहीं छोड़नी चाहिए थी, नवजोत कौर सिद्धू सीनियर लीडर है पार्टी को उनके जाने से नुकसान होगा। हाई कमान को उनसे बात करके दोबारा से पार्टी में शामिल करवाना चाहिए。
0
comment0
Report
KBKulbir Beera
Feb 02, 2026 07:46:45
Bathinda, Punjab:धोबीआना बस्ती में सरकारी जगह पर अवैध कब्जे पर सरकारी बुलडोजर पुलिस प्रशासन ने चलाया है. अबैध कब्ज़ा धारी बलविंदर सिंह पर पहले भी नशा तस्करी का केस दर्ज हुआ है. एस पी सिटी नरिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त बलविंदर सिंह ने धोबीआना बस्ती में सरकारी जगह पर अवैध कब्ज़ा करके घर बनाया हुआ था. उन्होंने बताया कि पुड्डा ने सरकारी जगह पर कब्ज़ा हटवाने के लिए बलविंदर सिंह को नोटिस भी जारी किया था. लेकिन उसने कब्ज़ा नहीं छोड़ा. एस पी ने बताया कि उक्त बलविंदर सिंह पर पहले भी नशा तस्करी का केस दर्ज है. एस पी ने बताया कि आज पुलिस प्रशासन ने अवैध कब्ज़ा हटवाने के लिए सरकारी बुलडोजर चलाकर कब्ज़ा छुड़वाया है. एसपी ने बताया कि मार्च 2025 से लेकर आज तक हमने NDPS के मामले दर्ज किए हैं इनमें 2802 लोगों को गिरफ्तार किया है और जेलों में डाला है इनमें से 76 लोग वह है जो बड़े कारोबार में लगे हुए थे जिन पर कमर्शियल क्वांटिटी के मामले दर्ज किए थे 14 करोड़ की प्रॉपर्टी हमने फ्रिज करवाई है सरकार की ओर से चलाए गए युद्ध नशा विरुद्ध के तहत कार्रवाई चल रही है किसी भी नशा तस्कर को सोडा नहीं जाएगा. बाइट नरेंद्र सिंह एसपी सिटी बठिंडा
0
comment0
Report
KSKuldeep Singh
Feb 02, 2026 07:31:20
Banur, Punjab:ਆਸਟਰੇਲੀਆ ਗਏ ਰਾਜਪੁਰਾ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਨਦੀ ਦੇ ਵਿੱਚ ਡੁੱਬਣ ਨਾਲ ਮੌਤ ਰਾਜਪੁਰਾ ਦਾ ਰਹਿਣ ਵਾਲਾ ਸਚਿਨ ਆਪਣੇ ਦੋਸਤ ਨਾਲ ਘੁੰਮਣ ਗਿਆ ਸੀ ਮ੍ਰਿਤਕ ਨੌਜਵਾਨ ਸਿਡਨੀ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਸਨ ਰਾਜਪੁਰਾ ਤੋਂ ਇੱਕ ਦੁਖਦਾਈ ਖਬਰ ਸਾਹਮਣੇ ਆ ਰਹੀ ਹੈ। ਰਾਜਪੁਰੇ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਨਦੀ ਦੇ ਪਾਣੀ ਦੇ ਵਿੱਚ ਡੁੱਬ ਕੇ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਹੈ। ਹਾਦਸੇ ਸਮੇਂ ਸਚਿਨ ਦਾ ਦੋਸਤ ਵੀ ਉਸਦੇ ਨਾਲ ਸੀ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਨੌਜਵਾਨ ਸਚਿਨ ਉਮਰ 31 ਸਾਲ ਰਾਜਪੁਰੇ ਦਾ ਰਹਿਣ ਵਾਲਾ ਸੀ ਅਤੇ ਆਪਣੀ ਭੈਣ ਕੋਲ ਆਸਟਰੇਲੀਆ ਰਹਿ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਜਦੌਂ ਕਿ ਸਾਹਿਲ ਬਤਰਾ ਹਰਿਆਣਾ ਨਾਲ ਸੰਬੰਧਿਤ ਸੀ ਅਤੇ ਆਈਟੀ ਪ੍ਰੋਫੈਸ਼ਨਲ ਦੇ ਤੌਰ ਤੇ ਕੰਮ ਕਰ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਅਤੇ ਉਸ ਦੀ ਪਤਨੀ ਦੇ ਜਵਾਕ ਹੋਣ ਵਾਲਾ ਸੀ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਬੁੱਧਵਾਰ ਨੂੰ ਸਚਿਨ ਦੀ ਡੈਡ ਬੋਡੀ ਰਾਜਪੁਰਾ ਪੁੱਜੇਗੀ。
0
comment0
Report
RKRAJESH KATARIA
Feb 02, 2026 07:19:53
Firozpur, Punjab:फिरोजपुर में चोरों से परेशान लोग आए दिन दुकानों पर हो रही है चोरी फिरोजपुर शहर की मोदी मिल के पास रात के समय गौरव ट्रेडिंग कम्पनी जो चीनी की होलसेल की दुकान पर चोरों ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम दुकानदार का शटर तोड़ कर नकदी लेकर फरार सीसीटीवी भी आई सामने पुलिस ने कहा जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा रात के समय पीसीआर मोटरसाइकिल के सायरन की आवाज सुन भागे चोर एंकर फिरोजपुर में आए दिन चोरों की तरफ से दुकानों को निशाना बनाया जा रहा है फिरोजपुर शहर की मोदी मिल के पास रात के समय गौरव ट्रेडिंग कम्पनी चीनी की होलसेल दुकान पर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया जिससे नकदी लेकर चोर फरार हो गए वही सीसीटीवी में सामने आया की मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो चोर आते हैं और दुकान का शटर तोड़ कर अंदर जाते हैं और नकदी चोरी करते हैं दुकानदार ने कहा कि चोरों पर नकेल कसनी चाहिए उन्होंने कहा कि हमें रात के समय हमारे पड़ोसी ने फोन कर बताया हम यहां मौके पर पहुंचे तो हमारी दुकान का शटर टूटा हुआ था और शटर के बीच लोहे का एक बड़ा गला था जिसे चोर नहीं ले जा सके वही एक सिरिंज भी गिरी हुई मिली है चोर दुकान से नकदी लेकर फरार हो गए बाइट दुकानदार बाइट फिरोजपुर वासी वही मौके पर पहुंचे थाना मुखी Kashmir सिंह ने कहा कि रात के समय पीसीआर मोटरसाइकिल के सायरन की आवाज सुन चोर भाग गए हम चोरों को जल्द पकड़ लेंगे बाइट थाना मुखी Kashmir सिंह
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top