Back
ईरान-इजरायल-यूएस जंग के बीच भारत को LPG राहत, गुजरात मुंद्रा बंदरगाह पहुंची गैस से भरे जहाज
VSVARUN SHARMA
Mar 17, 2026 04:00:13
Mansurwal Dona, Punjab
ईरान - इजरायल अमेरिका जंग के बीच भारत के लिए आई राहत भरी खबर, हजारों टन मीट्रिक LPG गैस से भरे जहाज पहुँचे गुजरात बंदरगाह जालंधर के कैप्टन सुखमीत सिंह इस देशों की जंग से पहले पहुंचे थे कतर, परिवार को होती थी चिंता ओर अब है खुशी की लहर एंकर - ईरान - इजरायल अमेरिका जंग अभी भी जारी है और इस जंग के कारण कई देशों में गैस ओर पेट्रोल डीजल की सप्लाई कम हो गई है। वही भारत में भी इस जंग का असर देखने को मिल रहा है। LPG गैस सप्लाई कम होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही गैस की समस्या के बीच अब राहत भरी खबर सामने आई कि LPG गैस से भरे 2 जहाज गुजरात बंदरगाह पर पहुँच गए हैं और कही न कही देश में गैस की कमी अब पूरी होने जा रही है क्योंकि हजारों टन मीट्रिक LPG गैस भारत आ गई है। यह जानकारी तब सामने आई जब पंजाब के जालंधर से शिवालिक शिप (जहाज) के कैप्टन सुखमीत सिंह के परिवार में खुशी की झलक देखने को मिली। कैप्टन सुखमीत सिंह जालंधर के हल्का आदमपुर के रहने वाले हैं। उनके पारिवारिक सदस्यों ने कहा ईरान - इजरायल अमेरिका जंग से पहले कैप्टन सुखमीत सिंह 26 फरवरी को कतर पहुंचे थे और 28 फरवरी को ईरान पहुंचे थे। वीओ - ईरान ओर इजरायल अमेरिका के बीच हो रही जंग के कारण हुई गैस की कमी के चलते भारत के लिए बड़ी राहत की खबर है। दो भारतीय जहाज हजारों टन गैस लेकर आज गुजरात बंदरगाह पर पहुंच गए हैं, जहां हजारों टन गैस पहुंचने से देश में गैस की कमी कम होगी। वही जालंधर के आदमपुर के लिए यह भी गर्व और खुशी की बात है कि इस जहाज के कैप्टन के तौर पर तैनात सुखमीत सिंह भी सुरक्षित और स्वस्थ हैं और उनके भारत पहुंचने के बाद उनके परिवार ने भी राहत महसूस की है। सुखमीत सिंह के माता पिता और उनकी पत्नी बेहद खुश हैं क्योंकि इन देशों की जंग सुखमीत सिंह सुरक्षित है देश के लिए हजारों टन मीट्रिक LPG गैस लेकर वापिस लौटे हैं। वीओ - शिवालिक शिप (जहाज) के कैप्टन सुखमीत सिंह की पत्नी संदीप कौर ने बताया कि कैप्टन सुखमीत सिंह शिवालिक जहाज में पोस्टेड हैं और 26 फरवरी को कतर पहुंचे थे और 28 फरवरी ईरान पहुंचे थे। संदीप कौर ने बताया कि 28 फरवरी को करीब 46 हजार मीट्रिक टन LPG गैस भरी गई थी और इसी दौरान ईरान और इजरायल अमेरिका के बीच युद्ध शुरू हो गया। सुखमीत की पत्नी ने कहा कि उनकी कंपनी ने ऑर्डर दिया कि वह दुबई में आएं, हम वहां इंतज़ाम करवा देंगे और ईरान पहुंच जाए। लेकिन उन्हें बीच में ही ईरान के पास रुकना पड़ा। इस बाबत उन्होंने अपनी कंपनी के ज़रिए भारत को बताया और उसके बाद भारत सरकार की तरफ से कोशिशें हुईं और फिर 14 मार्च को ईरान ने उन्हें आगे जाने दिया और वे भारत की तरफ आगे बढ़े और आज वे गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर पहुंचेंगे। इस खबर से कैप्टन सुखमीत के परिवार में भी बहुत खुशी है। सुखमीत ने परिवार को कहा था अपनी ड्यूटी निभाकर ही वापिस घर लौटेंगे वीओ - सुखमीत की पत्नी संदीप कौर ने बताया कि वह बहुत परेशान होते हुए उन्होंने सुखमीत को ड्यूटी से छुट्टी लेने को भी कहा था, लेकिन सुखमीत ने साफ जवाब देते हुए कहा कि वह अपने जहाज के साथ रहेगा और उसे उसकी मंज़िल तक पहुंचाना उसकी ज़िम्मेदारी है और आज परिवार भी खुश है कि वह अपनी ज़िम्मेदारी अच्छे से निभा रहा है और जल्द ही घर लौटेगा। बाइट - संदीप कौर (कैप्टन सुखमीत सिंह की पत्नी)
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KDKuldeep Dhaliwal
FollowMar 17, 2026 05:02:43Mansa, Punjab:ਛੋਟੇ ਮੂਸੇ ਵਾਲਾ da 16 ਮਾਰਚ nu ਜਨਮਦਿਨ hai ਅੱਜ ਮੂਸੇਵਾਲਾ da ਜਨਮ ਦਿਨ ਮਨਾਉਣ ਦੀ ਲਈ ਮੂਸੇਵਾਲੇ ਦੇ ਪ੍ਰਸ਼ੰਸਕ ਮੂਸੇਵਾਲੇ ਦੇ ਘਰ ਪਹੁੰਚੇ
0
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 17, 2026 04:32:48Noida, Uttar Pradesh:ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਦੀ ਐਸਐਸਪੀ ਕੰਵਰਦੀਪ ਕੌਰ ਨੂੰ ਇਕ ਸਾਲ ਦਾ ਮਿਲਿਆ ਐਕਸਟੈਂਸ਼ਨ
1013
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 17, 2026 04:31:171049
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowMar 17, 2026 03:47:521038
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowMar 17, 2026 03:47:291060
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowMar 17, 2026 03:47:061022
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 17, 2026 03:46:221065
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowMar 17, 2026 03:18:331015
Report
SSSandeep Singh
FollowMar 17, 2026 03:17:04Kullu, Himachal Pradesh:लाहौल के सिस्सू की ताजा तसवीरें
1007
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowMar 17, 2026 03:04:111078
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 17, 2026 03:03:511098
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 17, 2026 03:03:401097
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 17, 2026 03:01:321076
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 17, 2026 01:30:10967
Report