Back
बस स्टैंड फ्लाईओवर पर टक्कर: फॉर्च्यूनर ने छोटा हाथी पलटाया, क्रॉकरी बिखर गई
VSVARUN SHARMA
Mar 14, 2026 06:01:34
Mansurwal Dona, Punjab
1403ZP_JLD_ACCIDENT_R
बस स्टैंड फ्लाईओवर पर फॉर्च्यूनर कार और गाड़ी में टक्कर, क्रॉकरी से भरा वाहन पलटा
सड़क के बीच समान टूटकर बिखरा, राहगीर हुए परेशान लगा जाम
जालंधर के बस स्टैंड फ्लाईओवर पर देर एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर गाड़ी और सामान से लदे 'छोटे हाथी' (टाटा ऐस) के बीच हुई जोरदार टक्कर में मालवाहक वाहन पलट गया। वाहन के बीच सड़क में पलटने के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई। वाहन के पलटने के कारण उसमे रखा कीमती क्रॉकरी का सामान सड़क पर बिखर कर चकनाचूर हो गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन वाहनों और सामान का भारी नुकसान हुआ है। मौके पर पहुंची बस स्टैंड चौकी की पुलिस ने स्थिति को संभाला और जाम खुलवाया。
घटनास्थल पर मौजूद 'छोटे हाथी' के ड्राइवर नवदीप सिंह ने बताया कि वह अपनी गाड़ी में सेलो और कलारा जैसी नामी कंपनियों का क्रॉकरी का सामान (कप, प्लेट और अन्य बर्तन) लोड करके जा रहा था। फ्लाईओवर के ऊपर तकनीकी खराबी के कारण उसकी गाड़ी अचानक बंद हो गई। ड्राइवर के अनुसार, उसने गाड़ी को साइड में रोककर ठीक करने की कोशिश की और सुरक्षा के लिहाज से पीछे इंडिकेटर और अन्य संकेत भी दिए थे। लेकिन पीछे से आ रही एक सफेद रंग की तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर गाड़ी ने उसके वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर के इतनी जोरदार थी कि छोटा हाथी बीच सड़क पर ही पलट गया। टक्कर के कारण फॉर्च्यूनर के एयरबैग खुल गए, जिससे उसमें सवार लोग गंभीर चोटों से बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अगर एयरबैग न खुलते तो बड़ा जानी नुकसान हो सकता था।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
ADAnkush Dhobal
FollowMar 14, 2026 06:46:09Shimla, Himachal Pradesh:शिमला स्थित कुफरी के निजी होटल में हरियाणा कांग्रेस विधायक मौजूद
होटल के बाहर हिमाचल पुलिस की सुरक्षा का कड़ा पहरा
बाहर से किसी के भी अंदर जाने पर पूरी तरह रोक
CM सुक्खू ख़ुद स्थिति पर बनाये हुए हैं नज़र
0
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 14, 2026 06:33:3075
Report
AMAjay Mahajan
FollowMar 14, 2026 06:33:2350
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowMar 14, 2026 06:33:0694
Report
RKRAMAN KHOSLA
FollowMar 14, 2026 06:03:33124
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 14, 2026 06:01:23166
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 14, 2026 05:37:44183
Report
SGSatpal Garg
FollowMar 14, 2026 05:37:32152
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowMar 14, 2026 05:36:06125
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowMar 14, 2026 05:04:27144
Report
NLNitin Luthra
FollowMar 14, 2026 05:04:07107
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 14, 2026 05:03:20140
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowMar 14, 2026 04:33:52177
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowMar 14, 2026 04:33:33202
Report