Back
शिमला व्यापार मंडल चुनाव देर से, व्यापारी अड़े; तेज आंदोलन की धमकी
ADAnkush Dhobal
Nov 13, 2025 12:39:05
Shimla, Himachal Pradesh
राजधानी शिमला के व्यापारियों में इन दिनों व्यापार मंडल चुनाव को लेकर जोरदार हलचल मची हुई है। वर्तमान शिमला व्यापार मंडल का कार्यकाल करीब एक साल पहले ही समाप्त हो चुका है, लेकिन अब तक नए चुनाव नहीं करवाए गए हैं। इसी को लेकर शहर के व्यापारी अब चुनाव करवाने पर अड़े हुए हैं। व्यापारियों ने दुकानदारों की राय जानने के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। यह अभियान शिमला के विभिन्न बाजारों में चलाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक व्यापारी इस मांग का समर्थन कर सकें। इसी बीच लोअर बाजार के व्यापारियों ने अलग से व्यापार मंडल बनाने की मांग भी उठाई है। उनका कहना है कि माल रोड, लक्कड़ बाजार और राम बाजार के व्यापारी पहले ही अपने अलग मंडल बना चुके हैं, इसलिए लोअर बाजार का भी स्वतंत्र संगठन होना चाहिए जो उनके स्थानीय मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठा सके। व्यापार मंडल शिमला के पूर्व प्रधान इंद्रजीत सिंह ने बताया कि मौजूदा व्यापार मंडल का कार्यकाल काफी समय पहले समाप्त हो चुका है, लेकिन चुनाव न होने के कारण संगठन निष्क्रिय पड़ गया है। इससे व्यापार से जुड़ी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं और उनका समाधान नहीं हो पा रहा। व्यापारियों ने प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि शिमला व्यापार मंडल के चुनाव जल्द करवाए जाएं, ताकि नया प्रतिनिधि मंडल चुना जा सके और व्यापारिक हितों की आवाज प्रभावी ढंग से उठाई जा सके। पूर्व प्रधान इंद्रजीत सिंह का कहना है कि अगर जल्द चुनाव नहीं करवाए गए, तो वे आंदोलन का रास्ता भी अपना सकते हैं।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
RBRajneesh Bansal
FollowNov 13, 2025 14:09:540
Report
BSBhushan Sharma
FollowNov 13, 2025 14:09:220
Report
VSVARUN SHARMA
FollowNov 13, 2025 14:08:490
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowNov 13, 2025 14:08:240
Report
AJAnil Jain
FollowNov 13, 2025 14:08:040
Report
RBRohit Bansal
FollowNov 13, 2025 14:06:420
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowNov 13, 2025 13:29:2468
Report
RBRohit Bansal
FollowNov 13, 2025 13:25:02Chandigarh, Chandigarh:ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ 9 ਡੀਐਸਪੀ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਪ੍ਰਮੋਸ਼ਨ
ਵੱਖ ਵੱਖ ਆਧਾਰ ਉੱਤੇ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਡੀਐਸਪੀ ਨੂੰ ਪ੍ਰਮੋਸ਼ਨ
121
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowNov 13, 2025 13:24:54115
Report
AJAnil Jain
FollowNov 13, 2025 13:24:4097
Report
DSDharmindr Singh
FollowNov 13, 2025 13:24:1271
Report
NSNavdeep Singh
FollowNov 13, 2025 13:23:46156
Report
RBRohit Bansal
FollowNov 13, 2025 13:01:5958
Report
BSBhushan Sharma
FollowNov 13, 2025 13:01:4490
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowNov 13, 2025 13:01:2190
Report