Back
RDG पर हिमाचल में सियासत तेज, अग्निहोत्री-ठाकुर में टकराव बढ़ा
ADAnkush Dhobal
Feb 17, 2026 09:32:38
Shimla, Himachal Pradesh
हिमाचल प्रदेश की सियासत में RDG पर सियासत लगातार जारी है. RDG के मुद्दे पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर आमने-सामने हैं. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री में भारतीय जनता पार्टी पर प्रदेश से हटकर राजनीति करने के आरोप लगाए. वे हाथों में संविधान की कॉपी लेकर विधानसभा पहुंचे और उन्होंने RDG को हिमाचल प्रदेश का अधिकार बताया. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री पर पलटवार करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उन पर तथ्यहीन बयानबाजी करने के आरोप लगाए. जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस में बड़े स्तर पर गुटबाज़ी है. नेता प्रतिपक्ष ने चेताया कि बार-बार उन पर ग़लत आरोप लगाना विशेषाधिकार हनन का मामला बनता है.
उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि RDG हिमाचल प्रदेश का अधिकार है. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के विधायकों से मांग की है कि वे सरकारी संकल्प पर चर्चा के बाद प्रस्ताव का समर्थन करें. मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इससे पहले GST कंपनसेशन बंद होने के चलते भी हिमाचल प्रदेश को भारी नुक़सान हुआ है. वहीं, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नेता सिर्फ़ राजनीतिक बात कर रहे हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर कांग्रेस राजनीतिक बात करेगी, तो उसे जवाब भी ऐसा ही मिलेगा. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा प्रदेश हित में खड़ी थी और प्रदेश हित की ही बात करेगी. RDG सिर्फ़ हिमाचल प्रदेश की ही नहीं, बल्कि कुल 17 राज्यों की बंद हुई है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार अपने खर्च घटाने के लिए तैयार नहीं है.
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
TSTEJINDER SINGH
FollowFeb 17, 2026 11:29:110
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowFeb 17, 2026 11:28:510
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 17, 2026 11:26:500
Report
RBRohit Bansal
FollowFeb 17, 2026 11:26:130
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowFeb 17, 2026 11:26:010
Report
DSDharmindr Singh
FollowFeb 17, 2026 11:22:050
Report
GPGYAN PRAKASH
FollowFeb 17, 2026 11:20:500
Report
RBRohit Bansal
FollowFeb 17, 2026 11:20:330
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowFeb 17, 2026 11:20:060
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowFeb 17, 2026 11:19:310
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowFeb 17, 2026 10:32:480
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 17, 2026 10:31:350
Report
ADAnkush Dhobal
FollowFeb 17, 2026 10:28:29Shimla, Himachal Pradesh:हिमाचल भाजपा अध्यक्ष ने की राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात हिमाचल के मुद्दों पर हुई चर्चा
0
Report
MTManish Thakur
FollowFeb 17, 2026 10:25:080
Report
ADAnkush Dhobal
FollowFeb 17, 2026 10:24:190
Report