Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Shimla171001
श Shimla में गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने फूलों की वर्षा कर श्रद्धांजलि दी
ADAnkush Dhobal
Jan 26, 2026 08:16:16
Shimla, Himachal Pradesh
एंकर—- हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल हिमाचल प्रदेश शिव प्रताप शुक्ल ने की। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह विशेष तौर पर मौजूद रहे। विंग कमांडर सोनल बडियारी और फ्लाइट लेफ्टिनेंट सत्यम शर्मा ने गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा की। इस दौरान परेड, झांकियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। गणतंत्र दिवस पर कमांडर लेफ्टिनेंट शाश्वत तिवारी की अगुवाई में मार्च पास्ट की गई। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने समारोह के दौरान देश के बलिदानियों के साथ संविधान निर्माताओं और अन्य महान विभूतियों को याद किया। इसके अलावा सेना प्रथम जेएंडके राइफल, जतोग, ITBP टुकड़ी, SSB, सेना पाइप बैंड, पंजाब पुलिस, हिमाचल प्रदेश पुलिस तृतीय वाहिनी आई.आर.बी.एन. पंडोह, हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रथम वाहिनी आई.आर.बी.एन. बनगढ, हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वितीय वाहिनी आई.आर. बी. एन. सकोह, हिमाचल महिला पुलिस, यातायात पुलिस, पुलिस ब्रास बैंड, पुरुष गृह रक्षक टुकड़ी, महिला गृह रक्षक टुकड़ी, गृह रक्षक बैंड, डाक सेवा, पूर्व सैनिक टुकड़ी, राष्ट्रीय कैडेट कोर, राष्ट्रीय कैडेट कोर, राष्ट्रीय सेवा योजना, राष्ट्रीय सेवा योजना, भारत स्काउट गाइड और आपदा प्रबंधन टुकड़ी ने मार्च पास्ट किया। रिज मैदान में गणतंत्र दिवस पर शस्त्र प्रदर्शन प्रथम, जे एंड के राइफल जतोग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, फोरेंसिक सेवा निदेशालय, वन विभाग, पर्यटन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, विद्युत विभाग, शिक्षा विभाग, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण शिमला, नगर निगम शिमला, हिम ऊर्जा, ग्रामीण विकास विभाग, उद्योग विभाग, पशुपालन विभाग, भाषा एवं संस्कृति विभाग और स्वास्थ्य विभाग की झांकी प्रदर्शित की गई।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
MTManish Thakur
Jan 26, 2026 10:49:09
Kullu, Himachal Pradesh:जिला मुख्यालय कुल्लू के ढालपुर मैदान में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली और उपस्थित जनता को गणतंत्र की बधाई दी। इस मौके पर पुलिस, आईटीबीपी, होमगार्ड, महिला पुलिस, एनएसएस, एनसीसी, आपदा मित्र सहित अन्य टुकड़ियों ने परेड में सलामी। इस दौरान निजी और सरकारी स्कूलों के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये। जबकि शिक्षा मंत्री ने संबोधित करते हुए कहा की देश के साथ साथ हिमाचल भी निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार ने भी प्रदेश को विकास पथ पर आगे ले जाने का प्रयास किया है। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश लगातार तरक्की कर रहा है अभी देश भर में हिमाचल प्रदेश पांचवें स्थान पर है और जल्दी इसमें और तरक्की होगी आने वाले समय में शिक्षित राज्यों में हिमाचल प्रदेश का नाम अवल दर्जे पर आएगा तो वहीं बच्चों की शिक्षा में सुधार करने के लिए मुख्यमंत्री के प्रयासों से राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल भी पूरे प्रदेश में खोले जा रहे है जल्द ही वह भी खोल दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गुणात्मक शिक्षा और मजबूत ढांचेगत विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए निरंतर ठोस कदम उठा रही है। इसी प्रतिबद्धता का परिणाम है कि राज्य के कुल बजट का 15 प्रतिशत से अधिक हिस्सा शिक्षा क्षेत्र पर व्यय किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से 130 सरकारी विद्यालयों को सीबीएसई पैटर्न पर स्थापित किया जा रहा है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने इस दौरान विभिन्न क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाली विभूतियों को भी सम्मानित किया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षा के मूलभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए प्रदेश सरकार कृतसंकल्प है।
0
comment0
Report
VKVarun Kaushal
Jan 26, 2026 10:31:47
Samrala, Punjab:ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਦਿਨੋਂ ਦਿਨ ਚਾਈਨਾ ਡੋਰ ਦੇ ਘਾਤਕ ਹਮਲੇ ਦੇ ਵਿਰੁੱਧ ਲੋਕ ਰੋਹ ਜਾਗ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਬੇਸ਼ੱਕ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਲੋਹੜੀ ਅਤੇ ਬਸੰਤ ਪੰਚਮੀ ਦੇ ਮੱਦੇ ਨਜ਼ਰ ਦੁਕਾਨਾਂ ਉੱਤੇ ਸਰਚ ਅਭਿਆਨ ਤਾਂ ਚਲਾਏ ਜਾਂਦੇ ਹਨ ਪ੍ਰੰਤੂ ਉਹ ਵੀ ਸੁਰਖੀਆਂ ਬਟੋਰਨ ਅਤੇ ਖਾਨਾ ਪੂਰਤੀ ਲਈ। ਪ੍ਰੰਤੂ ਫਿਰ ਵੀ ਚਾਈਨਾ ਡੋਰ ਦੀ ਵਰਤੋਂ ਅਤੇ ਵਿਕਰੀ ਬੇਖੌਫ ਜਾਰੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਨਾਲ ਅਜਾਈ ਜਾ ਨਾ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਭਾਵੇਂ ਚੈਕਿੰਗ ਦੇ ਨਾਂ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਚਾਈਨਾ ਡੋਰ ਵੇਚਣ ਵਾਲਿਆ ਵਿਚਕਾਰ ਲੁਕਨ ਮੀਚੀ ਦੀ ਖੇਲ ਲਗਾਤਾਰ ਚੱਲ ਰਹੀ ਹੈ ਪਰ ਸੜਕਾਂ ਤੇ ਤਾਡਵ ਕਰਦੀ ਮੌਤ ਅਜੇ ਵੀ ਰੁਕਦੀ ਜਾਪਦੀ ਨਹੀਂ! ਚਾਈਨਾ ਡੋਰ ਦੀ ਚਪੇਟ ਵਿੱਚ ਆਉਣ ਕਾਰਨ 15 ਸਾਲਾਂ ਨੌਜਵਾਨ ਤਰਨਜੋਤ ਸਿੰਘ ਦੀ ਮੌਤ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਬਲਬੀਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜੇਵਾਲ ਨੇ ਚਾਈਨਾ ਡੋਰ ਦੀ ਹੋਰ ਰਹੀ ਬਿਕਰੀ ਉੱਤੇ ਸਵਾਲ ਖੜੇ ਕੀਤੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀ ਗੋਗਲੂਆਂ ਤੋਂ ਮਿੱਟੀ ਝਾੜਨ ਵਾਲੀ ਨੀਤੀ ਦੀ ਕੀਤੀ ਨਿਖੇਦੀ ਇਹਨਾਂ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਨਿਖੇਦੀ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇੱਕ ਦੂਜੇ ਨੂੰ ਰਾਜਸੀ ਪਾਰਟੀਆਂ ਤੇ ਸਰਕਾਰਾਂ ਤਾਂ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਮਸਲੇ ਦੀ ਗੱਲ ਹੀ ਨਹੀਂ ਕਰਦੀਆਂ ਇਹ ਤਾਂ ਸਿਰਫ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਇੱਕ ਦੂਜੇ ਦੀਆਂ ਪਾਰਟੀਆਂ ਨੂੰ ਕੋਸਣ ਤੱਕ ਹੀ ਸੀਮਤ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਕਾਰਗੁਜ਼ਾਰੀ ਤੇ ਸਵਾਲ ਖੜੇ ਕੀਤੇ।
0
comment0
Report
SSSanjay Sharma
Jan 26, 2026 10:31:01
0
comment0
Report
SSSandeep Singh
Jan 26, 2026 10:20:53
Kullu, Himachal Pradesh:मंडी की स्नेहा बनी विंटर क्वीन 2026, मनाली की संयोगिता फर्स्ट रनरअप एंकर- नेशनल लेवल विंटर कार्निवल का समापन बीती रात हुआ पांच दिवसीय विंटर कार्निवाल में बर्फबारी ने कार्निवल में जरूर खलल डाला लेकिन कल शाम विधिवत रूप से इसका समापन कर दिया गया ,मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने बतौर मुख्य अतिथि कार्निवल के दौरान प्रतियोगिता के विनर को सम्मानित किया। कार्निवल में मुख्य आकर्षण का केंद्र विंटर क्वीन प्रतियोगिता में मंडी की स्नेहा ने विंटर क्वीन प्रतियोगिता 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। मनाली की संयोगिता फर्स्ट रनरअप जबकि धर्मशाला की इशिता गुरुंग सेकेंड रनरअप रहीं
0
comment0
Report
DVDEVENDER VERMA
Jan 26, 2026 10:18:33
Nahan, Himachal Pradesh:लोकेशन: नाहन(सिरमौर) नशे के खिलाफ चली 121 किलोमीटर लंबी पदयात्रा का समापन, शिलाई से शुरू हुई यात्रा पहुंची सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन, नाहन पहुंचने पर सैकड़ो लोगों ने किया यात्रा का स्वागत, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी रहे मौजूद, युवाओं ने सरकार को भेजा मांग पत्र । सिरमौर जिला के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के क्यारी गुंडाह गांव से नशे के खिलाफ शुरू हुई 121 किलोमीटर लंबी पद यात्रा का आज सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में समापन हो गया सैकड़ो लोगों ने पदयात्रा का नाहन पहुंचने पर स्वागत किया इस दौरान हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया और कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी विशेष रूप से मौजूद रहे। पदयात्रा के दौरान यात्रा में शामिल युवाओं द्वारा लोगों को नशा जागरूकता का संदेश दिया गया विभिन्न स्थानों से होती हुई यह यात्रा 5 दिनों का सफर तय करने के बाद नाहन पहुंची। मीडिया से बात करते हुए विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने कहा कि एक तरफ जहां सरकार नशे के खात्मे के लिए काम कर रही है वहीं दूसरी तरफ समाज भी अब अपनी भागीदारी इस अभियान में सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने कहा कि नशे के खात्मे के लिए हर संभव प्रयास सरकारी स्तर पर कानून के मुताबिक किए जाएंगे ताकि समाज को नशा मुक्त किया जा सके। बाईट: कुलदीप सिंह पठानिया: अध्यक्ष हिमाचल विधानसभा नाहन के कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी ने युवाओं के प्रयास को सराहनीय बताते हुए कहा कि इस पदयात्रा के जरिए नशे के खिलाफ एक संदेश देने की कोशिश युवाओं द्वारा की गई है जिसका मकसद समाज के हर व्यक्ति को इस नशा अभियान से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि समाज के हर व्यक्ति को इस अभियान से जुड़ने की आवश्यकता है तभी इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जो युवा नशे की सेवन कर अपने मार्ग से भटक चुके हैं उनको भी सही राह दिखाई जानी चाहिए और सरकार के सामने प्रस्ताव उठाया जाएगा कि हर जिला स्तर पर नशा मुक्ति केंद्र स्थापित किया जाए। बाईट: अजय सोलंकी : विधायक नाहन पदयात्रा में शामिल आयोजक युवा प्रकाश ठाकुर ने बताया कि 22 जनवरी को यह पद यात्रा क्यारी गुंडाह से शुरू हुई थी जिसका मुख्य उद्देश्य चिट्टा सहित अन्य नशों के खिलाफ जागरूकता का संदेश देना था। उन्होंने कहा कि नशे से कई परिवार प्रभावित हो रहे है और नशा माफिया अब गांव-गांव तक सक्रिय है जिससे युवा पीढ़ी सीधे तौर पर बर्बाद हो रही थी। उन्होंने कहा कि भविष्य को बचाने के लिए समाज के हर वर्ग को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए और इसी संदेश के साथ यह पद यात्रा निकाली गई थी। बाईट: प्रकाश ठाकुर: पद यात्रा में शामिल आयोजक
0
comment0
Report
VSVARUN SHARMA
Jan 26, 2026 10:02:09
Mansurwal Dona, Punjab:ਪੂਰਾ ਦੇਸ਼ 77ਵਾਂ ਗਣਤੰਤਰ ਦਿਵਸ ਮਨਾ ਰਿਹਾ, ਪਰ ਅੰਨਦਾਤਾ ਸੜਕਾਂ ’ਤੇ—ਨਿੱਜੀਕਰਨ ਦੀਆਂ ਨੀਤੀਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਵਿਸ਼ਾਲ ਟਰੈਕਟਰ ਮਾਰਚ ਸੰਯੁਕਤ ਕਿਸਾਨ ਮੋਰਚੇ ਦੇ ਸੱਦੇ ’ਤੇ ਕਪੂਰਥਲਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਉੱਠੀ ਕਿਸਾਨੀ ਆਵਾਜ ਕਪੂਰਥਲਾ : ਜਿੱਥੇ ਅੱਜ ਪੂਰਾ ਦੇਸ਼ 77ਵਾਂ ਗਣਤੰਤਰ ਦਿਵਸ ਖੁਸ਼ੀ ਅਤੇ ਗੌਰਵ ਨਾਲ ਮਨਾ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਓਥੇ ਹੀ ਦੇਸ਼ ਦਾ ਅੰਨਦਾਤਾ ਕਿਸਾਨ ਹਤਾਸ਼ ਅਤੇ ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਹੋ ਕੇ ਸੜਕਾਂ ’ਤੇ ਉਤਰ ਆਇਆ। ਇਕ ਪਾਸੇ ਤਿਰੰਗਾ ਲਹਿਰਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਦੇਸ਼ ਭਰ ਵਿੱਚ ਜਸ਼ਨ ਮਨਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ, ਪਰ ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਕਿਸਾਨ ਆਪਣੇ ਹੱਕਾਂ ਅਤੇ ਵਜੂਦ ਦੀ ਲੜਾਈ ਲੜਦਾ ਹੋਇਆ ਸਰਕਾਰੀ ਨੀਤੀਆਂ ਦੇ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਆਵਾਜ਼ ਬੁਲੰਦ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹੈ。 ਸੰਯੁਕਤ ਕਿਸਾਨ ਮੋਰਚੇ ਦੇ ਸੱਦੇ ’ਤੇ 26 ਜਨਵਰੀ ਨੂੰ ਨਿੱਜੀਕਰਨ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨ-ਮਜ਼ਦੂਰ ਵਿਰੋਧੀ ਨੀਤੀਆਂ ਦੇ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਦੇਸ਼ ਭਰ ਵਿੱਚ ਜਨਤਕ ਟਰੈਕਟਰ ਮਾਰਚ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ। ਇਸੇ ਤਹਿਤ ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ਵਿਖੇ ਵੀ ਸੈਂਕੜੇ ਟਰੈਕਟਰਾਂ ਅਤੇ ਵਾਹਨਾਂ ਨਾਲ ਸ਼ਾਂਤਮਈ ਟਰੈਕਟਰ ਮਾਰਚ ਕਰਕੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਆਪਣੀਆਂ ਹੱਕੀ ਮੰਗਾਂ ਸਰਕਾਰ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਾਈਆਂ। ਇਹ ਟਰੈਕਟਰ ਮਾਰਚ ਦਾਣਾ ਮੰਡੀ ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਕੇ ਸ਼ਹੀਦ ਊਧਮ ਸਿੰਘ ਚੌਂਕ, ਤਲਵੰਦੀ ਪੁੱਲ ਚੌਂਕ, Gurbudwara Sri Ber Sahib ਆਦਿ ਰਾਹੀਂ ਸ਼ਹਿਰ ਅਤੇ ਆਲੇ-ਦੁਆਲੇ ਦੇ ਖੇਤਰਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਲੰਘਦਾ ਹੋਇਆ ਸੰਪੰਨ ਹੋਇਆ। ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬਿਜਲੀ ਸੋਧ ਬਿੱਲ, ਬੀਜ ਬਿੱਲ, ਵੀਬੀ ਜੀ ਰਾਮ ਜੀ ਕਾਨੂੰਨ ਅਤੇ ਚਾਰ ਲੇਬਰ ਕੋਡ ਜੇਕਰ ਲਾਗੂ ਹੋ ਗਏ ਤਾਂ ਇਹ ਕਿਸਾਨੀ ਅਤੇ ਮਜ਼ਦੂਰ ਵਰਗ ਦੀ ਰੀੜ੍ਹ ਤੋੜ ਦੇਣਗੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮਹਿੰਗੀ ਬਿਜਲੀ ਨਾਲ ਖੇਤੀ ਕਰਨਾ ਮੁਸ਼ਕਿਲ ਹੋ ਜਾਵੇਗਾ, ਬੀਜਾਂ ’ਤੇ ਕਾਰਪੋਰੇਟ ਕਬਜ਼ਾ ਹੋਵੇਗਾ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨ ਆਪਣੀ ਖੁਦਮੁਖਤਿਆਰੀ ਤੋਂ ਵਾਂਝਾ ਰਹਿ ਜਾਵੇਗਾ。 ਕਿਸਾਨ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਇਹ ਵੀ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੁਕਤ ਵਪਾਰ ਸਮਝੌਤਿਆਂ ਰਾਹੀਂ ਖੇਤੀ, ਪੋਲਟਰੀ ਅਤੇ ਡੇਅਰੀ ਖੇਤਰ ਨੂੰ ਖੁੱਲ੍ਹੀ ਮੰਡੀ ਦੇ ਹਵਾਲੇ ਕਰਨ ਨਾਲ ਦੇਸੀ ਕਿਸਾਨ ਵਿਦੇਸ਼ੀ ਕੰਪਨੀਆਂ ਦੇ ਮੁਕਾਬਲੇ ਵਿੱਚ ਟਿਕ ਨਹੀਂ ਸਕਣਗੇ, ਜਿਸ ਨਾਲ ਦੇਸ਼ ਦੀ ਖੁਰਾਕ ਸੁਰੱਖਿਆ ਨੂੰ ਭਾਰੀ ਨੁਕਸਾਨ ਪਹੁੰਚੇਗਾ。 ਟਰੈਕਟਰ ਮਾਰਚ ਦੌਰਾਨ ਕਿਸਾਨਾਂ ਅਤੇ ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਦਾ ਪੂਰਾ ਕਰਜ਼ਾ ਰੱਦ ਕਰਨ, 60 ਸਾਲ ਦੀ ਉਮਰ ਪੂਰੀ ਹੋਣ ’ਤੇ ਘੱਟੋ-ਘੱਟ 10 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਮਹੀਨਾਵਾਰ ਪੈਨਸ਼ਨ ਦੇਣ, ਹੜ੍ਹ ਪੀੜਤ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਤੁਰੰਤ ਪੂਰੀਆਂ ਕਰਨ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਜਨਤਕ ਅਦਾਰਿਆਂ ਦੀਆਂ ਜਾਇਦਾਦਾਂ ਵੇਚਣ ਦੇ ਫੈਸਲਿਆਂ ਦਾ ਵੀ ਡਟ ਕੇ ਵਿਰੋਧ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਮਾਰਚ ਦੀ ਖਾਸ ਗੱਲ ਇਹ ਰਹੀ ਕਿ ਸਾਰਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਅਨੁਸ਼ਾਸਿਤ ਅਤੇ ਸ਼ਾਂਤਮਈ ਰਿਹਾ। ਨਾ ਕੋਈ ਹੁੱਲੜਬਾਜ਼ੀ ਹੋਈ, ਨਾ ਹੀ ਡੈਕਾਂ ’ਤੇ ਗਾਣੇ ਵਜਾਏ ਗਏ। ਸਿਰਫ਼ ਸੰਯੁਕਤ ਕਿਸਾਨ ਮੋਰਚੇ ਵੱਲੋਂ ਪ੍ਰਵਾਨਿਤ ਨਾਅਰੇ ਲਗਾ ਕੇ ਲੋਕਤੰਤਰਿਕ ਢੰਗ ਨਾਲ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਰੱਖੀਆਂ ਗਈਆਂ। ਅੰਤ ਵਿੱਚ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਸਰਕਾਰਾਂ ਨੇ ਅੰਨਦਾਤੇ ਦੀ ਆਵਾਜ਼ ਅਣਸੁਣੀ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਸੰਘਰਸ਼ ਨੂੰ ਹੋਰ ਵੀ ਤੀਖਾ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ, ਜਿਸ ਦੀ ਪੂਰੀ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਸਰਕਾਰਾਂ ਦੀ ਹੋਵੇਗੀ.
0
comment0
Report
ADAnkush Dhobal
Jan 26, 2026 09:38:51
0
comment0
Report
TBTarsem Bhardwaj
Jan 26, 2026 09:38:35
Ludhiana, Punjab:लुधियाणा के ग्लाडा में डिप्टी कमिश्नर कार्यालय और रेड क्रॉस की उम्मीद परियोजना के तहत NGO आशीर्वाद के साथ मिलकर स्पेशल डिसेबिलिटी पर्सन के लिए खोला गया कैफे स्पाइस जिसे डिसेबिलिटी पर्सन खुद चलाएंगे। कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ETIO ने इसका उद्घाटन किया। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की 77वीं आय पर लुधियाणा ग्रेटर लुधियाणा डेवलपमेंट अथॉरिटी ग्लाडा के भीतर डिसेबिलिटी स्पेशल पर्सन के लिए लुधियाणा डीसी ऑफिस रेड क्रॉस के द्वारा उम्मीद परियोजना आशीरवाद NGO के साथ मिलकर चलाया जा रहा है। इसमें स्पेशल डिसेबिलिटी पर्सन को रोजगार देने के लिए उनके लिए कैफे-टैरेस कंटीन खोली गई है, जिसका उद्घाटन कैबनट मंत्री हरभजन सिंह ETIO ने किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा डिसेबिलिटी पर्सन के लिए यह एक अच्छा उपाय है ताकि वे खुद इसे चला सकें; इस तरह के कैफे सभी जिलों में खोले जाने चाहिए।
0
comment0
Report
DSDharmindr Singh
Jan 26, 2026 09:37:49
Khanna, Punjab:अंडर एज ड्राइविंग रोकने के लिए एसएसपी का सख्त संदेश, पेरेंट्स खिलाफ भी होगी कार्रवाई खन्ना में नेशनल रोड सेफ्टी महीना के तहत ट्रैफिक पुलिस द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए एक सराहनीय पहल की गई। अमलोह रोड चौक पर आयोजित इस विशेष ड्राइव के दौरान एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया खुद मौके पर पहुंचे और ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वालों को जागरूक किया। इस दौरान दोपहिया वाहन चालकों में जो लोग बिना हेलमेट के वाहन चला रहे थे, उन्हें समझाने के मकसद से मुफ़्त हेलमेट वितरित किए गए। पुलिस का उद्देश्य सजा देना नहीं, बल्कि लोगों की जान की सुरक्षा को प्राथमिकता देना रहा। एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने कहा कि हेलमेट पहनना केवल कानून की मजबूरी नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। इसके अलावा सड़क पर चलने वाले रिक्शा चालकों को भी विशेष ध्यान में रखा गया। उन्हें रिफ्लेक्टर जैकेट दी गईं ताकि रात के समय या कम रोशनी में वे अन्य वाहनों को साफ दिखाई दें और हादसों से बचा सके। एसएसपी ने लोगों को फूल देकर भी ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की, जिससे संदेश प्रेम और सकारात्मकता के साथ पहुंचे। एसएसपी ने खास तौर पर नाबालिग (अंडर एज) बच्चों की ड्राइविंग को लेकर सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नाबालिगों को वाहन चलाने देना न सिर्फ कानूनन अपराध है, बल्कि यह उनके जीवन के लिए भी बड़ा खतरा है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को अंडर एज ड्राइविंग से रोकें, अन्यथा कानून के तहत पेरेंट्स के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एसएसपी ने कहा कि नेशनल रोड सेफ्टी महीना केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है, जिसमें हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे हमेशा हेलमेट पहनें, सीट बेल्ट लगाएं, ओवरस्पीडिंग न करें और सुरक्षित ड्राइविंग को अपनी आदत बनाएं। बाइट - डॉ दर्पण आहलूवालिया SSP
0
comment0
Report
DSDharmindr Singh
Jan 26, 2026 09:36:53
Khanna, Punjab:खन्ना में किसानों और अन्य संगठनों की ओर से अपनी मांगों को लेकर एक ट्रैक्टर मार्च निकाला गया। यह ट्रैक्टर मार्च जीटी रोड स्थित अनाज मंडी से शुरू होकर एसडीएम कार्यालय तक पहुंचा। मार्च के दौरान बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टरों पर सवार होकर शामिल हुए और केंद्र सरकार के against जमकर नारेबाजी की। ट्रैक्टर marches के एसडीएम कार्यालय पहुंचने के बाद किसानों और संगठनों के नेताओं ने केंद्र सरकार का पुतला जलाया और अपना रोष जाहिर किया। किसानों का कहना था कि वे लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार उनकी समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही। इस मौके पर किसान नेता अमृत सिंह राजेवाल ने कहा कि किसान पिछले काफी समय से आंदोलन कर रहे हैं, फिर भी सरकार उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने कहा कि इस ट्रैक्टर मार्च का मुख्य उद्देश्य सरकार तक किसानों की आवाज पहुंचाना है। किसानों की प्रमुख मांगों में बिजली बिल रद्द करना, सीड बिल रद्द करना, एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) को कानून बनाकर लागू करना और अन्य किसान हितैषी मांगें शामिल हैं। किसान नेताओं ने कहा कि महंगाई बढ़ने के बावजूद फसलों के दाम नहीं बढ़ रहे, जिससे किसानों पर आर्थिक बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। बिजली और अन्य खर्चों के कारण खेती करना दिन-ब-दिन मुश्किल होता जा रहा है। ऐसे में सरकार को तुरंत ठोस फैसले लेने चाहिए। मार्च के दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए। अन्य किसान नेताओं और संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी केंद्र सरकार की नीतियों की कड़ी निंदा की और कहा कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो आने वाले समय में आंदोलन और तेज किया जाएगा। किसानों ने चेतावनी दी कि यह आंदोलन शांतिपूर्ण है, लेकिन अगर सरकार ने उनकी बात नहीं सुनी तो वे बड़े स्तर पर संघर्ष करने को मजबूर होंगे। ट्रैक्टर मार्च शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, जबकि मौके पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
0
comment0
Report
VKVipan Kumar
Jan 26, 2026 09:36:18
Dharamshala, Himachal Pradesh:धर्मशाला में उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस पुलिस ग्राउंड धर्मशाला में उप मुख्यमंत्री ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह पुलिस ग्राउंड धर्मशाला में पूरे उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और पुलिस, होमगार्ड तथा एनसीसी की टुकड़ियों द्वारा निकाले गए आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली। इसके अवसर पर उनके साथ विधानसभा के उप सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक संजय रतन, मलेंद्र राजन, आशीष बुटेल, एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, वूल फेडरेशन के अध्यक्ष मनोज ठाकुर मौजूद रहे। इससे पूर्व उप मुख्यमंत्री ने युद्ध स्मारक धर्मशाला में जाकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके बलिदान को नमन किया। समारोह को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि 26 जनवरी का दिन सभी भारतवासियों के लिए गौरव का प्रतीक है। वर्ष 1950 में इसी दिन देश का संविधान लागू हुआ और लोकतंत्र की नींव मजबूत हुई। उन्होंने संविधान निर्माताओं, स्वतंत्रता सेनानियों तथा देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने संबोधन में उप मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने कांगड़ा जिला को पर्यटन राजधानी बनाने की घोषणा की है और इसी कड़ी में पर्यटन निगम के मुख्यालय को धर्मशाला स्थानांतरित किया गया है। साथ ही कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार और सौंदर्यीकरण के लिए अब तक 1332 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं और इस दिशा में कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। पालमपुर में हेलीकॉप्टर का निर्माण किया जा रहा है। धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय स्तर का कन्वेंशन सेंटर बनाया जा रहा है साथ ही पौंग बांध क्षेत्र में पर्यटन वॉटर, स्पोर्ट्स व साहसिक खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नित हमीरपुर के विशेषज्ञों के सहयोग से ज्वालामुखी मंदिर के सुंदरीकरण पर कार्य कर रही है जिसके लिए 100 करोड़ का मास्टर प्लान तैयार किया गया है जबकि शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर के सुंदरीकरण के लिए 150 करोड रुपए का मास्टर प्लान तैयार किया गया है। युवाओं के बेहतर भविष्य और रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। राजीव गांधी स्टार्टअप योजना के तहत ई-टैक्सी पर 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि 100 किलोवाट से 2 मेगावाट तक के सोलर प्रोजेक्ट्स पर ब्याज में सब्सिडी दी जा रही है। परिवहन क्षेत्र में डीजल बसों के स्थान पर इलेक्ट्रिक बसें चलाने पर 30 प्रतिशत सब्सिडी का प्रावधान किया गया है। औद्योगिक विकास की दिशा में कंदरोरी (इंदौरा) में 268 करोड़ रुपये की लागत से नया पेप्सी प्लांट स्थापित किया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए कांगड़ा जिले में 201 करोड़ रुपये की लागत से वर्ल्ड क्लास मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिंचाई, पेयजल, सड़क और पुलों के निर्माण सहित कांगड़ा जिला में हजारों करोड़ रुपये की विकास योजनाएं स्वीकृत की गई हैं। प्रदेश में परिवहन सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 310 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं, जबकि 41 अन्य स्थानों पर पीपीपी मोड पर कार्य प्रगति पर है। नशा मुक्त हिमाचल का संकल्प उप मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को नशे की बुराई से बचाने के लिए प्रदेश सरकार “नशा मुक्त हिमाचल अभियान” चला रही है। एनडीपीएस एक्ट के तहत अब तक 42 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है और नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर उन्होंने प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने और वर्ष 2032 तक हिमाचल को एक समृद्ध राज्य के रूप में स्थापित करने का संकल्प दोहराया। समारोह के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक दलों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। इसके उपरांत उप मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले कर्मचारियों, वालंटियर तथा को सम्मानित भी किया।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top