Back
77वें गणतंत्र दिवस पर हिमाचल में उप मुख्यमंत्री ने ध्वज फहराकर किया उल्लासपूर्ण समारोह
VKVipan Kumar
Jan 26, 2026 09:36:18
Dharamshala, Himachal Pradesh
धर्मशाला में उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस
पुलिस ग्राउंड धर्मशाला में उप मुख्यमंत्री ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह पुलिस ग्राउंड धर्मशाला में पूरे उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और पुलिस, होमगार्ड तथा एनसीसी की टुकड़ियों द्वारा निकाले गए आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली। इसके अवसर पर उनके साथ विधानसभा के उप सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक संजय रतन, मलेंद्र राजन, आशीष बुटेल, एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, वूल फेडरेशन के अध्यक्ष मनोज ठाकुर मौजूद रहे।
इससे पूर्व उप मुख्यमंत्री ने युद्ध स्मारक धर्मशाला में जाकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके बलिदान को नमन किया।
समारोह को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि 26 जनवरी का दिन सभी भारतवासियों के लिए गौरव का प्रतीक है। वर्ष 1950 में इसी दिन देश का संविधान लागू हुआ और लोकतंत्र की नींव मजबूत हुई। उन्होंने संविधान निर्माताओं, स्वतंत्रता सेनानियों तथा देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
अपने संबोधन में उप मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने कांगड़ा जिला को पर्यटन राजधानी बनाने की घोषणा की है और इसी कड़ी में पर्यटन निगम के मुख्यालय को धर्मशाला स्थानांतरित किया गया है। साथ ही कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार और सौंदर्यीकरण के लिए अब तक 1332 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं और इस दिशा में कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। पालमपुर में हेलीकॉप्टर का निर्माण किया जा रहा है। धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय स्तर का कन्वेंशन सेंटर बनाया जा रहा है साथ ही पौंग बांध क्षेत्र में पर्यटन वॉटर, स्पोर्ट्स व साहसिक खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नित हमीरपुर के विशेषज्ञों के सहयोग से ज्वालामुखी मंदिर के सुंदरीकरण पर कार्य कर रही है जिसके लिए 100 करोड़ का मास्टर प्लान तैयार किया गया है जबकि शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर के सुंदरीकरण के लिए 150 करोड रुपए का मास्टर प्लान तैयार किया गया है। युवाओं के बेहतर भविष्य और रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। राजीव गांधी स्टार्टअप योजना के तहत ई-टैक्सी पर 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है।
उन्होंने बताया कि 100 किलोवाट से 2 मेगावाट तक के सोलर प्रोजेक्ट्स पर ब्याज में सब्सिडी दी जा रही है। परिवहन क्षेत्र में डीजल बसों के स्थान पर इलेक्ट्रिक बसें चलाने पर 30 प्रतिशत सब्सिडी का प्रावधान किया गया है।
औद्योगिक विकास की दिशा में कंदरोरी (इंदौरा) में 268 करोड़ रुपये की लागत से नया पेप्सी प्लांट स्थापित किया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए कांगड़ा जिले में 201 करोड़ रुपये की लागत से वर्ल्ड क्लास मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सिंचाई, पेयजल, सड़क और पुलों के निर्माण सहित कांगड़ा जिला में हजारों करोड़ रुपये की विकास योजनाएं स्वीकृत की गई हैं। प्रदेश में परिवहन सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 310 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं, जबकि 41 अन्य स्थानों पर पीपीपी मोड पर कार्य प्रगति पर है।
नशा मुक्त हिमाचल का संकल्प
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को नशे की बुराई से बचाने के लिए प्रदेश सरकार “नशा मुक्त हिमाचल अभियान” चला रही है। एनडीपीएस एक्ट के तहत अब तक 42 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है और नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर उन्होंने प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने और वर्ष 2032 तक हिमाचल को एक समृद्ध राज्य के रूप में स्थापित करने का संकल्प दोहराया।
समारोह के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक दलों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। इसके उपरांत उप मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले कर्मचारियों, वालंटियर तथा को सम्मानित भी किया।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SSSanjay Sharma
FollowJan 26, 2026 12:31:070
Report
TSTEJINDER SINGH
FollowJan 26, 2026 12:04:040
Report
KSKuldeep Singh
FollowJan 26, 2026 12:03:120
Report
AJAnil Jain
FollowJan 26, 2026 12:02:120
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowJan 26, 2026 11:47:330
Report
KSKapil sharma
FollowJan 26, 2026 11:45:28Noida, Uttar Pradesh:Senior Spokesperson Jaskaran Kahlon reacts to CM Bhagwant Mann’s statement on Punjab capital
0
Report
ADAnkush Dhobal
FollowJan 26, 2026 11:17:560
Report
VKVarun Kaushal
FollowJan 26, 2026 11:05:590
Report
KSKapil sharma
FollowJan 26, 2026 10:51:28Noida, Uttar Pradesh:Punjabi Actor Jay Randhawa hospitalized Met with an accident while shooting for ‘Ishqnama 56’
0
Report
MTManish Thakur
FollowJan 26, 2026 10:49:090
Report
VKVarun Kaushal
FollowJan 26, 2026 10:31:470
Report
SSSanjay Sharma
FollowJan 26, 2026 10:31:010
Report
SSSanjay Sharma
FollowJan 26, 2026 10:21:310
Report
SSSanjay Sharma
FollowJan 26, 2026 10:21:22Noida, Uttar Pradesh:Visuals from Attari border - Republic Day celebrations
0
Report
SSSandeep Singh
FollowJan 26, 2026 10:20:530
Report