Back
हिमाचल में सतपाल सत्ती का सरकार पर तीखा हमला: विकास ठप, फाइनेंशियल क्रंच गहराया
ADAnkush Dhobal
Feb 06, 2026 12:33:37
Shimla, Himachal Pradesh
हिमाचल प्रदेश राज्य सचिवालय शिमला में विधायक प्राथमिकता बैठक के पहले दिन पहले चरण में ऊना, हमीरपुर और सिरमौर के विधायकों ने बैठक में हिस्सा लिया. इस दौरान बैठक में शामिल हुए भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है. सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन के चलते फाइनेंशियल क्रंच की स्थिति पैदा हो गई है. सतपाल सत्ती ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार विपक्ष के विधायकों को अनदेखा कर रही है और प्रदेश में विकास ठप हो गया है. ऊना से भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि विधायकों की प्राथमिकता वाले कामों की डीपीआर ठीक तरह से नहीं बनाई जा रही है. इसके अलावा पहली बार विधायक क्षेत्र विकास निधि भी बंद कर दी गई है. एक साल में अब तक केवल दो किस्तें जारी की गई है. इसके अलावा विधायक ऐच्छिक निधि भी नहीं दी जा रही है. उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में विकास पूरी तरह ठप हो गया है. विधायक काम नहीं कर पा रहे हैं. सत्ती ने कहा कि राज्य सरकार के पास पैसा न रहने का परमानेंट बहाना है. पेमैंट न होने के कारण ठेकेदारों ने तैयार भवनों को राज्य सरकार को सौंपने से इनकार कर दिया है. कांग्रेस के विधायकों ने भी विकास कार्य न हो पाने की बात बैठक में रखी है. सत्ती ने कहा कि इन सभी बातों को उन्होंने बैठक में रखा है.
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SBSANJEEV BHANDARI
FollowFeb 06, 2026 14:18:560
Report
KSKuldeep Singh
FollowFeb 06, 2026 14:18:320
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowFeb 06, 2026 14:18:010
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowFeb 06, 2026 14:17:290
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowFeb 06, 2026 13:45:350
Report
KBKulbir Beera
FollowFeb 06, 2026 13:21:050
Report
KCKhem Chand
FollowFeb 06, 2026 13:20:310
Report
DSDharmindr Singh
FollowFeb 06, 2026 13:19:590
Report
NSNavdeep Singh
FollowFeb 06, 2026 13:18:210
Report
KBKulbir Beera
FollowFeb 06, 2026 13:06:450
Report
KSKuldeep Singh
FollowFeb 06, 2026 12:53:280
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowFeb 06, 2026 12:24:100
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowFeb 06, 2026 12:23:520
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowFeb 06, 2026 12:23:330
Report