Back
हिमाचल के उद्योग मंत्री ने भाजपा पर निशाना साधा, केंद्र भेदभाव और आर्थिक दबाव
ADAnkush Dhobal
Jan 02, 2026 11:42:01
Shimla, Himachal Pradesh
एंकर हिमाचल प्रदेश सरकार में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने भाजपा पर निशाना साधा है. हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार के साथ भेदभाव कर रही है. इसके साथ ही आर्थिक रूप से हिमाचल का गला घोंटने की कोशिश हो रही है. भारतीय जनता पार्टी के नेता हिमाचल के बारे में दुष्प्रचार करते हैं. हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि तत्कालीन भारतीय जनता पार्टी सरकार कर्मचारियों की 10 हज़ार करोड़ की देनदारियां छोड़ कर गई. मिशन रिपीट के लिए भाजपा सरकार ने प्रदेश के आर्थिक ख़ज़ाने पर बोझ डालने का काम किया. उन्होंने कहा कि बीते तीन सालों में हिमाचल प्रदेश को केंद्र 4270 करोड़ रुपए की मदद आयी. इसमें अगर राज्य का हिस्सा दिया जाए, तो यह मदद सिर्फ़ 3554 करोड़ रुपए की है. उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में तत्कालीन भाजपा सरकार ने 125 यूनिट तक मुफ़्त बिजली देकर बिजली विभाग को हर साल 1200 करोड़ रुपए के नुकसान में डाला. इसके अलावा HRTC को भी आर्थिक नुक़सान हुआ. हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश के आर्थिक हालात ख़राब करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. अब भी भारतीय जनता पार्टी के नेता दिल्ली जाकर केंद्र सरकार से हिमाचल की मदद रुकवाने का काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को GST कंपनसेशन, रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट और लोन लिमिट कम होने से भारी नुक़सान झेलना पड़ रहा है. हिमाचल प्रदेश सरकार को अब तक 12 हज़ार करोड़ रुपये से ज़्यादा का नुक़सान हो चुका है.
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
ADAnkush Dhobal
FollowJan 02, 2026 13:26:590
Report
SSSanjay Sharma
FollowJan 02, 2026 13:21:300
Report
0
Report
SSSanjay Sharma
FollowJan 02, 2026 12:23:510
Report
SSSanjay Sharma
FollowJan 02, 2026 11:32:010
Report
RBRohit Bansal
FollowJan 02, 2026 09:07:440
Report
RBRohit Bansal
FollowJan 02, 2026 09:02:340
Report
VSVARUN SHARMA
FollowJan 02, 2026 08:52:100
Report
MJManoj Joshi
FollowJan 02, 2026 08:50:170
Report
MJManoj Joshi
FollowJan 02, 2026 08:35:120
Report
AAAsrar Ahmad
FollowJan 02, 2026 08:33:240
Report
ADAnkush Dhobal
FollowJan 02, 2026 08:18:490
Report
AAAsrar Ahmad
FollowJan 02, 2026 07:09:510
Report
AAAsrar Ahmad
FollowJan 02, 2026 06:14:23Noida, Uttar Pradesh:ANI MORN ANI POONCH SNOW FALL
PLAYOUT ALERT: POONCH (J&K): PIR PANJAL RANGE RECEIVES FRESH SNOWFALL/ VISUALS
0
Report