Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
कनाडा में पंजाबी युवतियां ग्रूमिंग गैंग शिकार, वीजा बहाने फंसाकर सोने के लिए मजबूर
AZAbhinva zeepunjabi
Feb 26, 2026 09:17:48
Noida, Uttar Pradesh
कनाडा में पंजाबी युवतियां ग्रूमिंग गैंग शिकार, वीजा बहाने फंसाकर सोने के लिए मजबूर
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
ASAvtar Singh
Feb 26, 2026 10:54:56
Gurdaspur, Punjab:सिविल अस्पताल गुरदासपुर की लापरवाही आई सामने दो दिन से मोर्चरी का फ्रिज खराब होके के कारण महिला का शव सड़ा परिवार ने किया हगामा गुरदासपुर के सिविल अस्पताल की मोर्चरी (मुर्दाघर) में एक परिवार ने महिला की शव को रखा था लेकिन जब परिवार 2 दिन बाद आज शव को लेने के लिए अस्पताल पहुंचा तो देखा कि महिला का शव सड़ चुका था उसका चेहरा भी पहचान में नहीं आ रहा था इसके बाद परिवार ने अस्पताल के बाहर हंगामा किया और कहा कि इस मोर्चरी में जिसकी ड्यूटी थी उसकी लापरवाही के कारण ऐसा हुआ है उस कार्रवाई की जाए जानकारी देते हुए गुरमुख सिंह (गांव कोट) ने बताया कि उसकी पत्नी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी और हमारे बच्चे विदेश में रहते हैं। हमने 24 फरबरी की रात को शव को सिविल अस्पताल गुरदासपुर के मोर्चरी (मुर्दाघर) में रखवा दिया था। आज जब हम दो दिन बाद शव लेने आए तो वह पूरी तरह खराब हो चुका था। हमने शव रखने से पहले फ्रिज चेक करवाने के लिए कहा था लेकिन वहां पर तैनात अस्पताल के कर्मी ने हमें फ्रिज चेक नहीं करवाया । जब हमने एक दिन पहले पूछा था कि फ्रीजर चेक कर लें, क्या वे चल रहे हैं, तो अस्पताल स्टाफ ने कहा था कि फ्रीजर ठीक से चल रहे हैं। लेकिन आज जब हम शव लेने पहुंचे तो वह पूरी तरह सड़ चुका था और फ्रीजर खराब पड़े थे।उन्होंने कहा कि जिसकी भी लापरवाही है उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए इस पूरे मामले में मौके पर पहुंचे मेडिकल अधिकारी डॉ. सुखदीप सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण फ्रीजर बंद हो गया था। बाहर से मशीन चालू दिखाई दे रही थी, लेकिन अंदर तकनीकी खराबी के कारण कूलिंग नहीं हो पाई। यदि किसी की लापरवाही पाई गई तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी。
0
comment0
Report
DVDEVENDER VERMA
Feb 26, 2026 10:53:35
Nahan, Himachal Pradesh:लोकेशन:नाहन(सिरमौर) पूर्व सीएम जयराम ठाकुर पर मंत्री जगत सिंह का पलटवार, भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल पर भी साधा निशाना, बोले हर मामले पर टिप्पणी करने की जयराम ठाकुर को आदत, भाजपा अध्यक्ष के घर में भी बैठे हैं अपराधी, बिना वर्दी के जाकर लोगों को उठाना उचित नहीं, हिमाचल प्रदेश की कार्रवाई को ठहराया उचित, स्थानीय पुलिस को बिना सूचित किए लोगों को उठाना गलत, नाहन में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक। नाहन में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक। जगत सिंह नेगी ने कहा कि आज जिला मुख्यालय नाहन में वन अधिकार अधिनियम के अंतर्गत कार्यान्वयन संबंधी समीक्षा बैठक की गई जिसमें सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान FRA में 29 लोगों को पट्टे जारी किए गए हैं। और इसमें अधिक तेजी लाने की आवश्यकता देखी जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 और 2025 में आपदा के कारण हुए नुकसान की पीड़ितों को सभी किश्तें जारी की जा चुकी है केवल कुछ लोग ही ऐसे हैं जिनका कार्य पूर्ण नहीं हुआ है इसलिए उनकी तीसरी किश्त जारी नहीं हुई है। जबकि जिन घरों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा था उन सभी पीड़ितों को सहायता दी जा चुकी है। इसके अलावा जिला सिरमौर से जुड़े राजस्व मुद्दों पर भी यहां चर्चा हुई इसमें डिमार्केशन करेक्शन और रेवेन्यू एंट्री आदि में संतोष जनक कार्य हुआ है। उन्होंने कहा कि लोक अदालतों से भी लंबित राजस्व कार्यो को निपटने में काफी सहयोग मिला है और भविष्य में भी इसमें तेजी लाई जाएगी।
0
comment0
Report
TBTarsem Bhardwaj
Feb 26, 2026 10:50:09
Ludhiana, Punjab:RSएस ਮੁਖੀ ਡਾ. मोहन ਭਾਗवत ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਸਵੈਮ ਸੇਵਕ ਸੰਘ ਦੇ ਸ਼ਤਾਬਦੀ ਸਾਲ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਦੌਰੇ 'ਤੇ ਹਨ। ਉਹ ਤਿੰਨ ਦਿਨਾਂ ਤੋਂ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਹਨ ਅਤੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਖੇਤਰਾਂ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਮਿਲ ਰਹੇ ਹਨ। ਅੱਜ, ਉਹ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਅਰਬਿੰਦੋ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਬੁੱਧੀਜੀਵੀਆਂ ਨੂੰ ਮਿਲਣਗੇ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਆਰਐસਐਸ ਦੇ 100 ਸਾਲਾਂ ਦੇ ਸਫ਼ਰ ਤੋਂ ਜਾਣੂ ਕਰਵਾਉਣੇ। ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਅਰਵਿੰਦੋ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਰੱਖੇ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਮਾਧਵ ਸਦਨ ਪਹੁੰਚੇ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਸਵੈ ਸੇਵਕ ਸੰਘ ਦੇ ਮੁਖੀ ਮੋਹਣ ਭਾਗਵਤ ਜਿੱਥੇ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸੰਘ ਦੇ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ ਉਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਹ ਅਗਲੀ ਮੀਟਿੰਗ ਲਈ ਰਵਾਨਾ ਹੋਏ ਸੰਘ ਮੁਖੀ ਦੇਸ਼ ਅਤੇ ਸਮਾਜ ਨੂੰ ਬਿਹਤਰ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਸੰਘ ਦੁਆਰਾ ਨਿਰਧਾਰਤ ਪੰਜ ਤਬਦੀਲੀਆਂ 'ਤੇ ਚਰਚਾ ਕਰਨਗੇ। ਉਹ ਰਾਜ ਅਤੇ ਦੇਸ਼ ਨੂੰ ਦਰਪੇਸ਼ ਚੁਣੌਤੀਆਂ ਅਤੇ ਮਹੱਤਵਪੂਰਨ ਮੁੱਦਿਆਂ 'ਤੇ ਵੀ ਚਰਚਾ ਕਰਨਗੇ। ਇਸ ਸਮਾਗਮ ਵਿੱਚ ਸਿਰਫ਼ ਸੰਘ ਦੁਆਰਾ ਸੱਦਾ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਹੀ ਦਾਖਲਾ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ
0
comment0
Report
KCKhem Chand
Feb 26, 2026 10:38:32
Kot Kapura, Punjab:एक निजी स्कूल में चोरी CCTV VIDEO, एलईडी, यूपीएस सहित अन्य सामान उड़ाया, बैकसाइड वाली दीवार तोड़कर दाखिल हुए आरोपी जैतो सब डिवीजन के गांव सेवेवाला स्थित निजी स्कूल में बुधवार-वीरवार की मध्य रात्रि चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात नकाबपोश युवक स्कूल की बैकसाइड दीवार तोड़कर परिसर में दाखिल हुए और प्रिंसिपल कार्यालय समेत कई कमरों के ताले तोड़ डाले। जानकारी के अनुसार आरोपियों ने कार्यालय और कक्षाओं में रखी अलमारियों को खंगाला तथा एक एलईडी, यूपीएस, ऑडियो उपकरण और बच्चों के लिए रखा खानपान का सामान सहित अन्य कीमती वस्तुएं चोरी कर लीं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में दो नकाबपोश युवक दिखाई दे रहे हैं, जो पहले दीवार फांदकर अंदर प्रवेश करते हैं और फिर अलग-अलग कमरों में जाकर सामान समेटते नजर आते हैं। सूचना मिलते ही थाना जैतो पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने स्कूल प्रबंधन के बयान दर्ज कर लिए हैं और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं। आसपास के क्षेत्र में लगे अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों के आने-जाने के रास्ते का पता लगाया जा सके। इस मामले में स्कूल प्रिंसिपल प्रियंका मेहता ने बताया कि चोरी से शैक्षणिक कार्य प्रभावित हुआ है और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के कदम उठाए जा रहे हैं। इस मामले में थाना जैतो के ASI व जांच अधिकारी नछत्तर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच का कार्य शुरू कर दिया। उन्होंने दावा किया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शिनाख्त कर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा。
0
comment0
Report
SKSuneel Kumar
Feb 26, 2026 10:38:11
0
comment0
Report
SGSatpal Garg
Feb 26, 2026 10:37:57
Patran, Punjab:पातड़ां रिपोर्टर : सतपाल गर्ग प्राचीन शिव मंदिर में विशाल धर्म सम्मेलन आयोजित, गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को किया समर्पित एंकर। पातड़ां के प्राचीन शिव मंदिर में आज एक भव्य धर्म सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में क्षेत्र की विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर आध्यात्मिक जागरण, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में संत नारायणपुरी जी (कलवाणु वाले) एवं ब्रह्माकुमारी आश्रम पातड़ां की बी.के. आरजू बहन व बी.के. रुहानी बहन विशेष रूप से उपस्थित रहीं। मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व राज्य सूचना आयुक्त डॉ. पवन सिंगला ने शिरकत की। उनके साथ अनुपिंदर सिंह लाली मुल्तानी (सीनियर उपप्रधान, सैर-ए-पंजाब एंड फोनफेयर फेडरेशन) तथा श्री अर्जुन जी (जिला प्रचारक, पटियाला) भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। सम्मेलन विशेष रूप से गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित रहा। वक्ताओं ने उनके त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए धार्मिक स्वतंत्रता और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए उनके योगदान को प्रेरणास्रोत बताया। सम्मेलन में संघ की 100 वर्षों की यात्रा, सामाजिक समरसता, स्वदेशी, परिवार जागरण, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक कर्तव्यों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में नई ऊर्जा का संचार करते हैं और सामाजिक जागरूकता को मजबूत बनाते हैं। ब्रह्माकुमारी संस्थान की ओर से बी.के. रुहानी बहन ने अपने मधुर आध्यात्मिक गीतों से उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया, वहीं बी.के. आरजू बहन ने अपने प्रेरक संदेश में जीवन में सकारात्मक परिवर्तन, आत्मिक शक्ति और सेवा भावना के महत्व पर जोर दिया। उनके संदेशों ने सभी में नई ऊर्जा और उद्देश्य की भावना जागृत की। बाईट मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व राज्य सूचना आयुक्त डॉ. पवन सिंगला बाईट प्रबंधक प्रितपाल ककडीया
0
comment0
Report
BSBhushan Sharma
Feb 26, 2026 10:36:26
Nurpur, Himachal Pradesh:खनन एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के अंतर्गत अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई – 11 वाहनों के चालान एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा के अनुसार पुलिस जिला नूरपुर द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिछले 24 घंटों में विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल 11 वाहनों के चालान किए गए। जवाली क्षेत्र में SDPO जवाली की उपस्थिति में विशेष नाकाबंदी एवं गश्त के दौरान क्षेत्र 32 मील एवं कोटला (संयुक्त रूप से) में 03 टिप्पर एवं 01 ट्रक के चालान, जवाली क्षेत्र के अन्य स्थानों पर 02 ट्रैक्टर के चालान हुए। डमटाल थाना अंतर्गत पुलिस पोस्ट ढांगूपीर क्षेत्र में 01 ट्रैक्टर का चालान किया गया। फतेहपुर थाना के अंतर्गत रियाली क्षेत्र में 04 ट्रैक्टर अवैध खनन गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर चालान किए गए। कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस जिला नूरपुर अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रखेगी और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी कठोर कदम उठाए जाते रहेंगे। जनता से अपील है कि अवैध खनन संबंधी किसी भी सूचना की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस थाना में दें।
0
comment0
Report
DSDharmindr Singh
Feb 26, 2026 10:36:16
Fatehgarh Sahib, Punjab:ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਉਦਯੋਗ ਮੰਤਰੀ ਸੰਜੀਵ ਅਰੋੜਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਇੰਡਸਟਰੀ ਨੂੰ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਉਹ ਲਗਾਤਾਰ ਐਨਜੀਟੀ ਦੇ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ ਤੇ ਇਸ ਗੱਲ ਦੀ ਮੰਗ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ ਕਿ ਜੇਕਰ ਦੂਜੇ ਸੂਬਿਆਂ ਅੰਦਰ ਕੋਲੇ ਦੀ ਵਰਤੋਂ ਕਰਕੇ ਇੰਡਸਟਰੀ ਚੱਲ ਰਹੀ ਹੈ ਤਾਂ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਵੀ ਰਾਹਤ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇ। nal ਨਾਲ ਹੀ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਵਾਤਾਵਰਨ ਦੀ ਸ਼ੁੱਧਤਾ ਵੀ ਜਰੂਰੀ ਹੈ ਦੋਵੇਂ ਚੀਜਾਂ ਬੈਲੇਂਸ ਬਣਾ ਕੇ ਪਾਲਿਸੀ ਦੇਖੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਤੇ ਸਰਕਾਰ ਇੰਡਸਟਰੀ ਵਾਲਿਆਂ ਦੇ ਨਾਲ ਹੈ। ਸੰਜੀਵ ਅਰੋੜਾ ਮੰਡੀ ਗੋਬਿੰਦਗੜ੍ਹ ਵਿਖੇ ਇੱਕ ਕੈਟਲ ਫੀਡ ਫੈਕਟਰੀ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਕਰਨ ਆਏ ਸੀ। ਉਦਯੋਗ ਮੰਤਰੀ ਸੰਜੀਵ ਅਰੋੜਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਨਵੈਸਟ ਪੰਜਾਬ ਅਧੀਨ ਦੇਸੀ ਵਿਦੇਸ਼ੀ ਕੰਪਨੀਆਂ ਪੰਜਾਬ ਅੰਦਰ ਵੱਡੇ ਪੱਧਰ ਉਪਰ ਨਿਵੇਸ਼ ਕਰ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਵਜੀਰਾਬਾਦ ਇੰਡਸਟਰੀਅਲ ਪਾਰਕ ਚ ਜੋ ਕੈਟਲ ਫੀਡ ਫੈਕਟਰੀ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਉਸ ਰਾਹੀਂ ਹਜ਼ਾਰਾਂ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਰੁਜਗਾਰ ਮਿਲੇਗਾ। ਇਸਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਚ ਸਮਿਟ ਕਰਵਾ ਕੇ ਨਾਮਵਰ ਕੰਪਨੀਆਂ ਨੂੰ ਸੱਦਾ ਦੇ ਰਹੀ ਹੈ ਤੇ ਨਾਲ ਹੀ ਬਜਟ ਚ ਵੀ ਬਹੁਤ ਕੁੱਝ ਖਾਸ ਰਹੇਗਾ। ਫਤਹਿਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਡਾ. ਸੋਨਾ ਥਿੰਦ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਵਜੀਰਾਬਾਦ ਚ ਲੱਗੀ ਨਵੀਂ ਫੈਕਟਰੀ 1000 ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਰੁਜਗਾਰ ਦੇਵੇਗੀ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ, ਕੰਪਨੀ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਉਦਯੋਗਿਕ ਇਕਾਈ ਲਗਾਉਣ ਲਈ ਪੂਰਾ ਸਾਥ ਦਿੱਤਾ।
0
comment0
Report
ADAnkush Dhobal
Feb 26, 2026 10:23:26
Shimla, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. राजेश धर्माणी ने कहा कि दिल्ली पुलिस बिना किसी सूचना के शिमला में कार्यकर्ताओं की गिरफ़्तारी के लिए घुसी. यह सरासर ग़लत है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार संघीय ढांचे के ख़िलाफ़ काम कर रही है. उन्होंने कहा कि प्रदर्शन करना किसी तरह का कोई गुनाह नहीं है. तकनीकी शिक्षा मंत्री ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस केंद्र सरकार के दबाव में काम कर रही है. उन्होंने कहा कि प्रदर्शन AI समिट के ख़िलाफ़ नहीं बल्कि US ट्रेड डील के ख़िलाफ़ था, जिसका नुक़सान आने वाले वक़्त में देश के किसानों और बागवानों को होने वाला है.
0
comment0
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
Feb 26, 2026 10:20:07
Masanganj, Chhattisgarh:AI इम्पैक्ट समिट के दौरान शर्टलेस प्रोटेस्ट मामले में तीन युवा कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर शिमला में दिल्ली पुलिस व हिमाचल पुलिस के बीच हाई बोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। शोधी बबैरियर पर दोनों राज्यों की पुलिस के बीच लगभग 21 घंटे तक चले विवाद से तनाव बना रहा। भले ही जब्ती मेमो सौंपे जाने के बाद विवाद खत्म हुआ हो और दिल्ली पुलिस आरोपियों को रवाना हो, लेकिन इस पूरे प्रकरण पर राजनीति गरमा गई। बिलासपुर विधायक त्रिलोक जमवाल ने आरोपियों को लेकर दिल्ली पुलिस को हिमाचल पुलिस द्वारा रोके जाने तथा दिल्ली पुलिस की कार्रवाही पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि AI इम्पैक्ट समिट में शर्टलेस प्रोटेस्ट करने वालों को प्रदेश सरकार ने संरक्षण देकर रोहड़ू में सुरक्षित रखा और जब दिल्ली पुलिस गिरफ्तारी के लिए आई तो हिमाचल पुलिस ने दखल दिया, जिसकी भाजपा ने कड़ी निंदा की। साथ ही उन्होंने कहा प्रदेश में एक के बाद एक वारदातें सामने आ रही हैं और सरकार लॉ एंड आर्डर बनाए रखने के बजाय अन्य कार्यों में बाधा डाल रही है; गैर हिमाचली लोगों को बचाने में जुटी है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
0
comment0
Report
BSBhushan Sharma
Feb 26, 2026 10:15:54
Nurpur, Himachal Pradesh:जवाली में 36 सीटर इलेक्ट्रिक बस का ट्रायल सफल, जल्द दौड़ेगी सड़कों पर कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने किया बस में सफर, व्यवस्थाओं का लिया जायजा हिमाचल पथ परिवहन निगम ने परखी चार्जिंग क्षमता और रेंज प्रदेश सरकार ने खरीदी 297 इलेक्ट्रिक बसें, चरणबद्ध तरीके से होगा संचालन हिमाचल प्रदेश को प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम ट्रायल के दौरान बस की चार्जिंग क्षमता, एक बार चार्ज में तय की जाने वाली दूरी और तकनीकी पहलुओं की जांच की गई。 हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडल प्रबंधक पंकज चड्डा ने बताया कि सभी मानकों पर संतोषजनक रिपोर्ट आने के बाद बस को नियमित रूट पर चलाया जाएगा。 ट्रायल के दौरान हम बस की परफॉर्मेंस, बैटरी बैकअप और रेंज की जांच कर रहे हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही इसे यात्रियों के लिए शुरू कर दिया जाएगा。 प्रदेश को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए सरकार ने इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत की है। 297 इलेक्ट्रिक बसें खरीदी गई हैं। जहां ट्रायल सफल रहेगा, वहां इन बसों को चलाया जाएगा। इससे प्रदूषण भी कम होगा और निगम का खर्च भी घटेगा。 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि परिवहन निगम की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। क्षेत्र के लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही यह सुविधा नियमित रूप से उपलब्ध होगी।
0
comment0
Report
DVDEVENDER VERMA
Feb 26, 2026 10:15:30
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top