Back
11 दिसंबर को मंडी में वाहनों पर रोक, वन-वे ट्रैफिक और स्टैंड निर्देश जारी
NSNitesh Saini
Dec 10, 2025 11:05:09
Sundar Nagar, Himachal Pradesh
11 दिसंबर को मंडी शहर में सुबह 7 से शाम 6 बजे तक भारी वाहनों पर रोक, शहर में वन-वे ट्रैफिक बेट से पड्डल मैदान के बाहर ही उतारे जाएंगे सम्मेलन में आने वाले सभी यात्री, शहर के बाहर पार्क होंगी सभी बसें
शहर में 1 हजार एलएमवी वाहनों के लिए की गई है निशुल्क और शुल्क दोनों तरह की रहेगी पार्किंग सुविधा
सम्मेलन वाले दिन बस स्टैंड के बाहर टैक्सी और ऑटो पार्किंग रहेगी प्रतिबंधित,
जन सभा के लिए मंडी पुलिस ने 11 दिसंबर को शहर के लिए नया ट्रैफिक प्लान बनाया है। जिसके मुताबित शहर में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। शहर के खलियार, बिंद्रावणी, चक्कर और तल्याहड़ की ओर से बड़े वाहनों यह प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अलावा मंडी बस स्टैंड के बाहर टैक्सी और ऑटो पार्किंग को उस दिन के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। शहर में कई सड़कों पर एक तरफा यातायात लागू रहेगा। तल्याहड़ से मंडी बस स्टैंड आने वाली सभी बसें सन्यारडी बाईपास-कैहनवाल चौक-पुलघराट होकर वन-वे चलेंगी। मंडी से तल्याहड़ बसें स्कोडी ब्रिज-जेल रोड से होकर वन-वे चलेंगी। जबकि छोटे वाहन सामान्य आवागमन कर सकते हैं। सम्मेलन में पहुंचने वाली सभी बसों का ड्रापिंग प्वांट बस स्टैंड के पास ही निर्धारित किया गया है। जानकारी देते हुए एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि जनसभा में पहुंचने वाली बसों के लिए अलग-अलग स्थान तय किए गए हैं। बिलासपुर-सुंदरनगर रूट की बसें चक्कर से होटल वैली व्यू (ओल्ड एनएच-21) होकर पड्डल मैदान के पास यात्रियों को उतारेंगी। इसके बाद ये बसें बिंद्रावणी से यू-टर्न लेकर मलोरी टनल के आगे फोरलेन पर पार्क होंगी। कुल्लू-मनाली व पंडोह रूट बसें आईएसबीटी मंडी के पास यात्रियों को उतारेंगी और फिर पुलघराट-सब्जी मंडी-मलोरी टनल होते हुए बिंद्रावणी के आगे पार्क होंगी। जोगिंद्रनगर व पधर रूट की बसें आईएसबीटी मंडी के पास यात्रियों को उतारने के बाद विक्टोरिया ब्रिज के पास नदी किनारे पार्किंग में खड़ी होंगी। गांधी चौक से विक्टोरिया ब्रिज (एलएमवी) यह मार्ग वन-वे रहेगा। दोपहिया और तिपहिया को छूट रहेगी। विक्टोरिया ब्रिज की ओर से आने वाले वाहन पुरानी मंडी रोड से भेजे जाएंगे। आईटीआई चौक से मार्केट- ओल्ड सुकेती पुल पर भी वन-वे वाहनों की ट्रैफिक रहेगा। मार्केट से आईटीआई चौक होते हुए न्यू सुकेती ब्रिज भी वन-वे ही रहेगा। इसके अलावा पुलघराट सब्जी मंडी-मलोरी सड़क पर बसें और भारी वाहन मलोरी की ओर वन-वे चलेंगे। छोटे वाहन आवश्यकता अनुसार भेजें जाएंगे।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
BKBIMAL KUMAR
FollowDec 10, 2025 12:17:410
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowDec 10, 2025 12:17:180
Report
RMRakesh Malhi
FollowDec 10, 2025 12:03:470
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowDec 10, 2025 12:02:380
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowDec 10, 2025 12:00:580
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowDec 10, 2025 11:53:450
Report
RBRohit Bansal
FollowDec 10, 2025 11:53:220
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowDec 10, 2025 11:47:480
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowDec 10, 2025 11:01:300
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowDec 10, 2025 10:53:100
Report
BSBALINDER SINGH
FollowDec 10, 2025 10:48:430
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowDec 10, 2025 10:47:210
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowDec 10, 2025 10:47:120
Report
KSKuldeep Singh
FollowDec 10, 2025 10:46:570
Report