Back
121 किलोमीटर यात्रा के बाद मगरू महादेव मंडी पहुंचे; शिवरात्रि महोत्सव शुरू
NSNitesh Saini
Feb 15, 2026 14:04:53
Sundar Nagar, Himachal Pradesh
लोकेशन : मंडी
स्लग :
121 किलोमीटर का सफर तय कर अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में पहुंचे मगरू महादेव, माधव राय मंदिर में शीश नवा किए दर्शन
मंडी (पूर्वकर्म) :
अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के पावन अवसर पर छोटी काशी के नाम से विख्यात मंडी में आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस महोत्सव में दूरदराज क्षेत्र छतरी से पहुंचे मगरू महादेव ने एक बार फिर अपनी ऐतिहासिक उपस्थिति दर्ज कराई। मगरू महादेव अपने मूल स्थान छतरी से करीब 121 किलोमीटर की कठिन और लंबी यात्रा तय कर छोटी काशी मंडी पहुंचे। मंडी पहुंचने पर उन्होंने माधव राय मंदिर में शीश नवाकर विधिवत दर्शन किए। देवता के साथ देवता बायला नारायण, देवता नाग चपलांदू तथा देवी बायला की गुशैण ने भी माधव राय मंदिर में शीश नवाया। परंपरा के अनुसार, मगरू महादेव उन देवताओं में शामिल हैं जो शिवरात्रि महोत्सव के लिए सबसे लंबी दूरी तय कर मंडी पहुंचते हैं। यही कारण है कि उनके आगमन को विशेष महत्व दिया जाता है। यात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा देवता के रथ का भव्य स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज, पारंपरिक वाद्य यंत्रों की स्वर-लहरियां और “हर-हर महादेव” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। मंडी पहुंचते ही देवता का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ स्वागत किया गया。
मगरू महादेव का इतिहास और मान्यताएं :
मगरू महादेव का इतिहास सदियों पुराना माना जाता है। लोक मान्यताओं के अनुसार मगरू महादेव भगवान शिव के अंशावतार माने जाते हैं और क्षेत्र के रक्षक देवता के रूप में उनकी विशेष प्रतिष्ठा है। कहा जाता है कि प्राचीन काल में जब क्षेत्र प्राकृतिक आपदाओं और विपदाओं से जूझ रहा था, तब मगरू महादेव की आराधना से लोगों को संरक्षण और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। तभी से उन्हें न्यायप्रिय, रक्षक और कल्याणकारी देवता के रूप में पूजा जाता है।
स्थानीय जनश्रुतियों में यह भी उल्लेख मिलता है कि मगरू महादेव ने अपने भक्तों की कठिन यात्राओं में रक्षा की और सत्य के मार्ग पर चलने वालों को सदैव आशीर्वाद दिया। यही कारण है कि शिवरात्रि महोत्सव में उनकी उपस्थिति को अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि मगरू महादेव के मंडी आगमन से वर्ष भर क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।
देवता के गुर गंगाराम ने बताया कि देवता ने पांच दिनों में 121 किलोमीटर की यात्रा तय कर छोटी काशी मंडी में प्रवेश किया है। उन्होंने कहा कि मगरू महादेव भगवान शिव के अंशावतार माने जाते हैं और जदोआ लगने के बाद ही शिवरात्रि महोत्सव का विधिवत शुभारंभ होता है। उन्होंने यह भी कहा कि देव परंपराओं के अनुसार ही कमेटी द्वारा सभी कार्य किए जा रहे हैं।
बाइट 01 : गंगाराम, देवता गुर
देवता के कारदार कश्मीर सिंह ने बताया कि सदियों से चली आ रही परंपराओं का कमेटी द्वारा निर्वहन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छतरी से छोटी काशी मंडी तक विभिन्न स्थानों पर देवता का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया।
बाइट 02 : कश्मीर सिंह, देवता कारदार
वहीं, देवता के पुरोहित हेत राम ने बताया कि सदियों से चली आ रही परंपराओं का विधिवत पालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा भी रहा जब देवता कुछ वर्षों तक शिवरात्रि महोत्सव में नहीं पहुंचे, लेकिन अब लगातार देवता का आगमन हो रहा है। उन्होंने महत्वपूर्ण बात साझा करते हुए कहा कि मंडी मेला मूल रूप से मगरू महादेव का मेला माना जाता था और जब तक मगरू महादेव मेला स्थल पर नहीं पहुंचते थे, तब तक कोई भी देवी-देवता मेले में प्रवेश नहीं करता था। हालांकि, समय के साथ परिस्थितियां बदलीं और परंपराओं में भी परिवर्तन देखने को मिला।
बाइट 03 : हेत राम, देवता पुरोहित
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के दौरान मगरू महादेव का आगमन न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करता है, बल्कि हिमाचल की समृद्ध देव संस्कृति और परंपराओं को भी जीवंत रूप में प्रस्तुत करता है। दूर-दराज क्षेत्रों से आए देवी-देवताओं का यह संगम छोटी काशी मंडी को कुछ दिनों के लिए देवभूमि के दिव्य स्वरूप में परिवर्तित कर देता है, जहां श्रद्धा, संस्कृति और परंपरा एक साथ साकार होती हैं。
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KBKulbir Beera
FollowFeb 15, 2026 14:02:170
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowFeb 15, 2026 13:50:360
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowFeb 15, 2026 13:50:090
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 15, 2026 13:30:140
Report
NSNaresh Sethi
FollowFeb 15, 2026 13:04:300
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 15, 2026 13:03:380
Report
MJManoj Joshi
FollowFeb 15, 2026 12:48:140
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowFeb 15, 2026 12:48:050
Report
JSJaspal Singh
FollowFeb 15, 2026 12:31:56Noida, Uttar Pradesh:COLOMBO (SRI LANKA): ICC MEN’S T20 WORLD CUP 2026, INDIA VS PAKISTAN MATCH / INDIAN TEAM ARRIVES AT R PREMADASA STADIUM / OUTSIDE VISUALS FROM R PREMADASA STADIUM
0
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowFeb 15, 2026 12:06:590
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowFeb 15, 2026 12:06:230
Report
ASARVINDER SINGH
FollowFeb 15, 2026 12:05:480
Report
MJManoj Joshi
FollowFeb 15, 2026 12:05:29Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री भगवंत मान फोर्टिस चेकअप कराने पहुंचे. चीफ सेक्रेटरी पंजाब और DGP भी पंजाब के फोर्टिस अस्पताल पहुँचे. फाजिल्का दौरा रद्द कर फोर्टिस चेकअप के लिए पहुंचे
0
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 15, 2026 12:05:100
Report