Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kullu175101
गोविंद सिंह ठाकुर ने स sukखू सरकार पर तीखा हमला, केंद्र सहायता पर सवाल
MTManish Thakur
Dec 06, 2025 09:31:43
Kullu, Himachal Pradesh
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने “व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर व्यवस्था का पतन किया गया है। बीते तीन वर्षों में इस सरकार ने पूरे प्रदेश को भ्रष्टाचार, माफिया तंत्र और कुशासन की गर्त में धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस पार्टी के अन्य नेता लगातार यह रोना रोते हैं कि केंद्र सरकार सहयोग नहीं कर रही है जबकि सच यह है कि विधानसभा के पटल पर खुद मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया है कि हिमाचल को पिछले तीन वर्षों में केंद्र से लगभग 35 हजार करोड़ रुपये की भारी-भरकम वित्तीय सहायता प्राप्त हुई है। गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि विधानसभा में भाजपा विधायक जीतराम कटवाल द्वारा मुख्यमंत्री से पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2023–24 में हिमाचल को 16,591 करोड़ रुपये मिले, वर्ष 2024–25 में 16,243 करोड़ रुपये मिले और वर्ष 2025–26 में अब तक 724 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। उन्होंने कहा कि 2025-26 के अंत तक यह राशि भी लगभग सत्रह हजार करोड़ तक मिलेगी। इस प्रकार तीन वर्षों में हिमाचल को केंद्र से इतनी सहायता प्राप्त होना सरकार के दावों को ही कटघरे में खड़ा करता है। पूर्व मंत्री ने यह भी कहा कि चौपाल से भाजपा विधायक बलबीर सिंह वर्मा द्वारा ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभागों से संबंधित प्रश्न पर भी विधानसभा में यह स्पष्ट किया गया कि इन दोनों विभागों को भी तीन वर्षों में केंद्र सरकार से साढ़े चार हजार करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। इतना ही नहीं, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने खुद स्वीकार किया है कि पिछले तीन वर्षों में हिमाचल प्रदेश को 20,000 करोड़ रुपये का GST मुआवजा भी केंद्र से मिला है। गोविंद सिंह ठाकुर ने तीखे शब्दों में कहा कि जब प्रदेश को केंद्र से इतनी भारी धनराशि मिल रही है तो यह पैसा आखिर जा कहाँ रहा है। प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं, योजनाओं के लिए बजट जारी नहीं हो रहा, कर्मचारियों को समय पर भुगतान नहीं हो रहा और सरकार हर साल हजारों करोड़ का नया कर्ज ले रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की नीतियों और कार्यशैली ने प्रदेश को वित्तीय संकट के मुहाने पर ला खड़ा किया है। पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुक्खू की लगातार रोना-रोने वाली राजनीति और केंद्र पर आरोप मढ़ने की प्रवृत्ति उनकी विफलता को छिपाने का एकमात्र साधन बन चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल के विकास में निरंतर सहयोग कर रहे हैं और केंद्र ने राज्य को धन की कोई कमी नहीं छोड़ी है। इसके बावजूद कांग्रेस सरकार कभी आभार व्यक्त नहीं करती और हमेशा कृतघ्नता का परिचय देती है।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
BSBHARAT SHARMA
Dec 06, 2025 10:33:55
Ajnala, Punjab:ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦਾ ਉਮੀਦਵਾਰ ਬਿਨਾਂ ਮੁਕਾਬਲਾ ਜੇਤੂ ਬਲਾਕ ਅਜਨਾਲਾ ਦੇ ਜੋਨ ਨੰਗਲ ਵੰਝਾਵਾਲਾ ਤੋਂ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਉਮਦੀਵਾਰ ਹਰਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਬਿਨਾਂ ਮੁਕਾਬਲਾ ਬਲਾਕ ਸੰਮਤੀ ਮੈਂਬਰ ਚੁਣੇ ਗਏ ਵਿਰੋਧੀਆਂ ਦੀ ਨਾਮਜ਼ਦਗੀ ਰੱਦ, ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਹਰਮਨਪ੍ਰੀਤ ਦੀ ਆਸਾਨ ਜਿੱਤ ਜਿੱਤ ਮਗਰੋਂ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਏ ਹਰਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ, ਪਿੰਡ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਦਾ ਵਾਅਦਾ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪਰਿਸ਼ਦ ਅਤੇ ਬਲਾਕ ਸੰਮਤੀ ਚੋਣਾਂ ਦਾ ਦੌਰ ਹੈ, ਜਿਸ ਦੌਰਾਣ ਬਲਾਕ ਅਜਨਾਲਾ ਦੇ ਜੋਨ ਨੰਗਲ ਵੰਝਾਵਾਲਾ ਤੋਂ ਇੱਕ ਮਹੱਤਵਪੂਰਨ ਜਿੱਤ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਹਰਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਬਿਨਾਂ ਮੁਕਾਬਲਾ ਬਲਾਕ ਸੰਮਤੀ ਮੈਂਬਰ ਚੁਣੇ ਗਏ ਹਨ। ਵੱਖ-ਵੱਖ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਨਾਮਜ਼ਦਗੀ ਪੱਤਰ ਰੱਦ ਹੋਣ ਦੇ ਬਾਅਦ ਮੈਦਾਨ ਵਿੱਚ ਕੇਵਲ ਹਰਮਨਪ੍ਰੀਤ ਹੀ ਬਚੇ, ਜਿਸ ਨਾਲ ਉਹਨਾਂ ਬਿਨਾਂ ਮੁਕਾਬਲਾ ਜਿੱਤ ਗਏ, ਜਿੱਤ ਮਗਰਾਂ ਅਜਨਾਲਾ ਹਰੇਕ ਪਿੰਡ ਦੇ ਵਿਖੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਹਾਜ਼ਰੀ ਲਗਾਈ ਅਤੇ ਪਰਮਾਤਮਾ ਦਾ ਸ਼ੁਕਰਾਨਾ ਕੀਤਾ। ਉੱਥੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਅਰਦਾਸ ਕਰਕੇ ਇਹ ਵਾਅਦਾ ਕੀਤਾ ਕਿ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋਂ ਦਿੱਤੇ ਭਰੋਸੇ ‘ਤੇ ਖਰਾ ਥਾਬਿਤ ਹੁੰਦੇ ਹੋਏ ਉਹ ਪਿੰਡਾਂ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਲਈ ਦਿਲੋਂ ਕੰਮ ਕਰਨਗੇ。 ਇਸ ਮੌਕੇ ਗੱਲ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਹਰਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਜਿੱਤ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਨਹੀਂ, ਸਗੋਂ ਪਿੰਡ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਅਤੇ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਮਿਹਰ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ‘ਤੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦਾ, ਅਤੇ ਹਲਕਾ ਅਜਨਾਲਾ ਦੇ ਵਿਧਾਇਕ ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਧਾਲੀਵਾਲ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਉਹਨਾਂ ‘ਤੇ ਭਰੋਸਾ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਟਿਕਟ ਦਿੱਤੀ。
0
comment0
Report
MSManish Shanker
Dec 06, 2025 10:24:02
Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:Manish Shanker Mohali ਆਤੰਕੀਆਂ ਦੇ ਨਿਸ਼ਾਨੇ ਤੇ ਲਗਾਤਾਰ RSS ਦੇ ਆਗੂ ਆਏ ਹੋਏ ਹਨ। ਪਿਛਲੇ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ, ਬਟਾਲਾ, ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਅਤੇ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿੱਚ ਆਰਐਸਐਸ ਆਗੂਆਂ ਦਾ ਗੋਲੀਆਂ ਮਾਰ ਕੇ ਕਤਲ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਹੁਣ ਮੋਹਾਲੀ ਤੋਂ ਆਰਐਸਐਸ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਆਗੂ ਸੁੰਦਰ ਲਾਲ ਅਗਰਵਾਲ ਨੂੰ ਪਿਛਲੇ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਵਿਦೇಶੀ ਨੰਬਰਾਂ ਤੋਂ ਲਗਾਤਾਰ ਜਾਨੋਂ ਮਾਰਨ ਦੀਆਂ ਧਮਕੀਆਂ ਦੇਣ ਦੇ ਫੋਨ ਆ ਰਹੇ ਹਨ। ਜਿਸ ਸਬੰਧੀ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਮੋਹਾਲੀ ਦੇ ਥਾਣਾ ਮਟੌਰ ਅਤੇ ਥਾਣਾ ਸੋਹਾਣਾ ਵਿਖੇ ਆਪਣੀਂ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦਰਜ ਕਰਵਾਈ ਜਾ ਚੁੱਕੀ ਹੈ। ਅੱਜ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਸੁੰਦਰ ਲਾਲ ਅਗਰਵਾਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਸਿਕਿਉਰਟੀ ਲਈ ਪਹਿਲਾਂ ਚਾਰ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਤੈਨਾਤ ਸਨ, ਪਰ ਹੁਣ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਉਨਾਂ ਦੇ ਸੁਰੱਖਿਆ ਵਿੱਚ ਕਟੌਤੀ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਸਿਰਫ ਇੱਕ ਗਨਮੈਨ ਤੈਨਾਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਸੁਰਕਸ਼ਾ ਵਿੱਚ ਕਮੀ ਕਰਦਿਆਂ ਹੀ ਬੀਤੇ ਦਿਨੀਂ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਰੇਕੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ ਅਤੇ ਉਨਾਂ ਦੇ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਦੇਰ ਰਾਤ ਤਿੰਨ ਵਜੇ ਦੇ ਕਰੀਬ ਜੀਪ ਤੇ ਚਾਰ ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਿਅਕਤੀ ਆਏ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਚੌਂਕੀਦਾਰ ਨਾਲ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਫੋਨ ਨੰਬਰ ਅਤੇ ਰਿਹਾਇਸ਼ ਦਾ ਪਤਾ ਪੁੱਛ ਰਹੇ ਸਨ। ਜਿਸ ਸਬੰਧੀ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਥਾਣਾ ਸੋਹਾਣਾ ਵਿਖੇ ਆਪਣੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਲੇਕਿਨ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਅਜੇ ਤੱਕ ਇਸ ਘਟਨਾ ਸਬੰਧੀ ਕੋਈ ਕਾਰਵਾਈ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਗਈ।
46
comment0
Report
KCKhem Chand
Dec 06, 2025 10:23:30
88
comment0
Report
RKRAJESH KATARIA
Dec 06, 2025 10:15:55
Firozpur, Punjab:फिरोजपुर में जिला परिषद के चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की तरफ कागज रद्द करने के विरोध में कांग्रेसियों ने रोष स्वरूप धरना देकर रेलवे पुल जाम किया. पंजाब में ब्लॉक समिति चुनावों में अलग-अलग पार्टियों की तरफ से अपने उम्मीदवारों को लड़वाया जा रहा है. फिरोजपुर शहरी की जोन 7 से अटारी से कांग्रेस के उम्मीदवार सुखविंदर सिंह अटारी के कागज कल आरओ की तरफ से रद्द कर दिए गए थे. इसके बाद कल शाम को कांग्रेस वर्करों ने बीडीओ ऑफिस के सामने धरना दिया गया था. तहसीलदार की तरफ धरना दे रहे कांग्रेस वर्करों को आज सुबह 12 बजे तक लिस्ट ठीक करने के आश्वासन के बाद धरना उठा लिया था. परंतु आज दुपहर एक बजे तक भी नई लिस्ट जारी नहीं की गई तो कांग्रेसियों ने फिरोजपुर सिटी से कैंट की तरफ जाने वाले रेलवे पुल पर फिर से धरना लगा कर पुल को जाम कर दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी है. इस धरने में कांग्रेस पार्टी के फिरोजपुर से सांसद शेर सिंह गुबया शामिल हुए. मौके पर आए पुलिस अधिकारी और तहसीलदार ने आकर धरना दे रहे लोगों से बातचीत की.
107
comment0
Report
MJManoj Joshi
Dec 06, 2025 10:04:33
92
comment0
Report
RMRakesh Malhi
Dec 06, 2025 10:04:23
Una, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना की पुलिस अब हाईटेक तकनीक से लैस वाहनों में सड़कों पर नजर आएगी। ऊना पुलिस को आज 4 नए हाईटेक तकनीक से लैस व्हीकल मिले हैं जिन्हें एसपी अमित यादव ने एडिशनल एसपी संजीव भाटिया व अन्य पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में हरि झंडी दिखाकर रवाना किया है। मीडिया से रूबरू होते हुए एसपी ने बताया कि World Bank के प्रोजेक्ट के तहत ये चार व्हीकल मिले हैं जिनमें दो पेट्रोलिंग हैं और एक इंटरसेप्ट व्हीकल है। यह वाहन हाईटेक तकनीक से लैस हैं जिनमें हाई तकनीक के कैमरे लगे हुए हैं जो चारों दिशाओं में घूम कर फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। इंटरसेप्ट वाहन में चालन को देखते हुए नई टेक्नोलॉजी से लैस सिस्टम लगाए गए हैं जिसमें वाहन की स्पीड चेक कर सकेंगे और इसमें एल्कोहल सेंसर भी लगे हुए हैं साथ ही इनमें GPS टेक्नोलॉजी भी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि मेहतपुर से लेकर अम्ब उपमंडल तक स्टेट हाईवे पर सबसे ज्यादा एक्सीडेंट देखने को मिलते हैं ऐसे में एक्सीडेंट में कमी लाने और एक्सीडेंट होने के बाद तुरंत वहां पर पहुंचकर घायलों को मदद मिल सके इसी के तहत यह वाहन सड़कों पर उतारे गए हैं। इसका मुख्य मकसद एक्सीडेंट स्पॉट पर जल्द पहुंचना है ताकि रोड एक्सीडेंट घायल को तुरंत मदद मिले और लोगों की कीमती जिंदगी बचाई जा सके।
71
comment0
Report
DSDEVINDER SHARMA
Dec 06, 2025 10:04:02
Barnala, Punjab:पंजाब कैबिनेट ने बरनाला जिले को नगर निगम का दर्जा देने का फैसला किया है। बरनाला में लगभग 20 संस्थाएं और शहर व्यापारियों ने सभी पार्टियों से ऊपर उठकर शहर की तरक्की के लिए यह कदम सराहा। गुरमीत सिंह मीत हेयर का सम्मान समारोह के तहत स्वागत व सम्मान किया गया। मीत हेयर ने कहा कि पंजाब सरकार लगातार विकास कार्य कर रही है और यह बरनाला की पुरानी मांग थी जिसे पूरा किया गया है, इसके लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद। बरनाला के व्यापारियों ने कहा कि नगर निगम बनने से व्यापार बढ़ेगा और नए अवसर मिलेंगे। इस निर्णय से बरनाला कॉर्पोरेशन में विकास और नई संभावनाओं के रास्ते खुलेंगे।
94
comment0
Report
Advertisement
Back to top