Back
ऊना पुलिस के चार हाईटेक वाहन सड़क सुरक्षा के लिए रवाना; स्पीड-एल्कोहल मॉनिटरिंग के साथ
RMRakesh Malhi
Dec 06, 2025 10:04:23
Una, Himachal Pradesh
हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना की पुलिस अब हाईटेक तकनीक से लैस वाहनों में सड़कों पर नजर आएगी। ऊना पुलिस को आज 4 नए हाईटेक तकनीक से लैस व्हीकल मिले हैं जिन्हें एसपी अमित यादव ने एडिशनल एसपी संजीव भाटिया व अन्य पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में हरि झंडी दिखाकर रवाना किया है। मीडिया से रूबरू होते हुए एसपी ने बताया कि World Bank के प्रोजेक्ट के तहत ये चार व्हीकल मिले हैं जिनमें दो पेट्रोलिंग हैं और एक इंटरसेप्ट व्हीकल है। यह वाहन हाईटेक तकनीक से लैस हैं जिनमें हाई तकनीक के कैमरे लगे हुए हैं जो चारों दिशाओं में घूम कर फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। इंटरसेप्ट वाहन में चालन को देखते हुए नई टेक्नोलॉजी से लैस सिस्टम लगाए गए हैं जिसमें वाहन की स्पीड चेक कर सकेंगे और इसमें एल्कोहल सेंसर भी लगे हुए हैं साथ ही इनमें GPS टेक्नोलॉजी भी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि मेहतपुर से लेकर अम्ब उपमंडल तक स्टेट हाईवे पर सबसे ज्यादा एक्सीडेंट देखने को मिलते हैं ऐसे में एक्सीडेंट में कमी लाने और एक्सीडेंट होने के बाद तुरंत वहां पर पहुंचकर घायलों को मदद मिल सके इसी के तहत यह वाहन सड़कों पर उतारे गए हैं। इसका मुख्य मकसद एक्सीडेंट स्पॉट पर जल्द पहुंचना है ताकि रोड एक्सीडेंट घायल को तुरंत मदद मिले और लोगों की कीमती जिंदगी बचाई जा सके।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KBKulbir Beera
FollowDec 06, 2025 10:52:490
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowDec 06, 2025 10:52:280
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowDec 06, 2025 10:51:540
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowDec 06, 2025 10:48:1422
Report
SGSatpal Garg
FollowDec 06, 2025 10:35:31107
Report
KSKuldeep Singh
FollowDec 06, 2025 10:34:0979
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowDec 06, 2025 10:33:5553
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowDec 06, 2025 10:25:4193
Report
MSManish Shanker
FollowDec 06, 2025 10:24:0268
Report
KCKhem Chand
FollowDec 06, 2025 10:23:30155
Report
MSManish Shanker
FollowDec 06, 2025 10:16:14Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:Manish Shanker Mohali
ਬਿਕਰਮ ਸਿੰਘ ਮਜੀਠੀਆ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਸ਼ਰਾਬ ਕਾਰੋਬਾਰੀ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਗੁਲਾਟੀ ਦਾ 6 ਦਿਨਾਂ ਪੁਲਿਸ ਰਿਮਾਂਡ ਖਤਮ ਹੋਣ ਉਪਰੰਤ ਅੱਜ ਵਿਜਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਮੋਹਾਲੀ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਪੇਸ਼ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਜਿੱਥੇ ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਆਰੋਪੀ ਨੂੰ 14 ਦਿਨ ਦੀ ਨਿਆਇਕ ਹਿਰਾਸਤ ਭੇਜਣ ਦੇ ਹੁਕਮ ਸੁਣਾਈ。
151
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowDec 06, 2025 10:15:55109
Report
MJManoj Joshi
FollowDec 06, 2025 10:04:33160
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowDec 06, 2025 10:04:0294
Report