Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
शिवहर843329
शिवहर में स्कूटी रैली से लैंगिक समानता की जागरूकता तेज
TSTripurari Sharan
Feb 01, 2026 00:45:29
बिहार, बिहार
शिवहर जिले में नई चेतना नया प्रोग्राम के तहत तीसरे चरण में जीविका दीदियां द्वारा लैंगिक समानता एवं राष्ट्रीय अभियान को लेकर स्कूटी रैली निकाली गई। शिवहर समाहरणालय परिसर से डीएम प्रतिभा रानी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जो शहर के प्रमुख चौराहे होते हुए कई क्षेत्रों का भ्रमण किया। यह रैली लैंगिक समानता और महिलाओं के विरुद्ध हिंसा रोकने के लिए जागरूकता के उद्देश्य से निकाली गई।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRANJAN KUMAR
Mar 12, 2026 14:48:55
Katihar, Bihar:कटिहार नगर क्षेत्र में मेयर को नहीं मिला मुख्यमंत्री से मिलने का मौका, हुई नाराज\n\nमेयर के साथ डिप्टी मेयर मंजूर खान भी साथ-साथ थे\n\nमेयर ने इसे प्रोटोकॉल का उल्लंघन बताया\n\nमेयर उषा देवी अग्रवाल के पति अशोक कुमार अग्रवाल बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं\n\nजिला प्रशासन ने इस संबंध में पूछने पर अपनी अनभिज्ञता जाहिर की\n\nसमृद्धि यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री का हवाई जहाज कटिहार नगर क्षेत्र के तीनगछिया स्थित अस्थाई हेलीपैड पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री से मिलने के कार्यक्रम में नगर निगम क्षेत्र की मेयर उषा देवी अग्रवाल को मुख्यमंत्री से मिलने के लिए नहीं दिया गया । मेयर ने इसे प्रोटोकॉल का उल्लंघन बताते हुए मुख्यमंत्री से बिना मिले हए ही अपनी गाड़ी पर बैठकर नगर निगम , कार्यालय की ओर चल पड़ी । बताते चले कि मेयर के साथ डिप्टी मेयर मंजूर खान भी साथ-साथ थे । \nसनद हो कि मेयर उषा देवी अग्रवाल के पति अशोक कुमार अग्रवाल बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं और पुत्र सौरव अग्रवाल महागठबंधन की ओर से 2025 विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी के रूप में अपनी किस्मत आजमा चुके है 。\nजिला प्रशासन ने इस संबंध में पूछने पर अपनी अनभिज्ञता जाहिर की ।
0
comment0
Report
GLGautam Lenin
Mar 12, 2026 14:48:31
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- लोहरदगा जिला के शंख- लुकैया रोड़ में कुडू थाना क्षेत्र के बड़की चाँपी के कुंडगड़ा गांव सिमाना स्थित बिड़ला भंडार के पास एक हौंडा कंपनी की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बराती कार डालटनगंज से कुजरा गांव लौट रही थी । कार अनियंत्रित होकर एक महिला मुन्नी देवी को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे बाद कार पुल के नीचे पलट गई। जिससे कार में सवार सभी 5 बारातियों को गंभीर चोट आई। इस दुर्घटना में पैदल चल रही महिला मुन्नी देवी को भी ज्यादा चोट आई। घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से अस्पताल पहुचाया गया। जहा मुन्नी देवी को मृत घोषित कर दिया गया। ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर सड़क करीब 2 घंटे तक जाम रखा । इस मौके पर अंचलाधिकारी सह बीडीओ कुडू संतोष उराँव ने मृतक के परिवार को 5000 रुपया नगद,एक क्विंटल चावल आपूर्ति विभाग से तत्काल दिलवाया। साथ ही उन्होंने कहा कि मृतक के परिवार को दुर्घटना के बाद जो लाभ इंश्यारेंस कंपनी की ओर से और सरकार के तरफ से मिलता है वह दिलवाई जाएगी। साथ ही मृतक के परिवार को एक अम्बेडकर आवास, आश्रित बच्चे को सरकारी कस्तूरबा विद्यालय में पढ़ाई करने हेतु सहयोग की जाएगी। साथ ही इस स्थान पर बडकी चाँपी और कुंडगड़ा सिमाना के दोनों तरफ स्पीड ब्रेकर लगाई जाने की बात कही गई। दुर्घटनाग्रस्त कार को बडकी चाँपि पिकेट में रखा गया है। लोहरदगा से गौतम लेनिन की रिपोर्ट
0
comment0
Report
ASAmit Singh
Mar 12, 2026 14:48:03
Kishanganj, Bihar:बिहार में शराबबंदी का कानून सख्त है, लेकिन तस्करों का दिमाग उससे भी ज्यादा सख्त है। पुलिस कहती है, हम डाल-डाल पर नजर रख रहे हैं और तस्कर जवाब देते हैं, हम पात-पात पर छिप जाएंगे... आज फिर एक बार यही कहावत चरितार्थ हुई है। ताजा मामला किशनगंज जिले के रामपुर चेकपोस्ट का है। उत्पाद विभाग की टीम ने एक पिकअप वाहन पर छापेमारी कर वाहन के डाला में रखे दो जेसीबी टायरों के भीतर छिपाकर रखी गई लगभग 218 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। उत्पाद विभाग की टीम ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार तस्कर मुंसी कुमार, जो समस्तीपुर जिले का निवासी बताया जाता है वही दूसरा तस्कर गोलू कुमार को खगड़िया का निवासी है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि पूरा रैकेट शराब माफिया और मास्टरमाइंड कन्हैया यादव के इशारे पर चल रहा था। कन्हैया यादव खगड़िया का रहने वाला है और शराब की यह खेप उसके घर पहुंचाने के लिए जा रही थी। उत्पाद विभाग के थाना अध्यक्ष संगम विद्यार्थी ने घटना की पुष्टि कर बताया कि शराब तस्करी के आरोप में रंगे हाथों दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, दोनों तस्करों से पूछताछ के बाद शराब तस्करी का मास्टरमाइंड कन्हैया यादव के खिलाफ भी किशनगंज उत्पाद विभाग में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने दावा कर बताया कि उसकी गिरफ्तारी भी जल्द ही की जाएगी।
0
comment0
Report
Mar 12, 2026 14:47:51
Chandausi, Uttar Pradesh:चंदौसी के थाना बनिया ठेर क्षेत्र में आगरा–मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। गांव रसूलपुर कैली के पास एक बैटरी ई रिक्शा और स्विफ्ट डिजायर कार की आमने-सामने से वृहस्पतिवार शाम 5 बजे के करीब जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में ई रिक्शा चालक शिव कुमार और सुरजीत (पुत्र राकेश कुमार), निवासी सीकरी गेट गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज थी कि कार ने बैटरी ई रिक्शा को हवा में उछाल दिया। उस समय ई रिक्शा में दो लोग सवार थे और दोनों को गंभीर चोटें आईं। घायल ई रिक्शा चालक शिव कुमार की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सचिन कुमार मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया। वहीं सूचना मिलने पर सीओ चन्दौसी दीपक तिवारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। स्थानीय लोगों के अनुसार घायलों में से एक व्यक्ति चंदौसी एसडीएम कार्यालय में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है
0
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Mar 12, 2026 14:47:40
Munger, Bihar:अमैया पंचायत के बैजलपुर गांव के वार्ड संख्या 7 में नल-जल योजना के कक्ष में ताला लगाए जाने से लगभग 250 घरों में पेयजल संकट गहरा गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि वार्ड सदस्य रिंकू कुमारी के पति चंदन कुमार सिंह ने नल-जल योजना के कक्ष में जबरन ताला लगा दिया, जिसके कारण पूरे वार्ड में पानी की आपूर्ति बंद हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार अचानक पानी बंद हो जाने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाएं और बच्चे दूर-दराज के चापाकल और कुओं से पानी लाने को मजबूर हैं। गांव के दिवाकर सिंह, अवधेश सिंह, गिरीश सिंह, महेश सिंह, उमेश सिंह, प्रभाकर सिंह, सुमन कुमार, भैरव, पुतुल देवी, मंजू देवी और इंदु देवी सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि वार्ड पति से ताला खोलने की बात कही गई, लेकिन उन्होंने यह कहते हुए मना कर दिया कि “जो मन में आएगा वही करेंगे।” वहीं इस संबंध में वार्ड पति चंदन कुमार सिंह ने बताया कि वार्ड में करीब 200 कनेक्शन हैं और केवल एक बोरिंग से पानी की आपूर्ति हो रही है। इस कारण सभी घरों तक पानी सही तरीके से नहीं पहुंच पा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी वजह से उन्होंने नल-जल कक्ष में ताला लगाया है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर पीएचडी विभाग को कई बार आवेदन दिया गया, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नल-जल कक्ष का ताला खुलवाकर योजना को सुचारू रूप से चालू कराया जाए, ताकि वार्ड संख्या 7 के लोगों को नियमित रूप से पेयजल उपलब्ध हो सके। बाइट चंदन सिंह वार्ड सदस्य पति ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नल-जल कक्ष का ताला खुलवाकर योजना को सुचारू रूप से चालू कराया जाए ताकि वार्ड संख्या 7 के लोगों को नियमित रूप से पेयजल उपलब्ध हो सके।
0
comment0
Report
MIMohammad Imran
Mar 12, 2026 14:47:06
Jaipur, Rajasthan:ई-सुनवाई : पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में जेडीए की प्रभावी पहल दो माह में 773 प्रकरणों की ऑनलाइन सुनवाई, घर बैठे मिल रहा समाधान जयपुर। आमजन की समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी समाधान के लिए जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) द्वारा शुरू की गई ई-सुनवाई व्यवस्था प्रभावी साबित हो रही है। इस पहल के जरिए अब नागरिक घर बैठे ही अपनी शिकायतों और समस्याओं की सुनवाई करवा पा रहे हैं, जिससे उन्हें कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने से राहत मिल रही है। जेडीए की ओर से जारी जानकारी के अनुसार पिछले दो माह में कुल 773 प्रकरणों में ई-सुनवाई आयोजित की गई, जिनमें विभिन्न प्रकार की शिकायतों और प्रकरणों पर अधिकारियों ने सीधे आवेदकों से संवाद कर त्वरित निर्णय लिए। इस व्यवस्था से प्रशासनिक प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही को भी मजबूती मिली है। जेडीए आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के सुशासन के संकल्प के तहत नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा के निर्देशन में जेडीए डिजिटल नवाचार और पारदर्शी प्रशासन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में ई-सुनवाई प्रणाली को प्रभावी रूप से लागू किया गया है, ताकि नागरिकों को सरल, सुलभ और समयबद्ध तरीके से राहत मिल सके। उन्होंने बताया कि ई-सुनवाई के दौरान प्रकरणों की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की जाती है, जिसमें संबंधित अधिकारी और आवेदक सीधे संवाद करते हैं। इससे मामलों का त्वरित निस्तारण संभव हो रहा है और निर्णय प्रक्रिया भी अधिक पारदर्शी बन रही है। जेडीए का कहना है कि भविष्य में भी डिजिटल माध्यमों का अधिकतम उपयोग कर जनसेवाओं को और अधिक सरल और प्रभावी बनाने के प्रयास जारी रहेंगे, ताकि आमजन को बेहतर और जवाबदेह प्रशासन उपलब्ध कराया जा सके।
0
comment0
Report
Mar 12, 2026 14:45:54
Chandausi, Uttar Pradesh:*चंदौसी के सीकरी गेट में जलभराव की समस्या को लेकर व्यापारियों ने ईओ से की वार्ता, मृत ई-रिक्शा चालक के लिए मुआवजे की मांग* चंदौसी तहसील के मोहल्ला सीकरी गेट में पिछले 40 दिनों से चल रहे नाले के निर्माण कार्य के कारण इलाके में जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। इस समस्या से स्थानीय व्यापारियों का कारोबार पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। इसी को लेकर गुरुवार शाम करीब 4 बजे अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने नगर पालिका के ईओ धर्मराज से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया। व्यापारियों ने बताया कि नाले के निर्माण के चलते सड़क पर पानी भर रहा है, जिससे दुकानों पर ग्राहक नहीं पहुंच पा रहे हैं और व्यापार ठप पड़ गया है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बुधवार को हुई एक दुखद घटना का भी जिक्र किया, जिसमें एक ई-रिक्शा चालक की नाले के पानी में गिरकर मौत हो गई थी। इस मामले में उन्होंने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग भी की। व्यापारियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द जलभराव की समस्या का समाधान कराने और नाले के निर्माण कार्य को तेजी से पूरा कराने की मांग की है।
0
comment0
Report
KCKashiram Choudhary
Mar 12, 2026 14:45:39
Jaipur, Rajasthan:काशीराम चौधरी जयपुर हैडर- - अब भूल जाइए ट्रेन एक्सीडेंट! - एक्सीडेंट रोधी कवच प्रणाली पर कार्य तेज - उत्तर-पश्चिम रेलवे में तेजी से हो रहा कार्य - 5561 किमी रेलमार्ग में लगाई जाएगी प्रणाली - 2300 करोड़ लागत से किया जा रहा कार्य - 1586 किमी रेलमार्ग का आधे से अधिक कार्य पूरा एंकर रेलवे प्रशासन द्वारा सुरक्षित रेल यात्रा की दिशा में बड़ी कवायद की जा रही है। ट्रेनों के बीच होने वाले एक्सीडेंट रोकने की दिशा में स्वदेशी तकनीक कवच को लेकर काम जोर-शोर से किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे पर संरक्षा सुदृढ़ करने के लिए टक्कररोधी प्रणाली कवच प्रणाली का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के 5561 किलोमीटर रेल मार्ग में लगभग 2300 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वदेशी कवच प्रणाली का कार्य स्वीकृत हो चुका है। रेल संचालन में संरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए अत्याधुनिक कवच 4.0 प्रणाली स्थापित की जाएगी। अब तक 1586 रेल किलोमीटर रेल मार्ग पर ऑप्टिकल फाइबर केबल कार्य के लिए टेंडर जारी किया जा चुके हैं। इसका लगभग 56 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इसके साथ ही स्टेशन कवच के लिए भी टेंडर जारी किया जा चुके हैं। सर्वे और ड्रॉइंग तैयार करने के कार्य प्रगति पर है। इस प्रणाली के अंतर्गत कुल 250 टावरों की स्थापना की जानी है, जिनमें से 221 टावरों का कार्य वर्तमान में प्रगति पर है। बाइट- अमित सुदर्शन, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर-पश्चिम रेलवे ऐसे काम करती है कवच तकनीक - ट्रैक पर हर 1 किमी पर RFID टैग लगाए जाते हैं, जो ट्रेनों की सटीक स्थिति बताते - दूरसंचार टावर एक दूरसंचार ऑपरेटर की तरह नेटवर्क स्थापित करने जैसा - लोको कवच पटरियों पर लगे RFID टैग से जुड़कर दूरसंचार टावरों तक सूचना पहुंचाता है - इससे आपात स्थिति में ब्रेक लगाने का निर्णय किया जाता है - प्रत्येक स्टेशन और ब्लॉक सेक्शन पर स्टेशन कवच स्थापित किए जाते हैं - हाई स्पीड डेटा संचार के लिए पटरियों के साथ ऑप्टिकल फाइबर बिछाया जाता - सिग्नलिंग प्रणाली को लोको कवच, स्टेशन कवच, दूरसंचार टावरों आदि के साथ एकीकृत किया जाता
0
comment0
Report
KMKuldeep Malwar
Mar 12, 2026 14:45:18
Bagheri Kalan, Rajasthan:भिवाड़ी के फेज थर्ड थाना अंतर्गत चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए एक साथ 17 टेंपो की बैटरियां चोरी कर लीं। हैरानी की बात यह है कि चोरी के बाद जब पीड़ित पुलिस थाने पहुंच तो उसकी रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की गई। थाने में तैनात पुलिसकर्मियों ने ये कहकर पीड़ित को वापस भेज दिया कि थाने के साहब आज कही बिजी है बाद में आना। श्री बालाजी केयरटेकर कंपनी के मैनेजर ने बताया कि भिवाड़ी नगर परिषद से डोर-टू-डोर कचरा उठाने का टेंडर लिया हुआ था, जो 28 फरवरी को समाप्त हो गया था। टेंडर खत्म होने के बाद कंपनी ने अपने 17 कचरा उठाने वाले टेंपो भिवाड़ी नगरपरिषद सामुदायिक भवन में खड़े कर दिए थे। बुधवार रात को चोरों ने सभी टेंपो की बैटरियां चोरी कर लीं। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि करीब तीन से चार बदमाश एक थ्री-व्हीलर टेंपो में आते हैं और खड़े टेंपो से बैटरियां निकालकर ले जाते हैं। आज सुबह जब कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो उन्हें सभी टेंपो की बैटरियां चोरी हुई मिलीं, जिसके बाद कर्मचारियों ने पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत देने की कोशिश की। कर्मचारियों का आरोप है कि पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया। पहले पुलिसकर्मियों ने उन्हें शाम को आने के लिए कहा। जब वे शाम को दोबारा थाने पहुंचे तो फिर अगले दिन आने के लिए कह दिया गया। पीड़ित कर्मचारियों का कहना है कि पुलिस ने यह कहकर टाल दिया कि रिपोर्ट दर्ज करने के लिए साहब नहीं हैं। वही चोरी की इतनी बड़ी वारदात के बावजूद पुलिस की इस कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
0
comment0
Report
VSVaibhav Sharma
Mar 12, 2026 14:39:08
Ghaziabad, Uttar Pradesh:हरीश राणा के परिवार से मिलने के लिए गाजियाबाद के जिला अधिकारी रविंद्र कुमार पहुंचे हैं। उन्होंने परिवार से मिलने के बाद उन्हें पूर्ण सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है। डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोर्ट के फैसले के बाद परिवार का पूर्ण समर्थन करने के आदेश दिए हैं। परिवार को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता भी मुख्यमंत्री द्वारा दी जा रही है। परिवार से मिलने के लिए उनके साथ नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक और गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नंदकिशोर कलाल भी मौके पर पहुंचे। डीएम ने बताया कि लगभग 13 साल से हरीश राणा की बीमारी का उपचार करने में परिवार की आर्थिक स्थिति बिगड़ चुकी है, ऐसे में मुख्यमंत्री द्वारा जो भी आदेश दिए गए हैं, उनका पूर्ण रूप से पालन किया जाएगा।
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Mar 12, 2026 14:38:30
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ 14 व 15 मार्च को आयोजित उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर निगम बसों की पर्याप्त संख्या सुनिश्चित की जाए-एम डी परिवहन निगम प्रबंध निदेशक यूपीएसआरटीसी श्री प्रभु एन सिंह ने सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को 14 एवं 15 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आवागमन को देखते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा निगम बसों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। अभ्यर्थियों को लखनऊ तक सुगम, सुरक्षित एवं समयबद्ध यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निगम द्वारा अतिरिक्त बसों के संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए है। उन्होंने निर्देश दिये हैं कि बस एवं बस स्टेशनों पर साफ सफाई एवं पेयजल की व्यवस्था भी सुनिश्चित करें। श्री सिंह ने बताया कि लगभग 88000 परीक्षार्थी प्रदेश के 17 जनपदों से 02 दिवसों 14 एवं 15 मार्च, 2026 को लखनऊ के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों तक आयेंगे। ऐसे में प्रमुख बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों तथा परीक्षा केंद्रों से जुड़े प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त संख्या में बसों का संचालन सुनिश्चित किया जाए। अंबेडकर नगर से 11198, औरैया से 5120, अयोध्या से 8122, बाराबंकी से 2797, इटावा से 7030, हरदोई से 1032, जौनपुर से 7450, कानपुर देहात से 7677, कानपुर नगर से 9592, खीरी से 981, प्रतापगढ़ से 8306, प्रयागराज से 233, रायबरेली से 1395 सीतापुर से 905, सुल्तानपुर से 6950, उन्नाव से 1229 एवं वाराणसी से 8303 परीक्षार्थी लखनऊ परीक्षा देने के लिए आने वाले हैं। उन्होंने बताया कि आवश्यकतानुसार अतिरिक्त बसों की उपलब्धता भी सुनिश्चित की गई है, ताकि किसी भी स्थान पर अभ्यर्थियों को आवागमन में असुविधा का सामना न करना पड़े। एम डी परिवहन ने प्रमुख बस अड्डों पर विशेष निगरानी व्यवस्था के साथ नियंत्रण कक्षों को सक्रिय रखने के निर्देश दिए हैं, जिससे बसों के संचालन की सतत मॉनिटरिंग की जा सके। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा तिथियों को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की पूर्व योजना बनाएं तथा बस अड्डों से संचालित नियमित एवं अतिरिक्त बस सेवाओं का उपयोग करते हुए समय से अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंचना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम अभ्यर्थियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा परीक्षा के दौरान निर्बाध बस संचालन सुनिश्चित की जाएगी。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top