Back
एकतरफा प्रेम के कारण भाई ने साथ मिलकर युवक को मौत के घाट उतारा
TSTripurari Sharan
Mar 30, 2026 00:46:31
Sheohar, Bihar
त्रिपुरारी शरण एकतरफा प्यार की सनक और छेड़खानी ने एक बार फिर एक हँसते-खेलते परिवार की खुशियाँ उजाड़ दी। प्यार में पागल एक युवक की हरकतों से तंग आकर लड़की के भाई ने अपनी बहन की अस्मत और सुरक्षा की खातिर अपने दोस्त के साथ मिलकर उस युवक को मौत के घाट उतार दिया। यह मामला तब प्रकाश में आया जब रामनवमी के दिन शिवहर जिले में श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के रोहुआ गांव के सरेह से हत्या किए गए शव को बरामद किया गया.. मृतक की पहचान नंदलाल कुमार भगत के रूप में की गई जो मोतिहारी जिले का रहने वाला था। पुलिस द्वारा जांच के दौरान यह बात सामने आई कि मृतक पिछले कुछ समय से एक युवती को एकतरफा प्यार में परेशान कर रहा था। युवती द्वारा विरोध किए जाने के बावजूद, युवक द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया था। युवती के भाई ने इस उत्पीड़न से तंग आकर एक घातक कदम उठाने का निर्णय लिया और अपने एक मित्र के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई और घटना को अंजाम दिया। शिवहर पुलिस ने हत्या का खुलासा कर हत्यारे भाई और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RMRam Mehta
FollowMar 30, 2026 02:32:370
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowMar 30, 2026 02:32:230
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowMar 30, 2026 02:31:530
Report
JPJai Prakash
FollowMar 30, 2026 02:31:330
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowMar 30, 2026 02:31:050
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 30, 2026 02:30:490
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 30, 2026 02:30:430
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 30, 2026 02:30:350
Report
NSNeeraj Sharma
FollowMar 30, 2026 02:30:260
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 30, 2026 02:30:130
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 30, 2026 02:18:21681
Report
JPJai Pal
FollowMar 30, 2026 02:16:39757
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 30, 2026 02:16:29761
Report
RKRaj Kishore
FollowMar 30, 2026 02:16:15618
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 30, 2026 02:16:03695
Report