Back
गोलीकांड का सच: पिता अकरम निर्दोष, लड़की ने किया खुलासा
VAVINEET AGARWAL
Mar 30, 2026 02:31:05
Amroha, Uttar Pradesh
एंकर अमरोहा में वायरल वीडियो से पलटा केस, युवती बोली—“गोलीकांड का सच कुछ और, पिता बेगुनाह
अमरोहा जनपद के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के अशरफपुर फैजगंज गांव में गोलीकांड के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में गांव की एक युवती ने 28 मार्च 2026 को हुई घटना को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिससे पूरे मामले की दिशा बदलती नजर आ रही है। युवती ने वीडियो में आरोप लगाया कि मुदस्सिर नाम का युवक लंबे समय से उसे परेशान कर रहा था और शादी के लिए दबाव बना रहा था। उसने बताया कि मुदस्सिर अपने दोस्तों दानिश और नावेद के साथ मिलकर मोबाइल फोन के जरिए उसे लगातार परेशान करता था और शादी के लिए मजबूर करता था। मना करने पर वह उसके पिता को जान से मारने की धमकी देता था।
वीडियो में युवती ने दावा किया कि घटना والے दिन 28 मार्च को मुदस्सिर तमंचा लेकर उसके घर पहुंचा था। उस समय घर पर उसकी मां मौजूद नहीं थीं। आरोप है कि मुदस्सिर ने उसके पिता अकरम पर फायर करने की कोशिश की, लेकिन छीना-झपटी के दौरान उसी के लाए तमंचे से गोली चल गई और वह खुद ही घायल हो गया।
युवती ने यह भी कहा कि इस मामले में पुलिस ने उसके पिता अकरम और भाई आफताब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया, जबकि वे निर्दोष हैं। उसने बताया कि लोकलाज और परिवार के दबाव के कारण वह अब तक सामने नहीं आई थी, लेकिन अब सच सामने लाना जरूरी समझा। वायरल वीडियो में युवती ने अपने पिता को बेगुनाह बताते हुए उनकी रिहाई की मांग की है और मुदस्सिर व उसके साथियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले में वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की जांच पर भी सवाल उठने लगे हैं और अब सबकी नजर पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी
बाइट आरोपी अकरम की बेटी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
MJManoj Jain
FollowMar 30, 2026 03:32:170
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 30, 2026 03:32:060
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowMar 30, 2026 03:31:430
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 30, 2026 03:31:340
Report
BMBiswajit Mitra
FollowMar 30, 2026 03:30:510
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowMar 30, 2026 03:30:260
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowMar 30, 2026 03:21:49847
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 30, 2026 03:21:38844
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 30, 2026 03:21:21849
Report
NSNeeraj Sharma
FollowMar 30, 2026 03:21:09954
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
FollowMar 30, 2026 03:20:56847
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowMar 30, 2026 03:20:27799
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 30, 2026 03:19:55912
Report
SPSohan Pramanik
FollowMar 30, 2026 03:19:41901
Report