271303
स्प्रिट चोरी मामले मे एडीशनल एसपी राधेश्याम राय ने किया निरीक्षण
नवाबगंज, उत्तर प्रदेश:नवाबगंज थाना अन्तर्गत शराब मिल मे 27,000 हजार लीटर स्प्रिट चोरी के मामले मे शुक्रवार को एडीशनल एसपी राधेश्याम राय क्षेत्राधिकारी विनय सिंह व थानाध्यक्ष निर्भय नरायन सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया फोरेंसिक टीम करेंगी मामले की जांच एडीशनल ने दी जानकारी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आगर मालवा में भीषण गर्मी से चमगादड़ मौतें, जीव-जंतुओं पर असर
Agar, Madhya Pradesh:अप्रैल का महीना खत्म होने को है और गर्मी अपने पूरे शबाब पर है। आगर मालवा में तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच चुका है। भीषण गर्मी का असर अब सिर्फ इंसानों ही नहीं, बल्कि जीव-जंतुओं पर भी दिखाई देने लगा है। मोतीसागर तालाब किनारे स्थित कमलकुंडी और वाटरवर्क्स क्षेत्र में पेड़ों पर रहने वाले सैकड़ों चमगादड़ तेज गर्मी के चलते दम तोड़ रहे हैं। कमलकुंडी और वाटरवर्क्स क्षेत्र के पेड़ों पर वर्षों से चमगादड़ों का बसेरा है। शाम होते ही यहां हजारों चमगादड़ उड़ते नजर आते हैं, लेकिन इस बार भीषण गर्मी इनके लिए जानलेवा साबित हो रही है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण प्रतिदिन कहीं सारे चमगादड़ों की मौत हो रही है। हालत यह है कि दोपहर के समय पेड़ों से चमगादड़ नीचे गिरते दिखाई दे रहे हैं। तेज सिंह चौहान, स्थानीय निवासी नगर पालिका कर्मचारी मृत चमगादड़ों को एकत्र कर दफना रहे हैं, जबकि कई चमगादड़ों को कुत्ते और अन्य जानवर खा रहे हैं। नीलेश पटेल, अध्यक्ष नगर पालिका आगर वहीं भीषण गर्मी का असर आम जनजीवन पर भी साफ दिखाई दे रहा है। दोपहर के समय सड़कें सुनसान नजर आ रही हैं और लोग जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग जूस, शरबत और ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं। राकेश पालीवाल, दुकानदार डॉक्टरों ने लोगों को ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ लेने और दोपहर में धूप से बचने की सलाह दी है, ताकि लू और डिहाइड्रेशन से बचा जा सके। महेंद्र सिंह, ग्राहक रामकरण, ग्राहक0
0
Report
पुरानी शिवपुरी में तलवार हमले: घायल ने आरोपियों पर कड़ी धाराओं की मांग
Shivpuri, Madhya Pradesh:पुरानी शिवपुरी में तलवार से हमला, सालीन कर्मावत और ध्रुव बेड़िया ने आरोपियों पर गंभीर धाराएं बढ़ाने की मांग की शिवपुरी। शहर के पुरानी शिवपुरी स्थित कटरा मोहल्ला में हुई मारपीट की घटना को लेकर घायल युवक सालीन कर्मावत और ध्रुव बेड़िया ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराएं बढ़ाने की मांग की है। दोनों ने गुरुवार को एसपी को आवेदन सौंपकर मामले में निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की। आवेदन के अनुसार, पुरानी शिवपुरी कटरा मोहल्ला निवासी सालीन कर्मावत पुत्र जयराज कर्मावत और ध्रुव बेड़िया पुत्र स्वर्गीय वीरू कर्मावत पर तलवार से हमला किया गया। घटना में सालीन कर्मावत के सिर में गंभीर चोट आई, जिसमें 15 टांके लगे हैं, जबकि ध्रुव बेड़िया के सिर में 12 टांके आए हैं। पीड़ितों का कहना है कि हमला जान से मारने की नीयत से किया गया था, लेकिन पुलिस द्वारा मामले में गंभीर धाराएं नहीं लगाई गईं। आवेदन में अजय बेड़िया, सोनी, समीर बंश, अनुराग और निकिता पर हमला करने के आरोप लगाए गए हैं। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि आरोपी पहले से आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और क्षेत्र में विवादित गतिविधियों में शामिल रहे हैं। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया कि आरोपियों में शामिल निकिता द्वारा झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी जाती है तथा इससे संबंधित वीडियो रिकॉर्डिंग होने का दावा भी किया गया है।0
0
Report
मंदसौर में बिजली बिल वितरण को लेकर हंगामा, ग्रामीणों का प्रदर्शन
Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर के चंबल कॉलोनी स्थित बिजली विभाग के दफ्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी कर हंगामा किया प्रदर्शनकारी आरोप लगा रहे थे कि बिजली विभाग द्वारा मनमाने बिल वितरण किया जा रहे हैं किसानों और ग्रामीणों को लाखों के बिजली बिल थमा दिए गए हैं जिसकी वजह से किसान परेशान है इन बिलों को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए ग्रामीणों को आरोप है कि कुछ ग्रामीण लोगों को बिजली के बड़े बिल कमाए गए हैं एक शख्स जो कि छोटा कारोबार चलाता है उसे एक लाख और डेढ़ लाख रुपए के दो बिल थमा दिए गए हैं बिजली विभाग द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि उसका विद्युत कनेक्शन(बिजली के तारों का कनेक्शन)सही नहीं था उधर बिजली विभागके कर्मचारी मामले में जांच की बात कह रहे हैं कर्मचारी यह कह रहे हैं कि इस बिल के खिलाफ अपील की जा सकती है और नियमानुसार अगर कोई त्रुटि हुई तो उसे सुधार कर कम किया जाएगा ग्रामीण कनघट्टी के मोहम्मद सदीक एक RO वाटर प्लांट चलाते हैं बिजली विभाग ने ढाई लाख का बिल इनको थमा दिया है जिसकी शिकायत यह लेकर बिजली विभाग के दफ्तर में पहुंचे हैं इनका कहना है कि 'मेरा वॉटर प्लांट है कनकट्टी में। वॉटर प्लांट है कनकट्टी में वो बंद होने के कारण बंद है। फिर भी एक बार तो पहले बना दिया उसका चालान ₹1.5 लाख का। फिर डबल बार आते हैं अधिकारी और मैं बोलता हूँ उनसे कि काहे का बनाया चालान? तो वो कह रहे हैं तार गलत लगा हुआ है। तो मैंने विद्युत मंडल में जाके बोला कि ये तार सही कर दो आप गलत लगा हुआ है। शुरू आ गया था मेरे 1 लाख का और 1.5 लाख का डबल बना दिया। यही हाल ग्रामीण कैलाश और अन्य लोगों का है कुछ ग्रामीण लोगों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर रिश्वत लेने के भी आरोप लगाए इधर विद्युत विभाग के अधीक्षण यंत्री योगेश आठ ने रे मामले की जांच की बात कह रहे हैं उनका यह कहना है कि यदि बिल उपभोक्ता को ठीक नहीं लगता है तो वह इसकी शिकायत करें अगर त्रुटि हुई तो सुधार किया जाएगा0
0
Report
Advertisement
उज्जैन के महाकाल मंदिर में 5 लाख के ब्रेसलेट की चोरी पकड़ी गई, वापस लौटाया गया
Ujjain, Madhya Pradesh:महाकाल मंदिर की सतर्कता उज्जैन से 40 किलोमीटर दूर तराना से मिला श्रद्धालु का 5 लाख का ब्रेसलेट, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच से हुई पहचान, महाकाल मंदिर प्रशासन ने सुरक्षित लौटाया कीमती सामान उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विश्वास को मजबूत करने वाली एक सराहनीय घटना सामने आई है। इंदौर से दर्शन करने आए एक श्रद्धालु का करीब 5 लाख रुपये मूल्य का सोने और हीरे से जड़ा ब्रेसलेट मंदिर परिसर में गुम हो गया था। घटना की जानकारी मिलते ही महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की आईटी शाखा की टीम तुरंत सक्रिय हो गई। आईटी शाखा अधिकारी दीपक परमार के नेतृत्व में समिति कर्मचारी निर्मल साखला, एसटीएफ रोहित ठाकुर और इंदर सिंह मेवाड़ा ने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू की। तकनीकी विश्लेषण और कैमरा फुटेज की जांच में यह स्पष्ट हुआ कि एक व्यक्ति ने श्रद्धालु का गुम हुआ ब्रेसलेट उठाकर अपनी जेब में रख लिया और उसे वापस करने के बजाय मंदिर से बाहर निकल गया। फुटेज और तकनीकी जानकारी के आधार पर संबंधित व्यक्ति की पहचान उज्जैन से करीब 40 किलोमीटर दूर तराना क्षेत्र में की गई। इसके बाद दीपक परमार की टीम ने बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचकर व्यक्ति के पास से ब्रेसलेट सुरक्षित बरामद कर लिया। बाद में श्रद्धालु को उनका कीमती ब्रेसलेट सकुशल वापस सौंप दिया गया। अपना खोया हुआ सामान वापस मिलने पर श्रद्धालु ने मंदिर प्रशासन और आईटी शाखा की टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। महाकाल मंदिर प्रशासन की इस कार्रवाई को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, तकनीकी दक्षता और त्वरित कार्रवाई का बड़ा उदाहरण माना जा रहा है। बाइट - दीपक परमार आईटी प्रभारी मंदिर0
0
Report
दिल्ली में सोशल मीडिया पर रेव पार्टी का प्रचार, नाबालिगों के इस्तेमाल के आरोप
Raipur, Chhattisgarh:राजधानी में खुलेआम सोशल मीडिया पर रेव पार्टी के प्रचार का आरोप सोशल मीडिया पर नाबालिग लड़कियों का इस्तेमाल किया जा रहा प्रचार वीडियो में रेड रूम टेक्नो पार्टी में नशा परोसने की भी तैयारी सोशल मीडिया पर इसे बताया जा रहा है रेव पार्टी आयोजन को लेकर उठ रहे सवाल0
0
Report
दुर्ग पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के चार गिरफ्तार, 13 लाख के जेवर बरामद
Durg, Chhattisgarh:दरअसल पिछले कुछ दिनों से पुलिस को लगातार चोरी की शिकायत मिल रही थी जिसके बाद इन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसीसीयू और थाना वैशाली नगर पुलिस की टीम लगातार गश्त मॉर्निंग पेट्रोलिंग और संदिग्धों की निगरानी कर रही थी जांच के दौरान पुलिस ने करीब 1600 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपी नौशाद की गतिविधियां संदिग्ध मिलीं पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपी ने खुलासा किया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर का रहने वाला है और खुर्सीपार में ससुराल में रहकर मालवाहक वाहन चलाने का काम करता था दिन में सूने मकानों की रेकी कर रात में अपने साथियों के साथ चोरी की वारदात को अंजाम देता था चोरी की रकम से उसने हीरो डेस्टिनी वाहन भी खरीदा था आरोपियों ने गुरूनानक नगर, वैशाली नगर, जामुल, चरोदा, राधिका नगर, पुदमनगर समेत बालोद के कई क्षेत्र में चोरी करना स्वीकार किया चोरी के जेवर महिलाओं के जरिए पावर हाउस स्थित लाभ ज्वेलर्स में गिरवी रखे जाते थे पुलिस ने ज्वेलरी दुकान संचालक को भी गिरफ्तार किया है मामले में नौशाद, नगीना, मदीना और दुर्गेश गोस्वामी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश जारी है.0
0
Report
Advertisement
कटिहार में एयर अटैक जैसी आपात स्थिति के लिए मॉक ड्रिल जारी
Katihar, Bihar:सायरन बजते ही बुझ गई रोशनी, कटिहार में हवाई हमले से बचाव को लेकर सभी प्रमुख जगहों पर हुआ मॉक ड्रिल कटिहार के प्रमुख जगहों पर विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन सायरन बजते ही लोगों से घर, दुकान और प्रतिष्ठानों की सभी लाइटें बंद कर दी गई तथा 15 मिनट तक पूरी तरह अंधेरे में रहा शहर कटिहार में संभावित हवाई हमले जैसी आपात स्थिति से निपटने को लेकर गुरुवार को जिला प्रशासन और रेल प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में कटिहार के प्रमुख जगहों पर विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया । इस दौरान रेलवे, प्रशासनिक अधिकारियों, विभिन्न संगठनों और आम लोगों ने भाग लेकर ब्लैकआउट और बचाव संबंधी पूर्वाभ्यास किया, प्रशासन की ओर से बताया गया कि 14 मई की शाम 7 बजे से15 मिनट तक पूरे इलाके में ब्लैकआउट किया गया । सायरन बजते ही लोगों से घर, दुकान और प्रतिष्ठानों की सभी लाइटें बंद कर दी गई तथा 15 मिनट तक पूरी तरह अंधेरे में रहा शहर । इसका उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में लोगों को सतर्क और सुरक्षित रहने के तौर-तरीकों से अवगत कराना है । सुबह से ही शहर के कई इलाकों में हवाई हमले से बचाव और राहत कार्यों को लेकर जागरूकता अभियान व पूर्वाभ्यास जारी रहा । डीएम आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि यह अभ्यास लोगों की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन की तैयारी को मजबूत करने के लिए किया जा रहा है, मौके पर रेल एसपी समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल में मौत के बाद भारी हंगामा, डॉक्टर-स्टाफ फरार
Pariaunna, Bihar:बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल में मरीज के मौत के बाद गुरुवार को जमकर हंगामा और तोड़फोड़ पुलिस की मौजूदगी में हुआ। इस दौरान हंगामे को देख अन्य मरीजों को छोड़कर डॉक्टर और कंपाउडर सहित सभी स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल छोड़कर फरार हो गए। मामला यूं कि बिहार शरीफ के बड़ी पहाड़ी मोहल्ला निवासी स्वर्गीय कृष्णा प्रसाद की पत्नी का सीढ़ी से पैर फिसल जाने के कारण गिर गई जिससे उन्हें चोट लगी। परिवार के लोगों द्वारा महिला को होश हवास में इलाज के लिए मॉडल अस्पताल लाया गया जहाँ डॉक्टर के परामर्श पर कंपाउंडर ने महिला को पहले टीटी, डाइलोना का सुई दिया उस समय तक महिला अपने परिवार के साथ बात-चीत कर रही थी उसके बाद सेफेक्जिन सुई दिया तो तुरंत महिला की मौत हो गई, महिला के मौत के बाद अस्पताल के डॉक्टर ,नर्स और कंपाउडर मरीज के परिवार को बिना कुछ बताए फरार हो गए और पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मौजूद थी पुलिस के सामने ही मृतक के परिवार तोड़फोड़ किया। इस मामले में मॉडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ राजीव रंजन ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल पहुँचे तो डॉक्टर फरार थे उन्होंने बताया जिस वक्त घटना हुई उस वक्त डॉ इरफान की ड्यूटी थी उन्हें मरीज को छोड़कर नहीं भागना चाहिए इतना ही नहीं उन्होंने साफ लहजे में कहा कि उन्हें इमरजेंसी का अनुभव नहीं था। दूसरी घटना बिहार थाना क्षेत्र के इमादपुर मोहल्ले की है जहां करेंट से एक बिजली मिस्त्री बुरी तरह झुलस गया जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। सूचना पर अन्य बिजलीकर्मी भी अस्पताल पहुंचे जहां गार्ड और बिजलीकर्मी के बीच धक्का मुक्की हुई।0
0
Report
किशनगंज में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल: 15 मिनट ब्लैकआउट के साथ सुरक्षा तैयारी दिखी
Kishanganj, Bihar:किशनगंज में आज शाम सात बजे अचानक सायरन की तेज आवाज गूंज उठी। साथ ही पूरा इलाका अंधेरे में डूब गया। 15 मिनट तक चला ब्लैकआउट,लेकिन ये कोई दुर्घटना नहीं थी, बल्कि जिला प्रशासन द्वारा आयोजित एक बड़े स्तर का सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल था। जिला पदाधिकारी विशाल राज के नेतृत्व में किशनगंज के तीन महत्वपूर्ण इलाकों में आज सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। अभ्यास में हवाई हमले की चेतावनी, ब्लैकआउट, आगजनी की स्थिति, रेस्क्यू ऑपरेशन और मेडिकल सहायता जैसे सभी महत्वपूर्ण पहलुओं का जीवंत प्रदर्शन किया गया। शाम सात बजे सायरन बजते ही पूरे क्षेत्र में 15 मिनट का ब्लैकआउट लागू किया गया। इस दौरान वीर कुंवर सिंह बस स्टैंड में दुश्मन देश के द्वारा हवाई हमले का सीन दिखाया गया, हवाई हमले में बस में आग लग गयी और यात्री घायल हो गये।जिसकी सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव टीमें तुरंत सक्रिय हुईं। रेस्क्यू टीम जहां यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला और इलाज के लिए एम्बुलेंस के सहारे अस्पताल भेजा गया और फायर ब्रिगेड टीम ने आग को बुझाया। इस दौरान फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और अन्य संबंधित विभागों के बीच बेहतरीन समन्वय देखने को मिला।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह अभ्यास आपातकालीन स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया और विभागीय समन्वय को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से किया गया है। जिला प्रशासन की ओर से आम जनता से अपील की गई है कि वे घबराएं नहीं। यह केवल एक सुरक्षा अभ्यास था। इसका मकसद यही है कि अगर कभी वाकई कोई आपात स्थिति आए, तो आम नागरिक घबराएं नहीं बल्कि सही तरीके से इस घड़ी से निपटने के लिए प्रशासन की मदद करें।वही लोगों ने भी इस सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का तारीफ कर कहा कि आपातकालीन स्थिति में कैसे निपटना है इसकी जानकारी मिली。0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस ने ब्यावर और दौसा जिलों की जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी घोषित
Jaipur, Rajasthan:कांग्रेस ने ब्यावर और दौसा जिलों की जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी घोषित. PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के अनुमोदन के बाद कार्यकारिणी जारी।0
0
Report
राजस्थान में पीएम सूर्यघर योजना ने 2 लाख रूफ टॉप सौर संयंत्र लगाए
Jaipur, Rajasthan:पीएम सूर्यघर योजना राजस्थान में 2 लाख से अधिक इंस्टॉलेशन प्रदेश ने किया महत्वपूर्ण पड़ाव पार पीएम सूर्य घर योजना के 2 लाख कनेक्शन 1354 करोड़ की सब्सिडी हस्तांतरित अप्रैल में लगे सर्वाधिक 22,822 रूफ टॉप संयंत्र जयपुर जिले में सर्वाधिक इंस्टॉलेशन राजस्थान देश में 5वें स्थान पर नेहा शर्मा जयपुर एंकर पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में राजस्थान ने आज एक महत्वपूर्ण पड़ाव पार कर लिया। करीब 26 माह पहले शुरू हुई इस योजना के अन्तर्गत राज्य में 2 लाख से अधिक रूफ टॉप सौर ऊर्जा संयंत्र इंस्टॉल किए जा चुके हैं। जयपुर की इमली वाला फाटक नटराज नगर निवासी तारा शर्मा प्रदेश की ऐसी विद्युत उपभोक्ता बन गई हैं जिन्होंने इस योजना में 2 लाख की संख्या वाला रूफ टॉप संयंत्र लगाया। इसके लिए जयपुर डिस्कॉम की अधीक्षक अभियंता (पीएम सूर्यघर) महिमा साराभाई , जयपुर शहर सर्किल (दक्षिण) के अधीक्षक अभियंता अनिल टोडवाल ने उनके घर पर जाकर उन्हें बधाई दी और योजनान्तर्गत सोलर कुक टॉप भी भेंट किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यह महत्वपूर्ण पहल देशवासियों को न केवल प्रदूषणरहित सौर ऊर्जा से जोड़ रही है बल्कि उन्हें ऊर्जा सुरक्षा भी प्रदान कर रही है। भारत सरकार द्वारा दी जा रही 78 हजार रूपए की सब्सिडी तथा 150 यूनिट निशुल्क बिजली योजना में राजस्थान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना में रजिस्टर्ड उपभोक्ताओं को दी जा रही 17 हजार रूपए की अतिरिक्त सब्सिडी से प्रदेश में रूफ टॉप ऊर्जा संयंत्रों के लगने की रफ्तार बीते समय में तेजी से बढ़ी है। अब तक इस योजना में प्रदेश में 771 मेगावाट क्षमता के संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं और स्थापित सौर ऊर्जा संयंत्रों की संख्या आज 2 लाख 416 के स्तर पर पहुंच गई। रूफ टॉप लगाने पर भारत सरकार से उपभोक्ताओं को सब्सिडी के रूप में 1354 करोड़ रुपए से अधिक की राशि हस्तांतरित की जा चुकी है। हाल ही अप्रेल माह में प्रदेश में 22822 रूफ टॉप सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित हुए हैं जो इस योजना में प्रदेशवासियों की तेजी से बढ़ रही भागीदारी को दर्शाता है। यह प्रदेश में अब तक किसी भी माह में लगे सर्वाधिक सौर ऊर्जा संयंत्र हैं।0
0
Report
पूर्णिया में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल: 15 मिनट तक अंधेरा, नागरिक सुरक्षा की परीक्षा
Purnia, Bihar:पूर्णिया में 'ब्लैकआउट' मॉक ड्रिल: 10 मिनट तक अंधेरे में डूबा शहर पूर्णिया, 14 मई 2026: आज शाम पूर्णिया शहर में सुरक्षा और आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए एक विशेष 'ब्लैकआउट' मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। शाम ठीक 7 बजे सायरन की गूँज के साथ पूरे शहर की लाइटें बंद कर दी गईं, जो अगले 10 मिनट यानी 7:10 बजे तक जारी रहा। शाम 7 बजते ही शहर में तेज सायरन बजाया गया, जो इस ड्रिल की शुरुआत का संकेत था। सायरन बजते ही लोगों ने अपने घरों, दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की लाइटें बंद कर दीं। प्रशासन के निर्देशानुसार सड़कों पर चल रहे वाहनों की हेडलाइट्स भी बंद करवा दी गईं। इस ड्रिल के दौरान शहरवासियों का अभूतपूर्व सहयोग देखने को मिला। 15 मिनट के लिए शहर पूरी तरह से ब्लैकआउट मोड में रहा, जिससे युद्धकाल या आपातकालीन स्थिति जैसी गंभीरता का अनुभव हुआ। अधिकारियों के अनुसार, इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य किसी भी संभावित आपातकालीन स्थिति या हवाई हमले जैसी आपदा के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल और नागरिक सुरक्षा (Civil Defense) की तैयारियों का परीक्षण करना था। 7 बजकर 15 मिनट पर पुनः सायरन बजने के साथ ही बिजली आपूर्ति और यातायात व्यवस्था सामान्य कर दी गई। प्रशासन ने इस ड्रिल को सफल बनाने के लिए पूर्णिया के नागरिकों का आभार व्यक्त किया है।0
0
Report
Advertisement
हरियाणा: कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए अभियान तेज, कड़ी निगरानी का निर्देश
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा सरकार ने लिंग अनुपात में सुधार और गैरकानूनी लिंग निर्धारण प्रथाओं पर रोक लगाने के लिए अपने राज्यव्यापी अभियान को और तेज कर दिया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने जिला स्वास्थ्य अधिकारियों को सभी जिलों में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करनेे और व्यापक जागरूकता अभियान शुरू करने के निर्देश दिए है। डॉ. सुमिता मिश्रा ने राज्य के सिविल सर्जनों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग पीसी - पीएनडीटी एक्ट और मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (एमटीपी) एक्ट को अच्छे से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि कन्या भू्रण हत्या को खत्म किया जा सके और लैंगिक समानता को बढ़ावा दिया जा सके। उन्होंने सभी जिलों को गैर-कानूनी लिंग निर्धारण गतिविधियों के खिलाफ छापेमारी और जांच में अधिक बढ़ोतरी करने और जमीनी स्तर पर उल्लंघन की पहचान करने और उन्हें रोकने के लिए निगरानी तंत्र को मजबूत करने का निर्देश दिया। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि राज्य में लिंग अनुपात को बेहतर बनाने के लिए सख्त निगरानी और तेज़ कार्रवाई ज़रूरी है। डॉ. मिश्रा ने सभी सिविल सर्जनों को निर्देश दिए कि वे सुनिश्चित करें कि अगले तीन कार्य दिवसों के भीतर डिप्टी कमिश्नर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति और जिला टास्क फोर्स की बैठकें आयोजित हों। इसके बाद इन बैठकों का नियमित आयोजन भी किया जाए, ताकि जिला स्तर पर कड़ी निगरानी और बेहतर समन्वय के साथ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि फील्ड स्टाफ की जवाबदेही को और अधिक मजबूत किया जाए तथा मई 2026 के अंत तक पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में लिंग अनुपात में सुधार सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं। डॉ. मिश्रा ने सामाजिक भागीदारी की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि धार्मिक नेताओं, सामाजिक संगठनों और स्थानीय संस्थाओं को कन्या भ्रूण हत्या तथा लिंग निर्धारण के खिलाफ जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने विवाह समारोह संपन्न कराने वाले पंडितों, मौलवियों और ग्रंथियों से भी इस अभियान में जुड़ने की अपील की, ताकि नवविवाहित जोड़ों को लिंग चयन जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ जागरूक और सजग बनाया जा सके। डॉ. सुमिता मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे SAHELI नेटवर्क और फील्ड स्तर की स्वास्थ्य टीमों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, विशेष रूप से उन महिलाओं जिनकी एक या अधिक बेटियां हैं, की निगरानी को और अधिक मजबूत करें, ताकि संदिग्ध मामलों में समय रहते हस्तक्षेप किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिलों द्वारा चलाए जा रहे सभी प्रवर्तन अभियान और जागरूकता कार्यक्रमों का मीडिया एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि आमजन में जागरूकता बढ़ाई जा सके। अधिकारियों को लापरवाही के प्रति आगाह करते हुए डॉ. मिश्रा ने स्पष्ट कहा कि सरकार के निर्देशों को प्रभावी रूप से लागू करने में विफल रहने वालों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
हरियाणा के 13 जिलों में पहली बाढ़ मॉक ड्रिल से आपदा प्रबंधन मजबूत
Chandigarh, Chandigarh:एंकर: आगामी मानसून सीजन के मद्देनजर आपदा तैयारियों और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए आज प्रदेश के 13 बाढ़ संभावित जिलों में एक साथ पहली राज्य स्तरीय बाढ़ मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2023 और 2025 की बाढ़ से मिले अनुभवों के आधार पर हरियाणा के आपदा प्रबंधन ढांचे को और अधिक मजबूत बनाना था। VO: हरियाणा की वित्त आयुक्त (राजस्व) एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने 'स्टेट इन्सिडेंट कमांडर' के रूप में राज्य नियंत्रण कक्ष से पूरे अभ्यास का नेतृत्व और संचालन किया। डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि इस अभ्यास का आयोजन राज्य की आपदा तैयारियों का मूल्यांकन करने, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय में सुधार करने, आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र की पुष्टि करने और कमियों की पहचान करने के लिए किया गया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार एक सक्रिय, तकनीक-संचालित और समुदाय-केंद्रित आपदा प्रबंधन प्रणाली विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह ड्रिल तीन चरणों में हुई। यह मॉक ड्रिल गुरुग्राम, अंबाला, फरीदाबाद, फतेहाबाद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, पानीपत, पलवल, सिरसा, सोनीपत और यमुनानगर में आयोजित की गई। इन जिलों की पहचान उच्च बाढ़ जोखिम वाले क्षेत्रों के रूप में की गई है। वास्तविक बाढ़ जैसी स्थितियों के तहत प्रतिक्रिया तंत्र का परीक्षण करने के लिए प्रत्येक जिले में दो अलग-अलग सिमुलेशन साइट बनाए गए थे। उन्होंने बताया कि ड्रिल के दौरान भारी मानसून वर्षा और यमुना, घग्गर, टांगरी और मारकंडा जैसी प्रमुख नदियों में जल स्तर बढ़ने के कारण बाढ़, शहरी जलभराव और संचार प्रणालियों के बाधित होने जैसी काल्पनिक स्थितियां बनीं। राज्य ने अपने संपूर्ण आपातकालीन तंत्र को सक्रिय किया, जिसमें गृह, पुलिस, सिंचाई, स्वास्थ्य, कृषि, ऊर्जा, परिवहन, शहरी स्थानीय निकाय और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी सहित 24 विभागों ने हिस्सा लिया। सभी उपायुक्तों ने 'जिला उत्तरदायी अधिकारियों' के रूप में कार्य किया। उन्होंने बताया कि SDRF, NDRF, पुलिस, स्वास्थ्य और अग्निशमन सेवाओं की टीमों ने खोज एवं बचाव, निकासी ड्रिल, राहत शिविर प्रबंधन और चिकित्सा सहायता का अभ्यास किया। विशेष रूप से नदी तटों के पास फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने की प्रक्रियाओं का परीक्षण किया गया ताकि अधिकारी किसी भी चरम स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें। NDMए के वरिष्ठ सलाहकार ब्रिगेडियर रविंदर गुरंग (रिटायर्ड) ने राज्य मुख्यालय से अभ्यास की निगरानी की। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रतिनिधियों ने भी इसमें भाग लेकर बाढ़ प्रबंधन से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। इस ड्रिल में 'आपदा मित्र' स्वयंसेवकों, रेडक्रॉस, एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र और स्थानीय NGO ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।0
0
Report
हरियाणा विधानसभा 2026-27: 16 समितियों के सभापति विपक्षी विधायकों को नियुक्त
Chandigarh, Chandigarh:वर्ष 2026-27 के लिए 16 समितियों के सभापति और सदस्य मनोनीत लोक लेखा समिति और सरकारी आश्वासन समिति के सभापति विपक्षी विधायक बनाए चंडीगढ़, 14 मई हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने वर्ष 2026-27 के लिए 16 समितियों के सभापति और सदस्य मनोनीत किए हैं। उन्होंनेगत वर्षों से शुरू हुई ठोस संसदीय परम्परा का निर्वहन करते हुए इस बार भी लोक लेखा समिति और सरकारी आश्वासनों के बारे में समिति के सभापति विपक्षी दल के विधायकों को मनोनीत किया है। नियम समिति: विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण नियम समिति के पदेन सभापति होंगे। इस समिति में विधायक भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, डॉ. रघुवीर सिंह कादियान, घनश्याम दास, सावित्री जिंदल, कृष्णा गहलावत, देवेंद्र चतुर्भुज अत्री, अर्जुन चौटाला सदस्य होंगे। आवास समिति: विधान सभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा आवास समिति के पदेन सभापति होंगे। इस समिति में विधायक मोहम्मद इलियास, घनश्याम दास, भगवान दास, मनदीप चट्ठा को सदस्य मनोनीत किया गया है। लोक लेखा समिति: लोक लेखा समिति का सभापति गत वर्ष की तरह ही विधायक चौ. आफताब अहमद को मनोनीत किया गया है। इस समिति में विधायक चन्द्रमोहन, विनोद भ्याणा, लक्ष्मण सिंह यादव, कंवर सिंह, सुनील सतपाल सांगवान, योगिन्द्र सिंह Rana, पूजा, देवेंद्र सिंह कादiyan बतौर सदस्य शामिल होंगे। प्राक्कलन समिति: प्राक्कलन समिति में सभापति की जिम्मेदारी विधायक प्रमोद कुमार विज को सौंपी गई है। इस समिति में गीता भुक्कल, सावित्री जिंदल, तेजपाल तंवर, बलवान सिंह दौलतपुरिया, जगमोहन आनंद, कपूर सिंह, निखिल मदान, मनदीप चट्ठा सदस्य होंगे। लोक उपक्रमों संबंधी समिति: लोक उपक्रमों संबंधी समिति में विधायक राम कुमार गौतम को सभापति मनोनीत किया गया है। इस समिति में विधायक अशोक कुमार अरोड़ा, निर्मल सिंह, मूलचंद शर्मा, चौ. अकरम खान, अनिल यादव, देवेंद्र चतरभुज अत्री, उमेद सिंह, चंद्र प्रकाश सदस्य होंगे। एस.सी., एस.टी. बी.सी. कल्याण समिति: अनुसूचित जातियों, जन जातियों तथा पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए गठित समिति के सभापति विधायक भगवान दास होंगे। इस समिति में विधायक सरदार जरनैल सिंह, बिमला चौधरी, राम करण, शैली चौधरी, रेनु बाला, अनिल यादव, डॉ. कृष्ण कुमार और पवन खरखौदा को सदस्य बनाया गया है। आश्वासन समिति: सरकारी आश्वासनों के बारे में समिति के सभापति विधायक भारत भूषण बत्तरा को मनोनीत किया गया है। इस समिति में विधायक अशोक कुमार अरोड़ा, घनश्याम सर्राफ, ओम प्रकाश यादव, इंदुराज सिंह नरवाल, जगमोहन आनंद, कंवर सिंह, योगिन्द्र सिंह Rana, मंजु चौधरी को सदस्य मनोनीत किया गया है। अधीनस्थ विधान समिति: अधीनस्थ विधान समिति की अध्यक्षता विधायक कृष्णा गहलावत करेंगी। इस समिति में राम कुमार कश्यप, कुलदीप वत्स, धनेश अदलखा, मुकेश शर्मा, सुनील सतपाल सांगवान, आदित्य सुरजेवाला, विकास सहारण और हरियाणा के महाधिवक्ता सदस्य होंगे। याचिका समिति: याचिका समिति में विधायक विनोद भ्याणा को सभापति बनाया गया है। इस समिति में शकुंतला खटक, भगवान दास, लक्ष्मण सिंह यादव, हरिन्द्र सिंह, पवन खरखौदा, चन्द्र प्रकाश, राजबीर सिंह फरटिया, आदित्य देवीलाल को भी शामिल किया गया है। निकाल व पंचायत समिति: स्थानीय निकायों तथा पंचायती राज संस्थाओं सम्बन्धी समिति की अध्यक्षता विधायक मुलचंद शर्मा करेंगे। विधायक घनश्याम सर्राफ, राम कुमार कश्यप, प्रमोद कुमार विज, Bharat Singh Beniwal, Raghuveer tevatia, Mukesh Sharma, Gokol setia, Rajesh June को सदस्य बनाया गया है। जन स्वास्थ्य, बिजली, लोक निर्माण समिति: जन स्वास्थ्य, सिंचाई, बिजली तथा लोक निर्माण (भवन तथा सड़कें) सम्बन्धी विषय समिति के सभापति विधान सभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा होंगे। इस समिति में विधायक परमवीर सिंह, ओम प्रकाश यादव, nareSharal, कपूर सिंह, सतीश कुमार फागना, सतपाल जम्बा, देवेंद्र हंस, मोहम्मद इसराईल सदस्य होंगे। शिक्षा, स्वास्थ्य समिति: शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा तथा स्वास्थ्य सेवाएं सम्बन्धी विषय समिति में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव को सभापति मनोनीत किया गया है। विधायक कुलदीप वत्स, रेणु बाला, शीशपाल सिंह, शक्ति रानी शर्मा, हरिन्द्र सिंह, डॉ. कृष्ण कुमार, रणधीर पनिहार, बलराम दांगी को सदस्य बनाय गया है। प्रदूषण तथा पर्यावरण सम्बन्धी समिति में विधायक राम कुमार कश्यप को सभापति मनोनीत किया गया है। विधायक चौ. अकरम खान, मुलचंद शर्मा, घनश्याम दास, चौ. मामन खान, विकास सहारण, आदित्य देवीलाल, राजेश जून को सदस्य बनाय गया है। युवा कल्याण व युवा मामलों सम्बन्धी समिति में विधायक मनमोहन भड़ाना को सभापति मनोनीत किया गया है। विधायक हरिन्द्र सिंह, निखिल मदान, सतपाल जाम्बा, बलराम दांगी, जस्सी पेटवाड़, विनेश, अर्जुन चौटाला, देवेंद्र सिंह कादiyan को सदस्य बनाया गया है। विशेषाधिकार समिति: विशेषाधिकार समिति के सभापति विधायक घनश्याम दास होंगे, जबकि सदस्य के तौर पर विधायक चन्द्रमोहन, सावित्री जिंदल, ओम प्रकाश यादव, सरदार जरनैल सिंह, तेजपाल तंवर, राम करण, रणधीर पनिहार, अर्जुन चौटाला के नाम शामिल हैं। महिला सशक्तीकरण पर विषय समिति महिला विषयक समिति में विधायक शक्ति रानी शर्मा को सभापति मनोनीत किया गया है। विधायक गीता भुक्कल, सावित्री जिंदल, बिमला चौधरी, शैली चौधरी, पूजा, कंवर सिंह, सतीश कुमार फागना, उममेद सिंह को सदस्य बनाय गया है। विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि विधायिका दो प्लेटफार्म- सदन और सदन की समितियों के माध्यम से कार्य करती है। सदन के पास समय कम होता हैं, इसलिए विधानमंडल अपने अधिकतर कार्य अपनी समितियों के माध्यम से वर्षभर करते हैं। उन्होंने कहा कि समितियां जनहित के कार्य साधने का प्रभावशाली प्लेटफार्म है। गौरतलब है कि वर्ष 2025 में आयोजित बजट सत्र के दौरान 18 मार्च को सदन में नशे का विषय उठा था। इस मसले पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत अनेक सदस्यों ने चर्चा की थी। तब विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए ‘युवा कल्याण व युवा मामलों सम्बन्धी समिति’ तथा ‘प्रदूषण तथा पर्यावरण सम्बन्धी समिति’ के गठन की घोषणा की थी। ये दोनों समितियां पर्यावरण और नशे जैसी गंभीर चुनौतियों पर सरकार को सुझाव देती है। वहीं, गत 27 अप्रैल को हरियाणा विधान सभा के सत्र में ‘महिला विषयक समिति’ के गठन का निर्णय लिया गया था। विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा है कि 'महिला सशक्तीकरण समिति' का गठन हरियाणा विधान सभा का ऐतिहासिक कदम है। इस समिति का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है कि क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशेष योजना ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य के अंतर्गत विधानमंडलों में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के कदम उठाए जा रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
