733202
तृणमूल विधायक ने बोला दुकानें नहीं टूटने दूंगा, जेल जाने को तैयार
Islampur, West Bengal:इस्लामपुर के तृणमूल विधायक अब्दुल करीम चौधरी ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वे किसी भी कीमत पर दुकानों को नहीं तोड़ने देंगे। चौधरी ने यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वे जेल जाने के लिए भी तैयार हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ग्रेटर नोएडा में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम। 20 परीक्षा केंद्रों पर 42,048 अभ्यर्थी दे रहे परीक्षा। बायोमीट्रिक सत्यापन, फेस मैचिंग और लाइव सीसीटीवी निगरानी के बीच नकलविहीन परीक्षा कराने पर प्रशासन का फोकस। मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बाद नोएडा कमिश्नरेट और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट। परीक्षा केंद्रों पर भारी पुलिस बल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात। सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी जारी। नकल माफिया और साल्वर गैंग पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी, संपत्ति जब्ती से लेकर आजीवन कारावास तक का प्रावधान। अभ्यर्थियों में परीक्षा को लेकर उत्साह।0
0
Report
उज्जैन पुलिस ने 1 किलो 15 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; मंदसौर सप्लाई का खुलासा
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन पुलिस का एमडी ड्रग्स पर बड़ा प्रहार, एक करोड़ की अंतर्राष्ट्रीय कीमत की खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तारी गरुड़ ब्रिज के नीचे स्विफ्ट डिजायर से 1 किलो 15 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद, नागपुर सप्लाई की थी तैयारी एक आरोपी बिहार का, दूसरा नागपुर का हिस्ट्रीशीटर; मुख्य सप्लायर की तलाश में मंदसौर पहुंची पुलिस टीम एसपी प्रदीप शर्मा बोले- NDPS एक्ट में 70 आरोपी गिरफ्तार, दो करोड़ रुपये से अधिक के मादक पदार्थ जब्त उज्जैन। नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उज्जैन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने खुलासा किया कि चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने गश्त के दौरान गरुड़ ब्रिज के नीचे खड़ी एक संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार की जांच की। कार से 1 किलो 15 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें अमित तिवारी, जो मूल रूप से बिहार का निवासी है, तथा दूसरा आरोपी नागपुर निवासी पंकज चरडे है। पंकज के खिलाफ NDPS एक्ट, हत्या के प्रयास (धारा 307), आर्म्स एक्ट और जुआ अधिनयम सहित आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। SDPS प्रदीप शर्मा ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया है कि मादक पदार्थ मंदसौर से खरीदा गया था और इसे नागपुर ले जाकर सप्लाई किया जाना था। आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस की एक टीम मंदसौर रवाना की गई है और मुख्य सप्लायर की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पूछताछ के दौरान दो अन्य व्यक्तियों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी भूमिका की जाँच की जा रही है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने MD ड्रग्स के साथ स्विफ्ट डिजायर कार, नकदी और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। पुलिस अब इस नेटवर्क के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगाल रही है ताकि पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके। प्रेस वार्ता में एसपी शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिले में नशे के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। वर्ष 2026 में अब तक NDPS Act के तहत करीब 70 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं और दो करोड़ रुपये से अधिक कीमत के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं। पुलिस ने हाल ही में MD ड्रग्स निर्माण में इस्तेमाल होने वाले प्रीकर्सर केमिकल "टू ब्रोमो" की बड़ी खेप भी बरामद की थी, जिससे नशा बनाने की तैयारी को पहले ही विफल कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि पिछले पांच वर्षों में नशे के कारोबार से जुड़े लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। कई आरोपियों को जिला बदर कराया गया है, जबकि NDPS Act के तहत जारी वारंटों की तामील कर अपराधियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।0
0
Report
अंबाला जेल में AAP के शीर्ष नेता दीपक सिंगला से मुलाकात, केजरीवाल-मान-आतिशी
Ambala, Haryana:आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं का जमावड़ा आज अंबाला में लगा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की ही पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी अचानक अंबाला जेल सेंट्रल जेल पहुंचे। अंबाला पहुंचते ही सबसे पहले इन तीनों बड़े नेताओं की मुलाकात अंबाला रेस्ट हाउस में हुई। रेस्ट हाउस से निकलकर तीनों नेताओं का काफिला सीधे अंबाला सेंट्रल जेल पहुंचा। दरअसल, जेल में बंद आम आदमी पार्टी के बड़े नेता और गोवा में पार्टी के सह-प्रभारी दीपक सिंगला से मुलाकात करने ये तीनों दिग्गज पहुंचे। यहाँ तीनो ने दीपक सिंगला से करीब आधे घण्टे तक बात की। तीनो जेल के बड़े गेट से अंदर पहुंचे इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। आपको बता दें कि दीपक सिंगला को इसी साल मई 2026 में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने गिरफ्तार किया था। सिंगला पर 155 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग का गंभीर आरोप है, और इसी मामले में वो फिलहाल अंबाला जेल में बंद हैं।0
0
Report
Advertisement
बहन के सुहाग का कातिल बना सगा भाई। पुलिस भर्ती परीक्षा देने आई बहन, भाई ने मारी जीजा को गोली।
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र में आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा के बाद एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी ने अपने सगे भाई मंजीत पर हत्या का आरोप लगाया है। परिवार प्रेम विवाह से नाराज था और इसी वजह से वारदात को अंजाम दिया गया। शामली जनपद के थाना बाबरी क्षेत्र में फतेहपुर खेड़ी निवासी 27 वर्षीय शिव कुमार अपनी पत्नी आकांक्षा के साथ पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने रामपुर मनिहारान स्थित गोचर इंटर कॉलेज पहुंचे थे। आकांक्षा परीक्षा देने केंद्र के भीतर चली गई, जबकि शिव कुमार बाहर इंतजार कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान आकांक्षा का भाई मंजीत वहां पहुंचा और शिव कुमार के सिर में नजदीक से गोली मार दी। गोली लगते ही युवक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए भेजने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पत्नी आकांक्षा ने पुलिस को बताया कि उसने करीब चार महीने पहले शिव कुमार के साथ प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद से उसके परिजन इस रिश्ते का विरोध कर रहे थे। आकांक्षा का आरोप है कि इसी नाराजगी के चलते उसके भाई ने उसके पति की हत्या की है।0
0
Report
चित्तौड़गढ़ में मातृ हस्तेन भोजनम कार्यक्रम से नारी सशक्तिकरण और समरसता का संदेश
Begun, Rajasthan:निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - राष्ट्र सेविका समिति चित्तौड़ विभाग के प्रारम्भिक वर्ग में “मातृ हस्तेन भोजनम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के करीब 70 परिवार घरों से भोजन बनाकर शिविर स्थल पहुंचे और सेविकाओं, बालिकाओं व किशोरियों को अपने हाथों से भोजन कराया। आयोजन में एकात्म भाव, सामाजिक समरसता और नारी सशक्तिकरण की सुंदर झलक देखने को मिली। माताओं के स्नेह से शिविर का माहौल परिवार जैसा बन गया और बाहर से आई बालिकाओं को अपने घर जैसा अपनापन महसूस हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की आरती से हुई। इस दौरान समिति पदाधिकारी, कार्यकर्त्ता और समाजजन मौजूद रहे।0
0
Report
समलखा की झुग्गियों में आग, पाँच झुग्गियाँ जलकर खाक; पालतू कुत्ते की मौत
Delhi, Delhi:समलखा, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के कापसेहड़ा स्मालका इलाके की झुग्गियों में आग लगने से पाँच झुग्गियाँ जलकर खाक हो गईं। इसके साथ ही तीन मोटर साइकिलें और सामान भी जल गया, और एक पालतू कुत्ते की दर्दनाक मौत हो गई। दमकल विभाग के अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि मौके पर सात दमकल गाड़ियाँ पहुँचीं और आग पर काबू पाया गया। आग लगने की वजह की जांच की जा रही है। झुग्गी मालिक सुंदर लाल ने बताया कि वे झुग्गी के भीतर आराम कर रहे थे, अचानक आग लग गई। नजदीक तालाब से बाल्टी-बाल्टी पानी भरकर आग बुझाने की पूरी कोशिश की गई, पर आग फैलती चली गई और घर का सारा सामान जल गया।0
0
Report
Advertisement
जीनगर समाज ने डिम्पल खत्री हत्या के आरोपियों को सजा दिलाने की मांग
Ajmer, Rajasthan:Ajmer के नसीराबाद में जीनगर समाज ने राज्यपाल के नाम उपखंड अधिकारी कल्पित शिवरान को ज्ञापन सौंपते हुए पटियाला की डिम्पल खत्री हत्या कांड के आरोपियों को कड़ी सजा दिलवाने की मांग की है.. पटियाला की डिम्पल की उसके सहकर्मी द्वारा धारदार हथियार से निर्मम हत्या करने की कड़े शब्दों में भर्त्सना की गई... जीनगर समाज ने इस जन्घय अपराध पर नाराजगी जताते हुए आरोपी को कठोरतम सजा देने व परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग करते हुए दिवंगत डिम्पल को पुष्पांजली अर्पित करके दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजली अर्पित की गई..0
0
Report
चानौत के पेयजल सत्याग्रह में 25वें दिन आमरण अनशन तेज
Bhiwani, Haryana:हांसी के गांव चानौत में पेयजल समस्या को लेकर चल रहा आंदोलन मंगलवार को लगातार 25वें दिन में प्रवेश कर गया। आंदोलनकारियों ने इसे अब पेयजल सत्याग्रह क्रांतिकारी अनशन का नाम देते हुए पानी हमारा अधिकार है, लेकर रहेंगे का नारा दिया है। चानौत गांव में पेयजल संकट को लेकर चल रहा आंदोलन अब नए चरण में प्रवेश कर गया है। आंदोलनकारियों का कहना है कि यह संघर्ष अब केवल गांव तक सीमित नहीं रहा, बल्कि एक क्रांतिकारी जनआंदोलन का रूप लेता जा रहा है। धरना स्थल पर आमरण अनशन शुरू हो चुका है और अनशन पर बैठे ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि जब तक गांव को स्थायी पेयजल समाधान नहीं मिलता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। अनशनकारियों का कहना है कि वे केवल गर्म पानी के सहारे अपना अनशन जारी रखेंगे और अपनी मांगों से पीछे नहीं हटेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि पानी हमारा अधिकार है और अपना हक लेकर रहेंगे। आंदोलनकारियों के अनुसार आने वाले दिनों में आमरण अनशन पर बैठने वालों की संख्या और बढ़ाई जाएगी तथा आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। धरना कमेटी का दावा है कि इस आंदोलन को अब हरियाणा ही नहीं बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों से भी समर्थन मिल रहा है। विभिन्न खाप पंचायतों, किसान संगठनों, सामाजिक संगठनों के साथ-साथ अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी आंदोलन के प्रति अपना समर्थन दिया है। धरना कमेटी प्रमुख अनूप चानौत ने कहा कि सरकार और प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस समाधान नहीं किया गया है। आज से गांव के 5 ग्रामीण आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। ग्रामीणों की मुख्य मांग है कि हांसी शहर को जाने वाली पाइपलाइन से गांव चानौत को 8 इंच का स्थायी जल कनेक्शन दिया जाए, ताकि गांव की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान हो सके। जब तक पानी नहीं तब संघर्ष जारी है। धरना कमेटी की ओर से पूर्व सरपंच सत्यवान दूहन ने बताया कि आंदोलन लगातार तेज किया जा रहा है।जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। आमरण अनशन के समर्थन में विभिन्न खाप पंचायतों, किसान संगठनों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में चानौत पहुंचे और आंदोलनकारियों का समर्थन किया।0
0
Report
साधु बनकर ठगी: हजारीबाग में तीन आरोपी गिरफ्तार, सोने का जेवर बरामद
Hazaribagh, Jharkhand:साधु बनकर ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, सोने का जेवर बरामद हजारीबाग जिले के बड़ा बाजार थाना क्षेत्र में साधु के वेश में ठगी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से ठगी कर ले जाए गए सोने के जेवर और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रूपक कुमार सिंह ने बतया कि 08 जून 2026 को सुबह करीब 3:30 बजे हुरहुरु निवासी गुड़िया देवी के पति द्वारा सूचना दी गई कि तीन लोग साधु के वेश में उनके घर पहुंचे और बहला-फुसलाकर सोने का जेवर, जिसमें जीतिया भी शामिल था, ठग कर फरार हो गए हैं। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर बड़ा बाजार थाना प्रभारी मुकेश कुमार रजक, मुफस्सिल थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह, पु०अ०नि० सुधीर कुमार एवं सशस्त्र बल की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। जांच के दौरान पता चला कि तीनों आरोपी साधु के वेश में ठगी कर तेजी से भाग निकले हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने बताए गए दिशा में छापेमारी और खोजबीन शुरू की。 खोजबीन के क्रम में क्षितिज अस्पताल के पास एक टोटो पर सवार तीन संदिग्ध साधुओं को रोककर पूछताछ की गई। पुलिस को उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगी, जिसके बाद तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान गुड़िया देवी से ठगा गया सोने का जेवर एवं अन्य लॉकेट बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहतास जिले के रहने वाले मल्टी लाल लाटोर, अखिलेश लाटोर और तितई लाटोर के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों को विधिवत गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता 2023 की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। बरामद सामान में सोने का जीतिया मोती लगा हुआ माला तथा सोने जैसे दिखने वाले छोटे-छोटे सात लॉकेट शामिल हैं।इस कार्रवाई में बड़ा बाजार ओपी एवं मुफस्सिल थाना की पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही。0
0
Report
Advertisement
गाजियाबाद: भू-माफियाओं के खिलाफ DM की लगातार कार्रवाई, विजयनगर में मकान कब्जा मुक्त
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में भू-माफियाओं के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्यवाही लगातार जारी है। डीएम ने फिर से मौके पर पहुँच कर मकान को कब्जा मुक्त कराया। इस बार डीएम ने विजयनगर थाना क्षेत्र के सहजवान नगर में ईश्वर को उसका मकान दिलवाया, जबकी इससे पहले प्रताप विहार में चंचल को उसका मकान दिलवाया गया था।0
0
Report
120 फीट ऊंचे टावर पर प्रेमिका बुलाने को चढ़े युवक, पुलिस ने सुरक्षित नीचे उतारा
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर, उत्तर प्रदेश: प्रेमिका को बुलाने की मांग पर 120 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक. दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे सकुशल नीचे उतार लिया. किशोरी को वन स्टॉप सेंटर भेजे जाने से नाराज था प्रेमी; पुलिस जांच कर रही है. मामला रामपुर के पटवाई थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव का है. ब्रजमोहन, जो दिल्ली में काम करता है, बिहार की रहने वाली एक किशोरी से प्रेम संबंध के बाद उसे रामपुर में ले आया था. परिवार के आरोप पर किशोरी के परिजन बिहार से रामपुर पहुंचे और थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने किशोरी को सुरक्षा के लिए वन स्टॉप सेंटर भेज दिया, जबकि ब्रजमोहन से पूछताछ की जा रही है. मंगलवार सुबह उसे थाने से निकाला गया और मिलक रोड स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया, जहां से वह लगातार प्रेमिका को बुलाने की मांग करता रहा. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर थे और करीब दो घंटे की बातचीत के बाद युवक को नीचे उतार लिया गया.0
0
Report
मैनपुरी के मेडिकल स्टोर में दबंगों ने तोड़फोड़, मारपीट और कब्जे का प्रयास
Mainpuri, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग - मैनपुरी म_medical स्टोर पर दबंगों ने की तोड़फोड़ और मारपीट तोड़फोड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल dukaan पर कब्ज़ा करने को लेकर की तोड़फोड़ और दबंगई पीड़ित ने असलहों के दम पर दबंगई करने का लगाया आरोप पीड़ित ने SP से लगाई मदद की गुहार मामले की जाँच पड़ताल कर रही पुलिस thана बरनाहल क्षेत्र की घटना0
0
Report
Advertisement
वाराणसी की गंगा में 2500 साल पुराने महादेव के प्रकट होने की खबर
Varanasi, Uttar Pradesh:गंगा में प्रकट हुए 2500 साल पुराने 'महादेव'! (वाराणसी)0
0
Report
गोंडा में तेंदुए का रेस्क्यू: चिकित्सीय परीक्षण के बाद जंगल में छोड़ने की तैयारी
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में टिकरी वन रेंज क्षेत्र अंतर्गत जैतपुर माझा ग्राम पंचायत के केवटिया गांव में मंगलवार बीती रात ग्रामीणों ने एक खूंखार तेंदुए को अपने जाल में डंडे के सहारे फंसा करके उसका रेस्क्यू किया था और वन विभाग को सूचना देकर के वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया था। तो वही आज मंगलवार को टिकरी रेंज वन विभाग की टीम द्वारा तेंदुए को अपने कब्जे में लेकर के उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है। चिकित्सीय परीक्षण कराए जाने के लिए गोंडा वन विभाग के डीएफओ अनुराग प्रियदर्शी द्वारा गोंडा के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को एक पत्र भेजा गया है। उन्होंने डॉक्टरों के पैनल के माध्यम से चिकित्सीय परीक्षण कराए जाने को लेकर के मांग की है। चिकित्सीय परीक्षण कराए जाने के बाद गोंडा डीएफओ अनुराग प्रियदर्शी द्वारा विभाग से अनुमति ली जाएगी और फिर अनुमति मिलने के बाद इसे ले जाकर के डर किसी जंगल में छोड़ा जाएगा। फिलहाल तेंदुए के पकड़े जाने के बाद जैतपुर माझा और उसके आसपास गांव के रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली है। कल ग्रामीणों द्वारा खुद किए गए रेस्क्यू का वीडियो भी सामने आया था जिसमें ग्रामीण खुद लाठी डंडे के सहारे तेंदुए को दबाए हुए हैं और वह जाल में फंसा हुआ है। टिकरी वन रेंज में पिंजरे के अंदर तेंदुए को रखा गया है उसमें वह काफी गुस्से में नजर आ रहा है बार-बार दहाड़ करके निकलने का प्रयास कर रहा है। डीएफओ अनुराग प्रियदर्शी ने बताया कि तेंदुए का रेस्क्यू करके टिकरी रेंज पर हम लोग यहां पर लेकर आए हुए हैं। हमने गोडा मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से अनुरोध किया था कि डॉक्टर के पैनल के माध्यम से तेंदुए का चिकित्सीय परीक्षण किया जाए। डॉक्टर का पैनल चिकित्सीय परीक्षण के लिए गठित किया गया है डॉक्टरों द्वारा जांच की जा रही है। अभी देखने पर तेंदुआ स्वास्थ्य लग रहा है लेकिन फिर भी मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही जंगल में ले जाकर के इसे छोड़ जाएगा। बाइट- अनुराग प्रियदर्शी- डीएफओ गोंडा。 Visual0
0
Report
बिजना कुएं में शव मिलने से इलाके में सनसनी; ब्रजकिशोर की मौत की जांच
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर-झांसी के उल्दन थाना क्षेत्र के ग्राम बिजना तिराहे के पास कुएं में एक शख्स की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय ब्रजकिशोर के रूप में हुई है, जो पिछले 20 दिनों से लापता था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वी/ओ.1- दरअसल ग्राम बिजना के किसान राज अहिरवार के कुएं में एक शख्स का शव दिखाई देने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। जिसकी पहचान ब्रजकिशोर निवासी ग्राम बिजना के रूप में हुई। बताया जा रहा है मृतक पिछले 20 दिनों से लापता था और परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे। वहीं शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
