733202
राज्य मंत्री गुलाम रब्बानी ने रेशम परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Islampur, West Bengal:राज्य सरकार के मंत्री गुलाम रब्बानी और उत्तर बंगाल रेशम उत्पादन विभाग के संयुक्त निदेशक अरूप कृष्ण ठाकुर की उपस्थिति में रेशम उत्पादन विभाग की कई परियोजनाओं का उद्घाटन हुआ।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
संभल में भीम आर्मी की जनसभा के बीच भगदड़, पुलिस सुरक्षा पर नियंत्रण
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद की चन्दौसी में जनसभा अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ी .. भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद के समर्थकों को D में बुलाने पर मची भगदड़ .. फैली अफरा तफरी , अफरा तफरी के बीच चन्देशखर आजाद ने जनसभा को संबोधित किया । 11 बजे से 3 बजे तक मुरादाबाद आगरा हाइवे पर भीम आर्मी समर्थकों का रहा कब्जा ...,पुलिस फोर्स के हाथ पांव फूले । एसपी विकास चन्द्र त्रिपाठी ने सुरक्षा व्यवस्था का खुद मौके पर जाकर लिया जायजा । चन्दौसी थाना क्षेत्र के मुरादाबाद आगरा हाइवे के संभल तिराहे के समीप आयोजित की गई थी जनसभा ।0
0
Report
डीजी जेल वरुण कपूर का शिवपुरी जेल निरीक्षण, नई बैरिंग/सेल का उद्घाटन
Shivpuri, Madhya Pradesh:शिवपुरी सर्किल जेल का निरीक्षक किया डीजी जेल वरुण कपूर ने शिवपुरी सर्किल जेल में डीजी जेल वरुण कपूर ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल में नवनिर्मित बैरिंग/सेल का उद्घाटन किया और जेल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीजी जेल ने जेल परिसर में साफ-सफाई और बंदियों के लिए भोजन व्यवस्था की सराहना की। साथ ही उन्होंने प्रदेश की जेलों में बंदियों की क्षमता कम करने के लिए किए जा रहे निर्माण कार्यों की भी जानकारी दी। शिवपुरी सर्किल जेल के निरीक्षण के दौरान डीजी जेल ने अधिकारियों को जेल की व्यवस्थाओं को लगातार बेहतर बनाए रखने के निर्देश भी दिए। बाइट वरुण कपूर डीजी जेल0
0
Report
कोरिया जिले के दो नगर निकायों के लिए आरक्षण पूरी, चुनाव गतिविधियाँ तेज
Muju, Jeonbuk State:आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कोरिया जिले में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इन कड़ी में आज जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में बैकुंठपुर और शिवपुर-चरचा नगर पालिका परिषद के वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की गई। आरक्षण के बाद अब चुनावी तैयारियां और तेज होने की उम्मीद है। संभावित रूप से दिसंबर माह में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर प्रक्रिया शुरू हो गई है। कोरिया जिले के दो नगरीय निकायों—बैकुंठनपुर और शिवपुर-चरचा नगर पालिका परिषद के सभी वार्डों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की गई। शिवपुर-चरचा नगर पालिका परिषद के 15 वार्डों में अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 2, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 2 और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 3 सीटें आरक्षित की गई हैं। वहीं 8 सीटे अनारक्षित रखी गई हैं। इसी तरह बैकुंठपुर नगर पालिका परिषद के 20 वार्डों में अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 2, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 1 और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 7 सीटें आरक्षित की गई हैं, जबकि 10 सीटें अनारक्षित हैं। आरक्षण प्रक्रिया में महिला वर्ग के लिए भी निर्धारित प्रावधानों के तहत सीटों का आरक्षण किया गया है। आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही दोनों नगरीय निकायों में चुनावी गतिविधियां तेज होने लगी हैं। अब संभावित चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों और दावेदारों की सक्रियता भी बढ़ने की संभावना है。0
0
Report
Advertisement
छुईखदान स्कूल में शिक्षक नहीं, बच्चों की सुरक्षा सवालों के घेरे में
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले की शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार भले ही बड़े-बड़े दावे करती हो, लेकिन छुईखदान ब्लॉक के सिलपट्टी प्राथमिक शाला की तस्वीर इन दावों की जमीनी हकीकत बयां कर रही है। यहां स्कूल में पढ़ने के लिए बच्चे तो समय पर पहुंच गए, लेकिन उन्हें पढ़ाने के लिए शिक्षक ही मौजूद नहीं था। स्कूल में नियमित शिक्षक की कमी के चलते एक वैकल्पिक शिक्षक की व्यवस्था की गई है। इसके बावजूद मंगलवार को स्कूल में बच्चे अकेले नजर आए। खास बात यह है कि स्कूल मुख्य सड़क से लगा हुआ है और यहां पढ़ने वाले बच्चे छोटे-छोटे हैं। ऐसे में बिना शिक्षक के बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शिक्षक को बैठक में जाने की बात कही। इसके बाद स्कूल में करीब डेढ़ घंटे तक इंतजार किया गया, लेकिन इस दौरान भी कोई शिक्षक स्कूल नहीं पहुंचा। बच्चे बिना शिक्षक के ही स्कूल में मौजूद रहे। सवाल यह है कि जब प्राथमिक स्कूल के छोटे बच्चों की जिम्मेदारी सरकार और शिक्षा विभाग की है, तो आखिर उनके निगरानी कौन कर रहा है? शिक्षक की अनुपस्थिति में अगर कोई दुर्घटना हो जाए, तो इसकी जवाबदेही किसकी होगी? सिलपट्टी का यह स्कूल शिक्षा व्यवस्था के उन दावों पर सवाल खड़ा कर रहा है, जिनमें बच्चों को बेहतर शिक्षा और सुरक्षित स्कूल देने की बात कही जाती है। फिलहाल यहां स्कूल तो खुला है, लेकिन पढ़ाने वाला कोई नहीं।0
0
Report
केजरीवाल सरकार से छात्राओं की सुरक्षा पर सवाल, कल क्या कदम उठेंगे?
Noida, Uttar Pradesh:अरविंद केजरीवाल आज सभी female students अपनी सेफ्टी को लेकर चिंतित हैं। और सरकार क्या कर रही है? ज्ञान दे रही है। शाम के बाद घर से बाहर मत निकलो। अरे सरकार! अपना काम करो। सुरक्षा का इंतज़ाम करो।0
0
Report
मेरठ पुलिस ने 10 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क कर अक्षय गुप्ता पर कार्रवाई
मेरठ मेरठ पुलिस का बड़ा एक्शन 10 करोड रुपए की अवैध संपत्ति को पुलिस ने किया कुर्क ठग अक्षय गुप्ता पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई अक्षय गुप्ता पर धोखाधड़ी के आधा दर्जन से अधिक मुकदमे है दर्ज स्टांप घोटाले में अक्षय गुप्ता की भूमिका थी संदिग्ध कोर्ट के आदेश पर की गई है कार्रवाई0
0
Report
Advertisement
RCA चुनाव परिणाम अदालत के आदेश तक सीलबंद मतपेटी में सुरक्षित, घोषित नहीं
Noida, Uttar Pradesh:Jaipur RCA चुनाव से जुड़ी खबर सीलबंद मतपेटी क़ो भेजा गया जिला कलेक्टरेट ट्रेजरी कोर्ट के आदेश के चलते घोषित नहीं किया गया परिणाम कुल 38 जिला क्रिकेट संघों में से 35 मतदाताओं ने ही किया मताधिकार का प्रयोग जिला कलेक्ट्रेट स्थित ट्रेजरी में सुरक्षित रखी जाएगी मतपेटी कोर्ट में आगामी सुनवाई और आदेशों के बाद ही जारी होगा चुनाव परिणाम0
0
Report
तिलोकेवाला-दादू रोड पर गोलीबारी: एक की मौत, चुनावी रंजिश सामने
Sirsa, Haryana:एंकर रीड सिरसा जिला के गांव तिलोकेवाला-दादू रोड पर मंगलवार को पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच गोली चलने का मामला सामने आया है। गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान धर्मपुरा निवासी हरि के रूप में बताई जा रही है। वारदात की सूचना मिलते ही कालांवाली थाना पुलिस और सीआईए पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार धर्मपुरा निवासी गुरपाल सिंह अपने साथी हरि के साथ एक्सयूवी गाड़ी में गांव की तरफ जा रहा था। इसी दौरान तिलोकेवाला-दादू रोड के आसपास दोनों पक्षों के बीच विवाद होने तथा गोली चलने की बात सामने आई है। सूत्रों के अनुसार गांव के सरपंच कुलदीप सिंह और उसके साथियों के द्वारा गुरपाल सिंह व उसके साथी पर हमला करने के आरोप लगाए जा रहे हैं। इसी दौरान हरि को गोली लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद क्षेत्र में हडकंप मच गया। सूचना मिलने पर कालांवाली थाना पुलिस के साथ सीआईए पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि घटनास्थल के पास खेत में एक्सयूवी गाड़ी फंस गई थी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी को खेत से बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस टीम ने खेतों में तलाश की तो वहां हरि मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू की। बताया जा रहा है कि गुरपाल सिंह और गांव के सरपंच कुलदीप सिंह के बीच लंबे समय से रंजिश चली आ रही थी। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि दोनों ने सरपंच पद का चुनाव आमने-सामने लड़ा था। चुनाव में कुलदीप सिंह विजयी रहे थे, जबकि गुरपाल सिंह को हार का सामना करना पड़ा था। पुलिस अब इस चुनावी रंजिश और वारदात के बीच किसी संबंध को लेकर भी जांच कर रही है। हालांकि गोलीबारी की वास्तविक वजह क्या रही और वारदात के समय दोनों पक्षों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ, इसका पता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी हासिल कर रही है। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। कालांवالی सीआईए और थाना पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। पुलिस द्वारा मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वारदात में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए टीमें लगातार काम कर रही हैं।0
0
Report
नगर निगम की लापरवाही से बच्ची की मौत, पूर्व विधायक ने कार्रवाई की मांग
Faridabad, Haryana:नगर निगम की घोर लापरवाही से नन्हीं बच्ची की मृत्यु पर पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने जताया गहरा शोक; जिम्मेदार अधिकारियों पर दर्ज हो आपराधिक मामला, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल लें इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी。 फरीदाबाद/हरियाणा एनआईटी फरीदाबाद के पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने गांव सीही में 27 सितंबर की रात खुले पड़े नगर निगम के बोरवेल में गिरने से तीन-चार वर्षीय मासूम बच्ची की हुई दर्दनाक मृत्यु पर गहरा दुख और रोष व्यक्त किया है। पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर बच्ची के पिता रामदीन से मुलाकात करते हुए पूर्व विधायक ने अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट कीं और इस दुखद घटना को सीधे तौर पर नगर निगम व स्थानीय प्रशासन की अक्षम्य लापरवाही करार दिया। नीरज शर्मा ने कहा कि यह घटना कोई सामान्य हादसा नहीं है, बल्कि प्रशासनिक घोर लापरवाही का एक भयानक नतीजा है। जिस बोरवेल में गिरकर नन्हीं मासूम की जान गई, वह कोई एक या दो दिन से नहीं बल्कि पिछले छह-सात सालों से बिना किसी सुरक्षा ढक्कन के खुला पड़ा हुआ था। इसके बावजूद नगर निगम या संबंधित विभाग के अधिकारियों ने इसे बंद करने या ढकने की कोई जहमत नहीं उठाई। उन्होंने आक्रोश जताते हुए कहा कि सरकार ने सीवरेज, पानी और बोरवेल जैसी तमाम मूलभूत नागरिक सुविधाओं को ठेके पर दे दिया है और अधिकारी अपनी नैतिक व प्रशासनिक जिम्मेदारियों से पूरी तरह से भाग रहे हैं। पूर्व विधायक ने शासन और प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि जिस दिन से यह बोरवेल खुला पड़ा था, तब से लेकर आज तक इस क्षेत्र में कार्यरत रहे संबंधित जेई, एसडीओ, एक्सएन तथा अन्य जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि जब तक दोषी अधिकारियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं होगी, तब तक पीड़ित परिवार और उस मासूम आत्मा को सच्चा न्याय नहीं मिल पाएगा। इसके साथ ही उन्होंने मांग की है कि पीड़ित प्रवासी मजदूर परिवार को सरकार की ओर से तत्काल प्रभाव से उचित आर्थिक सहायता और मुआवजा दिया जाए। उन्होंने सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों पर हमला बोलते ہوئے कहा कि पीड़ित पिता दिन-रात मेहनत-मझदूरी और बेलदारी करके अपने परिवार का पेट पाल रहा था, लेकिन कांग्रेस शासन के समय बनाए गए बीओसीडब्ल्यू (भवन एवं अन्य निर्माण कर्मकार) कल्याण बोर्ड के तहत आज तक उसका कार्ड तक नहीं बनाया गया। यदि सरकार की योजनाएं जमीनी स्तर पर लागू होतीं तो इस गरीब परिवार को ईएसआई, मेडिकल या अन्य सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिल सकता था, लेकिन यह सरकार गरीबों और प्रवासियों के प्रति पूरी तरह संवेदनहीन बनी हुई है। नीरज शर्मा ने स्थानीय नेताओं और मंत्रियों पर निशाना साधते हुए कहा कि सीही और तिलपत जैसे पौराणिक व ऐतिहासिक महत्व वाले गांवों को मंत्रियों ने गोद ले रखा है, लेकिन इसके बावजूद इन गांवों की स्थिति अत्यंत नारकीय और दयनीय बनी हुई है। उन्होंने कहा कि जिस फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक विपुल गोयल स्वयं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री हैं, वहां के प्रशासनिक विभाग की लापरवाही से इतनी बड़ी त्रासदी घट जाती है और मंत्री व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के पास पीड़ित परिवार का आंसू पोंछने तक का समय नहीं है। विपुल गोयल को इस पूरी घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय झोपड़ियों और कॉलोनियों में घूम-घूमकर वोट मांगने वाले नेता आज इस कठिन समय में गायब हैं। पूर्व विधायक ने स्पष्ट किया कि जब तक दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं हो जाती और पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक वे इस आवाज को मजबूती से उठाते रहेंगे。0
0
Report
Advertisement
चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर सपा यूथ ब्रिगेड का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली। चुनावी प्रक्रिया में कथित धांधली और पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाते हुए समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने चौकी चौराहा पर विरोध प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष एजाज अहमद के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का प्रतीकात्मक पुतला फूंका और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच तथा जवाबदेही की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े सवालों पर निर्वाचन आयोग से स्पष्ट जवाब देने की मांग की। जिला अध्यक्ष एजाज अहमद ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का निष्पक्ष तरीके से समाधान किया जाना चाहिए, जिससे मतदाताओं का निर्वाचन व्यवस्था पर विश्वास कायम रहे। उन्होंने कहा कि यूथ ब्रिगेड लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाती रहेगी। गौरतलब है कि हाल के दिनों में उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर भी राजनीतिक दलों और संगठनों की ओर से मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किए गए हैं।प्रदर्शन में समाजवादी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष अविनाश मिश्रा, समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव अशोक यादव, आकाश यादव, धर्मेंद्र पाल, संदीप मौर्य, अनिल यादव, दीपक यादव और सुनील लोधी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
पंकज के लिए फोटो पोस्ट: देखें नई तस्वीर
Noida, Uttar Pradesh:पंकज के लिए फोटो0
0
Report
नवादा: छठियारी में खूनी विवाद, भांजे ने मामा के बेटे की हत्या कर दी
Nawada, Uttar Pradesh:नवादा में रिश्ते का कत्ल: छठियारी कार्यक्रम के दौरान DJ पर गाने को लेकर खूनी संघर्ष हुआ। भांजे ने अपने मामा के बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी, जबकि दो अन्य भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। नवादा जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र के देवनपुरा गांव में छठियारी कार्यक्रम के दौरान मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। DJ लगे होने पर भांजे श्याम और उसके साथियों के कहासुनी के कारण यह घटना घटी। आकस्मिक विवाद इतना बढ़ गया कि श्याम और उसके पांच साथी उक्त तीनों भाइयों पर धारदार चाकू से हमला कर दिए। मृतक की पहचान संदीप कुमार (25) के रूप में हुई है। घायलों में प्रदीप कुमार और सूरज कुमार शामिल हैं, जिन्हें पावापुरी मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी भांजा श्याम समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार सभी आरोपी नशे में थे।0
0
Report
Advertisement
समालखा में पिटबुल के हमले में दो महिलाएं घायल, मालिक की खोज जारी
Panipat, Haryana:समालखा में पिटबुल का आतंक, दो महिलाओं को काटा मालिक ने खतरनाक कुत्ते को गली में छोड़ा, मोहल्ले में मचा हड़कंप; 112 पर सूचना के बाद पुलिस ने पकड़ा समालखा, पानीपत। समालखा की एक गली में खुलेआम घूम रहे पिटबुल कुत्ते ने दो महिलाओं को काटकर घायल कर दिया। गनीमत रही कि दोनों महिलाएं समय रहते बच गईं और उनकी जान पर नहीं बनी। घटना के बाद मोहल्ले में दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि पिटबुल कुत्ता काफी देर तक गली में खुलेआम घूम रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रही दो महिलाओं पर उसने हमला कर दिया और दोनों को काट लिया। घटना के बाद आसपास के लोगों में भी भय का माहौल पैदा हो गया। मोहल्ले के लोगों ने मामले की सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद पिटबुल को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस को अभी तक कुत्ते के मालिक का पता नहीं चल पाया है।0
0
Report
उत्तरकाशी के आराकोट में PHC भवन की भीषण आग, एक जिंदगी खत्म
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी के आराकोट में आधी रात आग ने ऐसा तांडव मचाया कि पूरा इलाका दहल उठा... यहां PHC के पुराने भवन में अचानक भीषण आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरे भवन को अपनी चपेट में ले लिया... इस अग्निकांड में एक जिंदगी हमेशा के लिए बुझ गई...राहत-बचाव टीम ने आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी...अब जांच के बाद ही सामने आएगा कि आखिर इस भीषण आग की वजह क्या थी?0
0
Report
यूपी: जालौन में भू-माफिया कब्जा, पीड़ित डीएम से कार्रवाई की मांग
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र में जमीन और प्लॉट के लेन-देन से जुड़े विवादों में दो लोगों ने डीएम जालौन समीर को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। अजित महेश्वरी और अन्य लोगों पर रुपये और संपत्ति के विवाद को लेकर धमकी, मारपीट तथा दबाव बनाने के आरोप हैं। इकलासपुरा निवासी अभिषेक यादव ने बताया कि उनके पिता राजेन्द्र सिंह यादव के नाम गाटा संख्या 93ग की पैतृक जमीन है। 1100 वर्गफुट के प्लॉट का सौदा 13.20 लाख रुपये में तय हुआ था। इसके एवज में 28 अक्टूबर और 22 नवंबर 2023 को 50-50 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए, लेकिन शेष रकम नहीं दी गई और रजिस्ट्री भी नहीं कराई गई। अभिषेक का आरोप है कि उनसे प्लॉट मुफ्त में देने अथवा 10 लाख रुपये दे देने का दबाव बनाया गया। शुक्रवार 19 सितंबर 2026 को जिला जज के गेट के बाहर तीन अज्ञात लोगों ने अभिषेक के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। अभिषेक ने आरोप लगाया कि फोन पर अजित महेश्वरी ने भी उसे पकड़कर रजिस्ट्री कराने अथवा हत्या कर देने की बात कही। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया। थाने में शिकायत दर्ज न होने का आरोप है और उसने डीएम से कार्रवाई की मांग की है। वहीं अमगुवां निवासी दीपक सिंह ने भी अजित महेश्वरी और अनुभव चतुर्वेदी पर संपत्ति संबंधी विवाद में धोखाधड़ी, मारपीट और धमकी के आरोप लगाए हैं। दीपक के अनुसार, 7 अप्रैल 2026 को उसे कार्यालय बुलाकर कथित रूप से मारपीट की गई और चार घंटे तक बंधक बनाकर 10 लाख रुपये देने या 20 लाख रुपये की जमीन दिलाने का दबाव बनाया गया। उसने चेक के दुरुपयोग की आशंका भी जताई है। दोनों शिकायतों में जिलाधिकारी से जांच कर न्यायोचित कार्रवाई की मांग की गई है।0
0
Report
Advertisement
