icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बाजपुर कोतवाली के बाहर युवती ने प्रेमी को चप्पलों से पिटाई, वीडियो वायरल

Bahara Boj, Uttarakhand:कोतवाली में युवती ने प्रेमी की कर दी चप्पलों से पिटाई। बाजपुर में शादी से इनकार पर एक युवती ने अपने प्रेमी की सरेआम चप्पलों से पिटाई कर दी। युवती प्रेमी को चप्पल से पीटते हुए सीधे कोतवाली बाजपुर लेकर पहुंची, जहां दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक हंगामा होता रहा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती का आरोप है कि युवक लंबे समय से शादी का झांसा देकर उससे संबंध बनाए हुए था, लेकिन अब वह शादी करने से मुकर गया। इसी बात से नाराज युवती ने युवक को बीच रास्ते में रोक लिया और चप्पलों से उसकी पिटाई करते हुए कोतवाली ले गई। कोतवाली पहुंचने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी। फिलहाल मामले में कोई आधिकारिक कार्रवाई सामने नहीं आई है। युवती द्वारा कोतवाली में की गईं युवक की चप्पलों से पिटाई की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है。
0
0
Report

50 हजार रुपये इनामी बदमाश विपुल उर्फ खूनी का मुठभेड़ में निधन

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत पुलिस और मेरठ एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार रुपये के इनामी कुख्यात बदमाश विपुल उर्फ खूनी मुठभेड़ में मारा गया है। पुलिस के अनुसार विपुल पर हत्या, लूट, डकैती और गैंगस्टर समेत 38 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। वह कुख्यात सुशील मूंछ गैंग का सक्रिय सदस्य और शार्प शूटर बताया जा रहा है। मुठभेड़ सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में हुई, जहां पुलिस ने उसके कब्जे से दो पिस्टल, एक बाइक और कारतूस बरामद किए हैं। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि मारा गया बदमाश विपुल उर्फ खूनी पुत्र नेत्रपाल सिंह, थाना कांधला के भभीसा गांव का रहने वाला था। उस पर जनपद शामली से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के मुताबिक विपुल हत्या, लूट, डकैती और गैंगस्टर जैसे गंभीर अपराधों में लंबे समय से वांछित था और उसके खिलाफ तीन दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज थे। वर्ष 2014 में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चर्चित अपराधी भीम भभीसा की हत्या की थी। इसके अलावा उसी वर्ष पवन हत्याकांड में भी वह आरोपी था, जिसका मुकदमा अभी न्यायालय में विचाराधीन है। जमानत पर बाहर आने के बाद वह कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था और उसके खिलाफ वारंट भी जारी थे। वर्ष 2017 में सहारनपुर के मानपुर क्षेत्र में वाहन लूट की घटना के बाद पुलिस को सूचना देने के शक में तत्कालीन महिला प्रधान की हत्या में भी उसका नाम सामने आया था। हाल ही में उसने एक पुराने मुकदमे के वादी से केस में खर्च हुए पैसे की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी थी, जिसके संबंध में शामली के कांधला थाने में नया मुकदमा दर्ज हुआ था। इसी मामले में वह फरार चल रहा था और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। बागपत पुलिस और मेरठ एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई के दौरान सिंघावली अहीर क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में वह मारा गया। पुलिस ने मौके से दो पिस्टल, एक बाइक और कारतूस बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस अग्रिम वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
0
0
Report

NEET पेपर लीक के बाद शिक्षा मंत्री इस्तीफा, भाजपा घबरा गई—छात्रों की जीत

Nuh, Haryana:शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद नूंह में कांग्रेस का विक्ट्री मार्च। नूंह से कांग्रेस विधायक चौधरी आफताब अहमद ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि NEET पेपर लीक जैसे गंभीर मामले में छात्रों के लंबे संघर्ष के बाद सरकार को आखिरकार झुकना पड़ा और यह देश के युवाओं की बड़ी जीत है। आफताब अहमद ने कहा कि देश में सत्ता में बैठी भाजपा और उसके नेताओं का घमंड टूट गया है। उन्होंने कहा कि NEET परीक्षा में पेपर लीक की घटनाओं से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ और सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हुए। इसके बावजूद छात्रों ने लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद की और जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण आंदोलन किया। उन्होंने कहा कि छात्रों ने धैर्य और संयम के साथ अपने अधिकारों के लिए संघर्ष किया, जिसके परिणामस्वरूप सरकार को शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लेना पड़ा। यह देश के छात्र-छात्राओं और युवाओं की बड़ी जीत है। कांग्रेस विधायक ने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं ने देश की परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की लापरवाही के कारण लाखों युवाओं को मानसिक तनाव और अनिश्चितता का सामना करना पड़ा। आफताब अहम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी शुरू से ही छात्रों के हितों के साथ खड़ी रही है और आगे भी शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्ष भर्ती एवं परीक्षाओं की विश्वसनीयता सुनिश्चित कराने के लिए संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जा सकता और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान विधायक चौधरी आफताब अहमद के नेतृत्व में नूंह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद विक्ट्री मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने हाथों में कांग्रेस पार्टी का झंडा लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और छात्रों की जीत का जश्न मनाया।
0
0
Report
Advertisement

पुरैही फाटक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत

Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। कोतवाली क्षेत्र के पुरैही फाटक के पास शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला खेत में काम करने के बाद पैदल अपने घर लौट रही थीं, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। मृतका की पहचान नत्थू देवी (65) पत्नी नत्थू लाल, निवासी ग्राम खतोला के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गईं। सूचना मिलते ही बहेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन व चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है, जबकि ग्रामीणों ने तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
0
0
Report

राजस्थान हाईकोर्ट ने प्लेसमेंट एजेंसी से नियुक्त कर्मियों को प्राथमिकता देने का आदेश

Jaipur, Rajasthan:हाईकोर्ट के शॉट और याचिकाकर्ता के वकील विजय पाठक की बाईट इंट्रो- राजस्थान हाईकोर्ट ने चिकित्सा विभाग में प्लेसमेंट एजेंसी के जरिए अस्पतालों और डिस्पेंसरियों में कार्यरत रहे चिकित्सा कर्मियों को राहत दी है। अदालत ने कहा है कि यदि विभाग में संबंधित पद खाली हैं और उन पर नए कर्मियों की नियुक्ति हो रही है, तो प्रार्थियों को प्राथमिकता देकर उन पर विचार किया जाए। वहीं अदालत ने प्रार्थियों से कहा है कि वे एक सप्ताह में विभाग के समक्ष अभ्यावेदन दें। जस्टिस रेखा बोराणा की एकलपीठ ने यह आदेश आशीष कुमार व अन्य की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए। बॉडी- याचिका में अधिवक्ता विजय पाठक ने अदालत को बताया कि प्रार्थियों को प्लेसमेंट एजेंसी के जरिए नर्सिंग ऑफिसर, फार्मासिस्ट एवं एएनएम सहित अन्य पदों पर विभिन्न डिस्पेंसरी में नियुक्त किया था। वहीं नई प्लेसमेंट एजेंसी को टेंडर देने पर उन्हें गत सितंबर माह के बाद हटा दिया। इस कार्रवाई को चुनौती देते हुए कहा गया कि वो पिछले सालों से निष्ठापूर्वक अपना काम कर रहे हैं, लेकिन केवल एक नई प्लेसमेंट एजेंसी के आने से उन्हें हटाया गया है। जबकि राज्य सरकार के चिकित्सा विभाग ने भी बाद में आदेश जारी कर पुराने कार्मिकों को ही प्राथमिकता से लेने के लिए कहा था। इसके बावजूद भी उनकी सेवाएं जारी नहीं रखी गई। प्रार्थियों ने बताया कि विभाग में अनेक पद खाली हैं और उन पर नए कार्मिकों को लगाया जा रहा है। जबकि उन्हें खाली पदों पर नियुक्ति में प्राथमिकता देनी चाहिए। इसके अलावा पूर्व में तय किया जा चुका है कि मौजूदा संविदा कर्मी को नए संविदा कर्मी से नहीं बदला जा सकता। जयपुर।
0
0
Report

नौगांवां साइबर ठगी गिरोह के 2 गिरफ्तार: पुलिस ने बड़ा ऑपरेशन किया

Alwar, Rajasthan:नौगावां पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठगी गिरोह के 2 आरोपी गिरफ्तार अलवर जिले में चल रहे “साइबर संग्राम अभियान 3.0” के तहत नौगावां थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को परिचित बनकर मैसेज भेजते थे कि उनके खाते में गलती से पैसे ट्रांसफर हो गए हैं और इसी बहाने उन्हें झांसे में लेकर ठगी करते थे। थानाधिकारी हरदयाल यादव ने बताया कि जिले में ऑनलाइन ठगी, सेक्सटॉर्शन, OLX फ्रॉड, म्यूल अकाउंट, फर्जी सिम और एटीएम से जुड़े अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रामगढ़ वृत्ताधिकारी पिंटू कुमार के निर्देशन में टीम का गठन किया गया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर खरखड़ी क्षेत्र में दबिश देकर नाजिर खान (20) और आदिल (23) को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन और तीन सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी समूह बनाकर लोगों को फर्जी मैसेज भेजते थे और भरोसा जीतने के बाद साइबर ठगी करते थे। आरोपी नाजिर खान 30 प्रतिशत कमीशन पर फर्जी बैंक खाते उपलब्ध कराता था, जिनमें ठगी की रकम मंगवाई जाती थी। इसके बाद वह कमीशन काटकर बाकी रकम अपने साथी आदिल को दे देता था। बाइट:हरदयाल एसएचओ पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी हरदयाल यादव सहित पुलिस टीम और जिला क्यूआरटी की अहम भूमिका रही।
0
0
Report
Advertisement

सहारनपुर मै भीम आर्मी का धरना प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।

Vishesh Kr GurejaVishesh Kr GurejaFollow14m ago
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर हकीकत नगर रामलीला मैदान में भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओ का धरना प्रदर्शन। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर हजारों की मौजूदगी में गूंजे नारे, कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने पर अड़े प्रदर्शनकारी, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट, सहारनपुर के हकीकत नगर स्थित ऐतिहासिक रामलीला मैदान में सोमवार को भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के लोगों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। विभिन्न सामाजिक संगठनों, युवाओं और महिलाओं की मौजूदगी के बीच प्रदर्शन ने बड़ा रूप ले लिया। प्रदर्शन में भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष सचिन चौधरी अपने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ धरना स्थल पर पहुंचे, वहीं राव केसर भी अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन स्थल पर मौजूद रहे और आंदोलन को समर्थन दिया। धरना स्थल पर मौजूद लोगों ने एक स्वर में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनकी मांगों को गंभीरता से सुना जाए और संबंधित प्रकरण में निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पूरे कार्यक्रम के दौरान संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों और सामाजिक न्याय के समर्थन में नारे लगाए गए वही प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया। रामलीला मैदान और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए रहे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। सिटी मजिस्ट्रेट पहुंचे, लेकिन मौके पर धरना स्थल पर सिटी मजिस्ट्रेट सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। अधिकारियों ने मौके पर ही ज्ञापन लेने का प्रस्ताव रखा, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे ज्ञापन केवल कलेक्ट्रेट कार्यालय में ही सौंपेंगे। इस मुद्दे पर प्रदर्शनकारी अपने निर्णय पर अडिग रहे वही हालातों को देखते हुए सिटी मजिस्ट्रेट ने प्रदर्शन कर रहे भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओ को कलेक्ट्रेट स्थित DM कार्यालय पर ज्ञापन देने की अनुमति दी
0
0
Report

अलवर में कांग्रेस का विजय जुलूस: इस्तीफे की मांग पर सरकार पर हमला

Alwar, Rajasthan:अलवर में कांग्रेस का विजय जुलूस, पैदल march के साथ सरकार पर निशाना अलवर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश गंगावत के नेतृत्व में शनिवार को शहीद स्मारक से नगर निगम तक पैदल march आयोजित किया गया, दिल्ली में राहुल गांधी को प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस की कार्यवाही पर विरोध जताया वही शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के स्तीफे के बाद इसे विजय जुलूस का रूप दिया गया , इस मार्च में जिलेभर से सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को युवाओं के संघर्ष की जीत बताते हुए सरकार से माफी की मांग की。 सभा में पूर्व जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा सहित कई नेताओं ने शिक्षा व्यवस्था और छात्रों के भविष्य पर चिंता जताते हुए सरकार की नीतियों की आलोचना की। इस मौके पर रामगढ़ पूर्व विधायक साफिया खान ,राजगढ़ विधायक मांगे लाल मीणा ने केंद्र सरकार की नीतियों पर विरोध जताया । बाइट्स:कांग्रेसी नेता कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओ ने शहीद स्मारक से नगर निगम तक पैदल march निकाला और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सत्याग्रह का समापन किया।
0
0
Report
Advertisement

हाथोज धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का विधिवत शुभारंभ, संत सम्मेलन की तैयारी

Jaipur, Rajasthan:जयपुर vishnu जयपुर शहर के हाथोज धाम श्रीदक्षिणमुखी बालाजी मंदिर में भक्तिमय वातावरण के बीच गुरु पूर्णिमा महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ। महोत्सव के पहले दिन बालाजी का मनमोहक मोगरा फूल बंगला सजाया गया, जिसकी दिव्य छटा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। इस अवसर पर 108 आसनों पर सामूहिक रूप से सुन्दरकाण्ड का पाठ किया गया। श्रद्धालुओं ने पूर्ण श्रद्धा एवं भक्ति भाव से पाठ में भाग लेकर बालाजी महाराज का गुणगान किया तथा राष्ट्र, समाज और विश्व के कल्याण एवं सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। हाथोज धाम के पीठाधीश्वर एवं हवामहल विधायक स्वामी बालमुकुन्दाचार्य महाराज ने बताया कि गुरु पूर्णिमा महोत्सव के तहत 26 जुलाई दोपहर में राम नाम संकीर्तन एवं संत सम्मेलन का आयोजन किया जाएग। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से संत-महात्मा एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे。 उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर गुरु कृपा, आध्यात्मिक ऊर्जा एवं संतों के सान्निध्य का लाभ लेने का आह्वान किया。
0
0
Report

नीट पेपर लीक के इस्तीफे के बाद डूंगरपुर में कांग्रेस ने जश्न मनाया

Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे व युवाओं की मांगे पूरी होने पर कांग्रेस ने खुशी मनाई। दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट पेपर लीक मामले में आंदोलन के 36 वे दिन केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे व अन्य मांगे पूरी होने के बाद डूंगरपुर में कांग्रेस ने जश्न मनाया। कांग्रेस कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक विजय जुलूस निकालकर नेताओं ने आतिशबाजी की और इसे देश के करोड़ों युवाओं, छात्रों और लोकतंत्र की जीत बताया। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष व डूंगरपुर विधायक गणेश घोगरा ने कहा कि नीट पेपर लीक को लेकर पिछले एक महीने से जंतर मंतर पर छात्रों द्वारा आंदोलन किया गया था। आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपना इस्तीफा दे दिया। यह खुशी की बात है और यह गांधी-चक्रवर्ती नहीं, बल्कि लोकतंत्र की जीत है। राहुल गांधी ने मुद्दे को सड़क से संसद तक उठाया और कोटा से पूरे हिंदुस्तान में कांग्रेस के संगठनों ने छात्रों की आवाज बुलंद की। गौरतलब है कि NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक को लेकर देश भर के छात्र संगठनों और विपक्षी दलों द्वारा इस्तीफे की मांग की जा रही थी। भारी दबाव के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने पद छोड़ा, जिसे विपक्षी दल व छात्र संगठन नैतिक और लोकतांत्रिक जीत मान रहे हैं।
0
0
Report

कैथल में ई-रिक्शा से प्रतिबंधित गोलियों के साथ नशीला इंजेक्शन बनाने वाला तस्कर गिरफ्तार

Kaithal, Haryana:कैथल जिले में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सैल कैथल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ई-रिक्शा में प्रतिबंधित गोलियों से नशीले इंजेक्शन तैयार कर बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित 18 ऐडनोक टैबलेट, 591 ग्राम नशीला घोल, 29 खाली प्लास्टिक शीशीयां, 2 सिरिंज तथा वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद हुई। डीएसपी रमेश चंद्र ने बताया कि एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी एसआई प्रदीप की अगुवाई में एएसआई जसमेर सिंह की टीम थाना शहर क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान उन्हें एक गुप्त सूचना मिली कि रेलवे गेट कैथल क्षेत्र निवासी गौरव ई-रिक्शा में घूम-घूमकर प्रतिबंधित नशीली गोलियों को पशुओं की लिक्विड दवा में घोलकर छोटे इंजेक्शन तैयार करता है तथा नशा करने वालों को बेचता है। जो अब भी अपनी ई रिक्शा मे खनौरी रोड बन्द पैट्रोल पम्प के पास किसी को तैयार किये हुऐ इन्जैक्शन बेचने के लिए खडा है। तुरंत रेड करके आरोपी को तैयार किये हुऐ इन्जैक्शन व प्रतिबन्धित गोलियों सहित काबू किया जा सकता है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी का परिचय देते हुए तुरंत कैथल महाराणा प्रताप चौक से आगे खनौरी रोड स्थित बंद पेट्रोल पंप के पास दबिश दी। मौके पर एक ई-रिक्शा में बैठे युवक को काबू किया गया जिसकी पहचान गौरव निवासी अरबरिया मोहल्ला, रेलवे गेट कैथल के रूप में हुई। पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंचे डीएसपी मुख्यालय बीर भान के समक्ष की गई जांच व तलाशी दौरान आरोपी की जेब से 18 प्रतिबंधित ऐडनोक टैबलेट बरामद हुईं। इसके बाद ई-रिक्शा की तलाशी लेने पर सीट के नीचे रखे एक पॉलीथीन बैग से 591 ग्राम नशीला घोल, 29 खाली प्लास्टिक की शीशीयां तथा 2 सिरिंज बरामद हुईं। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह प्रतिबंधित गोलियों को पशुओं की लिक्विड दवा में मिलाकर नशीला घोल तैयार करता है और उसे छोटी शीशियों में भरकर सिरिंज सहित नशा करने वालों को बेचता था। ड्रग कंट्रोल अधिकारी द्वारा बरामद गोलियों को प्रतिबंधित बताया गया। आरोपी के खिलाफ थाना शहर में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एएसआई मंजीत द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

इटावा में योगी के दौरे की सुरक्षा कड़ी, करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण

Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद में कल होने वाले मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है जिसे लेकर डीएम और एसएसपी अधिकारी के साथ मीटिंग कर दिशा निर्देश दे दिये गए हैं। जनपद के अलावा बाहर जनपद से पुलिस फोर्स को बुलाया गया है। पुलिस लाइन हेलीकॉप्टर से उतरकर नुमाइश पांडाल पहुंचेंगे जहां पर 400 करोड़ से अधिक रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनपद दौरा है वह पुलिस लाइन हेलिपैड पर उतरकर नुमाइश पांडाल पहुंचेंगे जहां पर 400 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर नुमाइश पांडाल में तैयारियां पूरी कर ली गई है डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस कर्मियों के साथ में ब्रीफिंग कर उनको दिशा निर्देश भी जारी कर दिए हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को देखते हुए अन्य जनपदों से पुलिस बल को बुलाया गया है सुरक्षा में किसी प्रकार की कमी ना हो जिसको लेकर पुलिस बल पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रहा है।
0
0
Report

झांसी के सीपरी बाजार में महिलाओं की क्रूर पिटाई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। आवास विकास चौराहे पर बीच सड़क महिलाओं ने एक युवक को पकड़कर चप्पलों से पीटा। जब युवक के परिवार की एक युवती बीच-बचाव के लिए आई तो उग्र महिलाओं ने उसको भी नहीं बख्शा, उस पर भी चप्पलें बरसाईं और चांटे मारे। इसके बाद दोनों पक्षों की महिलाएं आमने-सामने भिड़ गईं और काफी देर तक सड़क पर मारपीट चलती रही। जिसे देखने के लिए भीड़ जमा हो गई थी लेकिन कोई बीच-बचाव के लिए आगे नहीं आया। इस दौरान किसी राहगीर ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है。
0
0
Report

धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र पर प्रधानमंत्री से शीघ्र निर्णय की उम्मीद

Noida, Uttar Pradesh:Better late than never. Shri Dharmendra Pradhan has submitted his resignation. I hope that the Prime Minister will also take an immediate and timely decision. I appreciate and congratulate all the students for their peaceful conclusion to the movement. I hope that now peace will soon be established in the world of Indian education and that the young people will have ample opportunities for their bright future and progress. देर आये दुरुस्त आये। श्री धर्मेंद्र प्रधान ने त्यागपत्र दे दिया है। आशा करता हूं कि प्रधानमंत्री जी भी इस पर शीघ्र ही समयोचित निर्णय लेंगे। उन सभी छात्रों को बधाई देता हूं कि उन्होंने आंदोलन को शांतिपूर्वक समाप्त कर दिया। मैं आशा करता हूं कि अब भारतीय शिक्षा जगत में शीघ्र शांति स्थापित हो जाएगी और छात्रों को अपने उज्जवल भविष्य तथा प्रगति के लिए व्यापक अवसर प्राप्त होंगे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top