733202
मरहूम प्रधान मोहम्मद राही के सपनों को पूरा करने का वादा नवनिर्वाचित प्रधान अबेदुल्ला शम्स ने किया
Islampur, West Bengal:मरहूम प्रधान मोहम्मद राही के सपनों को पूरा करने का वादा पांजीपाड़ा के नवनिर्वाचित प्रधान अबेदुल्ला शम्स उर्फ मुन्ना ने किया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
एटा ब्रेकिंग एटा -रोटावेटर में फंसा किशोर दर्दनाक हुई मौत, खेत जोतते समय हुआ बड़ा हादसा,
Sahaspur Barauli, On, Uttar Pradesh:एटा ब्रेकिंग एटा -रोटावेटर में फंसा किशोर दर्दनाक हुई मौत, खेत जोतते समय हुआ बड़ा हादसा, 13 वर्षीय किशोर निशु की मौत से परिवार में मचा कोहराम, सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी, एटा -रिजोर थाना क्षेत्र के सराय जवाहरपुर का मामला रिपोर्ट -दीपक कुमार सोनू मोबइल -63983203750
0
Report
गंगा एक्सप्रेस वे पर हो रहे हादसों को देखते हुए जान बचाने के लिए जलालाबाद में ट्रामा सेंटर की मांग
Kanth, Rawatpur, Uttar Pradesh:गंगा एक्सप्रेसवे एवं गंगा की कटरी में होने वाले बड़े हादसों से घायल लोगों को मौत से बचने के लिए जलालाबाद में ट्रामा सेंटर खोले जाने की मांग में पकड़ा जोर शाहजहांपुर जनपद के विधानसभा जलालाबाद क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस दे होकर गुजरा है गंगा एक्सप्रेसवे पर औसतन चार से पांच बड़े रोज हाथ से होते हैं जिनमें से सप्ताह में कम से कम 56 लोगों की मौत हो जाती है क्योंकि उनको शाहजहांपुर पहुंचने से पहले या तो मौके पर ही दम तोड़ देते हैं या जलालाबाद आते-आते मौत हो जाती है यह जलालाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने नजूल की पड़ी भूमि पर ट्रामा सेंटर स्थापित हो जाए तो कई लोगों की जान को बचाया जा सकता है इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी के विधायक हर प्रकाश बरमानी मुख्यमंत्री सहित स्वास्थ्य मंत्री को भी मिलकर व्यक्तिगत रूप से ट्रामा सेंटर बनाए जाने की प्रस्ताव रखा परंतु अभी तक इसको कोई हरी झंडी नहीं मिल पाई है यह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने सरकारी नजूल की भूमि पर जिस पर दबंग भूमि माफियाओं का कब्जा है इसको अधिग्रहित कर सभी सुविधाओं युक्त ट्रामा सेंटर बन जाए तो जलालाबाद विधानसभा सहित गंगा एक्सप्रेसवे पर होने वाले हादसों से घायलों और बाहर के लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र यादव ने बताया कि जब से गंगा एक्सप्रेस पर चालू हुआ है सबसे सीएससी अस्पताल चौक से घंटे सेवा दे रहा है और रोज 24 गंभीर घायल या मृत्यु लोग उनके अस्पताल में पहुंचते हैं समय की देखते हुए ट्रामा सेंटर कि यदि आवश्यक अति आवश्यक है ट्रामा सेंटर यहां पर खुल जाए तो गंगा एक्सप्रेस वे पर होने वाले हादसों से जान का जोखिम कम हो सकता है साथ ही जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र के गंगा की कटरी के लोगों को भारी लाभ होगा क्योंकि यहां पर गंभीर रूप से घायलों को या तो लोहिया फर्रुखाबाद या शाहजहांपुर या फिर आगरा रेफर किया जाता है कब तक बहुत देर हो जाती है और तमाम लोगों की जान से हाथ धोना पड़ता है अब सरकार को और यहां की जनता की मांग है कि बहुत ही जल्दी ट्रामा सेंटर खोला जाना चाहिए0
0
Report
दिल्ली के मॉडल छठ घाट पर तैयारियाँ सवालों के घेरे में
New Delhi, Delhi:दिल्ली में छठ महापर्व को लेकर दिल्ली सरकार बड़े-बड़े दावे कर रही है। राजधानी में कई जगह मॉडल छठ घाट तैयार किए जा रहे हैं, लेकिन कुछ घाट ऐसे भी हैं जहां तैयारियां अब तक नजर नहीं आ रही हैं। ऐसा ही एक घाट उत्तर दिल्ली के झंगोला गांव में यमुना नदी किनारे 9 नंबर ठोकर पर बनने वाला मॉडल घाट है, लेकिन तैयारियों को लेकर आयोजकों की चिंता बढ़ गई है। अगर खबरें सच हैं तो चार दिन बाकी हैं और झंगोला गांव के यमुना किनारे स्थित 9 नंबर ठोकर पर तैयारियों को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। एक तरफ दिल्ली सरकार राजधानी में मॉडल छठ घाट बनाने की बात कह रही है, तो दूसरी तरफ इस घाट पर अभी तक न तो कोई विशेष व्यवस्था दिखाई दे रही है और न ही संबंधित विभाग के अधिकारी धरातल पर काम करते नजर आ रहे हैं। आयोजकों का दावा है कि इस घाट पर एक लाख से ज्यादा छठ व्रती और श्रद्धालु सूर्य उपासना के लिए पहुंचते हैं, लेकिन यहां तक पहुंचना किसी चुनौती से कम नहीं है। श्रद्धालुओं को करीब 10 किलोमीटर का सफर तय करके घाट तक पहुंचना पड़ता है। रास्ते में लगभग 3 किलोमीटर का इलाका जंगल से होकर गुजरता है। आयोजकों का आरोप है कि इस सुनसान रास्ते पर असामाजिक तत्वों की वजह से श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब इस घाट पर इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है, तो फिर सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर इंतजाम क्यों नहीं किए गए? आयोजकों का कहना है कि उन्हें अभी तक यह स्पष्ट जानकारी भी नहीं दी गई है कि दिल्ली सरकार की तरफ से इस घाट को मॉडल घाट बनाया जा रहा है या नहीं। छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को साफ-सफाई, रोशनी, सुरक्षा, रास्ते की व्यवस्था, पेयजल और अन्य जरूरी सुविधाओं की आवश्यकता होती है। लेकिन चार दिन पहले तक तैयारियों की स्थिति देखकर आयोजकों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही हैं। अब सवाल दिल्ली सरकार और संबंधित विभागों से है कि क्या छठ महापर्व शुरू होने से पहले इस घाट पर सभी जरूरी इंतजाम पूरे हो पाएंगे? क्या One लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं की आस्था और सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा या फिर इस बार भी श्रद्धालुओं को अव्यवस्थाओं के बीच ही छठ पूजा करने को मजबूर होना पड़ेगा?0
0
Report
Advertisement
मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह के विवादित बयानों से खड़गे निशाने पर
Aligarh, Uttar Pradesh:यूपी सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह का विवादित बयान, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को देश का गद्दार बताया और कहां के फांसी चढ़ा देनी चाहिए, मल्लिकार्जुन खड़गे अपनी पत्नी को बहन कह सकते हैं अपने पिता को मामा कह सकते हैं तो दीपावली को ईद भी कह सकते हैं, ठाकुर रघुराज सिंह, दीपावली का इतिहास लाखों करोड़ों वर्ष पुराना है, मल्लिकार्जुन खड़गे को राहुल गांधी और सोनिया गांधी का नौकर है जो वह लिखकर देते हैं वह बोलता है अगर नहीं बोलेगा तो नौकरी चलीजाएगी, यूपी सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री रघुराज सिंह ने मल्लिकार्जुन खड़गे को धूर्त गद्दार और पागल करार दिया, प्रधानमंत्री मोदी के मरे हुए पिता को गाली जो दे सकता है ऐसे व्यक्ति का नाश जाएगा, यह गांव में खड़गे ना होते तो गोबर धोते-धोते मर गए होते 84 साल में राज्यसभा है और राष्ट्रीय अध्यक्ष क्यों हैं क्योंकि कांग्रेस के पालतू हैं, पालतू व्यक्ति से कुछ भी कहना वालों, अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर जाने जाते हैं यूपी सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह।0
0
Report
प्रतापगढ़ के बेंती मैदान में बागेश्वर धाम महाआयोजन, पाक हिंदू शरणार्थी भी शिरकत
Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ के ऐतिहासिक बेंती मैदान पर 17 से 20 नवंबर तक बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की महादिव्य श्रीराम कथा का फाइनल ऐलान हो चुका है! इस खबर ने अभी से यूपी की राजनीति में हड़कंप मचा दिया है! इस महाआयोजन की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बेंती का मैदान इस वक्त किसी छावनी या महायुद्ध के मैदान जैसी तैयारियों का गवाह बन रहा है! तस्वीरें चीख-चीखकर गवाही दे रही हैं कि लाखों श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए किस स्तर पर युद्धस्तर पर काम जारी है। विशाल वाटरप्रूफ पंडाल, मैदान में गड़ते बिजली के खंभे, हाई-पावर ट्रांसफार्मर और मीलों लंबी वॉटर पाइपलाइनें बिछाई जा रही हैं। देश और प्रदेश के तमाम बड़े दिग्गजों और सियासत के वीवीआईपी मेहमानों के आगमन के लिए खास हेलीपैड भी तैयार किए जा रहे हैं! चार दिन, चार अलौकिक शामें और मंच पर होंगे खुद बागेश्वर धाम सरकार—पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री! जिनकी एक झलक पाने के लिए पूरा पूर्वांचल बेकरार रहता है। बाबा के मुखारविंद से गूंजेगी श्रीराम कथा और लगेगा वो चमत्कारिक दिव्य दरबार! लेकिन इस महाकुंभ का सबसे बड़ा और रोंगटे खड़े कर देने वाला पहलू यह है कि इस ऐतिहासिक कथा में सीमा पार जुल्म सहकर भारत आए 'पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थी' भी विशेष रूप से शिरकत करने पहुंच रहे हैं! जब बाबा बागेश्वर के इस मंच पर पाकिस्तान से प्रताड़ित होकर आए ये सनातनी भाई शरण लेंगे, तो कुंडा की धरती पर 'अखंड हिंदुत्व' और पीड़ित मानवता का एक ऐसा भावुक मंजर दिखेगा, जो हर किसी की आंखें नम कर देगा।0
0
Report
दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित इस्कॉन मंदिर में गोवर्धन पूजा भव्य उत्सव
New Delhi, Delhi:दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित इस्कॉन मंदिर में गोवर्धन पूजा का त्योhaar बेहद भव्य तरीके से मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर मंदिर को फूलों और सुंदर लाइटों से सजाया गया है और भगवान श्री कृष्ण (गिरिराज जी) के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु पहुँचे हैं। मंदिर परिसर में मिठाई और हलवे से एक सुंदर गोवर्धन पर्वत की प्रतिकृति (Replica) तैयार की गई है। सभी भक्त इसके चारों ओर परिक्रमा कर कीर्तन का आनंद ले रहे हैं। दिल्ली विधानसभा के स्पीकर बिजेंद्र गुप्ता भी ईस्ट ऑफ़ कैलाश स्थित इस्कॉन मंदिर गोवर्धन पूजा में शामिल हुए हैं। इस दौरान उन्होंने भगवान कृष्ण के रुद्राभिषेक किया। गिरिराज जी का दूध, दही, शहद और घी से महा-अभिषेक किया गया है। पूरा वातावरण "हरे कृष्ण" के मधुर महामंत्र और कीर्तन से गूंज उठा है। वही दिल्ली विधानसभा के स्पीकर बिजेंद्र गुप्ता आज इस्कॉन मंदिर पहुंचे और उन्होंने दिल्ली के सभी लोगों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज हम ईस्ट और कैलाश स्थित इस्कॉन मंदिर पहुंचे हैं यहां पर लोग भक्ति के माहौल में डूबे हुए हैं यहां पर भगवान गोवर्धन की विशेष पूजा के लिए विशेष तैयारी की गई है श्रद्धालु भक्ति के माहौल में डूबे हुए हैं बहुत अच्छा लग रहा है यहां लोग भक्ति में डूबे हुए है। आज गोवर्धन पूजा पर दिल्ली के सभी विधायकों को मैं गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ। आज जो मुझे इस्कॉन मंदिर में गोवर्धन पूजा करने का अवसर मिला है इसे मैं अपना सौभाग्य समझता हूं यहां का वातावरण भक्तिमय है। गोवर्धन पूजा के दिन भगवान कृष्ण को छप्पन भोग और विभिन्न प्रकार के पकवानों का विशाल पहाड़ बनाकर अर्पित किया जाता है, जिसे 'अन्नकूट' कहा जाता है। पूजा समाप्त होने के बाद मंदिर पहुंचे सभी श्रद्धालुओं को भोग वितरण किया जाता है।0
0
Report
Advertisement
कपालमोचन मेले को भव्य बनाने की समीक्षा बैठक: मुख्यमंत्री का निर्देश
Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कपालमोचन मेले के आयोजन के लिए की समीक्षा बैठक राज्य स्तरीय कपालमोचन मेले को भव्य एवं शानदार स्वरूप दिया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी यमुनानगर में लगने वाला सालाना समागम 20 से 24 नवम्बर तक लगेगा मेले में सिखों समाज के सभी दस गुरूओं के इतिहास का सचित्र वर्णन किया जाएगा 1857 की स्वतन्त्रता क्रांति की स्मृति में अम्बाला में बनाए गए स्मारक के बारे में भी श्रद्धालु प्रदर्शनी का कर सकेंगे अवलोकन प्रदेश सरकार की विकासपरक योजनाओं को दर्शाने वाली सुन्दर प्रदर्शनी भी की जाएगी प्रदर्शित मेले में गुरू नानक देव जी पर आधारित ड्रोन और लाईट एवं सांउन्ड शो का होगा आयोजन संत महापुरूष प्रचार प्रसार योजना के तहत 24 नवम्बर को सिखों के प्रथम गुरू नानक देव जी की राज्य स्तरीय जंयती बिलासपुर में मनाई जाई जाएगी0
0
Report
अलीगढ़ में अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त के आरोप पर बवाल, मारपीट और पथराव
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के आरोप के बाद बवाल हो गया... बाइक की रफ्तार को लेकर शुरू हुई मामूली कहासुनी में नौबत मारपीट और पथराव तक पहुंच गई...फिलहाल पुलिस की निगरानी में गांव में शांति व्यवस्था कायम रखने की कोशिश जारी है...पुलिस का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा...0
0
Report
जगदीशपुर चौराहे पर भीषण जाम, घंटों यातायात ठप
Amethi, Uttar Pradesh:Amethi – Jagdishpur Chowk par bheenshan jam se rahgire behal. Gulabganj Chowk se Jagdishpur Ramlila Maidan tak vahanoN ki lamBii kataar. Kai ghantoN se laga bheeShan jam, aavaganan poori tarah prabhavit. Jam mein phanse rahgIraN aur vahaan chalaak ho rahe pareshan. Chowk par police prashasan ki maujoodgi ke bawajood nahin mil rahi jam se rahat. Ghanton se renG rahe vahaan, logon ka keemti samay ho raha barbaad. Akhir police ki maujoodgi ke bawajood jam se kab milegi nijaad.0
0
Report
Advertisement
झज्जर में संतमत परंपरा निभाते डॉ अरविंद शर्मा, कबीर-गरीबदास पाठ शुरू
Jhajjar, Haryana:संतमत की करीब 90 साल पुरानी पारिवारिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा झज्जर पहुंचे। उनके झज्जर स्थित आवास पर तीन दिनों तक कबीर और संत गरीबदास की वाणी का पाठ किया जाएगा। इस दौरान संतमत की परंपरा के अनुरूप सेवा भाव और सामाजिक समरसता का संदेश दिया जाएगा। डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि उनके परिवार में संतमत की यह परंपरा करीब 90 वर्षों से चली आ रही है। आज भी परिवार सामाजिक सहयोग के साथ इस परंपरा को निभा रहा है। उन्होंने कहा कि संतमत की सबसे बड़ी विशेषता सेवा भाव है। मनुष्य यदि सेवा की भावना के साथ कार्य करे तो समाज में व्याप्त अनेक बुराइयों का अंत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि संतों की वाणी मानव जीवन को सही दिशा देने का काम करती है। कबीर और गरीबदास की वाणी में समाज को जोड़ने, आपसी भाईचारा बढ़ाने और मानवता की सेवा करने का संदेश मिलता है। इसी भावना को आगे बढ़ाना संतमत की परंपरा का मूल उद्देश्य है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के कार्यक्रम को लेकर डॉ. शर्मा ने इसे राजनीतिक ड्रामा बताया। उन्होंने कहा कि देश की जनता जानती है कि राम भक्तों के साथ इस परिवार ने पूर्व में किस तरह का व्यवहार किया था। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति सच्चे भाव से राम मंदिर जाता है, वह इसका प्रचार नहीं करता। डॉ. शर्मा ने कहा कि भगवान राम आस्था और श्रद्धा का विषय हैं तथा राम मंदिर जाना राजनीतिक प्रदर्शन का माध्यम नहीं होना चाहिए। जेजेपी की निकट भविष्य में प्रस्तावित रैली को लेकर पूछे गए सवाल पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हर राजनीतिक दल अपने-अपने तरीके से अपनी पार्टी का प्रचार करता है। रैली करना और जनता के बीच अपनी बात रखना प्रत्येक राजनीतिक दल का अधिकार है।0
0
Report
शाहजहांपुर: पति ने पत्नी हत्या कर बेटी पर गला दबाने की कोशिश, हालत गंभीर
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर शाहजहाँपुर में मंगलवार देर रात करीब दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहाँ इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाने वाले पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी ने अपनी 11 वर्षीय बेटी का भी गला दबाने की कोशिश की, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। बच्ची को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है। पूरी घटना थाना रोजा क्षेत्र के आदर्श नगर कॉलोनी की है। यहाँ के रहने वाले कमलेश का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। परिजनों का कहना है कि इसी बात को लेकर उसने अपनी पत्नी सीमा का गला दबा दिया। जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। मां को बचाने आई 11 साल की बेटी अंजलि का भी कमलेश ने गला दबा दिया। इसी बीच 16 वर्षीय बड़ी बेटी कोमल ने कमरे में छिपकर और चीख-पुकार मचाकर अपनी जान बचाई। शोर सुनकर नीचे रह रहे परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुँचे और पुलिस को सूचना दी। आनन फानन में मां और बेटी को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने पत्नी को मृत्यु घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से ही आरोपी पति कमलेश को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। वही गला दबाने से गंभीर हालत में पहुंची 11 साल की बेटी का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। घटना के बाद से कॉलोनी को लोग हैरत में हैं कि आखिर पति ने अपनी पत्नी और बच्चों की हत्या और बेटी की हत्या के प्रयास की वारदात को अंजाम क्यों दिया।0
0
Report
DSP विनोद शंकर की चेतावनी: हाईकोर्ट के आदेश को गलत पेश करने पर कार्रवाई
Hansi, Haryana:हांसी हाईकोर्ट के आदेश को गलत तरीके से पेश करने वालों पर होगी कार्रवाई, भ्रामक खबरें फैलाने वाले सोशल मीडिया चैनलों को डीएसपी की चेतावनी सोशल मीडिया पर प्रसारित खबर को डीएसपी विनोद शंकर ने बताया फेक न्यूज, कहा- तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश न करें। हांसी। सोशल मीडिया पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट चंडीगढ़ के एक आदेश को लेकर प्रसारित हो रही खबरों पर हांसी के डीएसपी विनोद शंकर ने अपना पक्ष रखते हुए कुछ खबरों को फेक न्यूज और भ्रामक बताया है। उन्होंने कहा कि कुछ सोशल मीडिया चैनलों द्वारा हाईकोर्ट के आदेश को गलत तरीके से पेश कर लोगों के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है। डीएसपी विनोद शंकर ने बताया कि 15 अगस्त को हांसी में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान तिरंगा फहराने को लेकर विवाद की स्थिति पैदा हुई थी। हिसार के जीवन हत्याकांड को लेकर कुछ लोग एकत्रित हुए थे। उनकी कॉल थी कि किसी भी सूरत में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को हांसी में झंडा नहीं फहराने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त की सुबह करीब 6 बजे चारों दिशाओं से बड़ी संख्या में लोग हांसी में प्रवेश करने के लिए एकत्रित हुए थे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने शहर के विभिन्न स्थायी नाकों को तोड़ दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें रोका और इस मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया था और पुलिस द्वारा चालान भी न्यायालय में पेश किया जा चुका है। डीएसपी ने बताया कि इस मामले को लेकर याचिकाकर्ता की ओर से पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में दो जनहित याचिकाएं (PIL) दाखिल की गई हैं। हाईकोर्ट ने 3 नवंबर 2026 को आदेश जारी करते हुए 15 अगस्त को दर्ज एफआईआर की निगरानी स्वयं डीजीपी को करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आगामी 9 तारीख को हलफनामा पेश करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जांच की निष्पक्ष निगरानी हो सके और सभी को न्याय मिल सके। डीएसपी विनोद शंकर ने कहा कि कुछ सोशल मीडिया चैनल हाईकोर्ट के आदेशों को गलत संदर्भ में पेश कर फेक और भ्रामक खबरें प्रसारित कर रहे हैं। इससे आमजन में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस प्रकार की भ्रामक खबरें फैलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी विनोद शंकर ने सभी सोशल मीडिया चैनलों और पत्रकारों से अपील की कि वे हाईकोर्ट के आदेशों को सही संदर्भ में समझकर और तथ्यों की पुष्टि करने के बाद ही खबरें प्रसारित करें। बिना जांच किए झूठी और भ्रामक खबरें न फैलाएं। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के वास्तविक आदेशों की प्रति भी साझा की जा रही है, ताकि लोगों तक सही जानकारी पहुंच सके।0
0
Report
Advertisement
गाजीपुर: 4 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ 4 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का बड़ा प्रहार
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 4 करोड़ की हेरोइन के साथ 4 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार गिरफ्तार तस्करों में बिहार के तीन और गाजीपुर का एक तस्कर गिरफ्तार, 2 किलो से ज्यादा नशे का माल बरामद स्वाट, सर्विलांस और जंगीपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया बनारस-गोरखपुर हाईवे पर अरशदपुर तिराहे के पास पुलिस ने घेराबंदी कर चारों आरोपियों को दबोचा आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 904 ग्राम नाजायज हेरोइन बरामद, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 4 करोड़ रुपये गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के कैमूर जिले के तीन और गाजीपुर के दिलदारनगर क्षेत्र का एक युवक शामिल चार मोबाइल फोन भी बरामद, एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/29/60 के तहत जंगीपुर थाने में मुकदमा दर्ज तस्करी के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज खंगालने में जुटी पुलिस, गिरोह के अन्य सहयोगियों की तलाश तेज एसपी सिटी डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी बड़ी कार्रवाई की जानकारी, नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा0
0
Report
डाला छठ को लेकर घाटों की साफ-सफाई और रंग-रोगन का कार्य तेज
Bhadaura, Uttar Pradesh:सेवराई (गाजीपुर)। उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों की आस्था से जुड़े महापर्व डाला छठ को लेकर अब क्षेत्र में तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। पर्व की तिथि नजदीक आते ही श्रद्धालुओं और आयोजकों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। छठ पूजा को लेकर जहां व्रती परिवारों के सदस्य तैयारियों में जुट गए हैं, वहीं गांवों के तालाबों, पोखरों, नहरों और गंगा घाटों की साफ-सफाई का कार्य भी तेज हो गया है। क्षेत्र के सेवराई स्थित परेमन शाह पोखरा, चीरा शाह पोखरा, भदौरा, करहिया सहित विभिन्न गांवों में आयोजकों और स्थानीय लोगों द्वारा घाटों की सफाई की जा रही है। वहीं गहमर स्थित नरवा गंगा घाट पर फैले कूड़ा-कचरा और गंदगी को हटाने के साथ ही साफ-सफाई एवं रंग-रोगन का कार्य ग्राम प्रधान बलवंत सिंह 'बाला' के नेतृत्व में युद्धस्तर पर कराया जा रहा है। घाट को आकर्षक और स्वच्छ बनाने के लिए मजदूरों के साथ ग्रामीण भी तैयारियों में जुटे हुए हैं। घाट परिसर में साफ-सफाई, दीवारों की रंगाई-पुताई और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। इस संबंध में ग्राम प्रधान बलवंत सिंह 'बाला' ने बताया कि छठ पूजा को देखते हुए घाटों की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नरवा गंगा घाट पर बने गुंबदों और बाउंड्रीवाल की पेंटिंग कराई जा रही है। इसके साथ ही पानी के अंदर बैरिकेडिंग, पर्याप्त लाइटिंग तथा व्रती महिलाओं के कपड़े बदलने के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था की जा रही है। घाटों की नियमित साफ-सफाई कर उन्हें स्वच्छ और सुंदर बनाया जा रहा है, ताकि छठ पूजा के दौरान आने वाले किसी भी व्रती और श्रद्धालु को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि सोझवा गंगा घाट पर भी मिट्टी और बालू हटाने का कार्य कराया जा रहा है। इस घाट की सफाई पूरी होने के बाद पंचमुखी घाट पर भी साफ-सफाई और अन्य आवश्यक कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारी पूरी कोशिश है कि छठ पर्व शुरू होने से पहले क्षेत्र के सभी प्रमुख घाटों को साफ-सुथरा और व्यवस्थित कर दिया जाए, जिससे श्रद्धालु सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल में भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर सकें। छठ महापर्व को लेकर घाटों पर शुरू हुई तैयारियों से क्षेत्र में उत्सवी माहौल बनने लगा है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि समय रहते सभी घाटों की व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएंगी, जिससे इस लोक आस्था के महापर्व को श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न कराया जा सके।0
0
Report
कबरा हाथी का आतंक: 24 घंटे में 3 मौतें, वन विभाग पर सवाल
Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर में कबरा हाथी का आतंक अब कहर बन चुका है और वन विभाग की कथित लापरवाही लगातार ग्रामीणों की जिंदगी पर भारी पड़ रही है। दिवाली की रात दो ग्रामीणों को कुचलकर मौत के घाट उतारने के بعد आज फिर कबरा हाथी ने कंदरई गांव में एक और ग्रामीण की जान ले ली, यानी महज 24 घंटे के भीतर हाथी के हमले में तीन ग्रामीणों की दर्दनाक मौत हो चुकी है। पिछले छह महीनों में अकेले कबरा हाथी अब तक 15 लोगों की जान ले चुका है, लेकिन हाथी की निगरानी और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए बड़ी टीम तैनात होने का दावा करने वाला वन विभाग आखिर कर क्या रहा है? हैरानी की बात यह है कि कल दो मौतों के बाद कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने खुद अधिकारियों को हाथी को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर भेजने के निर्देश दिए थे, लेकिन उन निर्देशों का भी कोई असर नजर नहीं आया। अब ग्रामीणों का आरोप है कि समय रहते मुनादी और चेतावनी जारी की गई होती तो शायद एक और जान बचाई जा सकती थी,,,0
0
Report
Advertisement
