icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

महोबा अस्पताल में आर्थिक शोषण: सीएमएस के एक्शन से डॉक्टरों में हड़कंप

Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा में इलाज कराने अस्पतालों में पहुंचे मरीजों के आर्थिक शोषण का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है आज फिर जिला अस्पताल में सीएमएस के औचक निरीक्षण में इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों के आर्थिक शोषण की पोल खुल गई। अस्पताल में दवाएं उपलब्ध होने के बावजूद डॉक्टर द्वारा मरीजों को हजारों रुपये की बाहरी दवाइयां लिखी गई। मरीजों की शिकायत के बाद सीएमएस ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर को कड़ी फटकार लगाई जिसके बाद तीमारदारों के पैसे वापस कराए गए। सीएमएस की सख्ती से भ्रष्टाचार में लिप्त स्वास्थ्यकर्मियों में हड़कम्प मच गया। फिलहाल सीएमएस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।
0
0
Report

MCD ने दिल्ली में पाँच फूड हब बनाने की योजना की घोषणा

Delhi, Delhi:राजधानी के स्ट्रीट फूड कल्चर को व्यवस्थित और आधुनिक बनाने के लिए MCD ने बड़ी पहल की है। दिल्ली में पाँच जगह फ़ूड़ हब बनाने जाएँगे। केंद्र सरकार से मांगी जमीन, MCD ने केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजकर पांच प्रमुख स्थानों पर जमीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। दिल्ली में नगर निगम पाँच फ़ूड हब बनाये जाएँगे। ये हैं प्रस्तावित 5 स्थान: सलीमागढ़ किले के सामने, पीतमपुरा टीवी टावर के पास, रिंग रोड स्थित मिलेनियम पार्क, जनकपुरी डिस्ट्रिक्ट सेंटर और वसंत विहार। केंद्र सरकार से भूमि मिलने और आवश्यक मंजूरी प्राप्त होने के बाद इस योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

ओमान खाड़ी में हमले के बाद 20 भारतीयों की सुरक्षित वापसी पर भारत का आभार

Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: ओमान खाड़ी में जहाज पर हुए अमेरिकन हमले से सकुशल खुर्जा वापस आने पर भारत सरकार का दिया धन्यवाद खुर्जा के मोहल्ला मुरारी नगर निवासी सनी चौधरी मर्चेंट नेवी में पिछले एक वर्ष से तैनात हैं हाल फिलहाल में उनकी ड्यूटी पानी के जहाज पर गल्फ ऑफ ओसियन में चल रही थी 11 जून को अमेरिकन नेवी ने गल्फ ऑफ ओसियन(ओमान की खाड़ी) में खड़े जहाज पर किया था हमला जहाज में सवार 20 भारतीयों को ओमान नेवी ने ओमान की इंडियन एम्बेसी के कहने पर किया रेसक्यू ओमान की इंडियन एम्बेसी की मदद से उन्हे पहुंचाया भारत 20 भारतीयों को सकुशल भारत भेजने की ओमान की इंडियन एम्बेसी ने एक्स पर फोटो सहित सूचना की पोस्ट घर पहुंचने पर सनी चौधरी ने किया भारत सरकार का शुक्रिया बाइट - सनी चौधरी मर्चेंट नेवी
0
0
Report
Advertisement

फर्रुखाबाद पुलिस ने 125 खोए एंड्रॉयड मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंप दिए

Farrukhabad, Uttar Pradesh:28 लाख के चोरी के मोबाईल बरामद सर्विलांस सेल ने बरामद किए 125 खोए व गुमशुदा मोबाइल, मालिकों को किए सुपुर्द फतेहगढ़। फर्रुखाबाद पुलिस की सर्विलांस सेल ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए विभिन्न स्थानों से गुमशुदा एवं खोए हुए 125 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 28 लाख रुपये बताई गई है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक ने मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे। पुलिस विभाग द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज के कुशल नेतृत्व में गुमशुदा मोबाइल फोन बरामदगी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सर्विलांस सेल फर्रुखाबाद को विभिन्न जनपदों एवं थाना क्षेत्रों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर कार्रवाई करते हुए मोबाइल फोन की तलाश का दायित्व सौंपा गया था। सर्विलांस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और लगातार प्रयासों के आधार पर विभिन्न कंपनियों के कुल 125 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 28 लाख रुपये आंकी गई है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद श्रीमती आरती सिंह ने बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों ने पुलिस और सर्विलांस टीम का आभार व्यक्त किया। आमजन ने इस सराहनीय कार्य के लिए फर्रुखाबाद पुलिस की प्रशंसा की。
0
0
Report

राज्यसभा चुनाव से पहले महागठबंधन की mock पोल पर भाजपा पलटवार

Ranchi, Jharkhand:राज्यसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में मॉक पोलिंग की तैयारी पर भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार करते हुए कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस का राज्यसभा चुनाव को लेकर डर खत्म ही नहीं हो रहा है। भाजपा प्रवक्ता अजय शाह ने आरोप लगाते हुए कहा कि पहले यह कोशिश की जा रही थी कि वह अपने विधायकों को बैक डोर से हैदराबाद ले जाएं लेकिन विधायकों की नाराजगी की वजह से उन्हें वह प्लान कैंसिल करना पड़ा। फिर यह कोशिश की गई कि भाजपा समर्थित उम्मीदवार का नामांकन रद्द किया जाए लेकिन यहां भी वह नाकामयाब रहे। अब एक बार फिर मॉक पोल के जरिए महागठबंधन नौटंकी करने की कोशिश कर रहा है। भाजपा प्रवक्ता ने यह भरोसा जताया है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के जिन विधायकों को जहां वोटिंग करना है उन लोगों ने अपना मन बना लिया है। और जिस तरीके से टीएमसी के विधायकों और सांसदों का अपनी पार्टी के खिलाफ गुस्सा फूटा है वैसे ही राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन के विधायकों की भी नाराजगी सामने आएगी। और आने वाले समय में इनका संकट और गहरा हो जाएगा और यह लाख कोशिश कर लें जो होना है वह हो चुका है。
0
0
Report

झज्जर के दिव्यांग जितेन्द्र हत्याकांड: मुंबई से तीन गिरफ्तार, नाबालिग सहित

Jhajjar, Haryana:झज्जर जिले के चर्चित डीघल दिव्यांग जितेन्द्र हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मुंबई से एक नाबालिग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में जिला पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री ने प्रेस वार्ता कर गिरफ्तारी की जानकारी दी। एसीपी श्मशेर सिंह की उपस्थिति में आयोजित प्रेसवार्ता में जिला पुलिस कमीश्नर डा. राजश्री ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में डाबौदा खुर्द निवासी दीपांशु, राजस्थान के कलाना गांव निवासी विशाल उर्फ हनुमान नगढ़िया तथा एक नाबालिग शामिल हैं। नाबालिग को अदालत में पेश करने के बाद सुधार गृह भेज दिया गया है, जबकि दोनों आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। राजस्थान पुलिस द्वारा आरोपी विशाल और नाबालिग पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। इन पर हत्या, लूटपाट सहित कई संगीन धाराओं के तहत राजस्थान में कई मामले दर्ज हैं। दोनों लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे और लगातार ठिकाने बदल रहे थे। तकनीकी और खुफिया सूचनाओं के आधार पर पुलिस टीम ने मुंबई में कार्रवाई करते हुए उन्हें दबोच लिया। झज्जर के डीघल गांव में पिछले कुछ समय से चली आ रही खूनी रंजिश के चलते एक-दूसरे को निशाना बनाने का सिलसिला जारी है। साहिल उर्फ सोनू हत्याकांड के बाद 52 वर्षीय दिव्यांग जितेन्द्र की भी कुछ रोज पूर्व रात के समय ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों की माने तो मृतक जितेन्द्र स्वयं उठने में असमर्थ था और उन्हें शॉफ्ट कॉर्नर मानते हुए हत्यारों से उसी को निशाना बनाया गया था। देर रात घर में घुसकर गोलियाँ बरसाकर हुए इस हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी। डॉ. राजश्री ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियारों की बरामदगी अभी बाकी है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से कई महत्वपूर्ण खुलासे होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि मामले में शामिल अन्य फरार आरोपी भी पुलिस के रडार पर हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। डीघल में लगातार हो रही आपराधिक वारदातों के बीच इस गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली के होटल अग्निकांड के बाद अंबाला में सुरक्षा चेकिंग, होटलों में उपकरण नहीं

Ambala, Haryana:दिल्ली में हाल ही में हुए होटल अग्निकांड के बाद अंबाला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रही है। इसी कड़ी में आज अंबाला के लाल कुर्ती इलाके में पुलिस ने बड़ा सर्च अभियान चलाया। भारी पुलिस बल के साथ इलाके के होटलों की सघन जांच की गई। इस दौरान पुलिस ने होटलों में आग जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए मौजूद सुरक्षा उपकरणों की जांच की, साथ ही अवैध गतिविधियों पर भी शिकंजा कसने की कार्रवाई की। जांच में सामने आया कि इलाके के करीब 20 प्रतिशत होटल ऐसे हैं, जहां सुरक्षा के लिए जरूरी उपकरण तक मौजूद नहीं थे। पुलिस ने साफ किया है कि नियमों की अनदेखी करने वाले होटल संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली के होटल अग्निकांड से सबक लेते हुए अंबाला पुलिस ने आज लाल कुर्ती क्षेत्र के होटलों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस टीम ने होटलों में फायर सेफ्टी से जुड़े उपकरणों, इमरजेंसी एग्जिट और अन्य सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया। इसके अलावा होटल रिकॉर्ड, आने-जाने वाले लोगों की जानकारी और संदिग्ध गतिविधियों की भी जांच की गई। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और होटलों में चल रही किसी भी अवैध गतिविधि पर रोक लगाना है। जानकारी देते हुए पड़ाव थाना प्रभारी ने बताया कि ":दिल्ली में हुए होटल अग्निकांड के बाद सुरक्षा के मद्देनजर लाल कुर्ती इलाके में होटलों की चेकिंग की गई है। जांच के दौरान करीब 20 प्रतिशत होटल ऐसे पाए गए, जहां किसी प्रकार के सेफ्टी इक्विपमेंट्स मौजूद नहीं थे। ऐसे होटल संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही होटलों में चल रही अवैध गतिविधियों पर भी सख्ती से रोक लगाई जाएगी।”
0
0
Report

लोहरदगा: डोभा में डूबकर एक व्यक्ति की मौत

Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- लोहरदगा जिला के भंडरा थाना क्षेत्र में डोभा में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया गया कि व्यक्ति रवि उरांव पेशे से खेती किसानी का काम किया करते थे। गर्मी अधिक लगने की वजह से वो नहाने के लिए गांव के ही डोभा में चले गए। जहां अधिक गहराई में चले जाने की वजह से इनकी मौत हो गई। परिजन जब तलाश करते हुए डोभा पहुंचे तो घटना की जानकारी उन्हें हुई। जिसके बाद भंडरा थाना को मामले की सूचना दी गई। शव को कब्जे में लेते हुए लोहरदगा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। प्री मानसून बारिश होने की वजह से नदी, तालाब और डोभा में पानी काफी मात्रा में उपलब्ध है। ऐसे में अब लोगों को सतर्क और सजग रहने की आवश्यकता है。
0
0
Report
Advertisement

पुरुषोत्तम मास में गौसेवा का प्रेरणादायी कार्य, भेरूजीधाम गोशाला में डलवाया 116 क्विंटल चारा

MSMukut SharmaFollow6m ago
Chaksu, Rajasthan:चाकसू (जयपुर) पुरुषोत्तम मास में गौसेवा का प्रेरणादायी कार्य, गोशाला में डलवाया गया 116 क्विंटल चारा पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर आनन्दरामपुरा स्थित श्री भैरवजी धाम गोशाला में गौसेवकों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा गौमाताओं के लिए चारे की व्यवस्था की गई। श्रीहरि कीर्तन गौसेवा संघ, सांगानेर के सहयोग से गोशाला में 49 क्विंटल चारा डलवाया गया, वहीं श्री गिरिराज धरण गौसेवा संघ, प्रतापनगर सांगानेर द्वारा 67 क्विंटल चारा भेंट किया गया। इस प्रकार कुल 116 क्विंटल चारे की व्यवस्था कर गौसेवा का संदेश दिया गया। साथ ही शक्ति सामाजिक सेवा संस्थान की ओर से प्रतिदिन 100 पूली हरा चारा उपलब्ध करवाने का शुभारंभ भी किया गया। गौसेवक कमलेश जी महाराज ने कहा कि पुरुषोत्तम मास में गौसेवा का विशेष महत्व होता है । इस अवसर पर रमेश कूलवाल, मोहनलाल एवं ओमप्रकाश राव सहित अन्य गौसेवक उपस्थित रहे।
0
0
Report

न्यूयॉर्क में राजस्थान फाउंडेशन का नया चैप्टर उद्घाटन; प्रवासी जुटे

Jaipur, Rajasthan:अमेरिका में राजस्थान फाउंडेशन के न्यूयॉर्क चैप्टर का उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश देवरिया से सांसद शशांक मणि त्रिपाठी और राजस्थान फाउंडेशन के प्रवासी कॉर्डिनेटर नवनीत राजपुरोहित समारोह में शामिल रहे। चैप्टर प्रेसिडेंट डा. पूर्णिमा वोरिया ने बताया कि अमेरिका में राजस्थानी प्रवासी बड़ी संख्या में विविध उद्योग, व्यवसाय और IT प्रोफेशनल से जुड़े हुए हैं और इन प्रवासियों के लिए राजस्थान फाउंडेशन कमिश्नर मनीषा अरोड़ा के साथ समन्वय बनाकर आगे कार्य करेगा। न्यूयॉर्क चैप्टर की नवगठित कार्यकारिणी में उद्योगपतियों और चिकित्सकों सहित कई गणमान्य सदस्य शामिल रहे। भारत सरकार के अमेरिका में डिप्टी काउंसल जनरल विशाल हर्ष और काउंसल जनरल (व्यापार) राजलक्ष्मी कदम भी अतिथि थे。
0
0
Report

इटारसी में पेयजल संकट पर युवा कांग्रेस-NSUI ने नगर पालिका कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया

Narmadapuram, Madhya Pradesh:जिले के इटारसी शहर में भीषण जल संकट को लेकर युवा कांग्रेस और NSUI ने नगर पालिका के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. शहर के 34 वार्डों में से कई वार्डों के रहवासी पिछले कई महीनों से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं. इसी मुद्दे को लेकर युवा कांग्रेस और NSUI के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया और अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. पिछले तीन महीनों से संगठन के पदाधिकारियों द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया जा रहा था. निरीक्षण के दौरान अधिकांश वार्डों में पेयजल संकट की गंभीर स्थिति सामने आई. पानी की समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज युवा कांग्रेस और NSUI ने आंदोलन का रास्ता अपनाया. शुक्रवार को स्थानीय जयस्तंभ चौक से सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ रैली निकाली गई, जो नगर पालिका कार्यालय की ओर बढ़ी. प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने नगर पालिका कार्यालय से पहले ही बैरिकेडिंग कर दी और प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स पार करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया. करीब आधे घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और शहर में व्याप्त जल संकट को लेकर अपनी नाराजगी जताई. बाद में युवा कांग्रेस नेताओं ने नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द से जल्द पेयजल समस्या के समाधान की मांग की.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top