733202
इस्लामपुर पुलिस ने किया शारदिया सॉलिडैरिटी कप-2024 की शुरुआत
Islampur, West Bengal:इस्लामपुर के तिस्ता ग्राउंड में पुलिस जिला की पहल पर शारदिया सॉलिडैरिटी कप-2024 की शुरुआत इस्लामपुर के तिस्ता ग्राउंड में हुई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Breaking: 30 अक्टूबर को होगा मॉक पार्लियामेंट का आयोजन, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लाया गया इंपीचमेंट
New Delhi, Delhi:सुमंत कुमार/नई दिल्ली:
-30 अक्टूबर को होगा मॉक पार्लियामेंट का आयोजन
-दोपहर 3.30 बजे होगा मॉक पार्लियामेंट
-कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर होगा मॉक पार्लियामेंट
-INDIA BLOC के सभी सांसद मॉक पार्लियामेंट में होंगे शामिल
-CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लाया गया इंपीचमेंट
0
0
Report
जयपुर की छोटी चौपड़ पर 36 फीट राम मंदिर और राम सेतु की झांकी लाइव
Jaipur, Rajasthan:जयपुर की छोटी चौपड़ पर बनेगा 36 फीट ऊंचा राम मंदिर, लाइव दिखेगा राम सेतु निर्माण दीपावली पर 42 फीट चौड़ी भव्य झांकी बनेगी आकर्षण का केंद्र, बंगाल के कारीगर एक महीने से जुटे हैं निर्माण में जयपुर। गुलाबी नगरी की दीपावली इस बार भगवान श्रीराम के नाम रहेगी। छोटी चौपड़ पर दीपावली के अवसर पर 42 फीट चौड़ा और 36 फीट ऊंचा भव्य राम मंदिर एवं राम सेतु की प्रतिकृति तैयार की जा रही है। झांकी का सबसे बड़ा आकर्षण राम सेतु निर्माण का लाइव दृश्य होगा, जिसमें वानर सेना के सदस्य पत्थर उठाकर समुद्र में सेतु बनाते नजर आएंगे। स्वचालित तकनीक, विशेष प्रकाश व्यवस्था और चलायमान पात्रों के जरिए रामायण के इस प्रसंग को जीवंत रूप देने की तैयारी है。 चांदपोल बाजार व्यापार मंडल की ओर से तैयार करवाई जा रही इस झांकी के निर्माण में बंगाल के कारीगर जुटे हुए हैं। कारीगर पिछले करीब एक महीने से लगातार काम कर रहे हैं। आयोजकों के अनुसार, झांकी में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, हनुमान, जामवंत, नल और नील सहित वानर सेना के प्रमुख पात्रों को दर्शाया जाएगा。 नल-नील के निर्देशन में सेतु बनाती दिखेगी वानर सेना झांकी में राम सेतु निर्माण के प्रसंग को विशेष रूप से प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें वानर सेना के सदस्य चलते हुए, पत्थर उठाते हुए और समुद्र में डालकर सेतु का निर्माण करते नजर आएंगे। नल और नील के निर्देशन में सेतु निर्माण का दृश्य स्वचालित तकनीक के माध्यम से दिखाया जाएगा। समुद्र की लहरों, चट्टानों, आकर्षक रोशनी और चलायमान पात्रों से पूरे दृश्य को सजीव बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, हनुमान और जामवंत की प्रतिमाएं भी लगाई जाएंगी। राम मंदिर की भव्य प्रतिकृति श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण रहेगी。 22 वर्षों से जारी है भव्य झांकियां बनाने की परंपरा चांदपोल बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुभाष गोयल, महामंत्री घनश्याम भूतड़ा और दीपावली सजावट समिति के संयोजक अचल जैन व चेतन अग्रवाल ने बताया कि व्यापार मंडल पिछले 22 वर्षों से दीपावली पर भव्य स्वागत द्वार और आकर्षक झांकियां तैयार करवा रहा है। हर साल कुछ नया प्रस्तुत करने की परंपरा के तहत इस बार राम सेतु और राम मंदिर की झांकी बनाई जा रही है। व्यापार मंडल इससे पहले गजनेर, हवा महल, पुष्प विमान, स्वचालित मेट्रो और ऑपरेशन सिंदूर जैसे विषयों पर आधारित झांकियां भी प्रस्तुत कर चुका है। इन झांकियों के निर्माण में बंगाल के कुशल कारीगरों ने अहम भूमिका निभाई है। एकता और सामूहिक प्रयास का संदेश देगी झांकी आयोजकों के अनुसार, राम सेतु निर्माण की झांकी धार्मिक आस्था के साथ एकता, सहयोग और सामूहिक प्रयास का संदेश भी देगी। जिस तरह वानर सेना ने एकजुट होकर सेतु निर्माण का कार्य पूरा किया, उसी तरह सामूहिक प्रयास से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। दीपावली के अवसर पर चांदपोल बाजार को आकर्षक रोशनी और विशेष सजावट से सजाने की तैयारियां भी की जा रही हैं। आयोजकों को उम्मीद है कि छोटी चौपड़ पर बनने वाली यह भव्य झांकी जयपुरवासियों और पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण बनेगी।0
0
Report
सम्राट चौधरी की जीत पर संजीव कुमार को हार्दिक बधाई, शिक्षा क्षेत्र में उम्मीदें
Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बिहार विधान परिषद चुनाव में पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विजय प्राप्त करने पर डॉ. संजीव कुमार जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। विश्वास है कि आपका कार्यकाल शिक्षकों के हितों की रक्षा और शिक्षा जगत के लिए सफल एवं सुखद रहेगा।0
0
Report
Advertisement
लखनऊ सरकारी आवास पर ओम बिरला से शिष्टाचार भेंट
Noida, Uttar Pradesh:आज लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर लोक सभा के माननीय अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी से शिष्टाचार भेंट हुई।0
0
Report
सपेरे को ही सांप ने काटा , मौत
Singha, Uttar Pradesh:सांप निकालने वाले संपेरे को ही सांप ने बनाया निशाना, सर्पदंश से मौत चहनिया।बलुआ थाना क्षेत्र के सराय बलुआ गांव निवासी एक संपेरे की जहरीले सांप के डसने से मौत हो गई। मृतक की पहचान राकेश कुमार पुत्र शिवपूजन, उम्र करीब 37 वर्ष, निवासी सराय बलुआ के रूप में हुई है। राकेश लंबे समय से सांप पकड़ने और लोगों के घरों से सांप निकालने का काम करता था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं ग्रामीणों में भी शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार बीती रात छपरा गांव में एक घर में सांप निकलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर राकेश कुमार सांप को पकड़ने और बाहर निकालने के लिए मौके पर पहुंचा। वह सांप को निकालने का प्रयास कर ही रहा था कि विषैले सांप ने उसे दो बार डस लिया। सर्पदंश के बाद राकेश की हालत बिगड़ने लगी। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और आसपास के लोग उसे तत्काल उपचार के लिए ले जाने लगे। परिजनों के अनुसार, पहले राकेश को होम्योपैथिक दवा दिलाने के लिए ले जाया गया, लेकिन उसकी हालत लगातार खराब होती देख परिजनों ने कोई जोखिम नहीं लिया। इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सकलडीहा पहुंचाया गया। सीएचसी सकलडीहा में चिकित्सकों ने राकेश का परीक्षण किया। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किए जाने की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने के बाद सकलडीहा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में नियमानुसार कार्रवाई कर रही है। ग्रामीणों ने बताया कि राकेश सांप पकड़ने में माहिर था और क्षेत्र में कहीं भी सांप निकलने की सूचना मिलने पर वह मदद के लिए पहुंच जाता था। खासकर रात के समय भी ग्रामीणों के फोन पर वह घर से निकलकर सांप पकड़ने पहुंच जाता था।0
0
Report
पटना शिक्षक क्षेत्र में राजद के डॉ संजीव कुमार की जीत, वेतनमान पर नई बहस
Patna, Bihar:पटना शिक्षक निर्वाचन सीट से राजद के उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार ने भाजपा प्रत्याशी नवल किशोर यादव को हराकर जीत दर्ज की। जीत का प्रमाणपत्र लेकर मतगणना केंद्र से बाहर निकले डॉ. संजीव कुमार ने इसे जनता की जीत बताते हुए कहा कि भाजपा का घमंड टूटा है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों से किए गए वादों को पूरा करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। लंबे समय से लंबित वेतनमान के मुद्दे को उठाकर उसे पूरा कराने के लिए काम करेंगे। डॉ. संजीव कुमार ने अपनी जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि परवत्ता में उन्हें साजिश के तहत हराया गया था, लेकिन इस बार शिक्षकों ने उन पर भरोसा जताया है। उन्होंने भाजपा के गढ़ माने जाने वाले क्षेत्र में जीत दर्ज करने का दावा किया। डॉ. संजीव ने अपनी जीत को महिषासुर के वध से जोड़ते हुए कहा कि अब वह शिक्षकों के हित में काम करेंगे।0
0
Report
Advertisement
सूरत के लाजपुर जेल में कैदी के साथ हादसा, हालत स्थिर
Surat, Gujarat:સुरતની લાજપોર મધ્યસ્થ જેલમાં કેદી સાથે અકસ્માત NDPS કેસમાં આજીવન કેદ ભોગવતો 29 વર્ષીય કેદी પગથિયાં પરથી પટકાયો રિઝવાન મોહમ્મદ ગની શેખને માથા અને ડાબી આંખે ગંભીર ઈજા બેરેકના પગથિયાં ઉતરતી વખતે અચાનક પગ લપસતાં અકસ્માત કેદી પટકાતાં જેલ પરિસરમાં દોડધામ મચી ઈજાગ્રસ્ત કેદીને તાત્કાલિક નવી સિવિલ હોસ્પિટલ ખસેડાયો સિવિલ હોસ્પિટલના પ્રિઝનર વોર્ડમાં કેદી સારવાર હેઠળ હ moisturised? ? હૉસ્પિટલના સૂત્રો મુજબ કેદીની હાલત હાલ સ્થિર ચાર મહિના અગાઉ જ રિઝવાનને લાજપોર જેલમાં લવાયો હતો મુંબઈમાં ફાયરિંગ સાથે હત્યાના પ્રયતના ગુનામાં ચાર વર્ષ જેલમાં રહી ચૂકડ્યો છે0
0
Report
फलादिया मस्जिद प्रभावित: उज्जैन के एलिवेटेड फ्लाईओवर को लेकर निगम नोटिस जारी
Ujjain, Madhya Pradesh:एलिवेटेड फ्लाईओवर के निर्माण में फलादिया मस्जिद का हिस्सा बाधक, नगर निगम ने जारी किया नोटिस उज्जैन। सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत शहर में बनाए जा रहे एलिवेटेड फ्लाईओवर के मार्ग में फलादिया मस्जिद की जमीन और भवन का कुछ हिस्सा प्रभावित होने की बात सामने आई है। इस संबंध में उज्जैन नगर निगम ने मस्जिद प्रबंधन को सूचना पत्र जारी कर जमीन और भवन से संबंधित दस्तावेजों के साथ अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया है। निगम के अनुसार, चिमनगंज मंडी के इंदिरा नगर चौराहे से इंदौर गेट तक चार लेन सड़क और निकास चौराहे से इंदौर गेट तक दो लेन का एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। प्रस्तावित निर्माण के दायरे में मस्जिद का करीब 224 वर्ग मीटर क्षेत्र प्रभावित बताया गया है। निगम ने संबंधित पक्ष को निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं।0
0
Report
कवर्धा: सरकारी नौकरी के नाम पर 10 लाख की ठगी, आरोपी ने PSO बताकर धोखा
Begun, Rajasthan:कवर्धा के युवक से सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 10 लाख की ठगी.. आरोपी संजय लहरी ने खुद को पीएसओ बताकर लिया झांसे में मंत्रियों से परिचय होने की बात कह पीड़ित राजू बंजारे से की ठगी.. 20 लाख रुपये में नौकरी का सौदा तय होने का आरोप 10 लाख रुपये एडवांस देने की शिकायत नौकरी नहीं लगने पर आरोपी पर टालमटोल करने का आरोप अन्य लोगों से भी नौकरी के नाम पर रकम लेने की शिकायत का जिक्र पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच की शुरू. सिविल लाइन थाना क्षेत्र का मामला0
0
Report
Advertisement
शाजापुर में कृष्णमृग रेस्क्यू: अभियान का दूसरा चरण अवलोकन हुआ, क्या सफल रहा?
Noida, Uttar Pradesh:जिला शाजापुर में कृष्णमृग रेस्क्यू एवं ट्रांसलोकेशन अभियान के दूसरे चरण अवलोकन0
0
Report
दिल्ली के प्रदर्शन पर भाजपा ने कांग्रेस को सोशल मीडिया पोस्ट से निशाना साधा
Begun, Rajasthan:रायपुर दिल्ली में 1 नंबर को कांग्रेस के होने वाले प्रदर्शन पर भाजपा का सोशल मीडिया पर पोस्ट भाजपा ने पोस्ट कर कांग्रेस को लिया निशाने पर.. लिखा- त्योहार में कांग्रेसी अराजक आंदोलन में शामिल होने से कर रहे मना मल्लिकार्जुन खड़गे को लेकर भी कसा तंज0
0
Report
दिल्ली प्रदर्शन पर भाजपा ने कांग्रेस पर आरोपों की बौछार की
Begun, Rajasthan:रायपुर 1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस का प्रदर्शन, कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर. कांग्रेस की स्थिति अभी क्षेत्रीय दल की है. कांग्रेस को अब किसी पर भरोसा नहीं है. सुप्रीम कोर्ट, और चुनाव आयोग के हलफनामे पर भी कांग्रेस ने प्रश्न उठाया. कांग्रेस अराजकता पैदा करने के लिए राजनीति कर रही है. व्यापारी भी उस प्रदर्शन का विरोध कर रहे हैं. कांग्रेस के दिल्ली आंदोलन पर बीजेपी के पोस्ट पर कहा- मल्लिकार्जुन खड़गे की भाषा की देशव्यापी निंदा हुई. उसको यही दफ़्न कर दिया जाए. इतना बड़ा वाक्यांश नहीं है कि रोज दोहराया जाए. दुर्ग में 4 करोड़ कैश बरामद होने के मामले पर पीसीसी चीफ दीपक बैज द्वारा क्या संघ कार्यालय पहुंचाए जा रहे थे वाले बयान पर कहा- कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष को कुछ भी नहीं मालूम.. नागपुर,दिल्ली या मुंबई जा रहा था इसका क्या आधार है.. कांग्रेस जनहित के मुद्दों से कट चुकी है.. ऊलजुलूल बात करके छपने का प्रयास करती है.. राजनीती के लिए कोई तथ्य कांग्रेस के पास नहीं है..0
0
Report
Advertisement
नेशनल कॉन्फ्रेंस में कैबिनेट विस्तार के बाद नाराज़गी, मुबारक गुल समर्थकों ने श्रीनगर में किया विरोध
Srinagar, Uttarakhand:कैबिनेट विस्तार के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस में नाराज़गी; मुबारक गुल के समर्थकों ने श्रीनगर में विरोध प्रदर्शन किया जम्मू कश्मीर में चार नए कैबिनेट मंत्रियों को शामिल किए जाने से सत्ताधारी नेशनल कॉन्फ्रेंस में नाराज़गी फैल गई है, कई सीनियर नेताओं और उनके समर्थकों ने पार्टी हाईकमान के फैसले पर निराशा जताइ है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के सीनियर नेता और MLA अब्दुल मजीद लारमी शपथ ग्रहण समारोह के बाद श्रीनगर के लोक भवन में काफी भावुक दिखे। ज़ी मीडिया से बात करते हुए, लारमी ने नए कैबिनेट मंत्रियों की लिस्ट में शामिल न होने पर निराशा जताई और कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि मंत्री पद के लिए चुने गए लोगों में उनका नाम होगा। इस बीच, श्रीनगर के ईदगाह MLA मुबारक गुल के समर्थकों ने अपने नेता के खिलाफ अन्याय का आरोप लगाते हुए श्रीनगर में नेशनल कॉन्फ्रेंस हेडक्वार्टर में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनों ने पार्टी अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला की मौजूदगी में गुल के पक्ष में नारे लगाए और पार्टी में उनके योगदान को मान्यता देने की मांग की। मुबारक गुल 1993 से ईदगाह चुनाव क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और कई बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। हालांकि, अपने लंबे राजनीतिक करियर के बावजूद, उन्हें कभी भी कैबिनेट में शामिल नहीं किया गया, यह बात उनके समर्थकों ने विरोध के दौरान उठाई। बढ़ते असंतोष के बीच, कथित तौर पर डॉ. फारूक अब्दुला ने गुल को पार्टी महासचिव का पद ऑफर किया। हालांकि, विरोध करने वाले समर्थक नाखुश रहे और उन्हें कैबिनेट में शामिल करने की मांग करते रहे। लारमी और गुल के अलावा, नजीर अहमद गुरेजी और मियां मेहर अली सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं का भी कैबिनेट चयन से निराश लोगों में उल्लेख किया गया है। दूसरी ओर, शमीमा फिरदौस, अल्ताफ अहमद वानी, अली मोहम्मद सागर और मीर सैफुल्लाह उन नेताओं में शामिल हैं जिन्हें कैबिनेट पद मिले और उन्होंने पद की शपथ ली। कुछ पार्टी नेताओं ने इस फैसले का बचाव करते हुए कहा है कि कैबिनेट पदों की संख्या सीमित है और हर योग्य नेता को सरकार में जगह नहीं दी जा सकती। इस स्थिति पर प्रतिक्रिया देते हुए, नेशनल कॉन्फ्रेंस की प्रवक्ता इफ्रा जान ने कहा कि कुछ ही विधायक मंत्री बन सकते हैं, और उन्होंने leadership ने कई बातों पर विचार करने के बाद अपना फ़ैसला लिया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे मुश्किलों को समझें और पार्टी लीडरशिप का साथ दें। इन घटनाओं ने रूलिंग पार्टी के अंदर सीनियरिटी, पॉलिटिकल योगदान और रीजनल रिप्रेजेंटेशन के बीच बैलेंस बनाने की चुनौती को और भी ज़्यादा सामने ला दिया है, और लीडरशिप को अपने विधायकों और ज़मीनी समर्थकों के बीच बढ़ते गुस्से को दूर करने का काम करना होगा।0
0
Report
तीन विधानसभा क्षेत्रों मे वैश्य समाज के लोगों को टिकट देने वाले दल को मिलेगा वैश्य समाज का समर्थन।
Chandapur, Uttar Pradesh:रायबरेली में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा शहर के रिफॉर्म क्लब में एक विशाल महासम्मेलन का आयोजन किया गया।सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता ने रायबरेली की तीन विधानसभा क्षेत्रों में वैश्य समाज के प्रत्याशी बनाए जाने व वैश्य समाज को किसी भी पार्टी का बंधुआ मतदाता न होने की बात कही , उन्होंने कहा कि 2027 में जो पार्टी वैश्य समाज को सम्मान देगी, टिकट देगी, वैश्य समाज उसी का समर्थन करेगा। चुनाव से पहले रायबरेली में हुए इस वैश्य महासम्मेलन ने सभी राजनीतिक दलों को एक बड़ा संदेश दे दिया है। अब देखना होगा कि राजनीतिक दल वैश्य समाज की इस मांग पर क्या रुख अपनाते हैं। सम्मेलन में विधायक विकास गुप्ता, राष्ट्रीय महासचिव इंजीनियर विजय रस्तोगी,प्रदेश अध्यक्ष प्रभात साहू, विनोद कौशल, ममता जायसवाल, चंद्रशेखर रस्तोगी समेत बड़ी संख्या में वैश्य समाज के लोग मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
