733202
पूर्व मंत्री कुमार मुखर्जी ने सत्तारूढ़ दल पर किया तीखा हमला
Islampur, West Bengal:पूर्व मंत्री और सीपीआई के राज्य नेता श्री कुमार मुखर्जी और जिला नेता पवन यादव सत्तारूढ़ दल पर बरसें
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भोपाल के वीआईपी रोड पर स्कूल बस रेलिंग पर चढ़ी, बच्चे घायल
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल वीआईपी रोड कोहेफ़िज़ा चौराहा पर स्कूल बस का हादसा हुआ. वीआईपी रोड रेलिंग के ऊपर चढ़ गई, स्कूल के बच्चे और मैडम हुए जख्मी. बस में लिटल एंजल स्कूल के बच्चे थे सवार. बस में बैठे कुछ बच्चे घायल; पुलिस ने हमीदिया अस्पताल रेफर किया.0
0
Report
एटा मेडिकल कॉलेज पार्किंग शुल्क विवाद: युवक ने पार्किंग कर्मचारी को थप्पड़ मारा—जारी जांच
Etah, Uttar Pradesh:एटा मेडिकल कॉलेज की पार्किंग में पार्किंग शुल्क को लेकर गुंडई, पार्किंग कर्मचारी पर युवक ने थप्पड़ मारने का लगाया आरोप, मरीज को देखने पहुंचे युवक के साथ पार्किंग शुल्क को लेकर जड़ा थप्पड़, पीड़ित ने पुलिस से पार्किंग कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, पार्किंग कर्मचारियों की कार्यशैली पर उठे सवाल, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र का मेडिकल कॉलेज परिसर का पूरा मामला。0
0
Report
Bihar Deputy CM Vijay Choudhary Reaches Ayodhya, Prays for Bihar's Progress
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में रामलला का दर्शन करने बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी पहुंचे। अयोध्या पहुंचने पर उन्होंने कहा कि मिथिलावासी होने के नाते भगवान राम से उनका विशेष लगाव है, क्योंकि बिहार माता सीता की धरती और भगवान राम का ससुराल है। उन्होंने कहा कि अयोध्या की रामनगरी में आते ही मन पुलकित हो जाता है। वह पहले हनुमानगढ़ी में बजरंगबली के दर्शन करेंगे और इसके बाद रामलला का आशीर्वाद लेंगे। उन्होंने भगवान राम से बिहार की उन्नति, प्रगति और समृद्धि की प्रार्थना करने की बात कही। वहीं परिसीमन बिल को लेकर उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण का कानून 2023 में सर्वसम्मति से पारित हुआ था। ऐसे में अब विपक्ष की ओर से इसमें अड़ंगा लगाने की बात समझ से परे है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को राजनीति की मुख्यधारा में आगे बढ़ाना समय की मांग है। बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में पंचायतों में 50 प्रतिशत और सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। वहीं यूपी चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के काम हुए हैं। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि एनडीए से मुकाबले से पहले विपक्ष को आपसी लड़ाई से फुर्सत पानी होगी।0
0
Report
Advertisement
शामली के सीएचसी में महिला डॉक्टरों का धरना: डॉक्टर बिजेंद्र पर आरोप, हटाने की मांग
Shamli, Uttar Pradesh:शामली जनपद शामली की सदर कोतवाली क्षेत्र के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब दर्जनों महिला चिकित्सक एक डॉक्टर के खिलाफ लामबंद होकर काम छोड़ते हुए धरने पर बैठ गईं। पीड़ित महिला चिकित्सकों ने सीएचसी में तैनात डॉक्टर बिजेंद्र पर परेशान करने और अनुचित व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि डॉक्टर की कार्यशैली से वे लंबे समय से परेशान हैं और कई बार इस संबंध में अपनी नाराजगी भी जाहिर कर चुकी हैं। आप को बता दे कि जनपद के सिटी हॉस्पिटल में धरना देने वाली ये महिला स्वास्थ्य विभाग के स्टॉप की है, जहा महिला डॉक्टर ने अपनी साथी महिला स्टॉप को लेकर धरना दिया। वहीं धरने पर बैठी महिला चिकित्सकों का आरोप है कि डॉक्टर बिजेंद्र आए दिन उन्हें किसी न किसी बात को लेकर परेशान करते हैं। इतना ही नहीं, महिला चिकित्सकों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर बिजेंद्र उनसे अपने कमरे में दो मिनट के लिए अकेले मिलने की बात भी कहते हैं। महिला चिकित्सकों ने इस तरह के व्यवहार पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे असहज करने वाला बताया है; महिला चिकित्सकों का कहना है कि कार्यस्थल पर उन्हें सम्मानजनक और सुरक्षित माहौल मिलना चाहिए, लेकिन सीएचसी में उन्हें लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जब तक डॉक्टर बिजेंद्र को सीएचसी से हटाया नहीं जाता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। महिला चिकित्सकों के धरने के चलते स्वास्थ्य केंद्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारी मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और महिला चिकित्सकों की शिकायत पर क्या कार्रवाई करते हैं। फिलहाल महिला चिकित्सक अपनी मांग पर अड़ी हुई हैं और डॉक्टर बिजेंद्र को सीएचसी से हटाने की मांग कर रही हैं।0
0
Report
मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम
Pahladpur, Uttar Pradesh:अविनाश चंद्र ने घंघोरा-घंघोरी बूथ का किया औचक निरीक्षण, बीएलओ को दिए सख्त निर्देश भोजीपुरा । मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अविनाश चंद्र ने शनिवार को भोजीपुरा क्षेत्र के घंघोरा-घंघोरी स्थित मतदान केंद्र का औचक निरीक्षण किया। दोपहर करीब 1:15 बजे बूथ पर पहुंचे जिलाधिकारी ने वहां चल रहे मतदाता पंजीकरण कार्य की जमीनी हकीकत परखी और संबंधित अधिकारियों से अब तक आए आवेदनों का विस्तृत ब्यौरा तलब किया। करीब 20 मिनट तक चले इस निरीक्षण के दौरान डीएम ने मौके पर मौजूद बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को स्पष्ट और सख्त निर्देश दिए कि क्षेत्र का कोई भी पात्र युवा या नया मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित न रहने पाए। उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर सर्वेक्षण कार्य में तेजी लाई जाए और प्राप्त होने वाले सभी फॉर्मों का समयबद्ध व त्रुटिहीन निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने मतदाता सूची की शुद्धता पर विशेष जोर देते हुए निर्देशित किया कि मृतक और स्थानांतरित हो चुके मतदाताओं के नाम नियमानुसार हटाए जाएं, ताकि एक पारदर्शी और अद्यतन मतदाता सूची तैयार हो सके। डीएम के इस औचक निरीक्षण से स्थानीय प्रशासनिक अमले और बीएलओ में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान बूथ पर मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें प्रगति रिपोर्ट से अवगत कराया, जिस पर उन्होंने कार्य में और अधिक पारदर्शिता लाने की हिदायत दी।0
0
Report
जालौन में हेलमेट जागरूकता अभियान को लेकर बड़ा लक्ष्य,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी जालौन में हेलमेट जागरूकता अभियान को लेकर बड़ा लक्ष्य, 100 से अधिक ट्रैफिक मेगा ड्राइव का होगा आयोजन, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की ओर से उरई के कोंच बस स्टैंड पर हेलमेट वितरण कार्यक्रम हुआ आयोजित, SP सुरेश चंद्र रावत, DM समीर और ASP डॉ. ईशान सोनी ने किया हेलमेट वितरण, सड़क सुरक्षा को लेकर 100 से अधिक ट्रैफिक मेगा ड्राइव आयोजित करने की योजना, 80 प्रतिशत लोगों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करने का लक्ष्य, अधिकारियों ने कहा- हेलमेट पहनना सिर्फ नियम नहीं, बल्कि जिंदगी बचाने की सुरक्षा है, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के उरई बस स्टैंड पर आयोजित हुआ कार्यक्रम। बाइट:- समीर--डीएम जालौन बाइट:- सुरेश चन्द्र रावत--एसपी जालौन0
0
Report
Advertisement
जालौन में दवाई मार्केट में मेडिकल स्टोर पर ड्रग इंस्पेक्टर ने मारा छापा,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में दवाई मार्केट में मेडिकल स्टोर पर ड्रग इंस्पेक्टर ने मारा छापा, औषधि विभाग की छापेमारी से नगर में मचा हड़कंप, मेडिकल स्टोर बंद कर भागे दवा विक्रेता, नशीली दवाओं के अवैध कारोबार की शिकायत पर औषधि विभाग ने की कार्रवाई, मदन मेडिकल स्टोर से दो दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे, छापेमारी के दौरान दुकान में मिली एबॉर्शन किट, नींद की दवाई का सीरप मिला, भंडारण स्टोर में मिले खाली पत्ते, नारकोटिक्स श्रेणी की निसिप, एजिपंच 250 सहित अन्य दवाएं मिलीं, ड्रग इंस्पेक्टर डॉ. रेखा सचान की टीम ने नारकोटिक्स श्रेणी की दवाओं को किया जब्त, दुकानदार से 15 दिन के अंदर दवाओं का पूरा ब्यौरा प्रस्तुत करने के दिए निर्देश, बीते दिनों संपूर्ण समाधान दिवस में स्थानीय निवासी ने की थी नशीली दवाओं के कारोबार की शिकायत, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के जवाहर नगर स्तिथ दवाई मार्केट का मामला। बाइट:- डॉ. रेखा सचान--ड्रग इंस्पेक्टर0
0
Report
जालौन में शॉर्ट सर्किट से फ्रिज में अचानक लगी भीषण आग,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में शॉर्ट सर्किट से फ्रिज में अचानक लगी भीषण आग, देखते ही देखते कुछ ही देर में आग में धारण किया विकराल रूप, घर में रखा गैस सिलेंडर भी आग की चपेट की जद में आया, अचानक लगी आग से मकान में मौजूद लोगों में मची अफरा-तफरी, सूचना मिलते ही जेल चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, चौकी प्रभारी ने तत्परता दिखाते हुए दमकलकर्मियों के पहुंचने से पहले ही शुरू किया राहत बचाव कार्य, पुलिस टीम ने समरसेबल पंप की मदद से आग बुझाने और आसपास फैलने से रोका, पुलिस ने गैस सिलेंडर को तत्काल सुरक्षित निकल बाहर, जेल चौकी प्रभारी रमाकांत तिवारी की तत्परता से टला बड़ा हादसा, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लहरियापुरवा का मामला।0
0
Report
बारात के जाम में मरीज की मौत: एंबुलेंस सड़क पर फंसी, मदद देर से पहुंची
Budaun, Uttar Pradesh:बदायूं ब्रेकिंग... बारात के जाम में एक घंटे तक फंसी रही जिंदगी, आखिरकार एंबुलेंस में तड़पती मरीज की हो गई मौत。 एंबुलेंस का सायरन बजता रहा, पर सड़क पर नाच रहे बारातियों को न तो सायरन सुनाई दिया और न ही मरीज के परिजनों की चीख-पुकार。 परिजन रास्ता देने की गुहार लगाते रहे, लेकिन बाराती सड़क पर डांस करते रहे, किसी ने रास्ता देने की जहमत नहीं उठाई。 पर्ल मैरिज लॉन में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के चलते सड़क किनारे खड़ी कराई गईं बारातियों की गाड़ियां。 आड़े-तिरछे खड़े वाहनों और सड़क पर नाचती बारात के चलते एंबुलेंस लंबे जाम में फंसी रही。 मै्रिज लॉन के कर्मचारी भी बारातियों की गाड़ियां हटवाने और रास्ता खुलवाने नहीं पहुंचे。 सिविल लाइंस क्षेत्र की रहने वाली लीवर की मरीज किरण का बरेली में चल रहा था उपचार。 पति भूपेंद्र के मुताबिक गुरुवार रात करीब नौ बजे हालत बिगड़ने पर प्राइवेट एंबुलेंस से बरेली ले जा रहे थे कि शहीद भगत सिंह पुलिस चौकी के पास जाम में फंस गए。 करीब एक घंटे तक रास्ता नहीं मिलने के कारण मरीज को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका, बरेली में उपचार मिलने से पहले किरण की मौत हो गई। चौकी प्रभारी राकेश कोन के मुताबिक बारात चढ़ने के दौरान पर्ल मैरिज लॉन से पुलिस चौकी तक करीब ढाई घंटे जाम लगा रहा, प्रयास के बाद यातायात सुचारु कराया गया。 परिजनों ने मैरिज लॉन संचालक और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग। पूरा मामला बदायूं-बरेली हाईवे पर सिविल लाइंस क्षेत्र का है。0
0
Report
Advertisement
251 साल पुराने अलवर में मत्स्य उत्सव ने समृद्ध संस्कृति दिखायी
Alwar, Rajasthan:251 साल का गौरवशाली सफर... रोशनी, संगीत और संस्कृति के रंगों में सराबोर हुआ अलवर, चार दिवसीय मत्स्य उत्सव ने बढ़ाया शहर का वैभव एंकर इंट्रो राजस्थान की ऐतिहासिक धरा अलवर... जहां अरावली की पहाड़ियों के बीच शौर्य की गाथाएं बसती हैं, जहां की विरासत में राजपूताना वैभव की झलक मिलती है और जहां की संस्कृति आज भी अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। 25 नवंबर को अलवर ने अपने गौरवशाली इतिहास के 251 साल पूरे किए। इस खास मौके पर चार दिनों तक शहर मत्स्य उत्सव के रंगों में सराबोर नजर आया। कहीं लोक संस्कृति की छटा बिखरी, तो कहीं संगीत की महफिल सजी। ऐतिहासिक इमारतें रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाईं, तो सांस्कृतिक आयोजनों ने उत्सव में चार चांद लगा दिए। आइए, तस्वीरों और इतिहास के जरिए देखते हैं अलवर के इस गौरवशाली सफर की कहानी। वीओ-1 मत्स्य उत्सव के रंग अलवर स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन और राजस्थान पर्यटन विभाग की ओर से 25 से 28 नवंबर तक चार दिवसीय मत्स्य उत्सव का आयोजन किया गया। उत्सव की शुरुआत 25 नवंबर को ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर में महाआरती के साथ हुई। इसके बाद योग, वन विहार, अंतरिक्ष दर्शन और कवि सम्मेलन जैसे आयोजनों ने लोगों को आकर्षित किया। 26 नवंबर को नंगली सर्किल पर मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिताओं के साथ म्यूजिकल नाइट का आयोजन हुआ। वहीं 27 नवंबर को हेरिटेज वॉक, दीपोत्सव और लोकरंग के जरिए अलवर की कला और परंपराओं को जीवंत किया गया। सिटी पैलेस में पंजाबी गायक अखिल की शानदार प्रस्तुति ने संगीत प्रेमियों को झूमने पर मजबूर कर दिया। खास बात यह रही कि अलवर के ऐतिहासिक और प्रमुख विरासत स्थलों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया। रोशनी में नहाई ऐतिहासिक इमारतों ने शहर की खूबसूरती को एक नया रंग दिया। वहीं उत्सव के अंतिम दिन पेट शो सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वीओ-2 251 साल का ऐतिहासिक सफर लेकिन मत्स्य उत्सव सिर्फ मनोरंजन और सांस्कृतिक आयोजनों तक सीमित नहीं है। यह उस गौरवशाली इतिहास को याद करने का अवसर भी है, जिसने अलवर को एक अलग पहचान दी。 अलवर का इतिहास करीब 251 साल पुराना है। 25 नवंबर 1775 को माचड़ी के राव प्रताप सिंह ने अलवर रियासत की स्थापना की थी। ब्रिटिश भारत के दौर में यह कछवाहा राजपूत राजवंश की एक प्रमुख रियासत थी और इसकी राजधानी अलवर नगर हुआ करती थी। कहा जाता है कि महाराजा जय सिंह के शासनकाल से पहले अलवर को उल्वर के नाम से जाना जाता था। बाद में इसका नाम बदलकर अलवर कर दिया गया। इतिहासकार बताते है अलवर का नाम बदलने के पीछे महाराजा की पसंद और प्रतिष्ठा का किस्सा जुड़ा है , दरअसल अलवर को पहले जब उल्वर कहा जाता था उस समय राजाओं की होने वाली बैठकों में अंग्रेजी वर्णमाला के अनुसार उल्वर को यू के एल्फ़ाबेट की वजह से काफी पीछे स्थान मिलता था यह बात महाराजा सवाई जय सिंह को नागवार गुजरी और उन्होंने उल्वर का नाम बदल कर ए पर लाने के लिए अलवर के दिया । जिससे उन्हें आगे की पंक्ति में वायसराय के साथ बैठने का मौका मिलने लगा । आजादी के बाद 1947 में अलवर रियासत का भारत संघ में विलय हो गया। इसके बाद वर्ष 1948 में अलवर, भरतपुर, धौलपुर और करौली को मिलाकर मत्स्य संघ का गठन किया गया और अलवर को इसकी राजधानी बनाया गया। हालांकि, यह व्यवस्था ज्यादा समय तक नहीं चली और 15 मई 1949 को मत्स्य संघ का राजस्थान में विलय हो गया। इसी के साथ अलवर राजस्थान का हिस्सा बन गया। वीओ-3 विरासत में समेटे पर्यटन के अनमोल खजाने इतिहास के पन्नों से निकलकर वर्तमान में देखें तो अल्वर की पहचान सिर्फ एक ऐतिहासिक शहर के रूप में नहीं, बल्कि पर्यटन, प्रकृति और सांस्कृतिक विरासत के अनूठे संगम के रूप में भी है। अरावली की सुरम्य पहाड़ियों के बीच स्थित सरिस्का टाइगर रिजर्व वन्यजीव प्रेमियों के आकर्षण का केंद्र है। वहीं ऐतिहासिक बाला किला अलवर के शौर्य और राजपूताना स्थापत्य कला की कहानी बयां करता है। सिलीसेढ़ झील की खूबसूरती पर्यटकों को मंत्रमुग्ध करती है, तो पांडूपोल हनुमान मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र है। इसके अलावा महाराजा भर्तृहरि की तपोस्थली और ऐतिहासिक मूसी महारानी की छतरी अलवर की धार्मिक और स्थापत्य विरासत को समृद्ध बनाती हैं। ये सभी स्थल अलवर को पर्यटन के मानचित्र पर विशिष्ट पहचान दिलाते हैं। वीओ-4 251 साल का सफर राजशाही से लोकतंत्र तक का बदलाव और परंपराओं से आधुनिकता तक का संगम। अलवर ने हर दौर में अपनी पहचान और विरासत को संजोकर रखा है। जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला ने बताया मत्स्य उत्सव इसी विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और देश-दुनिया के पर्यटकों को अलवर की संस्कृति, इतिहास और पर्यटन से रूबरू कराने का एक प्रयास है। उन्होंने डॉग शो में शिरकत कर कहा बेजुबान जानवरों की चिंता भी हमारा दायित्व होना चाहिए। बाइट: आर्तिका शुक्ला जिला कलक्टर अलवर चार दिनों तक संगीत, रोशनी, लोककला और सांस्कृतिक रंगों से सजा अलवर एक बार फिर यह संदेश दे गया कि यहां की पहचान सिर्फ इतिहास के पन्नों में दर्ज नहीं, बल्कि यहां की मिट्टी, स्मारकों और लोगों की संस्कृति में आज भी जीवंत है। पीटीसी क्लोजिंग अलवर के 251 साल गौरवशाली अतीत, जीवंत वर्तमान और सुनहरे भविष्य की एक अनूठी कहानी。0
0
Report
यमुना किनारे बजरंगी घाट की गंदगी पर प्रशासन की चूक: छठ के बाद साफ नहीं
New Delhi, Delhi:उत्तरी दिल्ली के बूराड़ी इलाके में यमुना किनारे बजरंगी घाट पर फैली गंदगी सम्बंधित विभाग के कार्यशैली पर बड़ा सवाल छठ पूजा के 15 दिन बीत जाने के बाद भी बजरंगी छठघाट साफ नहीं हुआ। यमुना किनारे फैली गंदगी के चलते यमुना नदी प्रदूषित हो रही है। दिल्ली सरकार के छठ पूजा के बाद छठघाट साफ करने के दावे फेल। सही प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही देखने को मिल रही है वहीं सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग होता हुआ दिखाई दे रहा है क्योंकि जो शौचालय पिछले साल छठ पूजा के दौरान लगाए गए थे वे आज तक नहीं हटाए गए। ऐसा लगता है कि सरकारी तंत्र लापरवाह हैं और लोग उम्मीद कर रहे हैं कि सरकार जल्दी समस्या का समाधान करेगी।0
0
Report
जालौन में नगर पालिका का अतिक्रमण हटाओ अभियान बना खानापूर्ति,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी जालौन में नगर पालिका का अतिक्रमण हटाओ अभियान बना खानापूर्ति, सालभर अभियान चलाकर और चालान काटकर पूरी की जाती है कार्रवाई, चेयरमैन के आवास के बाहर ही लगा गाड़ियों का जमावड़ा, शहर की सड़कों पर अवैध ठेले-रेहड़ियों की भरमार से नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, नगर पालिका की वेंडर योजना का भी सही से नहीं हो रहा पालन, सड़कों पर अतिक्रमण से दिनभर जाम में जूझते शहरवासी, शहीद भगत सिंह चौराहे पर अतिक्रमण की समस्या बरकरार, नगर पालिका के अभियान और कार्रवाई प्रभावी होने पर पर उठ रहे सवाल, अतिक्रमण हटाने के नाम पर कार्रवाई या सिर्फ दिखावा कर रहे अधिकारी, जालौन के उरई नगर पालिका क्षेत्र का मामला। बाइट:- सुनील कुमार--सिटी मजिस्ट्रेट, उरई0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा ने वायु प्रदूषण रोकथाम के लिए तेज कार्रवाई; जुर्माने और एंटी स्मॉग
Greater Noida, Uttar Pradesh:शहर में वायु प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। प्राधिकरण के सीईओ डॉ. बलकार सिंह ने प्रदूषण नियंत्रण के उपायों की समीक्षा کرتے हुए अधिकारियों को चिह्नित हॉटस्पॉट पर नियमित सफाई, सड़कों की धुलाई और धूल नियंत्रण के उपाय प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में बताया गया कि वर्ष 2026 में प्रदूषण और ग्रेप नियमों का उल्लंघन करने वाले 100 लोगों पर कुल 5.28 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसमें निर्माण कार्यों से जुड़े 36 मामलों में 48.10 लाख, आरएमसी प्लांट के 48 मामलों में 4.65 करोड़, कूड़ा जलाने के तीन मामलों में 2.25 लाख और अन्य 13 मामलों में 12.70 लाख रुपये का जुर्माना शामिल है। सीईओ ने जुर्माने की वसूली सुनिश्चित करने और भुगतान नहीं करने वालों के खिलाफ आरसी जारी करने के निर्देश दिए। इसके अलावा निर्माणाधीन स्थलों पर 247 एंटी स्मॉग गन लगाई गई हैं। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में 11 हॉटस्पॉट चिह्नित किए हैं। इनमें गौड़ चौक अंडरपास, मकौड़ा गोलचक्कर, तिलपता गोलचक्कर, एसीई गोलचक्कर से 130 मीटर रोड, सीआरपीएफ कैंप से फेज-दो नोएडा रोड सहित अन्य स्थान शामिल हैं। इन क्षेत्रों में सड़क की धूल, टूटी सड़कें और निर्माण कार्य प्रदूषण के प्रमुख कारण हैं। इन सभी स्थानों के लिए नोडल अधिकारी नामित कर नियमित निरीक्षण और कार्रवाई की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। प्राधिकरण के मुताबिक, प्रदूषण नियंत्रण के लिए 21 टीमें गठित की गई हैं। धूल प्रभावित सड़कों और स्थानों पर 107 वाटर टैंकर तथा 32 ट्रक व एंटी स्मॉग गन से पानी का छिड़काव किया जा रहा है। इसके अलावा 14 मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनों से सड़कों की नियमित सफाई कराई जा रही है। अधिकारियों को मशीनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने और सफाई से पहले व बाद की तस्वीर का रिकॉर्ड प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।0
0
Report
चतरा में ऑपरेशन क्लीन: 6.158 किलो अवैध अफीम के साथ दो गिरफ्तार
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा जिले में पुलिस कप्तान अनिमेष नैथानी के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ ऑपरेशन क्लीन के तहत चतरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 6.158 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार. गिरफ्तार तस्करों में एक महिला और एक पुरुष सदस्य का नाम शामिल है. पकड़े गए अफीम की कीमत 12 से 15 लाख आंकी जा रही है. 27 नवंबर 2026 की रात एंटी क्राइम वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक पुरुष और एक महिला को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा. तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद पिट्ठू बैग से 6 किलो 158 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 26 वर्षीय अमित कुमार दांगी और 27 वर्षीय सुनीता देवी के रूप में हुई है. पुलिस ने इनके पास से दो मोबाइल फोन, 380 रुपये नकद, एक वोटर कार्ड, एक पिट्ठू बैग, लेडीज पर्स और अन्य सामान भी जब्त किया है. इस मामले में वशिष्ठनगर थाना कांड संख्या 162/2026 दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.0
0
Report
जिलाधिकारी ने भावलखेड़ा के विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया, दिए आवश्यक निर्देश
Tilhar, Uttar Pradesh:दरअसल जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत विकासखंड भावलखेड़ा के प्राथमिक विद्यालय गुर्री, विनोबा सेवा आश्रम इंटर कॉलेज बनतारा एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरही स्थित मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित बीएलओ से फार्म-6 के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे तथा पुनरीक्षण कार्य पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण किया जाए। उन्होंने बीएलओ को मतदाता सूची पढ़कर सुनाने, घर-घर जाकर छूटे हुए पात्र नागरिकों से फार्म भरवाने तथा मतदाता सूची में नाम जोड़ने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्राप्त सभी फार्मों का शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन कराने तथा मतदाता सूची में डुप्लीकेट नाम, खराब फोटो एवं अन्य त्रुटियों को गंभीरता से लेते हुए दुरुस्त करने के निर्देश दिए।0
0
Report
Advertisement
