733202
राशन डीलर के खिलाफ उपभोक्ताओं का विरोध प्रदर्शन
Islampur, West Bengal:घटिया खाद्य सामग्री वितरण करने के आरोप को लेकर राशन डीलर को घेरकर राशन उपभोक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किये।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चार साल की आरोही हत्या: दोषी को फांसी दिलाने के लिए हर संभव प्रयास
Kasganj, Uttar Pradesh:यूपी के कासगंज में चार वर्षीय मासूम आरोही का शव बरामद होने के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। इस घटना के बाद राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड पोस्टमार्टम हाउस पहुंचीं और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मासूम बच्ची के हत्यारे को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और दोषी को फांसी की सजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। पोस्टमार्टम गृह पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड ने मृतका आरोही के परिजनों से मुलाकात कर उनका दुख साझा किया और उन्हें ढांढस बताया। इस दौरान बच्ची के पिता राहुल ने बताया कि उनका परिवार वाल्मीकि समाज से संबंध रखता है और गांव में उनका एकमात्र परिवार है। रेनू गौड ने कहा कि वह बच्ची के लापता होने के समय से ही गंजडुंडवारा इंस्पेक्टर राधेश्याम और पटियाली क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार के लगातार संपर्क में थीं। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद, अमानवीय और निंदनीय है। मासूम बच्ची के साथ ऐसा अपराध करने वाला चाहे कोई भी हो, कानून अपना काम करेगा और दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।0
0
Report
दिल्ली में अचानक मौसम बदला, MOTI BAGH के visuals वायरल
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: SUDDEN WEATHER CHANGE IN NATIONAL CAPITAL VISUALS FROM MOTI BAGH0
0
Report
अम्बेडकरनगर में माफिया खान मुबारक-ज़फर सुपारी के परिवार पर पुलिस का बड़ा एक्शन
Noida, Uttar Pradesh:माफिया खान मुबारक और अंडरवर्ल्ड डॉनजफर सुपारी के करीबियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन एंकर, योगीराज में माफियाओं के बाद अब उनके कुनबे पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है,,कभी पूरे पूर्वांचल में खौफ का दूसरा नाम रहे माफिया जफर सुपारी और माफिया खान मुबारक के परिवार पर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है,, अम्बेडकरनगर पुलिस ने खान मुबारक की बहन, भांजी और भांजे को चोरी के मामले में गिरफ्तार कर लिया है और 43 लाख के सोने-हीरे के जेवर और 1 लाख कैश बरामद किया है,, पुलिस ने तीनों को उनके पैतृक गांव मकोइया से गिरफ्तार किया है,, कभी जिनके नाम से लोग कांपते थे, आज उनका परिवार चोरी के एक मामले में सलाखों के पीछे पहुंच चुका है,,खान मुबारक के आतंक से पीड़ितों ने पुलिस के इस कार्यवाही से राहत की सांस ली है,, हलाकि खान मुबारक की मौत जून 2023 में हरदोई जेल में बीमारी से हो गयी थी जबकि जफर सुपारी मुंबई में रहता है , पुलिस ने पूर्व में दोनो के विरुद्ध गैंगेस्टर की कार्यवाही करते हुए 16 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त कर चुकी है,, 3 करोड़ से अधिक कीमत का मकान ध्वस्त किया था,, जफर सुपारी जहाँ मुंबई के काला घोड़ा कांड से चर्चा में आया था वही सपा सरकार में खान मुबारक का आतंक ऐसा था कि वह लोग उसके नाम से कांपते थे ,, उसके दबंगई के कई वीडियो उस समय वायरल खूब वायरल हुई थी ,,जिनमे एक वीडियो खूब चर्चा में आया था जब वह एक व्यक्ति के सर पर बोतल रख कर निशाना लगा रहा था,, इसके अलावा अयोध्या( फैजाबाद) की जेल में खाकी और खादी को चेतावनी और धमकी देने का वीडियो वायरल हुआ था,, बीओ 1- अम्बेडकरनगर के बसखारी थाने की पुलिस ने चोरी के एक मुकदमे में माफिया खान मुबारक की बहन , भांजी व भांजे को गिरफ्तार किया है ,, गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से 1 लाख रुपये नगद और 43 लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं,,जांच में यह भी सामने आया है कि इस चोरी का संबंध अयोध्या जनपद के रौनाही थाना क्षेत्र से है, जहाँ से इन चोरियों को अंजाम दिया गया था,, पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है,, पीड़ितों ने बयां किया डॉन का खौफ और बदला हुआ माहौल इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के व्यापारियों और आम जनता ने राहत की सांस ली है। खान मुबारक और जफर सुपारी के आतंक का Shikar रहे एक स्थानीय पीड़ित व्यवसायी ने आपबीती सुनाते हुए कहा: "खान मुबारक का इस पूरे क्षेत्र में बहुत ज्यादा खौफ था,वह छोटे-छोटे व्यापारियों, सुनारों और किसानों से जबरन फिरौती वसूलता था और उनकी कीमती जमीनें हड़प लेता था। लोग इतने डरे हुए थे कि अपने घरों से निकलने तक की हिम्मत नहीं करते थे" वहीं, खान मुबारक के हाथों अपने पिता को खोने वाले एक अन्य पीड़ित युवक ने बताया: "जफर सुपारी और खान मुबारक हमेशा से आपराधिक गतिविधियों, लूटपाट और जबरन जमीनों पर कब्जा करने में शामिल रहे।" बाइट- 1 - अरशद सिद्दीकी - पीड़ित बाइट-2- आरिफ मेहंदी बीओ 2-गैंगस्टर एक्ट के तहत करोड़ो की संपत्ति कुर्क: पुलिस प्रशासन मामले पर जानकारी देते हुए पुलिस उपाधीक्ष टाण्डा ने बताया कि इन अपराधियों के खिलाफ कानूनी शिकंजा पूरी तरह कसा जा चुका है,,जफर सुपारी के खिलाफ अंबेडकरनगर और मुंबई को मिलाकर लगभग 14 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि खान मुबारक के खिलाफ अंबेडकरनगर, प्रयागराज, लखनऊ और मुंबई में कुल 44 मामले पंजीकृत थे। सभी मामलों में चार्जशीट दाखिल कर गैंगस्टर एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की गई है। खान मुबारक के खिलाफ धारा 14(1) के तहत लगभग 16 करोड़ 31 लाख 88 हजार रुपये की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है,, सरकारी जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा कर बनाए गए उसके लगभग 3 करोड़ रुपये के आलीशान आवास को पहले ही ध्वस्त किया जा चुका है। हाल ही में डीएम कोर्ट के आदेशानुसार हंसवर-टांडा मार्ग पर स्थित एक और कीमती जमीन को राज्य संपत्ति घोषित कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि गैंग के बचे हुए अन्य सदस्यों और मददगारों को भी जल्द ही चिन्हित कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा。 बाइट- शुभम कुमार- सीओ टाण्डा अम्बेडकरनगर0
0
Report
Advertisement
बाड़मेर व्यापारी पर हमले: आरोपियों की police परेड, रिमांड जारी
Barmer, Rajasthan:बाड़मेर शहर में व्यापारी प्रवीण अग्रवाल पर हुए जानलेवा हमले के मामले में गिरफ्तार आरोपियों सीपी सिंह चूली और हेमराज सिंह सोढ़ा को पुलिस ने सार्वजनिक रूप से परेड करवाई। दोनों आरोपियों पर आरोप है कि उन्होंने कुछ दिन पहले दिनदहाड़े प्रवीण अग्रवाल के साथ बेरहमी से मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। हमले में व्यापारी के हाथ-पांव तक टूट गए थे। घटना के बाद आरोपी पुलिस गिरफ्त से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदलते रहे और इधर-उधर छिपते रहे। हालांकि कोतवाली थाना पुलिस ने लगातार तलाश कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से हमले के कारणों, घटना में इस्तेमाल किए गए साधनों और अन्य संभावित सहयोगियों के बारे में पूछताछ की जाएगी। मामले को लेकर व्यापारिक वर्ग में भी काफी आक्रोश देखने को मिला था। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।0
0
Report
चित्तौड़गढ़ में National Vayoshri योजना से बुजुर्गों को मिले सहायक उपकरण, राहत की लहर
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ - एंकर - किसी के कदम उम्र के साथ थमने लगे थे… किसी के कानों तक आवाज़ पहुंचना कम हो गया था… तो कोई रोजमर्रा के छोटे कामों के लिए भी दूसरों पर निर्भर हो चुका था। लेकिन चित्तौड़गढ़ में बुधवार को कई बुजुर्गों के लिए यह दिन नई उम्मीद लेकर आया। राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत आयोजित बड़े वितरण समारोह में जब किसी के हाथ में वॉकर पहुंचा… किसी को व्हीलचेयर मिली… और किसी ने पहली बार साफ सुनाई देने वाली मशीन पहनी… तो चेहरों पर राहत और संतोष साफ दिखाई दिया। करीब 85 लाख रुपए के सहायक उपकरणों ने सैकड़ों बुजुर्गों को आत्मनिर्भर जीवन की नई ताकत दी। वीओ - 1 चित्तौड़गढ़ के इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में आयोजित राष्ट्रीय वयोश्री योजना के कार्यक्रम में 800 से ज्यादा वरिष्ठ नागरिकों को करीब 5600 सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के मंत्री अविनाश गहलोत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। लाभार्थियों को उनकी जरूरत के अनुसार व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, वॉकर, वैशेखी, स्टिक और कमोड चेयर सहित कई प्रकार के उपकरण उपलब्ध कराए गए। इसके लिए पहले विशेष शिविर लगाकर बुजुर्गों की जरूरतों का सर्वे किया गया था। बाइट - अविनाश गहलोत ........... मंत्री, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग वीओ - 2 कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि लाभार्थियों को केवल एक प्रतीकात्मक सामग्री नहीं, बल्कि उनकी वास्तविक जरूरत के अनुसार कई उपकरण दिए गए। चलने-फिरने में दिक्कत वाले बुजुर्गों को व्हीलचेयर और वॉकर मिले, वहीं सुनने में परेशानी वाले लोगों को श्रवण यंत्र उपलब्ध कराए गए। उपकरण मिलने के बाद बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। कई वरिष्ठ नागरिकों ने कहा कि अब उनके लिए दैनिक जीवन के कई काम पहले से आसान हो जाएंगे और उन्हें दूसरों पर कम निर्भर रहना पड़ेगा। बाइट - सीपी जोशी .......... सांसद, चित्तौड़गढ़ विओ - 3 जिला कलेक्टर डॉ. मंजू ने बताया कि राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत चित्तौड़गढ़ जिले में करीब एक हजार लाभार्थियों को लगभग 85 लाख रुपए मूल्य के सहायक उपकरण वितरित किए गए हैं। प्रत्येक लाभार्थी को उसकी आवश्यकता के अनुसार चार से पांच या उससे अधिक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि उन्हें वास्तविक लाभ मिल सके। प्रशासन द्वारा लाभार्थियों के आने-जाने और गांव तक पहुंचाने की व्यवस्था भी की गई थी। अब जिले के अन्य ब्लॉकों में भी जल्द इसी तरह के वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बाइट - डॉ. मंजू ......... जिला कलेक्टर, चित्तौड़गढ़ वीओ - 4 राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों बुजुर्गों को उनकी जरूरत के अनुसार सहायक उपकरण वितरित किए गए। व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, वॉकर और अन्य उपकरण मिलने के बाद बुजुर्गों के चेहरों पर राहत और संतोष साफ दिखाई दिया। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि जिले के अन्य ब्लॉकों में भी जल्द ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों तक योजना का लाभ पहुंच सके।0
0
Report
कोटा के पाटनपोल बाजार में नाबालिग चोरों ने 4 दुकानों से नकदी चुराई — CCTV खुलासा
Kota, Rajasthan:कोटा शहर के व्यस्ततम पाटनपोल बाजार में पिछले दो दिनों में चोरी की सिलसिलेवार वारदात हुई। 2 दिन में 4 दुकानों के गल्ले से नकदी चोरी हुई तो चोरियों से परेशान दुकानदारों ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो सच सामने आ गया। बाजार में एक मंदिर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में साइकिल पर सवार होकर आए दो नाबालिगों की तस्वीरें कैद हुई हैं। फुटेज के आधार पर यह सामने आया है कि इन दोनों नाबालिगों ने ही पिछले दो दिनों में तीन हेयर सैलून और एक दूध डेयरी को अपना निशाना बनाया है। चोरी का तरीका बेहद शातिराना था। दोनों नाबालिग बाजार में ऐसी दुकानों की रेकी करते थे, जहां दुकानदार कुछ समय के लिए मौजूद न हो। जब भी कोई दुकानदार किसी काम से अपनी दुकान को पड़ोसी दुकानदार के भरोसे छोड़कर थोड़ी देर के लिए हटता, ये नाबालिग पलक झपकते ही दुकान के गल्ले से नकदी समेटकर रफूचक्कर हो जाते। लगातार हुई इन चोरियों के बाद पीड़ित दुकानदारों ने मकबरा थाना पुलिस को रिपोर्ट सौंपी है। दुकानदारों ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी सौंपे हैं, जिसके आधार पर पुलिस अब दोनों नाबालिगों की तलाश में जुट गई है।0
0
Report
Advertisement
थाना संदना परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
Sandana, Uttar Pradesh:थाना संदना परिसर में रविवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन थाना प्रभारी मानसिंह पाल व पुलिस टीम के सहयोग से संपन्न हुआ। इस धार्मिक कार्यक्रम में संदना क्षेत्र सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। आयोजन को लेकर पूरे दिन थाना परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। भंडारे में सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। महिलाओं, पुरुषों, बुजुर्गों और युवाओं ने बड़ी संख्या में प्रसाद ग्रहण किया। लोगों ने श्रद्धा भाव से प्रसाद पाया और पुलिस-प्रशासन की इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश भी दिया गया। थाना प्रभारी मानसिंह पाल ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच आपसी विश्वास व सहयोग की भावना को मजबूत करना है।0
0
Report
कोचिंग संस्थानों पर नए नियम: विद्यार्थियों का विवरण जिला प्रशासन को देना अनिवार्य
Patna, Bihar:सभी कोचिंग संस्थानों को अपने यहां अध्ययनरत विद्यार्थियों का विवरण संबंधित जिला प्रशासन को उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। स्कूलों एवं कॉलेजों के लिये निर्धारित शिक्षण समय के दौरान कोई भी कोचिंग संस्थान संचालित नहीं किया जाना चाहिये। यह व्यवस्था उन विद्यार्थियों पर लागू नहीं होगी जिन्होंने अपनी नियमित स्कूली/महाविद्यालयी शिक्षा पूरी कर ली है। शिक्षा विभाग को इस संबंध में नियमावली तैयार करने हेतु निदेशित किया गया है। शिक्षा व्यवस्था में अनुशासन, पारदर्शिता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित करना हमारी प्रतिबद्धता है।0
0
Report
नीरज कुमार बबलू ने फैजल खान को फ्रॉड कहा, रौशन आनंद रिहाई पर घमासान
Saharsa, Bihar:पटना में कोचिंग संचालक फैजल खान की गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लग गई है जबकि कोचिंग संचालक रौशन आनंद को अब तक कोई राहत नही मिली है. इन सबको लेकर राजीनीति सियासत तेज हो गई है. सहरसा में पूर्व मंत्री सह बीजेपी कोटे से छातापुर विधायक नीरज कुमार बबलू ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने फैजल खान को फ्रॉड बताया है जबकि रौशन आनंद की रिहाई पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा है कि आपलोग खान सर खान सर कहते है. लेकिन यह खनवा बहुत बड़ा फ्रॉड है. यह टीचर नही है इनके यूपी में रहने वाले इनके ही सम्बन्धी इन्हें फर्जी कहते हैं, यह लोगों को ठगने का काम करता है यह पढ़ाई से ज्यादा पोलिटिकल बातें करता है. यह काफी गलत आदमी है इसका बॉडीगार्ड गोली चलाया है. इसपर तो कार्रवाई होनी चाहिए. अभी उसको स्टे मिला है लेकिन यह फाइनल सेट नहीं है. पुलिस ने देरी कर दी लेकिन आने वाले समय में पुलिस को इसपर कारवाई करनी चाहिए. आने वाले समय में इसपर और उसके बॉडीगार्ड पर जरूर कार्रवाई होनी चाहिए. न तो इनका इंस्टीट्यूट रजिस्टर्ड है और न ही इसका अस्पताल रजिस्टर्ड है सारा चीज गड़बड़ है और यह इसी गड़बड़ी के साथ आगे बढ़ रहा है. जबकि उन्होंने रौशन आनंद की तारीफ करते हुए कहा कि रौशन आनंद जेनुइन है मैं उसे अच्छी तरह जानता हूँ चूंकि वो भी कोसी इलाके का है. इसके साथ अन्याय हो रहा है उसे न्याय मिलना चाहिए और खान पर कार्रवाई होनी चाहिए.0
0
Report
Advertisement
पटना कॉलेज के सामने रोशन आनंद की रिहाई की मांग पर छात्रों का प्रदर्शन
Patna, Bihar:पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र अंतर्गत पटना कॉलेज के सामने मंगलवार शाम ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रोशन आनंद की रिहाई की मांग को लेकर छात्र सड़क पर उतर आए। प्रदर्शनकारी छात्रों ने खान ग्लोबल स्टडीज के निदेशक फैजल खान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनकी गिरफ्तारी की मांग की。 छात्रों का कहना था कि रोशन आनंद को जल्द रिहा किया जाए। उन्होंने न्यायालय से आग्रह करते हुए कहा कि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई हो तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने हाथों में तख्तियां लेकर अपनी मांगों को बुलंद किया। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पुलिस ने छात्रों को आगे बढ़ने से रोक दिया और उन्हें पटना कॉलेज के सामने ही रोककर रखा। इस दौरान छात्र सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करते रहे और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते रहे। फिलहाल मौके पर स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।0
0
Report
ग्वालियर में शराबी पिता की प्रताड़ना से पांच बच्चों का भागना; पुलिस ने बचाया
Morena, Madhya Pradesh:एंकर - ग्वालियर में एक शराबी पिता की रोज-रोज की प्रताड़ना और मारपीट से तंग आकर पांच मासूम भाई-बहन अपने घर से भाग निकले। तपती धूप में जलती सड़क पर नंगे पैर और बदहवास हालत में चलते-चलते ये बच्चे आरोन से घाटीगांव के पास आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे तक पहुंच गए। गनीमत रही कि हाईवे पर गश्त कर रही ग्वालियर पुलिस की नजर इन पर पड़ गई, जिसके बाद सभी बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। वीओ-मामला ग्वालियर से घाटीगांव थाना क्षेत्र का है पुलिस को बच्चों ने बताया कि उनकी मां का देहांत 5 साल पहले ही हो चुका है। मां की मौत के बाद से उनका पिता रोज शराब के नशे में धुत होकर घर आता है और उन्हें जानवरों की तरह पीटता है। इन पांचों भाई-बहनों में सबसे बड़ा भाई केवल 12 साल का है, जो अपनी उंगली थामकर चल रही सबसे छोटी 6 साल की बहन और अन्य भाई-बहनों को लेकर हाईवे पर निकल पड़ा था। बच्चों की किस्मत अच्छी थी कि उसी समय हाईवे से घाटीगांव थाना प्रभारी पूरन शर्मा और पुलिस मोबाइल टीम गुजर रही थी। कड़कड़ाती धूप और गर्म सड़क पर छोटे-छोटे बच्चों को इस तरह बिना चप्पलों के बदहवास घूमते देख थाना प्रभारी को तुरंत शक हुआ। उन्होंने फौरन गाड़ी रुकवाई और बच्चों के पास जाकर उनसे बात की। स्थिति को भांपते हुए पुलिस टीम बच्चों को सुरक्षा के साथ घाटीगांव थाने लेकर आई। थाने पहुंचने के बाद पुलिस जवानों ने सबसे पहले भूखे-प्यासे बच्चों को अपनी देखरेख में भरपेट खाना खिलाया। इसके बाद गर्म डामर की सड़क पर चलने के कारण बच्चों के पैरों में पड़े छाले और उनकी दुर्दशा देखकर थाना प्रभारी ने तुरंत पुलिस कर्मियों को बच्चों के साथ बाजार भेजा और अपने खर्च पर सभी बच्चों को नए कपड़े, जूते और चप्पलें दिलवाईं। मामले की संवेदनशीलता और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए घाटीगांव पुलिस ने तुरंत उनके परिवार की छानबीन शुरू की। पुलिस ने बच्चों के दादा-दादी से संपर्क कर उन्हें ग्वालियर बुलाया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जब तक परिवार के बड़े बुजुर्ग थाने नहीं पहुंच जाते, तब तक बच्चों को अस्थायी और सुरक्षित रूप से घाटीगांव में ही रहने वाले उनके सगे चाचा के सुपुर्द किया गया है। पुलिस पिता के खिलाफ भी उचित वैधानिक कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। बाइट - मनीष यादव,सीएसपी, ग्वालियर0
0
Report
सीएसपी लूट कांड: आनंद कुमार समेत दो गिरफ्तार, 30% कमीशन का खुलासा
Siwan, Bihar:सीवान पुलिस ने लकड़ीनवीगंज और बसंतपुर क्षेत्र में हुए सी.एस.पी. लूटकांड में चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने इस कांड में सीएसपी संचालक आनंद कुमार समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आनंद कुमार लुटेरों के लिए 'लाइनर' का काम करता था और बैंक के आसपास की गतिविधियों की सूचना देकर लूट की घटनाओं को अंजाम दिलाने में मदद करता था। इसके बदले उसे लूटी गई रकम का करीब 30 प्रतिशत कमीशन मिलता था। लगभग 4 वर्ष पहले आनंद कुमार के साथ 5 लाख रुपये की लूट की घटना हुई थी, जिसके बाद वह इन अपराधियों के संपर्क में आया था। आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल, 5 कारतूस, 4 मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और 10 हजार नगद राशि बरामद की गई है। इसकी जानकारी सीवान एसपी ने प्रेसवार्ता कर दी है। सीवान एसपी ने बताया कि 17 अप्रैल 2026 को लकड़ीनवीगंज थाना क्षेत्र में स्टेट बैंक के सी.एस.पी. संचालक से लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में महाराजगंज SDPO के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया था। जांच के दौरान 9 जून 2026 को वाहन जांच अभियान के दौरान मदारपुर गांव से इस कांड में शामिल आरोपी साजिद अली को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी प pistौल, पांच जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान साजिद अली ने स्वीकार किया कि उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर 17 अप्रैल 2026 को लकड़ीनवीगंज और 1 जून 2026 को बसंतपुर में सी.एस.पी. संचालकों से लूट की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही और बैंक के CCTV फुटेज के आधार पर दूसरे आरोपी सीएसपी संचालक आनंद कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। आनंद कुमार के पास से दो मोबाइल फोन और 10 हजार रुपये नगद बरामद किए गए। आनंद कुमार दोनों लूटकांड में बैंक के आसपास लाइनर के रूप में कार्य करता था और लूटी गई राशि का लगभग 30 प्रतिशत कमीशन प्राप्त करता था। इससे पहले 2 जून 2022 को आनंद कुमार के साथ 5 लाख रुपये की लूट की घटना हो चुकी थी, जिसके बाद वह इन अपराधियों के संपर्क में आया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सीवान जिले के बसंतपुर के शेखपुरा निवासी मो. सलाउद्दीन के पुत्र साजिद अली और मौलानापुर निवासी रामइकबाल प्रसाद के आनंद कुमार के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और बैंक खातों सहित आर्थिक लेन-देन की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
कृष्णनगर के पूर्व मंत्री उज्जवल विश्वास के घर से ब्लैंकेट मामले में भारी हंगामा
Krishnanagar, West Bengal:നദියා অনুপ കুমાર দাস ব্রেকিং প্রাক্তন তৃণমূল গভমেন্টের কেবিনেট মিনিস্টার উজ্জ্বল বিশ্বাস এর বাড়ী থেকে প্রচুর ত্রিপল ট্রাকে করে অন্যত্র যাবার সময়localsরা ধরে ফেলে। কৃষ্ণনগর দক্ষিণ의 বিধায়ক ছিলেন, কৃষ্ণনগরের তার বাড়ি, সেখান থেকে প্রচুর ত্রিপল ট্রাকে করে অন্যত্র যাওয়ার সময় কৃষ্ণনগর শহরের বিজেপি কার্যকর্তারা ধরে প্রশ্ন করে এই ত্রিপল কোথায় যাচ্ছে কেন যাচ্ছে ,উজ্জ্বল বিশ্বাসের বাড়ি থেকে বলা হয় এগুলো বিডিও অফিসে যাচ্ছে আমাদের কাছে ছিল। এটাই প্রশ্ন বিজেপি কার্যকতা দের গরীবের এত ত্রিপল মজুর ছিল কেনো, গরিব মানুষের ত্রিপল কেন প্রাক্তন মন্ত্রীর বাড়িতে মজুদ ছিল।তৃনমূলের প্রাক্তন ক্যাবিনেট মন্ত্রী উজ্জ্বল বিস্বাস এর কৃষ্ণনগরের বাড়িতে চরম চরম বিশৃঙ্খলা উত্তেজনা ত্রিপল সাদা থান উদ্ধার নি বিজেপি কার্যকর তারা ডিম নিয়ে হাজির চোর চোর স্লোগান। পুলিশ ঘটনাস্থলে চলে আসে। বিজেপি কার্যকর্তা সাধারণ মানুষ চোর চোর স্লোগান,এবং যার مقابل অভিযোগ উজ্জ্বল বিস্বাস বলেন সরকারি ত্রিপল বিডিও কে ফেরত দেবার জন্য চিঠি করে পাঠানো হচ্ছে। পুলিশ প্রাক্তন মন্ত্রী উজ্জ্বল বিশেষ কে উদ্ধার করে গাড়ি করে নিয়ে যান অন্যত্র তার বাড়ি থেকে। তার মধ্যে ডিম ও বাকি ছিল না,ডিম ছোড়ে বিজেপি কার্যকর্তারা।0
0
Report
NSUI के विरोध के चलते महाराजा छत्रसाल विश्वविद्यालय में परीक्षा फॉर्म साइट बंद
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एंकर-छतरपुर के NSUI कार्यकर्ताओं ने महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में परीक्षा फॉर्म भरने की साइट बंद होने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कुलगुरु के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला दहन करने का प्रयास किया, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन द्वारा वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया, इस दौरान परिसर में कुछ देर के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया। परीक्षा फॉर्म भरने की वेबसाइट बंद होने से छात्रों को हो रही परेशानी को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। एनएसयूआई आईटी सेल के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए, प्रदर्शनकारी कुलगुरु का पुतला जलाने का प्रयास कर रहे थे, तभी पुलिस और प्रशासन ने उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन का उपयोग किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वेबसाइट बंद होने से अनेक छात्र परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित रह गए हैं, उन्होंने मांग की कि फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई जाए और छात्रों को राहत प्रदान की जाए। वहीं प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी।0
0
Report
आदिवासी महिलाओं ने पानी समस्या के त्वरित समाधान पर कलेक्टर का पारंपरिक सम्मान किया
Alirajpur, Madhya Pradesh:जनसुनवाई में आदिवासी ग्रामीण पारंपरिक तरीके से कलेक्टर का सम्मान करने पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि उनकी वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का समाधान होने के बाद अब उन्हें राहत मिली है। सोंडवा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत अम्बाजा के ग्राम गोलापलवी के भील फलिया में महिलाओं को पेयजल के लिए करीब 2 किलोमीटर पैदल चलकर पानी लाना पड़ता था। इस समस्या को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने पिछली जनसुनवाई में कलेक्टर नीतू माथुर को लिखित आवेदन सौंपकर अपनी परेशानी बताई थी। महिलाओं की समस्या को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने संबंधित विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए और गांव में नए बोरवेल की स्वीकृति प्रदान की। बोरिंग कार्य पूर्ण होने के बाद अब भील फलिया के ग्रामीणों को घर के नजदीक ही पानी उपलब्ध होने लगा है, जिससे महिलाओं की वर्षों पुरानी परेशानी दूर हो गई है। इसी खुशी और आभार को व्यक्त करने के लिए मंगलवार को जनसुनवाई में ग्राम गोलापलवी के महिला एवं पुरुष ग्रामीण आए और आदिवासी परंपरा के अनुसार टोकरी भेंट कर कलेक्टर का सम्मान किया। ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से जनप्रतिनिधियों को पानी की समस्या से अवगत करा रहे थे, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही थी। वहीं कलेक्टर नीतू माथुर ने जनसुनवाई में आवेदन मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई कर उनकी समस्या का समाधान कराया। ग्रामीणों ने कहा कि अब महिलाओं को 2 किलोमीटर दूर से पानी लाने की मजबूरी नहीं रही। बाइट कलेक्टर नीतू माथुर अलीराजपुर0
0
Report
Advertisement
