733202
अबेदुल्ला शम्स उर्फ मुन्ना को ग्वालपोखर ब्लॉक के पांजीपाड़ा ग्राम पंचायत का नया प्रधान निवार्चित
Islampur, West Bengal:अबेदुल्ला शम्स उर्फ मुन्ना को ग्वालपोखर ब्लॉक के पांजीपाड़ा ग्राम पंचायत का नया प्रधान निवार्चित हुए हैं।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
करहल:पहुंचे डीपी यादव व्यक्तिगत रूप से अस्वस्थ चल रहे वरिष्ठ नेता सुभाष चंद्र यादव का हाल-चाल जाना।
Kanakpur, Uttar Pradesh:करहल पहुंचे राष्ट्रीय परिवर्तन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीपी यादव,अस्वस्थ सुभाष चंद्र यादव से की मुलाकात । डीपी यादव बोले-उत्तर प्रदेश की राजनीति का जन्म इसी परिवार से हुआ,व्यक्तिगत रूप से हाल-चाल जानने आया हूं । डीपी यादव ने बताया कि वह व्यक्तिगत रूप से अस्वस्थ चल रहे वरिष्ठ नेता सुभाष चंद्र यादव का हाल-चाल जानने करहल पहुंचे हैं। डीपी यादव ने वरिष्ठ सपा नेता और यादव परिवार के कद्दावर सदस्य सुभाष चंद्र यादव से मुलाकात की उनका स्वास्थ्य जल्द ठीक हो, यही कामना है। डीपी यादव के करहल पहुंचने पर राष्ट्रीय परिवर्तन दल के कार्यकर्ताओं और स्थानीय समर्थकों ने फूल मालाएं पहनाकर और नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।0
0
Report
CET ग्रुप D उम्मीदवारों के लिए सूचना: फोटो और हस्ताक्षर सही फॉर्मैट में अपलोड
Noida, Uttar Pradesh:CET ग्रुप D के उम्मीदवारों के लिए ज़रूरी सूचना! कृपया अपने आवेदन को रिजेक्ट होने से बचाने के लिए अपनी फ़ोटो और हस्ताक्षर तय फ़ॉर्मैट में अपलोड करें।0
0
Report
नीट परीक्षा में धोखाधड़ी: जयपुर के सरकारी स्कूल सेंटर में छात्रा पकड़ी गई
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर नीट री एग्जाम से जुड़ी खबर जयपुर के एक सेंटर में स्टूडेंट के पास मिला मोबाइल कपड़ों के हुक में मोबाइल फँसाया था छात्रा ने ज़ब नकल करने की कोशिश की तो पकड़ में आयी छात्रा बिंदायका के सरकारी स्कूल स्कूल सेंटर का बताया जा रहा मामला छात्रा को हिरासत में लेकर की जा रही पूछताछ छात्रा के पास मिला मोबाइल अपडेट बिंदायका थाना क्षेत्र में सरकारी स्कूल में जयपुर की रहने वाली एक छात्रा का नीट का सेंटर आया था। एग्जाम के दौरान उसने मोबाइल से चीटिंग करने की कोशिश की। एग्जाम हॉल में मौजूद टीचर ने गतिविधियां संदिग्ध मिलने पर उसे पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास मोबाइल मिला बिंदायका थाना पुलिस ने सूचना पर पहुंचकर चीटिंग करने वाली छात्रा को राउंडअप कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अंडर गारमेंटस में शर्ट के बटन के नीचे हुक से कनेक्ट करके मोबाइल छिपाया गया था। इसी कारण मेटल डिटेक्टर की पकड़ से मोबाइल छिपकर अंदर एग्जाम हॉल तक पहुँच गया। चीटिंग में पकड़ी छात्रा से पूछताछ करने के साथ मामले की जांच की जा रही है। अभी जांच में सामने आया कि पकड़ी गई छात्रा का तीसरा अटेम्पट होने के कारण वह बहुत ज्यादा तनाव में थी।0
0
Report
Advertisement
भोरमदेव शक्कर कारखाने ने जून में FRP-रिकवरी का शत-प्रतिशत भुगतान कर इतिहास रचा
Kawardha, Chhattisgarh:प्रदेश के सहकारी शक्कर उद्योग में भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने ने नया इतिहास रच दिया है। लगातार दूसरे वर्ष कारखाने देश का पहला ऐसा शक्कर कारखाना बन गया है जिसने गन्ना किसानों को समर्थन मूल्य (FRP) तथा अतिरिक्त रिकवरी राशि का शत-प्रतिशत भुगतान जून माह में ही कर दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी जानकारी के अनुसार गन्ना किसानों को 6.91 करोड़ रुपए की शेष FRP राशि तथा 22.92 करोड़ रुपए की अतिरिक्त रिकवरी राशि का एकमुश्त भुगतान किया गया। इस प्रकार किसानों के खातों में एक साथ 29.83 करोड़ रुपए अंतरित किए गए। इसके साथ ही कारखाना द्वारा सत्र 2025-26 के लिए किसानों को 84.18 करोड़ रुपए की FRP राशि तथा 22.92 करोड़ रुपए की अतिरिक्त रिकवरी राशि का भुगतान कर कुल 107.10 करोड़ रुपए की राशि किसानों को प्रदान की जा चुकी है| कारखाना प्रशासन ने इस उपलब्धि का श्रेय शेयरधारकों तथा गैर-शेयरधारक गन्ना किसानों को दिया है जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी कारखाने को गन्ना उपलब्ध कराया। कर्मचारियों की मेहनत, अनुशासन और टीमवर्क ने इस सफलता को संभव बनाया।0
0
Report
झांसी के सम्मेलन में कुर्सी पलटने से भाजपा नेता नाराज, वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी में शनिवार को हुए विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में भाजपा के दो नेताओं की नाराजगी सामने आई है। शिक्षक एमएलसी डॉ. बाबूलाल तिवारी सीटिंग व्यवस्था पर भड़क गए और मंच पर रखी कुर्सी पलटकर चले गए। मामला शनिवार का है लेकिन इसका वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में एमएलसी डॉ. बाबूलाल तिवारी मंच पर कुर्सी पलटते दिख रहे हैं। हालांकि कुछ देर बाद वह लौटे और मंच पर पीछे जाकर बैठ गए। इसी कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम भी कार्यक्रम छोड़कर चले गए। उन्होंने फेसबुक पर नाराजगी जताते हुए लिखा "आत्मसम्मान से बढ़कर कुछ नहीं होता। ऐसे 10 मंच कुर्बान हैं।0
0
Report
टोंक जिले के मांशी बांध में 16 वर्षीय किशोर की डूबकर मौत
Tonk, Rajasthan:टोंक जिले के देवधाम जोधपुरिया स्थित मांशी बांध में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। भगवान देवनारायण मंदिर जोधपुरिया के पीछे घाट पर स्नान के दौरान 16 वर्षीय किशोर चेतन मीणा गहरे पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, चेतन मीणा अपने एक दोस्त के साथ देवधाम जोधपुरिया डेम पर नहाने के लिए गया था। स्नान के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं ने तत्काल उसे पानी से बाहर निकाला और उपचार के लिए उप जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद किशोर को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है तथा परिजनों को सूचना दे दी गई है। इस घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं देवधाम जोधपुरिया में भी मातम का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
सीकर के खीचड़ों के बास से अंतर्राज्यीय नकबजनी गैंग गिरफ्तार, लाखों की चोरी का खुलासा
Sikar, Rajasthan:सीकर के गोकुलपुरा थाना इलाके के खिचड़ों का बास में एक मकान में पिछले दिनों की हुई लाखों की चोरी की वारदात में सीकर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। घटना का खुलासा करते हुए सीकर एडिशनल एसपी डॉ तेजपाल सिंह ने खुलासा ने बताया कि घटना में शामिल पंजाब की अंतर्राज्यीय नकबजनी गैंग के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गैंग में शामिल मुख्य आरोपी खाटूश्यामजी दर्शन करने के बहाने आया था और रैकी करने के बाद नकबजनी की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात के बाद सीओ सिटी संदीप सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर डिश टीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर पंजाब से चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल आरोपियों को 5 दिन के पुलिस डिमांड पर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी क्रिमिनल रिकॉर्ड दर्ज है। पूछताछ में गैंग में शामिल बदमाशों सहित और भी कई बड़े खुलासे होने की संभावना है। गोकुलपुरा थाना अधिकारी प्रीति बेनीवाल के अनुसार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय नकबजनी गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 9 जून को खीचड़ो का बास स्थित एक मकान में पीछे की खिड़की तोड़कर घुसे और सेंध लगाकर लाखों रुपये की नकदि और जेवरात चोरी किए थे। मामले के खुलासे के लिए पुलिस ने करीब 500 सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसके बाद पंजाब से चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। उन्होंने बताया कि प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। इस दौरान सीकर, झुंझुनूं और बीकानेर रोड क्षेत्र के करीब 350 स्थानों तथा पंजाब और हरियाणा के 150 स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। करीब 500 फुटेज की जांच के बाद पुलिस को अहम सुराग मिले। पुलिस टीम सुराग के आधार पर पंजाब के भठिंडा, मनसा और संगरूर जिलों में पहुंची और कोटशमीर, भठिंडा से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में सोनू कुमार निवासी बीकानेर/श्रीगंगानगर, लाल सिंह निवासी भठिंडा, रामकिशन निवासी भठिंडा तथा विजय उर्फ मोनू निवासी भठिंडा शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी राजस्थान, हरियाणा, गुजरात, दिल्ली और पंजाब सहित कई राज्यों में वारदातों को अंजाम देते थे। गिरोह का तरीका बेहद शातिर था। आरोपी हर वारदात में अलग-अलग वाहन व साथियों का उपयोग करता था। आरोपी घर की पिछली खिड़की काटकर अंदर घुसते थे और पहचान से बचने के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल भी नहीं करते थे। इस कार्रवाई में पुलिसकर्मी रामकुमार, राजपाल, बबलेश, ओमप्रकाश और हंसराज की विशेष भूमिका रही। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस को चोरी का माल बरामद होने की उम्मीद है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि घर में निर्माण कार्य, फर्नीचर या अन्य काम करने वाले व्यक्तियों का पूरा विवरण सुरक्षित रखें। किसी भी संदिग्ध फेरीवाले या भिक्षावृत्ति करने वाले व्यक्ति को घर में प्रवेश न दें तथा घरों में सीसीटीवी कैमरे लगाकर उनकी डीवीआर को सुरक्षित और छिपाकर रखें, ताकि किसी भी आपराधिक घटना की स्थिति में महत्वपूर्ण साक्ष्य सुरक्षित रह सकें।0
0
Report
खातीपुरा से विकास की नई रफ्तार: अमृत भारत एक्सप्रेस और मेगा कोचिंग टर्मिनल का शुभारंभ
Jaipur, Rajasthan:खातीपुरा से विकास की नई रफ्तार. जयपुर-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस और मेगा कोचिंग टर्मिनल का हुआ शुभारंभ. उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी कार्यक्रम में शामिल. जयपुर-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस और बीकानेर (लालगढ़)-अहमदाबाद (साबरमती) एक्सप्रेस ट्रेन के शुभारंभ किया गया. खातीपुरा मेगा कोचिंग टर्मिनल की लोकार्पण. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारतीय रेल अभूतपूर्व परिवर्तन के दौर से गुजर रही है. आधुनिक तकनीक, विश्वस्तरीय सुविधाओं, बेहतर कनेक्टिविटी और यात्री-केंद्रित विकास के माध्यम से रेलवे देश की प्रगति का सशक्त आधार बन रहा है. जयपुर-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस राजस्थान और बिहार के बीच संपर्क को नई गति देगी. यह ट्रेन लाखों यात्रियों के लिए सुरक्षित, सुगम और किफायती यात्रा का माध्यम बनेगी. खातीपुरा मेगा कोचिंग टर्मिनल आधुनिक रेल अवसंरचना की दिशा में उपलब्धि है; इससे ट्रेनों के अनुरक्षण, संचालन क्षमता और रेल सेवाओं की गुणवत्ता सुधरेगी. यह परियोजना उत्तर-पश्चिम रेलवे के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी. खाटूश्यामजी क्षेत्र में सुंदरपुरा रेलवे स्टेशन बनाए जाने की घोषणा की गई; नया स्टेशन खाटूश्यामजी से करीब 11 किलोमीटर दूर हाईवे के पास बनाया जाएगा और निर्माण अगले 12 महीनों में पूरा होगा, ताकि बाबा श्याम के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर रेल सुविधा मिल सके.0
0
Report
जालौन में 16 वर्षीय किशोरी ने पेट्रोल से आत्मदाह कर लिया, मौत
Jalaun, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 16 वर्षीय किशोरी ने घर में रखे पेट्रोल से खुद को आग लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है।_CHO__: चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम चरसौनी निवासी राजेश सिंह श्रीवास पिछले छह महीने से अपनी पत्नी के साथ गुजरात में पानीपुरी का व्यवसाय कर रहे हैं। वहीं, उनकी 16 वर्षीय पुत्री सौरभी और 14 वर्षीय पुत्र अनुज, गांव में ही अपने दादा रामसेवक और दादी मालती देवी के साथ रहते थे। परिवार का खर्च पिता द्वारा भेजे गए पैसों से चलता था। रविवार सुबह सौरभी ने हमेशा की तरह दादा-दादी और भाई के लिए खाना बनाया। भाई के गांव में घूमने निकल जाने और दादा-दादी के नीचे वाले कमरे में आराम करने के बाद सौरभी ऊपर वाले कमरे में गई। इस दौरान उसने घर में बाइक के लिए रखा पेट्रोल अपने ऊपर डाला और आग लगा ली। जब कमरे से धुआं निकलने लगा और सौरभी की चीखें सुनाई दीं तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने दरवाजा तोड़कर किशोरी को बाहर निकाला और तुरंत निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जालौन पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि फिलहाल इस घटना को लेकर किसी भी प्रकार का कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। पूछताछ में आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।0
0
Report
Advertisement
मुख्यमंत्री ने देवास-3 और देवास-4 पेयजल परियोजना का हवाई निरीक्षण कर गुणवत्ता सुरक्षा निर्देश दिए
Noida, Uttar Pradesh:देवास-तृतीय एवं देवास-चतुर्थ पेयजल परियोजना मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया हवाई निरीक्षण देवास-3 एवं देवास-4 को उच्च गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप पूरा करने के दिए निर्देश उदयपुर और आसपास के क्षेत्रों को स्थायी पेयजल आपूर्ति होगी सुनिश्चित0
0
Report
पटना में कार के अंदर युवक की मौत, पुलिस जांच शुरू
Patna, Bihar:लोकेशन पटना एंकर राजधानी पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र स्थित गर्दनीबाग रोड नंबर-1 में रविवार को एक कार के अंदर युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने संदिग्ध परिस्थिति में कार में युवक को देखा, जिसके बाद इसकी सूचना गर्दनीबाग थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गर्दनीबाग थाना पुलिस के साथ सचिवालय SDPO-1 डॉ. अन्नू कुमारी मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर शव को अपने कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान झारखंड के बोकारो निवासी रवि कुमार के रूप में हुई है, जो पेशे से चालक था। घटना की जानकारी मिलने के बाद वाहन मालिक भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि रवि कुमार पिछले तीन महीने से उनके यहां चालक के रूप में कार्यरत था। रविवार सुबह करीब 10 बजे वह खाना खाने की बात कहकर गाड़ी लेकर निकला था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर दोपहर करीब 3 बजे से उसकी तलाश शुरू की गई। इसी बीच उन्हें कार में शव मिलने की सूचना मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल की टीम को भी सूचना दे दी है। हालांकि खबर लिखे जाने तक एफएसएल की टीम घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।0
0
Report
गौ माता संरक्षण पर यात्रा: 2027 चुनाव में गौ सुरक्षा को केंद्र बनाएंगे अविमुक्तेश्वरानंद
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की यात्रा पहुंची मुज़फ्फरनगर गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए निकाल रहे है यात्रा यात्रा के पहुंचते ही जगह जगह हो रहा है पुष्प वर्षा से स्वागत स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती प्रदेश की 403 विधानसभा मे निकालेंगे यात्रा स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सरकार पर साधा निशाना हमारे देश के नेता ने हमारा वोट लेकर के 78 वर्षो मे भी गौ माता की रक्षा का कानून नही बनाया हमें नेताओं से निराशा हो गयी इस लिए हम यात्रा के माध्यम से यूपी मे मतदाताओं से सम्पर्क करने निकले है स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का अयोध्या चंदा चोरी पर बयान अयोध्या मे चोरी कोई नई बात नही है ये तो जबसे वहा शुरुवात हुई तब से हो रही है ज़ब ये घटना प्रकाश मे आई थी तब चंपत राय जी जोकि सर्वें सर्वा है उन्होंने कहा था कोई उल्लेखनीय बात नही हुई है इसका मतलब ये सब उनके लिए रूटीन था. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने 2027 के चुनाव पर कहा जो गौ माता को माता भी नही कह सकता वो हमारे किस काम का. योगी जी गौमाता को माता कहने के लिए तैयार नही है कह रहे है घोषणा की जरूरत नही है तो हमें तुम्हारी भी जरूरत नही है. समाजवादी पार्टी हमारे पक्ष मे नही चल रही है समाजवादी पार्टी मर रहने वाले गौभक्त हिन्दू हमारी यात्रा मे आ रहे है हमने सबको कहा है सब आइये.. जो काम एक नाथ शिंदे कर सकता है वो काम आदित्यनाथ क्यों नही कर सकता ऐसी क्या मजबूरी है आदित्यनाथ के समाने जो गौ माता को माता कहते जीभ लड़खड़ा रही है. 2027 मे हम गौ माता की सरकार देखना चाहते है अगला चुनाव बिजली सड़क पानी जाती धर्म सम्प्रदाय पर नही होगा अगला चुनाव गौ माता की रक्षा के मुद्दे पर होगा और गौ हत्यारो और गौ रक्षकों के बीच मे ये युद्ध होगा बाइट =स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती0
0
Report
Advertisement
रोहतक सेक्टर-3 के रेस्टोरेंट की छत पर आग, लाइब्रेरी तक पहुंची; फायर ब्रिगेड काबू
Rohtak, Haryana:रोहतक में रेस्टोरेंट की छत पर लगी आग पास की लाइब्रेरी के पास पहुंची; फायर ब्रिगेड ने पाया काबू; शॉर्ट सर्किट की आशंका रोहतक के सेक्टर-3 की मार्केट में एक्सिस बैंक के ऊपर रेस्टोरेंट की छत पर अचानक आग लग गई, जो साथ में अपेक्स लाइब्रेरी की छत पर भी पहुंच गई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है जानकारी के अनुसार, इस मार्केट में एक्सिस बैंक की पहली मंजिल पर जिम व तीसरी मंजिल पर रेस्टोरेंट बनाया हुआ है। दोपहर करीब 3 बजे के आसपास रेस्टोरेंट की छत पर अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना के बाद रेस्टोरेंट के कर्मचारी, जिम कर्मियों ने बाहर निकलकर तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का काम शुरू किया। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर आईं। बचाव दल ने आग को बढ़ने से रोकते हुए जल्द ही काबू कर लिया, जिससे अधिक नुकसान ना हो सके बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट के साथ में अपेक्स लाइब्रेरी है, जिसकी छत पर भी आग पहुंच गई थी। आग के कारण लाइब्रेरी के आगे लगी पीवीसी भी जलने लगी, जिसे फायर ब्रिगेड ने बुझाया। दूसरी तरफ जिम की छत पर भी आग पहुंच रही थी, जिसे बढ़ने से रोका गया आग लगने का कारण प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। छत पर एसी भी रखे हुए थे, जिनमें शॉर्ट सर्किट हो सकता है। फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने के साथ-साथ आग के कारणोंस की जांच कर रही है0
0
Report
दतिया के रसूलपुरा में 55 वर्षीय ने लाइसेंसी बंदूक से आत्महत्या कर ली
Datia, Madhya Pradesh:दतिया: रसूलपुरा में 55 वर्षीय व्यक्ति ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, जांच जारी दतिया जिले के थाना सेवढ़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रसूलपुरा में रविवार दोपहर एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव के 55 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी माउजर बंदूक लेकर घर से बाहर निकला। परिजनों और भाइयों ने उसे रोकने एवं समझाने का प्रयास किया, लेकिन इससे पहले कि वे कुछ कर पाते, उसने बंदूक से अपने सिर में गोली मार ली। गोली लगते ही जसराम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना सेवढ़ा पुलिस एवं एसडीओपी अजय चानना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है तथा आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। बाइट – अजय चानना, एसडीओपी सेवढ़ा "सूचना प्राप्त होने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मृतक द्वारा अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या किए जाने की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।"0
0
Report
लिधोरा में मारपीट: लोधी समाज ने थाने घेराव, FIR दर्ज
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के भगवां, थाना क्षेत्र के ग्राम लिधोरा में हुई मारपीट की घटना को लेकर लोधी समाज और ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर जमकर नारेबाजी करते हुए एसडीओपी बड़ामलहरा को ज्ञापन सौंपा। पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पीड़ित की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले में अतिरिक्त धाराएं भी जोड़ी गई हैं। पुलिस ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा का भरोसा देते हुए किसी भी आपात स्थिति में 112 पर संपर्क करने की सलाह दी है0
0
Report
Advertisement
