733202
इस्लामपुर में खाली घर में हुई दुस्साहसिक चोरी ने मचाई सनसनी
Islampur, West Bengal:खाली घर का मौका का फायदा उठाकर दुस्साहसिक चोरी की घटना से इस्लामपुर शहर के खुदीराम पल्ली इलाके में सनसनी फ़ैल गई।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
करौली में खाद्य सुरक्षा टीम ने छापा मारा, 7 सैंपल लेकर मिलावट पर सख्त कार्रवाई
Karauli, Rajasthan:करौली में खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई, खाद्य पदार्थों के लिए जा रहे जांच के लिए सैंपल। करौली जिले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की खाद्य सुरक्षा टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। टीम ने खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण, पैकेजिंग और बिक्री से जुड़ी व्यवस्थाओं की जांच की। प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने और खाद्य सामग्री को साफ-सुथरे वातावरण में रखने के निर्देश दिए। सीएमएचओ डॉ. सतीश चंद मीणा ने बताया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिये विभाग की ओर से नियमित निरीक्षण और सैंपल लेने की कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने नियमानुसार 7 सैंपल एकत्र किए हैं। इनकी जांच के आधार पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से जुड़ी स्थिति सामने आएगी। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों की पालना करने, खाद्य सामग्री को सुरक्षित तरीके से रखने और निर्धारित मानकों के अनुरूप ही बिक्री करने के निर्देश दिए गए। विभाग ने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट या गुणवत्ता से जुड़ी अनियमितता मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि खाद्य पदार्थ खरीदते समय उनकी पैकेजिंग, निर्माण तिथि, समाप्ति तिथि और गुणवत्ता संबंधी जानकारी जरूर जांचें। किसी खाद्य पदार्थ में मिलावट या उसके असुरक्षित होने की आशंका होने पर संबंधित विभाग को सूचना दें। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार मीना, संतोष कुमार, तनुजा जैन, पूजा मीना, प्रियंका कुमारी और देवाशीष कुमार मौजूद रहे।0
0
Report
दिल्ली में MCD ने प्रदूषण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, 3 इकाइयां मौके पर सील
New Delhi, Delhi:* MCD की दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ सख्त कार्रवाई, नियमों के उल्लंघन और प्रदूषण फैलाने के मामले में 3 औद्योगिक इकाइयों को मौके पर ही सील किया। * ब्रह्मपुरी और चंचल पार्क में वार्ड नंबर 110, कुंवर सिंह नगर और वार्ड नंबर 111, बापरोला क्षेत्र में की गई कार्रवाई * कार्रवाई के दौरान 7 इकाइयों का निरीक्षण किया गया, जिनमें 6 औद्योगिक इकाइयां और एक गोदाम शामिल था। * नियमों का उल्लंघन करने पर औद्योगिक इकाइयों के बिजली कनेक्शन काटे, मीटर भी जब्त * MCD, DPCC, BSES, राजस्व विभाग और दिल्ली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई * दिल्ली में प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए संबंधित विभागों ने प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।0
0
Report
कोशी स्नातक निर्वाचन-2026: अमרपुर में सुबह 7 बजे मतदान शुरू, सुरक्षा कड़ी
Banka, Bihar:कोशी स्नातक निर्वाचन-2026 को लेकर अमरपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर शुक्रवार सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। सुबह से ही मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं। मतदान को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सुरक्षा बलों की निगरानी में मतदान जारी है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मतदान प्रक्रिया संध्या 4 बजे तक चलेगी। प्रशासन की ओर से मतदान को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं。0
0
Report
Advertisement
सिंगरौली में खेत से गांजे के 16 पौधे जड़ सहित जब्त, तीन गिरफ्तार
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग... सिंगरौली में खेत के अंदर गांजे की खेती का खुलासा... मक्का और अरहर की फसल के बीच उगाए जा रहे थे गांजे के पौधे... जियावन पुलिस ने 16 हरे गांजे के पौधे जड़ सहित किए जब्त... मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, ग्राम संडा में हुई कार्रवाई... गांजे के पौधों की ऊंचाई 4 से 9 फीट से अधिक तक मिली... लोलर बसोर, दिलीप बसोर और अनिल बसोर गिरफ्तार... NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज, जियावन पुलिस की कार्रवाई... जियावन पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई।0
0
Report
सोनभद्र में अज्ञात वाहन की टक्कर, 35 वर्षीय की मौत; पहचान नहीं हो सकी
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से करीब 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और शिनाख्त कराने में जुटी है। VO: मामला चोपन थाना क्षेत्र के गुरमा पुलिस चौकी अंतर्गत मारकुंडी मुख्य मार्ग पर डीएस पब्लिक स्कूल, अवई के समीप का है। जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष, रंग गेहुँआ और लंबाई लगभग पांच फीट छह इंच बताई जा रही है। मृतक ने नीली शर्ट, मटमैली गंजी और काला लोअर पहन रखा था। उसके गले में रंग-बिरंगी माला भी थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृतक लंबे समय से आसपास के क्षेत्र में मांगकर अपना गुजारा करता था और करीब तीन वर्षों से झोपड़ी में रह रहा था। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस हुलिए के आधार पर उसकी शिनाख्त कराने में जुटी है।0
0
Report
हरिद्वार होमगार्ड भर्ती में प्रमाण पत्र फर्जी, AI के इस्तेमाल की आशंका
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार में होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया के दौरान 30 से अधिक अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाने का मामला सामने आया है। दस्तावेजों की जांच में खेल, एनसीसी और अन्य प्रमाण पत्रों के साथ कुछ अभ्यर्थियों के दसवीं और बारहवीं के शैक्षिक प्रमाण पत्र भी संदिग्ध मिले। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, इन दस्तावेजों को तैयार करने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के इस्तेमाल की आशंका जताई गई है, हालांकि इस तकनीक के उपयोग की पुष्टि से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। हरिद्वार में होमगार्ड के 227 पदों पर भर्ती के लिए करीब 11 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। सत्यापन के दौरान प्रमाण पत्रों में गड़बड़ी मिलने के बाद संबंधित अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। मंडलीय कमांडेंट होमगार्ड गौतम कुमार के अनुसार, इन अभ्यर्थियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। साथ ही बाकी आवेदकों के दस्तावेजों का सत्यापन भी जारी है। विभाग का कहना है कि जांच में आगे भी किसी तरह की अनियमितता सामने आती है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।0
0
Report
Advertisement
सुनैना चौटाला ने CM-बिजली मंत्री से इस्तीफे की मांग, सरकार पर बरगलाने का आरोप
Noida, Uttar Pradesh:सुनैना चौटाला ने कहा इस्तीफा दे सीएम और बिजली मंत्री कहा जनता को बरगलाने का काम कर रही है सरकार, सीएम के संज्ञान में बिना लाये नही हो सकता कोई काम सुनैना चौटाला ने बिजली कर्मीयों को कहा सत्ता में बैठे नेताओ के घरों के बिजली काटे कर्मचारी, तभी पता चलेगा समस्या क्या होती है सरकारी विभागों को बेचना चाहती है सरकार, गुरुग्राम और मेवात में बिजली वितरण का काम निजी कंपनियों को सौंपना इसका सबूत0
0
Report
करौली में पंचायत चुनाव 2026 के लिए 125 पीआरओ-एपीआरओ का प्रशिक्षण शुरू
Karauli, Rajasthan:करौली में पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियों के तहत चुनाव कार्मिकों का प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। कलेक्ट्रेट स्थित सूचना केंद्र टाउन हॉल में 125 पीआरओ और एपीआरओ को चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी जिम्मेदारियों और विभिन्न चरणों की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से चुनाव संपन्न कराने पर जोर दिया गया। प्रशिक्षण में दक्ष प्रशिक्षक सीताराम खंडेलवाल और लखन लाल माली ने कार्मिकों को चुनाव से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं और आवश्यक कार्रवाइयों के बारे में जानकारी दी। उन्हें चुनाव के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करने, जिम्मेदारियों को सही तरीके से निभाने और प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण में हरकेश सिंह गुर्जर, अशोक विजेंद्र सहित अन्य कार्मिक भी शामिल रहे。0
0
Report
टोंक जिला परिषद चुनाव: भाजपा ने RLP को चुनौती मानने से इनकार, सिंबल वितरण शुरू
Tonk, Rajasthan:जिला परिषद चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारी, कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने RLP को चुनौती मानने से किया इनकार। टोंक जिला परिषद चुनाव को लेकर भाजपा की ओर से उतारे गए उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न (सिंबल) लेकर कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी पहुंचे। इस दौरान जी मीडिया संवाददाता भूपेंद्र सिंह ने मंत्री कन्हैया लाल चौधरी से खास बातचीत की। बातचीत में मंत्री ने जिला परिषद चुनाव की तैयारियों और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) को लेकर अपनी बात रखी। कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने RLP को चुनौती मानने से इनकार करते हुए कहा कि पहले भी RLP को पांच वोट मिले थे और इस बार भी स्थिति वैसी ही रहने की बात कही। उन्होंने देश की प्रगति का जिक्र करते हुए कहा कि देश लगातार आगे बढ़ रहा है। चुनाव के मद्देनजर भाजपा उम्मीदवारों को सिंबल सौंपने के साथ ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मंत्री कन्हैया लाल चौधरी के बयान के बाद जिला परिषद चुनाव में भाजपा और RLP के बीच मुकाबले को लेकर राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं。0
0
Report
Advertisement
Gen-Z की दस्तक: 22 साल की कनिका भरतपुर से बीजेपी प्रत्याशी
Bharatpur, Rajasthan:पंचायत चुनाव में Gen-Z की दस्तक, 22 साल की कनिका ने ठोकी ताल पंचायतीराज चुनाव में अब Gen-Z की भी दस्तक हो चुकी है... जिस उम्र में युवा अपने करियर, नौकरी और बिजनेस को प्राथमिकता देते हैं, उसी उम्र में 22 साल की कनिका ने राजनीति के मैदान में कदम रखा है... एलएलबी की पढ़ाई कर रही कनिका ने भरतपुर जिला परिषद के वार्ड नंबर 18 से बीजेपी प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है... खास बात यह है कि कनिका को राजनीति विरासत में मिली है... उनके पिता बच्चू बंशीवाल पूर्व विधायक रहे चुके हैं... लेकिन कनिका का दावा है कि युवा सोच और नई ऊर्जा के साथ वह अपने क्षेत्र की तस्वीर बदल सकती हैं... Gen-Z कनिका से की खास बातचीत... देखिए हमारी स्पेशल रिपोर्ट... पंचायतीराज चुनाव में इस बार युवा चेहरे भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं... 22 साल की एलएलबी स्टूडेंट कनिका इसका बड़ा उदाहरण हैं... कनिका ने भरतपुर जिला परिषद के वार्ड नंबर 18 से बीजेपी प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में ताल ठोक दी है... कनिका को राजनीति विरासत में मिली है... उनके पिता बच्चू बयाना-रूपवास से विधायक रह चुके हैं... वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी ने उन्हें टिकट दिया था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा... अब पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए बेटी कनिका चुनाव मैदान में हैं... खास बात यह है कि कनिका उस Gen-Z पीढ़ी से आती हैं, जो आमतौर पर मल्टीनेशनल कंपनियों में नौकरी, बिजनेस और बेहतर करियर के सपने देखती है... लेकिन कनिका ने राजनीति को अपना रास्ता चुना है... उनका कहना है कि युवा होने के नाते उनमें नई सोच, नई ऊर्जा और क्षेत्र में बदलाव लाने का जज्बा है... आखिर क्यों चुना राजनीति का रास्ता? युवाओं के लिए क्या है उनका विजन? और वार्ड की जनता के लिए क्या हैं उनके मुद्दे और प्राथमिकताएं?... ZEE MEDIA ने Gen-Z कनिका से की खास बातचीत... आइए सुनते हैं, उन्होंने क्या कुछ कहा... तो देखा आपने... पंचायत चुनाव में अब युवा पीढ़ी भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आगे आ रही है... अब देखना होगा कि कनिका की युवा सोच और राजनीतिक विरासत को जनता का कितना समर्थन मिलता है。0
0
Report
अनंत सिंह के आवास पर चुनावी आतिशबाज़ी: जीत का दावा, नीतीश पर तंज
Patna, Bihar:चुनाव के बीच अनंत सिंह के आवास पर आतिशबाजी शुरू हो गई.. अनंत सिंह ने जीत का दावा किया और कहा कि..जीत का खुशी मना रहा है जीतेंगे विश्वास है ... सौ परसेंट जीत रहे हैं हम लोग... नीतीश कुमार को लेकर कहा की उनको जहां कोई ले जाता है वह जाते हैं उनका नाम लेना बेकार है भगवान तुल्य आदमी है.. जो नीतीश जी के साथ है रहता है वही ले जाता है वह अपने उसे लायक नहीं है कि वह जाएंगे जहां मन करता है वहां ले जाते हैं....मेरा 100 से अधिक आदमी थाना में बैठा हुआ है... न मरने करने का गम है ना जीने की खुशी है पार्टी वाला जो किया अच्छा नहीं किया हम भी पार्टी में थे... हम पार्टी से हट गए तभी नहीं छोड़ा इसलिए हम सोच लिए हैं कि अब इसको खत्म कर देंगे तब छोड़ेगा... केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से हमारा बातचीत नहीं है हम विधायक है इतना हमको जानकारी नहीं है उनको भी बिगड़ा था.. दो बार उनका भी विरोध किया था पार्टी में क्या योगदान है नीरज का यह हमको आज तक पता नहीं लगा... शिखा शिखा के सबको गली दिलवाता था पार्टी इतना बेचैन है क्यों बेचैन है... निशांत की सक्रियता को लेकर कहा कि सब नेता से बढ़िया नेता है नीतीश जी लालू जी यह सब का नाम लेना बेकार है भगवान तुला आदमी है जो काम से संन्यास के लिए उसका नाम लेना छोड़ दीजिए....0
0
Report
आर्वी के बालाजी वार्ड में 20 वर्षीय युवक की हत्या, चाकू से सिर पर हमला
Wardha, Maharashtra:वर्ध्याच्या आर्वीत 20 वर्षीय तरुणाची हत्या मानेत चाकू खुपसत डोक्यावर रॉड ने हल्ला करून करण्यात आलाय खुन अभिजीत ढोकने असे मृत युवकाचे नाव ठाणेदार सतीश डेहंनकर यांनी तात्काळ पोलीसांची पथके तैनात करत तीन आरोपींना घेतले ताब्यात आर्वी येथील बालाजी वार्डात रात्री दरम्यान घडला खुनाचा थरार जुन्या वादातून हत्या झाल्याची प्राथमिक माहिती0
0
Report
Advertisement
प्रक्रिया हेतु उपलब्ध समाचार सामग्री नहीं मिल पाई
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
छिंदवाड़ा में डैम पानी कमी से 17 वार्डों की सप्लाई बदली; जुर्माने की चेतावनी
Chhindwara, Madhya Pradesh:मानसून हुआ खत्म लेकिन बाँध और जलाशय अभी भी खाली. अक्टूबर माह में ही जनता हो रही पानी के लिए परेशान. निगम की तैयारी पानी किया बर्बाद तो लगेगा जुर्माना. मानसून खत्म हो चुका है बारिश लगभग जा चुकी है. इस साल मानसून ने सबकी चिंताएं बढ़ा दी है. हर साल औसत बारिश लगभग 1059 मिमी दर्ज की जाती थी जिससे पीने के पानी की समस्या तो कही न कही हल हो ही जाती थी लेकिन इस वर्ष काफी कम बारिश दर्ज हुई है. जिसको देखते हुए नगर निगम छिंदवाड़ा ने जल संकट से निपटने के लिए 17 वार्डो में जो रोज पानी दिया जा रहा था उसको बदलते हुए 17 वार्डो का पानी अब बचे हुए 31 वार्डो को दिया जाएगा जहां पहले से ही 1 दिन के अंतराल में पानी की सप्लाई की जा रही थी. छिंदवाड़ा का माचागोरा डैम इस बार बारिश में 70 प्रतिशत ही भर पाया है जिससे जल आपूर्ति के साथ साथ किसानों को नहरों से सिंचाई के लिए जल दिया जाता है वही कनाहगांव की स्थिति तो इस वर्ष काफी खराब है इसमें 5 से 10 % पानी ही भर पाया है. कनाहगांव डैम में रोजाना जलापूर्ति के लिए 711 मीटर जल भराव होना जरूरी है लेकिन इस साल 707 मीटर ही जलभराव हो पाया है. कुछ दिन पहले ही जिला जल उपयोगिता समिति की भी बैठक रखी गई थी जिसमें जिले के सांसद ने अपील की थी कि पानी की बर्बादी जनता न करे किसानों को चना, सरसों और मटर जैसी फसले लगाए जिनमें पानी की कम मात्रा लगती है वही गेहूं की बोनी 3 से अधिक पानी पर ही सुनिश्चित करे. माचागोरा और कनाहगांव डैम व अन्य 44 जलाशयों में इस वर्ष सिर्फ 0 से 25 प्रतिशत ही जल भराव हो सका है जो जिले वासियों और शहर वासियों अक्टूबर माह में ही जल संकट की बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है. जी मीडिया टीम ग्राउंड जीरो पर पहुंची और वार्ड वासियों से जल समस्या को लेकर बात की तो उन्होंने बताया कि पानी की सप्लाई का निगम दावा कर रहा है लेकिन उन्हें 10 से 15 दिन में पानी मिल रहा है उनके रोज मर्रा के काम भी पूरे नहीं हो पा रहे है. वार्ड के पार्षद आकाश मोखलगाय ने बताया कि निगम 1 दिन के अंतराल में पानी की सप्लाई का दावा कर रही लेकिन सिर्फ कागजों में पानी की सप्लाई हो रही है 30 साल पुरानी पाइप लाइन है उनमें फोर्स भी नहीं है और नालियों में से पाइप लाइन आई हुई है लेकिन निगम कमिश्नर के संज्ञान में भी इस समस्या से अवगत करवाया गया लेकिन कोई समाधान अभी तक नहीं निकल पाया है. छिंदवाड़ा नगर निगम कमिश्नर सी पी राय ने बताया कि माचागोरा डैम 70 प्रतिशत ही भर पाया है और कनाहगांव डैम जहां से 31 वार्डो में पानी की सप्लाई की जाती है वहां पानी की समस्या है जिसे देखते हुए 17 वार्डो में जो माचागोरा डैम से जो रोज सप्लाई की जा रही थी उसे बदलते हुए अब 1 दिन के अंतराल में पानी की सप्लाई दी जाएगी और उससे जो पानी बचेगा वो पानी बाकी के वार्डो में दिया जाएगा. वही पानी की बर्बादी करने पर अब 2000 से लेकर 5000 तक जुर्माना चेतावनी देकर लगाया जाएगा.0
0
Report
1 नवंबर को द्वितीय अंतरराष्ट्रीय मतुआ गोसाई सम्मेलन शुरू, मुख्यमंत्री शुभेंद्र अधिकारी मुख्य अतिथि
Kolkata, West Bengal:১ নভেম্বর সকাল ১০টায় শুরু হচ্ছে দ্বিতীয় বর্ষ আন্তর্জাতিক মতুয়া গোসাই সম্মেলন। এই সম্মেলনে প্রধান অতিথি হিসেবে উপস্থিত থাকার কথা রাজ্যের মুখ্যমন্ত্রী শুভেন্দু অধিকারীর। রাজ্যে পালাবদলের পর মুখ্যমন্ত্রী হিসেবে এই প্রথম ঠাকুরনগরের ঠাকুরবাড়িতে তাঁর আগমন ঘিরে ইতিমধ্যেই শুরু হয়েছে রাজনৈতিক জল্পনা। শুক্রবার সাংবাদিক সম্মেলন করে মুখ্যমন্ত্রীর ঠাকুরবাড়িতে আসার কথা জানান অল ইন্ডিয়া মতুয়া মহাসংঘের মাতৃসেনার সভানেত্রী সোমা ঠাকুর। তাঁর এই ঘোষণার পর থেকেই সম্মেলনকে ঘিরে রাজনৈতিক ও সামাজিক মহলে চর্চা শুরু হয়েছে। মতুয়া সম্প্রদায়ের কাছে ঠাকুরনগরের ঠাকুরবাড়ি অত্যন্ত গুরুত্বপূর্ণ ধর্মীয় ও সামাজিক কেন্দ্র। ফলে মুখ্যমন্ত্রীর এই সফরকে ঘিরে বিশেষ আগ্রহ তৈরি হয়েছে মতুয়া সমাজের মধ্যে। সম্মেলনের মঞ্চ থেকে মুখ্যমন্ত্রী মতুয়াদের উদ্দেশে কী বার্তা দেন, সম্প্রদায়ের বিভিন্ন দাবি ও প্রত্যাশা নিয়ে কোনও বক্তব্য রাখেন কি না, এখন সেদিকেই নজর রয়েছে রাজনৈতিক মহলের। তবে মুখ্যমন্ত্রীর এই সফরকে কেন্দ্র করে কী বার্তা উঠে আসে এবং তার রাজনৈতিক তাৎপর্য কী হয়, তা জানতে অপেক্ষা করতে হবে ১ নভেম্বরের সম্মেলনের দিকে।0
0
Report
Advertisement
