Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
South 24 Parganas700144

पियाली में भाजपा कार्यकर्ताओं के हमले से तृणमूल के कर्मी घायल, इलाके में तनाव

TCTathagata Chakraborty
Nov 05, 2025 04:25:31
Baruipur, West Bengal
পিয়ালীতে বিজেপি কর্মীদের হাতে তৃণমূল কংগ্রেস কর্মী আক্রান্ত, উত্তেজনা এলাকায় পিয়ালীতে বিজেপি কর্মীদের হাতে আক্রান্ত হলেন তৃণমূল কংগ্রেস কর্মী। মঙ্গলবার বিকেলে সরকারি কাজের ইট বোঝাই গাড়ি ঢোকাকে কেন্দ্র করে শুরু হয় ঝামেলা। জানা গেছে, তিন বিজেপি কর্মী—প্রকাশ নস্কর, সুকান্ত মন্ডল ও স্বপন মন্ডল—মদ্যপ অবস্থায় গাড়ি আটকে বচসা শুরু করেন। ঘটনার খবর পেয়ে তৃণমূলের বুথ সভাপতি শিবসিন্ধু মন্ডল সেখানে পৌঁছালে তাঁকে লক্ষ্য করেও হামলা চালানো হয়। সঙ্গে থাকা সাপ্লায়ার সুজিত দাসকেও বেধড়ক মারধর করা হয় বলে অভিযোগ। সুজিতের অবস্থা আশঙ্কাজনক হওয়ায় তাঁকে রাতেই বারুইপুর হাসপাতালে ভর্তি করা হয়েছে। ঘটনায় ইতিমধ্যে ঘুটিয়ারি শরীফ থানায় লিখিত অভিযোগ দায়ের করেছে তৃণমূল কংগ্রেস। ঘটনার পর এলাকায় চাঞ্চল্য ছড়িয়েছে। তৃণমূলের অভিযোগ—বিজেপি কর্মীরা পরিকল্পিতভাবে বিশৃঙ্খলা সৃষ্টি করছে। অন্যদিকে, বিজেপি পক্ষ এই অভিযোগ অস্বীকার করেছে।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
TSTushar Srivastava
Nov 05, 2025 07:49:30
Lucknow, Uttar Pradesh:WT डेमो दिखाते हुए किस स्थान पर कितने कैमरे हैं... वो कैमरे किनके घर पर हैं... और सर्किल में कितने अपराधी हैं... अब इसकी जानकारी एक क्लिक पर मिल जाएगी। एसीपी गोसाईंगंज ने अपने सर्किल में इसकी गूगल मैपिंग की है। दरअसल जब कोई आपराधिक घटना होती है तो पुलिस सबसे पहले घटनास्थल के पास और आसपास के रूट पर लगे कैमरों की तलाश शुरू करती है। एसीपी की इस कवायद से इसकी जद्दोजहद नहीं करनी पड़ेगी। दफ्तर में बैठकर ही पता चल जाएगा कि रूट पर कितने कैमेरे हैं और किन घरों में लगे हैं। जिनके घरों में कैमरे लगे हैं, उनके नाम और मोबाइल नंबर भी पुलिस के पास हैं। ऐसे में पुलिस तत्काल उनसे संपर्क कर फुटेज जुटा सकेगी। एसीपी की टीम ने एक-एक कैमरे की दिशा भी ठीक कराई है। 20 वर्ष के अपराध का रिकॉर्ड पुलिस ने बीते 20 वर्ष में सर्किल में हुई सभी तरह की आपराधिक घटनाओं का ब्योरा जुटा लिया है। इसमें नकबजनी, लूट, डकैती, हत्या, चोरी जैसी सभी घटनाएं हैं। जिन स्थानों पर घटनाएं ज्यादा संख्या में हुई हैं, वहां पुलिस गश्त बढ़ाते हुए पिकेट और पॉलीगॉन की तैनाती की गई है।
0
comment0
Report
ASAJEET SINGH
Nov 05, 2025 07:49:21
Jaunpur, Uttar Pradesh:कार्तिक पूर्णिमा पर जौनपुर के घाटों पर उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी जौनपुर। हिंदुओं का प्रमुख पर्व कार्तिक पूर्णिमा पूरे जनपद में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। तड़के सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु गोमती नदी के सूरज घाट, अचलादेवी घाट सहित विभिन्न तीर्थ स्थलों पर पहुंचकर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। घाटों पर पूजन-अर्चन कर श्रद्धालुओं ने भगवान भूषण की आराधना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पर्व के मद्देनज़र घाटों पर लाखों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। पुलिस बल की तैनाती के साथ अधिकारी लगातार भ्रमणशील रहकर व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं।
0
comment0
Report
AKAjay Kashyap
Nov 05, 2025 07:49:04
Bareilly, Uttar Pradesh:आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने हक फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आजकल फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को शौक पैदा हो गया है, कि ऐसी फिल्म बनाई जाए जिसको हिन्दू मुस्लिम ऐंगल देने में आसानी हो। हक फिल्म भी बिल्कुल इसी तरह है। फिल्म इंडस्ट्री के लोग , हुकूमत, और मीडिया के लोग मुसलमानो की कमजोर नब्ज़ पर हाथ रखने में माहिर हैं। वहीं दूसरी तरफ हकीकत ये है कि मुसमानो की कमजोर कड़ी तीन तलाक़ है। मौलाना ने अपने बयान में कहा कि 1985 में शाह बानो केस को लेकर परलेमैंट से लेकर सड़क तक ,शहर से लेकर गांव तक शोर शराबा और हंगामा बरपा हुआ। इसी मुद्दे को लेकर के हक फिल्म बनाई गई है, और इसी में भारत सरकार द्वारा बनाए गए तीन तलाक़ कानून पर के दृश्य दर्शाए गए हैं। मौलाना ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अपनी एक मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने बने तीन तलाक़ के कानून पर मुझसे ये बात कही की मुस्लिम धर्मगुरु अगर अपनी मजहबी जिम्मेदारी निभाते तो हमें कानून बनाने की कोई आवश्यकता नहीं थी, सरकार को मजबूरन मुस्लिम महिलाओं की समास्याओं को देखते हुए कानून बनाना पड़ा। बहरहाल जहां तक हक फिल्म देखने की बात है, तो मैंने बचपने से लेकर आजतक कभी भी कोई फिल्म नहीं देखी, और न ही मुस्लिम महिलाओं को ये कहूंगा कि वो हक फिल्म देखें। बाइट मौलाना शाहबुद्दीन बरेलवी, अध्यक्ष, आल इंडिया मुस्लिम जमात
0
comment0
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
Nov 05, 2025 07:48:37
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी में बड़ा रेल हादसा टला, तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आई बाइक, युवक ने कूदकर बचाई जान बाराबंकी में आज सुबह बाराबंकी जंक्शन के पास बंकी रेलवे क्रॉसिंग स्पेशल गेट नंबर 177 पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। लखनऊ से पाटलिपुत्र जा रही ट्रेन संख्या 15034 डाउन जैसे ही क्रॉसिंग के पास पहुंची, उसी दौरान एक युवक अपनी मोटरसाइकिल लेकर पटरी पार करने की कोशिश कर रहा था। इसी बीच ट्रेन आ गई और तेज रफ्तार बाइक उसकी चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल दो टुकड़ों में बंट गई। गनीमत रही कि युवक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते मोटरसाइकिल छोड़कर किनारे कूदकर अपनी जान बचा ली। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर के प्रभाव से रेलवे पॉइंट मोटर भी क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे ट्रेनों के संचालन में कुछ देर बाधा उत्पन्न हुई। गेट जो 10:28 बजे बंद किया गया था, उसे मरम्मत के बाद लगभग 10:50 बजे खोला जा सका। इस दौरान मार्ग बाधित रहने से राहगीरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। स्थानीय लोगों ने बताया कि बंकी रेलवे क्रॉसिंग अक्सर घंटों बंद रहती है। जिसके चलते क्रॉसिंग के नीचे से लोग अक्सर बाइक और साइकिल लेकर गुजरते हैं, जो अत्यंत खतरनाक है। लोगों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि यहां मजबूत बैरिकेडिंग या सुरक्षा गेट लगाया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे की आशंका को टाला जा सके।
0
comment0
Report
DDDeepak Dwivedi
Nov 05, 2025 07:46:07
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल CM डॉ.मोहन यादव पहुंचे विधानसभा पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की जयंती पर दी पुष्पांजलि विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, अजय सिंह राहुल भैया मौजूद विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवान दास सबनानी, गिरीश गौतम भी पहुंचे कार्यक्रम में CM डॉ. मोहन यादव का बयान प्रभावशाली नेतृत्व रहा है तीन बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं भारत सरकार की भी उन्होंने सेवा की है अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं सांदीपनी वेद विद्या प्रतिष्ठान भी उन्हीं की ओर से खोला गया था विद्यार्थियों के लिए गुरुकुल और उनके सारे खर्चे की व्यवस्था उन्होंने की थी उज्जैन में उसे स्थापित करके शिक्षा के प्रति उनका अनुराग देखने को मिला बाइट.. डॉ मोहन यादव... मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश.. विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का बयान हमारे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह का जन्मदिन है हम सभी विधानसभा परिसर में आज एकत्रित हुए हैं मध्य प्रदेश में ही अपितु पूरा देश उन्हें उनके व्यक्तित्व और कृतित्व से जानता था मुख्यमंत्री रहते उन्होंने कीर्तिमान स्थापित किए उनके निर्णय लेने की क्षमता को मध्य प्रदेश के गांव-गांव में आज भी सुनने को मिलता है मध्य प्रदेश के विकास में उनका अभूतपूर्व योगदान रहा मध्य प्रदेश को आगे बढ़ने का प्रथम का अविस्मरणी है राज्यपाल के रूप में भी उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही ऐसे समय राज्यपाल रहे जब पंजाब में अस्थिरता थी कई सारे विषय हल करने में उन्होंने सफलता हासिल की केंद्र सरकार में दूरसंचार मंत्री शिक्षा मंत्री थे जिन मंत्रालयों का काम मिला उन मंत्रालय में अनेक नवाचार किया आज देश में अच्छा परिणाम दिखाई देता है हमारे बीच में ऐसी पुण्य आत्मा नहीं है पर उनके कार्य पद्धति उनका जीवन और उनकी उदारता हमारे बीच में है उनके राह पर चलने की शक्ति हम सभी को प्राप्त हो बाइट..., नरेंद्र सिंह तोमर,विधानसभा अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बयान अर्जुन Singh का मध्य प्रदेश के इतिहास में योगदान रहा राजनीति को किस प्रकार से जन सेवा से जोड़ा उन्होंने शिक्षा नीति के अंदर उनका बड़ा योगदान रहा पूरा मध्य प्रदेश उन्हें राजनीतिक चाणक्य रूप में जानता था नियम को शिथिल करके तत्काल आदेश जारी करने को लेकर उनका कार्य शैली आज भी इतिहास के पन्ने में दर्ज है और लोग उसकी चर्चा करते हैं नियमों को कभी आगे नहीं आने दिया मुख्यमंत्री रहते उन्होंने बाइट..उमंग सिंघार...नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस विधायक अजय सिंह का बयान विधानसभा परिसर में पहली बार मौका मिला दाऊ साहब की जन्म जयंती पर मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष का आभारी हूं मैं बाइट..अजय सिंह, कांग्रेस विधायक
0
comment0
Report
SPSanjay Prakash
Nov 05, 2025 07:45:49
Noida, Uttar Pradesh:राजस्थान का रेहड़ीवाला जीता पंजाब में ₹11 करोड़ की लॉटरी दोस्त से 500 उधार लेकर खरीदी पंजाब स्टेट लॉटरी टिकट पत्नी के नाम पर ली गई टिकट पर भी उन्होंने 1,000 रुपये जीते राजस्थान के अमित सेहरा ने पंजाब लॉटरी रिजल्ट दिवाली बंपर पुरस्कार 2025 में 11 करोड़ रुपये जीते, कहते हैं, "... मैं अपनी खुशी व्यक्त नहीं कर सकता। मैं पंजाब सरकार और लॉटरी एजेंसी को धन्यवाद देता हूं। मेरे सारे दुख और पीड़ा आज गायब हो गए। मैंने 11 करोड़ रुपये जीते हैं... मैं यहां घूमने आया था और दो टिकट खरीदे, एक अपने लिए और एक अपनी पत्नी के लिए। मेरी पत्नी के टिकट ने 1,000 रुपये जीते, और मेरे टिकट ने 11 करोड़ रुपये जीते... मैं इस पैसे का इस्तेमाल अपने बच्चों की शिक्षा और घर बनाने के लिए करूंगा..."
0
comment0
Report
PSPramod Sinha
Nov 05, 2025 07:45:17
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में पारधी समाज के लोगों के द्वारा जंगली वन्य प्राणियों के अंगों की तस्करी के मामले में वन विभाग की टीम ने एक महिला को पकड़ा है। इसके पास से जंगली सूअर के दांत, उनके बाल, पैंगोलिन के शल्क और हत्था जोड़ी (मॉनिटर लिजर्ड के पंजे) बरामद किए हैं। यह महिला रुद्राक्ष और जड़ी बूटी बेचने का काम करती है। वन विभाग ने वन्य जीव अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ कर रही है। वीडियो/फुटेज से जुड़ी जानकारी संभवतः सार्वजनिक क्षेत्र की है। पुनासा बवन परीक्षेत्र के ओंकारेश्वर में मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि पारधी समाज के कुछ लोग जड़ी बूटी और रुद्राक्ष के आड़ में जंगली जानवरों के अंग बेच रहे थे। टीम द्वारा पकड़े जाने पर जांच में जंगली सूअर के दांत, बाल, पैंगोलिन के शल्क और हत्था जोड़ी जैसे अंग बरामद हुए हैं। वन विभाग ने बताया कि महिला पारधी समाज की है और जलगांव, महाराष्ट्र की निवासी है, जो वन्य प्राणियों के अंग अवैध रूप से बेचने का काम करती थी। इसके खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1972 की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ जारी है।
0
comment0
Report
RVRaunak Vyas
Nov 05, 2025 07:43:46
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर विधायक ताराचंद सारस्वत की पहल पर किसानों को मिली बड़ी राहत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा किसानों को लेकर नज़र आ रहे संवेदनशील, मूंगफली खरीद में दस्तावेजों को लेकर जारी किए नए निर्देश। अब खरीद के समय गिरदावरी के साथ बिजली बिल, पानी की पर्ची या सोलर कनेक्शन दस्तावेज होंगे अनिवार्य। विधायक सारस्वत ने किसानों की समस्याओं को सीएम के समक्ष रखा था मुद्दा। मुख्यमंत्री के आदेश पर बीकानेर जिला कलेक्टर ने सभी समितियों को जारी किए सख्त निर्देश। दस्तावेजों के सत्यापन में लापरवाही मिली तो जिम्मेदारों पर होगी कड़ी कार्रवाई। किसानों के हित में लिया गया यह निर्णय बताया जा रहा है महत्वपूर्ण कदम।
0
comment0
Report
AKAjay Kashyap
Nov 05, 2025 07:43:26
Bareilly, Uttar Pradesh:प्रदेश सरकार भले ही जनहित की योजनाओं को लेकर लोगों को अच्छी सुविधा देने का वादा करती है लेकिन उनके मातहत सरकार की इस मनसा को पलीता लगाते हुए नजर आ रहा है। ताजा मामला बरेली का है जहां RTI (राइट टू एजुकेशन) योजना में घोर लापरवाही देखने को मिली है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों और बाबुओं की मिलीभगत से RTI योजना में बड़ा दिक्कतजनक मामला सामने आया है जिसमें एक पात्र बच्ची को अपात्र करार दे दिया गया है और जब उसके पिता अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं तब उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। इसलिए बच्ची के पिता वीरपाल को जी हेल्पलाइन दिखी और उसने इसकी सूचना दी तो अधिकारियों में खलबली मच गई। आनन-फानन में प्रशासन अब कार्रवाई की बात कह रहा है। वीरपाल ने रितिका के लिए सरकारी योजना RTI में आवेदन किया। फॉर्म भरने के लगभग एक माह बाद ऑनलाइन चेक किया तो पाया कि फॉर्म रिजेक्ट कर दिया गया, वजह बताई गई कि उसके आधार कार्ड और जाति प्रमाण पत्र में एक पता नहीं है, साथ ही स्कूल और घर का एड्रेस भी अलग-अलग क्षेत्र में दर्शाया गया है, जबकि ऐसा कतई नहीं था। वीरपाल बहेड़ी के वार्ड नंबर 3 के گोटिया का रहने वाला है और स्कूल भी वार्ड नंबर 3 में ब्राइट फ्यूचर स्कूल था लेकिन वहां बच्ची के घर को जाजुनगर होना बताया गया। लापरवाही के चलते उसके फॉर्म को कैंसिल कर दिया गया। अधिकारियों के बार-बार चक्कर लगाने के बावजूद उसकी सुनवाई नहीं हो सकी, इस वजह से वीरपाल ने जी हेल्पलाइन की मदद ली। टीम मौके पर पहुंची तो अधिकारी दुत्कार-कर भगा देते थे, अब उनकी बात सुनते नजर आ रहे थे RTI के कॉर्डिनेटर के मुताबिक उन्होंने कभी भी इस मामले में आना बताया ही नहीं था, जबकि बीएसए कार्यालय और खंड शिक्षा अधिकारी बेहड़ी के चक्कर लगाते-बचाते वीरपाल बेहद परेशान हो चुका था। कहा गया कि सौरभ नाम के बाबू ने लापरवाही दिखाते हुए फीडिंग गलत की जिसकी वजह से फॉर्म निरस्त हुआ। वीरपाल ने बताया कि बीएसए ऑफिस गया तो उसे वहां से भगा दिया गया और जी हेल्पलाइन टीम के साथ संजय सिंह भी मौजूद थे। लापरवाही भले ही किसी की हो, लेकिन इसका खामियाजा एक बच्ची के भविष्य पर पड़ रहा था। RTI के अनुसार 7 साल तक के बच्चे आठवीं तक फ्री शिक्षा के लिए आवेदन कर सकता है, लेकिन एक हफ्ते बाद बच्ची 8 साल की हो जाएगी जिसका मतलब वह अब राइट टू एजुकेशन के फॉर्म नहीं भर पाएगी क्योंकि विभागीय लापरवाही ने उसके भविष्य से खिलवाड़ कर दिया। जी हेल्पलाइन की टीम मौके पर पहुंची तो बीएसए ने तत्परता दिखाते हुए उसे लापरवाह बाबू को एक माह का वेतन काटने के निर्देश दिए। बड़ा सवाल यह है कि आखिर इस बच्ची के भविष्य का क्या होगा जब जी हेल्पलाइन का कैमरा बीएसए के सामने आया। बीएसए ने वादा किया कि भले ही वह फॉर्म नहीं भर पाए, लेकिन वह अपने स्तर पर रितिका की पांचवीं तक की पढ़ाई पूरी तरह से मुफ्त करवा देंगे। वीरपाल और उसकी बेटी रितिका के चेहरों पर खुशियों की लहर लौट आई क्योंकि विभाग की लापरवाही के कारण उसका भविष्य ध्वस्त हुआ था, लेकिन जी हेल्पलाइन के साथ मिलकर उनके साथ हुए प्रयासों से पांचवीं तक की मुफ्त शिक्षा का इंतजाम हो गया।
0
comment0
Report
NKNaveen Kumar Kashyap
Nov 05, 2025 07:42:53
0
comment0
Report
NANasim Ahmad
Nov 05, 2025 07:42:36
Delhi, Delhi:दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक बंद — जनता में बढ़ा आक्रोश राजधानी दिल्ली में अब मोहल्ला क्लीनिक पर अब ताला झड़ना शुरू हो गया है। जिनमें अब वजीराबाद के रामघाट पर स्थित घनी आबादी वाले क्षेत्र को अकेला संभालता या मोहल्ला क्लीनिक भी अब बंद होने जा रहा है। तो वहीं बुराड़ी की उत्तराखंड कॉलोनी में स्थित मोहल्ला क्लीनिक में भी 12 नवंबर को मोहल्ला क्लीनिक बंद करने के दिशा निर्देश चिपका दिए इसके बाद स्थानीय लोगों ने जमकर दिल्ली सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और रोष प्रकट किया। दिल्ली सरकार की सबसे चर्चित योजना, मोहल्ला क्लीनिक, जो आम जनता के लिए राहत का बड़ा माध्यम मानी जाती थी, अब धीरे-धीरे बंद होने लगी है। हालात यह हैं कि कई इलाकों में क्लीनिकों पर ताले झूल रहे हैं और लोग इलाज के लिए भटकने को मजबूर हैं। जिसकी वजह से लोग दिल्ली सरकार से नाराज नजर आए। दिल्ली के वजीराबाद इलाके के रामघाट स्थित मोहल्ला क्लीनिक—जो आसपास की घनी आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराता था—अब बंद होने की कगार पर है। यह क्लीनिक सैकड़ों लोगों के लिए राहत का केंद्र था, लेकिन अब यहां सन्नाटा पसरा हुआ है। दीवारों पर ताले और नोटिस बोर्ड पर चिपकी बंदी की सूचना लोगों के लिए झटका साबित हुई। मोहल्ला क्लीनिक बन्द होने से अब डॉक्टर भी बेरोजजगर होते हुए दिखाई दे रहे है। इसी तरह उत्तर दिल्ली के बुराड़ी क्षेत्र की उत्तराखंड कॉलोनी में स्थित मोहल्ला क्लीनिक के बाहर भी 12 नवंबर से बंद करने का नोटिस चिपका दिया गया है। यह खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में गुस्सा फूट पड़ा। इलाके के लोगों ने मोहल्ला क्लीनिक के बाहर प्रदर्शन किया और दिल्ली सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि यह क्लीनिकल गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए वरदान था, लेकिन अब उन्हें मामूली इलाज के लिए भी प्राइवेट क्लीनिकों का रुख करना पड़ेगा। लोगो का कहना है हम लोग यहीं इलाज करवाते थे, दवा मिल जाती थी, डॉक्टर रोज आते थे। अब अगर यह भी बंद हो गया तो गरीब आदमी कहाँ जाएगा? स्थानीय निवासी डॉ. ताबिश खान , उत्तराखंड कॉलोनी बुरारी मोहल्ला क्लीनिक। फिलहाल लोग सवाल उठा रहे हैं कि जिस योजना को दिल्ली सरकार ने जनता के स्वास्थ्य अधिकार के रूप में पेश किया था, वह अब उपेक्षा का शिकार क्यों हो रही है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। मोहल्ला क्लीनिक के बंद होने से दिल्ली की आम जनता की परेशानी और बढ़ने वाली है। ऐसे में सवाल यही है कि क्या दिल्ली में एक बार फिर जनता को मुफ्त इलाज की जगह लंबी कतारों और महंगे अस्पतालों की ओर लौटना पड़ेगा? रिपोर्ट / नसीम अहमद
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top