Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
South 24 Parganas743338
हिंदीheadline: मुथ मछुआरे के परिवार को एक लाख रुपये सहयोग देकर मंत्री ने संवेदना दिखाई
NGNakibUddin gazi
Oct 17, 2025 05:15:44
Jalabaria, West Bengal
নকিব উদ্দিন গাজী: গভীর সমুদ্রে মাছ ধরতে গিয়ে ট্রলার উল্টে নিখোঁজ দু’মৎস্যজীবী বুধবার দিন কমল জানান নামে এক মৎস্যজীবীর মৃতদেহ উদ্ধার করে, এর পাশাপাশি নিখোঁজ থাকার মৎস্যজীবীর তল্লাশি চালায় প্রশাসনের পক্ষ থেকে, এদিন নামখানা তে মৃত মৎস্যজীবীর বাড়িতে যান সুন্দরবন উন্নয়ন মন্ত্রী বঙ্কিমচন্দ্র হাজরা। মৃত মৎস্যজীবীর পরিবারের পাশে এসে দাঁড়ালেন সুন্দরবন উন্নয়নমন্ত্রী বঙ্কিমচন্দ্র হাজরা । মৎস্যজীবী কমল জানার পরিবারের হাতে এক লক্ষ টাকা ও নামখানা ব্লকের প্রশাসনের পক্ষ থেকে রেশন সামগ্রী তুলে দেন,এবং কমল জানার ছেলের টিউশন পড়াশোনার জন্য দায়িত্ব নেবেন। সুন্দর বোন উন্নয়ন মন্ত্রী বঙ্কিমচন্দ্র হাজরা জানান কমল জানার ছেলের পড়াশোনা দায়িত্ব রাজ্য সরকারের পক্ষ থেকে নেওয়া হয়েছে বলে। বাকি যে মৎস্যজীবী এখনো নিখোঁজ আছে তার খোজ তল্লাশির জন্য প্রশাসন জারি রেখেছে।
14
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASAshok Singh Shekhawat
Oct 18, 2025 11:33:52
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Oct 18, 2025 11:33:38
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर 150 वर्षी जयंती के मौके पर 31 अक्टूबर को रन फॉर यूनिटी आयोजित की गई है,जो लक्ष्मी बाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान यानी एल एन आई पी ई से शुरू होगी। इसके साथ ही अगले दिन 1 नवंबर को डेढ़ सौ युवाओं के साथ एक पदयात्रा शुरू होगी यह जिले भर में भ्रमण करेगी। इस दौरान रास्ते में आने वाले स्कूल, सार्वजनिक मंदिर और अन्य संस्थानों में वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान एवं बच्चों की प्रतियोगिता के कार्यक्रम भी रखे जाएंगे। लोगों में सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को लेकर जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। यह पदयात्रा 6 नवंबर को समाप्त होगी। इसके साथ ही देश भर में सरदार वल्लभाई पटेल की 150 वीं जयंती के मौके पर कई पदयात्राएं निकाली जाएंगी जो गुजरात में 6 दिसंबर को उनके प्रतिमा स्थल पर पहुंचेंगी. जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पदयात्रा में शामिल लोगों को संबोधित करेंगे.
0
comment0
Report
AKAshok Kumar1
Oct 18, 2025 11:33:11
Noida, Uttar Pradesh:Wkt from Anand railway station, rush during festival, arrangements made for passenger त्योहारों के चलते काफी बड़ी संख्या में लोग ट्रेन से सफर कर रहे हैं काफी लोग हैं जो दिवाली और छठ मनाने के लिए बिहार जा रहे हैं छुट्टियां मनाना चाहते हैं अपने परिवार के साथ और काफी लोग हैं जो अपने परिवार के साथ घूमने जा रहे हैं ट्रेन में सफर करके। इस बीच आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर काफी सुविधा बनाई गई है सफर करने वालों के लिए पंडाल लगाया गया है जिसमें बैठने की व्यवस्था खाने की व्यवस्था टिकट काउंटर आदि व्यवस्था है सबसे पहले एंट्री के लिए अलग-अलग लाइन बना दी गई है जिसमें पूरी तरीके से लेबलिंग करी हुई है और साथ ही में वेटिंग एरिया है जहां पर लोग बैठ सकते हैं और खाने का काउंटर है और साथ ही में एक हेल्प डेस्क लगाया गया है जहां पर पुलिस कर्मी भी है जो हर तरीके की अनाउंसमेंट कर रहे हैं लोगों की सारी इंक्वेरी के जवाब दे रहे हैं। एक बोर्ड लगा हुआ है जिस पर सारी जानकारी है ट्रेन संख्या ट्रेन के टाइमिंग को लेकर और वह कौन सी ट्रेन कौन से स्थान कौन से राज्य जा रही है। इसके अलावा खाने-पीने का भी केंद्र बनाया गया है जहां पर लोग खाना लेकर खा सकते हैं और साथ ही में टोटल 22 अनरिजर्व्ड टिकट काउंटर लगाए गए हैं जिस पर जब लोगों के पास अगर टिकट नहीं है या फिर उनकी टिकट कंफर्म नहीं हुई है तो वह तुरंत जनरल टिकट लेकर सफर कर सकते हैं
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Oct 18, 2025 11:33:02
Sikar, Rajasthan:सीकर मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों को चतुर्थ किस्त का स्थानांतरण कार्यक्रम। राज्य स्तरीय कार्यक्रम भरतपुर जिले के नदबई में हुआ आयोजित। धनतेरस पर दी गई किसानों को सौगात। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा थे मुख्य अतिथि। सीकर जिला स्तरीय हुआ कार्यक्रम। जिला परिषद सभागार में हुआ कार्यक्रम का आयोजन। इस दौरान पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार सहित अधिकारी और किसान थे मौजूद। सीकर धनतेरस के अवसर पर मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत राज्यभर के किसानों को सौगात दी गई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भरतपुर जिले के नदबई में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में किसानों को चतुर्थ किश्त की राशि का डिजिटल हस्तांतरण किया।सीकर जिले में भी इसी अवसर पर जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला परिषद परिसर में आयोजित समारोह में किसानों को चतुर्थ किश्त की राशि वितरित की गई। कार्यक्रम में बताया गया कि जिले के हजारों किसानों को इस चरण में लाभान्वित किया गया है।इस दौरान पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार सहित अधिकारी और किसान मौजूद थे इस मौके पर उन्होंने कहा कि "समृद्ध किसान ही खुशहाल राजस्थान का आधार हैं," और सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को लेकर निरंतर प्रयासरत है।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पारदर्शी और डिजिटल माध्यम से सीधे लाभ हस्तांतरण की व्यवस्था की है, जिससे किसानों को बिना बिचौलियों के योजना का पूरा लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक लाखों किसानों को लाभ दिया जा चुका है और चतुर्थ किश्त के तहत करोड़ों रुपये सीधे किसानों के खातों में भेजे गए हैं।
0
comment0
Report
MKMohammad Khan
Oct 18, 2025 11:32:46
Bhilwara, Rajasthan:लोकेशन - मांडल जिला - भीलवाड़ा विधानसभा- मांडल स्थानीय संवाददाता:- जितेंद्र सिंह मोबाइल नंबर:- 9982211773 जिला संवाददाता - दिलशाद खान मोबाइल नंबर- 9784859773 Twitter:- @ अवैध बजरी खनन प्रकरण में नया मोड़ — जब्त जेसीबी बदलने का सीसीटीवी फुटेज वायरल, पुलिसकर्मी सहयोग करते नजर आए मांडल थाने में अब तक नियुक्त नहीं हुआ नया थानाधिकारी, अतिरिक्त चार्ज पर चल रहा थाना मांडल # भीलवाड़ा ज़ी मीडिया पर एक्सक्लूसिव खुलासे के बाद अवैध बजरी खनन प्रकरण में निलंबित मांडल थानाधिकारी विक्रम सेवावत सहित तीन पुलिस कर्मियों से जुड़ा और एक एक्सक्लूसिव सीसीटीवी वीडियो फुटेज सामने आया है। वायरल सीसीटीवी फुटेज में थाने परिसर में जब्त की गई पुरानी जेसीबी को नई मशीन से बदले हुए पुलिस अधिकारी और अन्य पुलिस कर्मी सहयोग करते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, यह वही जेसीबी है जिसे अवैध बजरी खनन के मामले में मांडल पुलिस ने पूर्व में जब्त किया था। बाद में जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि थाने में रखी गई मशीन बदल दी गई है। ज़ी मीडिया पर इस घटनाक्रम का एक्सक्लूसिव खुलसा होने के बाद एसपी धर्मेंद्र सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्कालीन थानाधिकारी विक्रम सेवावत, एसएचओ स्तर के एक अन्य अधिकारी और दो पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब सामने आया सीसीटीवी फुटेज इस पूरे घटनाक्रम की पुष्टि करता है। फुटेज में पुलिस वाहन और थाने के कुछ अधिकारी स्पष्ट रूप से नजर आ रहे हैं। इस पूरे मामले के सामने आने के बाद भी मांडल थाना फिलहाल अतिरिक्त चार्ज पर संचालित हो रहा है। निलंबन के बाद से अब तक नए थानाधिकारी की नियुक्ति नहीं की गई है, जिससे कई लंबित प्रकरणों की जांच की रफ्तार भी प्रभावित हो रही है। जानकारों का कहना है कि वायरल फुटेज मामले में अब विभागीय कार्रवाई की संभावना और तेज हो सकती है, क्योंकि यह वीडियो सबूत के रूप में कई सवाल खड़े कर रहा है कि आखिर थाने में जब्त वाहन को बदला कैसे गया और इसमें शामिल लोगों की जिम्मेदारी तय क्यों नहीं की गई।
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma
Oct 18, 2025 11:32:07
Jaipur, Rajasthan:धनतेरस पर शहर के दिल्ली रोड पर जयसिंहपुरा खोर स्थित घुमन्तु बस्ती में रहने वाले परिवारों के चेहरों पर चमक दिखाई दी। यह चमक सोने चांदी की नहीं बल्कि त्यौहार पर स्वरोजगार मिलने की थी। घुमन्तु जाति उत्थान न्यास की ओर से बस्ती की 51 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए सामग्री उपलब्ध कराई। घुमन्तु जाति के झुग्गी झोंपड़ी में रहने वाले परिवारों को जयसिंहपुरा खोर थाने के पास स्थित जेडीए क्वार्टरों में बसाया गया। उन्हें रहने के लिए पक्की छत मिल गई, लेकिन रोजगार का संकट खड़ा हो गया। इस पर RSS का प्रकल्प घुमन्तु जाति उत्थान न्यास ने इन परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए मदद को हाथ बढ़ाए। पहले न्यास ने शहर बीजेपी के माध्यम से 54 परिवारों को रोजगार के लिए संसाधन और सामग्री की व्यवस्था की। इसके बाद आज बस्ती की 51 महिलाओं को रोजगार के लिए सहारा दिया। घुमन्तु जाति की महिलाएं जीरा, ओर बर्तन बेचकर अपना जीवन यापन करती हैं, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण जीरा और बर्तन भी नहीं खरीद पा रही थी। छोटी मोटी मजदूरी करके राशि मिलती है उससे घर बमुश्किल चल पा रहा है। इस समस्या को दूर करने के लिए ऐसी आर्थिक स्थिति से कमजोर 51 महिलाओं को चिन्हित कर रोजगार के संसाधन देने का संकल्प लिया। इस संकल्प में उद्योगपतियों और संस्थाओं को सहायता के लिए आगे हाथ बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम संयोजक सर्वेश्वर शर्मा ने बताया कि धनतेरस पर आज बस्ती में बने मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना कर महिलाओं को स्वरोजगार के लिए सामग्री वितरित की गई। इस दौरान उनके चेहरों पर खुशी देखते ही बनती थी。
0
comment0
Report
GLGautam Lenin
Oct 18, 2025 11:31:49
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा जिला के भंडरा थाना पुलिस ने शुक्रवार की देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियारों से लैस चार अपराधियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सूचना थी कि भंडरा थाना क्षेत्र के चट्टी चौक के पास चट्टी से नरकोपी जाने वाली सड़क के मोड़ के पास बने एक शेड में कुछ युवक किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। पुलिस की टीम ने तत्परता से छापेमारी की। पुलिस बल को देखते ही युवक भागने लगे, लेकिन चार अपराधियों को खदेड़कर दबोच लिया गया। गिरफ्तारी की पहचान अनिल उरांव (29 वर्ष), पिता शुका उरांव, ग्राम गोके, थाना नरकोपी, रांची, अजय उरांव (26 वर्ष), पिता जुबी उरांव, ग्राम गोके, थाना नरकोपी, रांची, पंचम उरांव (30 वर्ष), पिता लोडो उरांव, ग्राम बेयासी, थाना नरकोपी, रांची, बंसत उरांव उर्फ प्रिंस उरांव (25 वर्ष), पिता सोमरा उरांव, ग्राम गोके, थाना नरकोपी, रांची, जबकि एक अपराधी अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा। तलाशी के दौरान तीन अपराधियों के पास से तीन देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इनके पास से चार मोबाइल भी जप्त किए गए। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों का पूर्व में आपराधिक इतिहास भी रहा है।
0
comment0
Report
AKAshwani Kumar
Oct 18, 2025 11:31:34
Bhagalpur, Bihar:एंकर भागलपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। भाजपा से बगावत कर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन करने जा रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे अर्जित चौबे ने नामांकन का फैसला वापस ले लिया है नामांकन से पूर्व ही जुलूस के दौरान वह आधे रास्ते से लौट गए। अर्जित चौबे बुरा नाथ मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद भारी संख्या में समर्थकों के साथ जुलूस लेकर नामांकन करने एसडीओ कार्यालय पहुंच रहे थे इसके बाद जब वह कचहरी चौक पर पहुंचे तो पिता अश्विनी चौबे और मां का फोन आया और उन्होंने नामांकन वापस करने के लिए जोड़ दिया। इसके बाद अर्जित चौबे एक बार फिर भाजपा का झंडा बुलंद करते नजर आए। अरिजीत शाश्वत चौबे ने कहा कि भारी मन से वेदना के साथ हम नामांकन नहीं कर रहे हैं तीन दिन से माता-पिता हमसे बात नहीं कर रहे थे उनका फोन आया फिर शीर्ष नेतृत्व का भी फोन आया और हमें फैसला वापस लेना पड़ रहा है हम पार्टी के कार्यकर्ता है मज़बूती से नरेंद्र मोदी के पदचिन्हों पर चलेंगे और NDA समर्थित उम्मीदवारों के लिए तन मन से प्रचार प्रसार करेंगे। मां पिताजी ने कहा कि तुम्हें त्याग देना पड़े तो त्याग देना। बता दें कि भाजपा ने रोहित पांडे को भागलपुर विधानसभा का उम्मीदवार बनाया तो अर्जित ने समर्थकों को एसडीओ कार्यालय भेज कर नजीरो रसीद कटवाए और आज भारी संख्या में समर्थकों के साथ नामांकन करने जा रहे थे।
0
comment0
Report
MKMUKESH KUMAR
Oct 18, 2025 11:31:13
Darbhanga, Bihar:दरभंगा - वीआईपी को चुनाव से पहले बड़ा झटका — राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बद्री पूर्वे ने पार्टी से दिया इस्तीफा दरभंगा:-विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और दरभंगा शहर के प्रभावशाली नेता बद्री पूर्वे ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पूर्वे ने अपना इस्तीफा सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इसकी पुष्टि की और पार्टी पर धोखे का आरोप लगाया। उनका कहना है कि दरभंगा शहर से उनकी उम्मीदवारी पहले से तय थी, लेकिन अंतिम क्षणों में पार्टी ने उनका टिकट छीनकर उमेश साहनी को दे दिया। बद्री पूर्वे ने सोशल मीडिया पर इस्तीफे का पत्र पोस्ट कर दिए जाने की पुष्टि की। उनका आरोप है कि तेजस्वी यादव ने भी उनके नाम का समर्थन किया था, फिर भी पार्टी ने दरभंगा शहर की टिकट उनकी जगह उमेश साहनी को दे दी। पूर्वे ने पार्टी नेतृत्व पर धोखा,झूठ और कुछ नेताओं द्वारा पैसा-प्रक्रिया व फँसाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि वे अब वीआईपी का सहयोग बंद कर देंगे और आगे की रणनीति पर विचार करेंगे — संभवतः महागठबंधन के किसी अन्य दल के साथ जाने की संभावना पर भी इशारा किया। बद्री पूर्वे ने कहा कि वे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर हमेशा ईमानदारी से कार्यकर्ता और पदाधिकारियों का साथ देते रहे हैं,संगठन को जोड़े रखा और दरभंगा शहर से जीताने की पूरी तैयारी कर रहे थे।उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी की भीतरी साजिशों और मुकेश साहनी के व्यक्तिगत हस्तक्षेप के कारण उनकी उम्मीदवारी को अंतिम समय में छीन लिया गया। पूर्वे ने कहा “हमने जनता के बीच काम किया, लोगों का विश्वास था। अगर मुझे पहले बताया गया होता कि टिकट नहीं मिलेगा तो मैं रास्ता बदल लेता, पर मुझे गुमराह किया गया और बेइज्जत किया गया।” पूर्वे ने आगे कहा कि उन्हें और उनके समर्थकों को मुलाज़िमत और नेतृत्व पद देने का वादा भी किया गया था, पर वे खाली वादे निकले। कुछ लोगों पर पैसे लेकर लोगों को रोकने व फँसाने का भी आरोप लगाया गया। उन्होंने कहा कि अब वे पार्टी का कोई सहयोग नहीं करेंगे और जो हुआ उसका खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ेगा। दरभंगा शहर में बद्री पूर्वे की स्थानीय पकड़ और सामाजिक समूहों में प्रभाव को ध्यान में रखें तो उनका इस्तीफा वीआईपी के लिए चिंता बढ़ाने वाला कदम है। यदि पूर्वे अपने समर्थकों के साथ किसी दूसरे दल में शामिल हो जाते हैं या निर्दलीय रूप से मैदान में उतरते हैं, तो दरभंगा शहरी सीट का समीकरण बदल सकता है। पूर्वे पहले से ही महागठबंधन से निकटता का संकेत दे चुके हैं और उन्होंने कहा है कि वे महागठबंधन के किसी दल में भी जा सकते हैं — जिस से गठबंधन के भीतर सीटों के समीकरण पर असर पड़ने की संभावना है। पूर्वे ने यह भी संभावना जताई कि उमेश/मुकेश सहनी पर स्थानीय स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा और उन्होंने खुलकर कहा कि वह अब पार्टी में सहयोग नहीं करेंगे। बद्री पूर्वे के इस्तीफे और उनके द्वारा लगाए गए आरोप दरभंगा के चुनावी समीकरण को प्रभावित कर सकते हैं। यह देखना बाकी है कि वे आगे किस राजनीतिक दिशा का चयन करते हैं और वीआईपी नेतृत्व का इस पर क्या संज्ञान होगा。
0
comment0
Report
SKSundram Kumar
Oct 18, 2025 11:30:49
Patna, Bihar:बीजेपी सांसद ने कहा कि मुसलमान वोट नहीं देते लेकिन स्किम का फायदा उठाते है इसको लेकर के कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने यह बड़ी बदतमीजी वाली बात है. योजना क्या केवल किसी एक वर्ग के लिए होती है. मतलब आप वोट नहीं देंगे तो क्या आपको योजना का लाभ नहीं मिलेगा यह गुंडागर्दी है. यह लोकतंत्र है उनको कहिए औकात में रहे औकात से ज्यादा नहीं बोलनी चाहिए भले ही रूलिंग पार्टी के एमपी हो. कई ऐसी सिटे हैं जहां पर कांग्रेस और राजद आमने-सामने है इसको लेकर के पवन खेड़ा ने कहा कि नामांकन का आखिरी दिन हो जाने दीजिए उसके बाद सब कुछ सॉर्ट आउट हो जाएंगे. महागठबंधन में सीट शेयरिंग अभी तक नहीं हुई है ना ही किसी प्रकार की कोऑर्डिनेशन नहीं हो पा रही है इसको लेकर के पवन खेड़ा ने कहा की शादी मंदिर में भी होती है शादी फेरों से भी होती है और शादी अदालत में भी होती है मंदिर की शादि को क्या अवैध बोला जाएगा. हर शादी क्या अदालत में होती है सब कुछ हो चुका है सिर्फ घोषणा बाकी. CM फेस को लेकर भी अभी भी असमंजस बनी हुई है इसको लेकर के पवन खेड़ा कहा कि सही वक्त पर होगी निश्चित रहिए. मनिफेस्टो के लिए भी सही समय आएगा हर चीज की एक समय होता है. बिजेपी के कई मुख्यमंत्री बिहार दौरा कर रहे हैं इसको लेकर के पवन खेड़ा ने कहा कि उनके राज्यों का क्या हालत हो रही है एक आदित्यनाथ है यहां आकर के जंगलराज पर भाषण देते है देखिए अपने राज्य कि क्या हालत कर रखी है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नक्सल को अगले साल तक हम खत्म कर देंगे इसको लेकर के पवन खेड़ा ने कहा कि अगले साल कहेंगे 2047 तक कर देंगे. आप मोदी जी को जानते नहीं हैं इन्हें बोलने से पहले सोचना चाहिए कांग्रेस पार्टी ने पूरा छत्तीसगढ़ का अपना नेतृत्व नक्सलियों के हाथ को दिया था. तब इन्हीं की पार्टी की सरकार थी रमन सिंह की सरकार थी.
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Oct 18, 2025 11:30:15
Dhanbad, Jharkhand:त्योहारों के रौनक के बीच चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस की नींद उड़ा दी है। बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के संत निरंकारी चौक के समीप स्थित एक विदेशी, देशी शराब दुकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने 1 लाख 70 हजार रुपये नकद और महंगी शराब की कई बोतलें चोरी कर लीं। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। चोर दुकान के पीछे के हिस्से से दीवार तोड़कर अंदर दाखिल हुए और गल्ले में रखे नकद रुपये और शराब की कीमती बोतलों पर हाथ साफ कर दिया। इतना ही नहीं अपनी पहचान छिपाने के लिए चोरों ने दुकान में लगे CCTV कैमरों की हार्ड डिस्क भी साथ ले गए। शनिवार को जब दुकान का संचालक दुकान पहुंचा तो अंदर का नजारा देखकर सन्न रह गया। तिजोरी टूटी पड़ी थी और शराब की अलमारियां खाली थीं। घटना की सूचना संचालक ने बरवाड़ा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। संचालक कुंदन गिरी के अनुसार चोरी गई नकदी और शराब की कीमत करीब ढाई लाख रुपये है। दुकान संचालक ने रात में पुलिस पेट्रोलिंग की बात कही।
0
comment0
Report
Oct 18, 2025 11:29:10
Bareilly, Uttar Pradesh:

बरेली:उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) बरेली इकाई द्वारा आयोजित भव्य दीपावली मिलन समारोह “कार्तिकोत्सव शहर के प्रतिष्ठित होटल अमाया में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।दीपों, गीत-संगीत और आत्मीय संवाद से सजे इस आयोजन की शुरुआत कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलन कर की।विधायक संजीव अग्रवाल ने अपने संबोधन में पत्रकारों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि “इस पावन पर्व पर हर घर धन-धान्य से परिपूर्ण हो, और समाज में सद्भावना का दीप सदा प्रज्वलित रहे।” कार्यक्रम में पहुंचे बरेली के स्मार्ट मेयर प्रो. उमेश गौतम ने पत्रकारों के कल्याण से जुड़ी बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि पत्रकार समाज की आवाज हैं, और उनके सहयोग के लिए जनप्रतिनिधियों को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि “मैं स्वयं अपनी निधि से पत्रकार कल्याण के लिए सहयोग देने वाला पहला व्यक्ति बनूंगा।

4
comment0
Report
Advertisement
Back to top