713301
केंद्रीय कोयला मंत्री का धनबाद BCCL दौरा
Asansol, West Bengal:केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी गुरुवार को धनबाद पहुंचे। बरवाअड्डा एयरपोर्ट पर उनके हेलिकॉप्टर की लैंडिंग हुई, जहां कोल इंडिया के चेयरमैन पीएम प्रसाद और बीसीसीएल के सीएमडी समीरन दत्ता समेत अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मंत्री ने बीसीसीएल के सिजुआ एरिया में भू-धंसान और अग्नि प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और विस्थापितों के सुरक्षित पुनर्वास के मुद्दे पर बात की। डीसी माधवी मिश्रा और सिटी एसपी अजीत कुमार भी इस दौरान मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बस्तर बाढ़ पर सवाल: इंद्रावती जल बंटवारे में सरकार की भूमिका पर बहस तेज
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर में बाढ़ के बाद इंद्रावती नदी का पानी अब धीरे धीरे जरूर उतर रहा है लेकिन सियासी बयानों की बाढ़ लगातार बढ़ती ही जा रही है, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बाढ़ के चलते बस्तर में बने हालातों का जिम्मेदार सरकार को बताया साथ ही इंद्रवती नदी के जल बंटवारे में विफल होने का आरोप लगाया, दीपक बैज के अनुसार महानदी के मामले में छत्तीसगढ़ सरकार ने उड़ीसा से सहमति बनाई लेकिन इंद्रावती नदी के जल बंटवारे को लेकर डबल इंजन की सरकार विफल हो गई, गर्मी के दौरान उड़ीसा इंद्रावती नदी का पानी रोक लेता है जबकि बारिश के समय उड़ीसा पानी छोड़ देता है जिसकी वजह से बस्तर में बाढ़ के हालात बन गए, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के आरोपों पर बस्तर सांसद महेश कश्यप ने पलटवार किया उन्होंने कहा दीपक बैज आपदा में अवसर की राजनीति कर रहे है और रायपुर में बैठकर सियासी बयानबाजी को अंजाम दे रहे जबकि बस्तर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लेकर पूरा प्रशासन बाढ़ प्रभावितों की मदद करने में जुटा रहा यही वजह है कि बस्तर में जनहानि नहीं हुई महेश कश्यप ने कहा धनहानि वाले मामलों में भी सरकार पीड़ितों को मुआवजा राशि देने का काम करेगी, सांसद ने कहा बस्तर और ओडिसा में चक्रवाती तूफ़ान अर्नब के चलते भारी बारिश हुई जिसके वजह से बाढ़ के हालात बने。0
0
Report
जंगल में गौवंश तस्करी का खुलासा: 21 गौवंश बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
Betul, Madhya Pradesh:जंगल में गौवंश तस्करी का खुलासा,21 गौवंश बरामद,2 तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े झल्लार थाना क्षेत्र में रात के अंधेरे में गौवंश तस्करी का मामला सामने आया है. जमन्या गांव के जंगल में ग्रामीणों ने 21 गौवंश को महाराष्ट्र ले जाते हुए तस्करों को पकड़ लिया. बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने जब तस्करों को रोककर पूछताछ की तो उन्होंने ग्रामीण के साथ मारपीट शुरू कर दी. इसके बाद ग्रामीणों ने अन्य लोगों को सूचना देकर मौके पर बुलाया. ग्रामीणों को आता देख तस्कर भागने लगे. इसी दौरान रात्रि गश्त कर रही पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं बरामद 21 गौवंश को सुरक्षित गौशाला भेज दिया गया है।0
0
Report
कोरबा में शर्मनाक लापरवाही: मशहूर 'नई दिल्ली स्वीट्स' के टॉयलेट में धुले बर्तन, खाद्य सुरक्षा विभाग
Korba, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित प्रसिद्ध 'नई दिल्ली स्वीट्स' से स्वच्छता की धज्जियां उड़ाने वाला चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में दुकान के कर्मचारी शौचालय के फर्श पर बड़े खाना पकाने के बर्तन धोते नजर आ रहे हैं। जनस्वास्थ्य से जुड़े इस गंभीर खतरे पर विरोध बढ़ा तो प्रबंधन ने इसे केवल 'आपातकालीन बैकअप व्यवस्था' बताकर पल्ला झाड़ने की कोशिश की। इस घोर लापरवाही को संज्ञान में लेते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
रतलाम में किरायेदार के अधिकार और मकान मालिक के व्यवहार पर क्या कहते हैं
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम क्या आपको पता है कि किराएदार होने के नाते आपके कानूनी अधिकार क्या हैं किराए के घर में आपको सबसे बड़ी परेशानी किस चीज को लेकर होती है..सिक्योरिटी, किराया बढ़ना, मकान खाली करवाना या मकान-मालिक का व्यवहार.. क्या कहते है रतलाम मे किराये से रहने वाले लोग, किसी को जल्दी मकान बदलना पड़ा, तो कोई सालो से रह रहा, कभी किराया बड़ाने कि परेशानी, तो कभी शर्ते कि नॉनवेज नाही खा सकते, या अपने लिये कोई भी सामान रखने कक यवस्था नाही कर सकते0
0
Report
बारिश के मौसम में घरों में सांप प्रवेश: कोबरा बाथरूम सीट में मिला
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले के सोनाघाटी इलाके में एक घर के बाथरूम की टॉयलेट सीट में करीब 5 फीट लंबा खतरनाक कोबरा सांप छिपा मिला। टॉयलेट में कोबरा देखते ही परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे सर्पमित्र ने सावधानीपूर्वक कोबरा का रेस्क्यू किया। बारिश और मौसम में बदलाव के दौरान सांप सुरक्षित और गर्म जगह की तलाश में घरों में घुस सकते हैं। ऐसे में बाथरूम,टॉयलेट का इस्तेमाल करते समय विशेष सावधानी बरतना जरूरी है。0
0
Report
मदन राठौड़ के गोविंद सिंह डोटासरा पर बड़े आरोप: कांग्रेस की डीजीपी से मुलाकात स्टंट बताया
Jaipur, Rajasthan:जयपुर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का बड़ा बयान। कांग्रेस नेताओं के डीजीपी को ज्ञापन पर बोले राठौड़। कहा - वो मिलने गए हैं, उनको सद्बुद्धि मिले。 बीजेपी ने सत्ता का दुरुपयोग नहीं किया。 कानून अपना काम करेगा。 डीजीपी से शिकायत को लेकर बोले。 उनका अधिकार है शिकायत करने का。 कांग्रेस ने गलत काम किए, हम गलत काम नहीं करते。 हम कानून हाथ में नहीं लेते, हमारा जन आधार है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा पर बड़ा हमला。 मदन राठौड़ ने कांग्रेस नेताओं की डीजीपी से मुलाकात को बताया राजनीतिक स्टंट。 मदन राठौड़ ने कहा - अपनी झेंप मिटाने के लिए ये सब कर रहे हैं。 PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा समझ नहीं रहे हैं。 लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका एक वोट से उन्होंने जीती。 अगर हम सत्ता का दुरुपयोग कर सकते तो जितने देते क्या? डोटासरा को हारना हमारे लिए अच्छी बात होती। बीजेपी सत्ता का दुरुपयोग नहीं کرتی है。 हमारे पास मौका था, अगर हम सत्ता का दुरुपयोग कर सकते तो कर लेते। झेंप मिटाने के लिए नाटक कर रहे हैं, जनता को चेहरा दिखाने के लिए कुछ तो करना पड़ेगा。 पंचायत चुनावों में उनकी ओर हालात खराब होंगे。 कांग्रेस नेता पहले से ही रोना रो रहे हैं。 राठौड़ ने कहा - हमारा जन आधार है, हम पंचायत चुनाव जीतेंगे।0
0
Report
Advertisement
हरिद्वार के ज्वालापुर में तेज बस ने मारी टक्कर; एक घायल, चालक हिरासत में
Haridwar, Uttarakhand:ज्वालापुर में सुबह-सुबह तेज रफ्तार बस का कहर, अनियंत्रित होकर कई वाहनों को मारी जोरदार टक्कर। हादसे में एक व्यक्ति का हाथ कटने से गंभीर रूप से हुआ घायल, कई गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त। घटना के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी, राहगीरों की मदद से घायल को अस्पताल में कराया गया भर्ती। स्थानीय लोगों ने बस चालक को मौके पर ही दबोचा, सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में लिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को रास्ते से हटवाकर शुरू की मामले की जांच, ज्वालापुर क्षेत्र की घटना।0
0
Report
नीरज कुमार आज पटना ग्रेजुएट क्षेत्र से JD(U) का MLC नामांकन दाखिल करेंगे
Noida, Uttar Pradesh:बिहार MLC चुनाव: JD(U) उम्मीदवार नीरज कुमार आज पटना ग्रेजुएट निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन दाखिल करेंगे0
0
Report
नहर में डूबने से अधेड़ की मौत,10कलोमी दूर नहर में मिला शव, पुलिस ने शव को लिया कब्जे में
Bbrasi, Uttar Pradesh:टहलने गए नहर में डूबने से वृद्ध की मौत *शव दश किलोमीटर दूर इटवा गांव में मिला* बलुआ थाना क्षेत्र के मरकनिया गांव में सोमवार की भोर में टहलने और शौच के लिए निकले 70 वर्षीय श्यामू राम की नहर में डूबने से मौत हो गई । नहर किनारे उनका लाठी और बोतल मिला ।नहर में बहाव इतनी तेज थी कि शव बहते हुए दस किलोमीटर दूर मिला । ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची बलुआ पुलिस ने शव को नहर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया । मरकनिया गांव के रहने वाले श्यामू राम मेहनत मजदूरी करके परिजनों का जीविकोपार्जन करते थे । अवस्था ज्यादा होने के कारण काम छोड़कर घर पर ही रहते थे । प्रतिदिन की भांति भोर में टहलने,व्यायाम करने और शौच करने के लिए अपनी लाठी और बोतल लेकर जाते थे । सोमवार की भोर में भी नित्य क्रिया करने निकले थे । काफी देर होने पर परिजन खोजने निकले तो घर से 50 मीटर दूर उनका लाठी और बोतल मिला । शंका होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया । नहर लबालब भरा और स्पीड में था । पुलिस और ग्रामीणों ने भूपौली नहर को बंद कराया । पुलिस शव को खोजते खोजते दस किलोंमीटर दूर इटवा गांव तक पहुंचे,जो बहाव कम होने के बाद वृद्ध का शव मिला । मौके पर मौजूद एस आई अनंत भार्गव ने शव को नहर से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा । शव मिलते ही मृतक के परिजनों पुत्र हरिनाम,पुत्री आशा,पतोह भगनी देवी,नाती राजेश,राकेश,गोपाल का रोकर बुरा हाल रहा ।0
0
Report
Advertisement
ओम प्रकाश राजभर बोले, ओवैसी की टिप्पणी सही; मुस्लिम प्रतिनिधित्व पर राजनीति दांव पर
Noida, Uttar Pradesh:अंबेडकर नगर (उत्तर प्रदेश): कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर असदुद्दीन ओवैसी की टिप्पणी पर कहा,"सही कहा उन्होंने। कांग्रेस ने भी दरी बिछवाया जब मुख्यमंत्री बनाने की बात आई तब मुसलमानों को नकार दिया। मुसलमानों के दम समाजवादी पार्टी भी चार बार सरकार बनाई लेकिन उन्होंने भी दरी बिछवाने काम किया। एक बार भी उनको मुख्यमंत्री बनाने की बात नहीं की और जब सरकार बनी तो अखिलेश जी अपने बिरादर को आगे बढ़ाए। मुसलमान को छोड़ दिए, कांग्रेस सरकार बनी तो वो भी अपने चक्कर में पड़े। तो इस नाते ओवैसी जी जो कह रहे हैं सही कह रहे हैं।"0
0
Report
हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर हाथी हमला, यात्रियों में हड़कंप
Haridwar, Uttarakhand:ब्रेकिंग न्यूज़ हरिद्वार हरिद्वार नजीबाबाद नेशनल हाईवे (श्यामपुर) पर अचानक आए जंगली हाथी ने थार गाड़ी पर किया हमला, यात्रियों में मचा हड़कंप। हाथी को गाड़ी पर हमला करते देख मौके पर मची अफरा-तफरी, राहगीरों और यात्रियों के हाथ-पांव फूले। स्थानीय लोगों और यात्रियों द्वारा एकजुट होकर शोर मचाने पर हाथी आखिरकार जंगल की ओर वापस लौटा। हाथी के हमले के दौरान हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात थम गया, बड़ा हादसा होने से टला। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल, गश्त बढ़ाकर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग।0
0
Report
हरिद्वार: देर रात टैक्सी चालकों में मारपीट, CCTV में कैद
Haridwar, Uttarakhand:# ब्रेकिंग न्यूज़/हरिद्वार हरिद्वार: सहगल पेट्रोल पंप पर देर रात टैक्सी चालकों में मारपीट कार आगे-पीछे करने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद बुजुर्ग टैक्सी चालक का आरोप—तीन युवकों ने मिलकर की मारपीट आरोप, तीनों युवक शराब के नशे में थे एक युवक ने बुजुर्ग की गाड़ी की चाबी निकालने का किया प्रयास विरोध करने पर बुजुर्ग चालक के साथ की गई मारपीट मारपीट की पूरी घटना पेट्रोल पंप के CCTV कैमरे में कैद CCTV फुटेज में युवकों द्वारा बुजुर्ग से मारपीट करते दिखे दृश्य बुजुर्ग टैक्सी चालक ने मामले में कार्रवाई की मांग की0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर: मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने खरगे के बयान पर संवैधानिक संस्थाओं पर हमला
Noida, Uttar Pradesh:गोरखपुर: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर कहा, "ये संस्थाएं संविधान से चलती हैं और संविधान के आधार पर चलती हैं? इन लोगों का ये मानसिक रूप से दिवालियापन हो चुका है। इसलिए बिना मतलब के प्रश्न उठाते रहते हैं।"0
0
Report
इमरान मसूद का बयान: ज्ञानेश कुमार हटाकर चुनाव कराएं, लोकतंत्र पर बड़ा हमला?
Noida, Uttar Pradesh:बेंगलुरु (कर्नाटक): कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा," ज्ञानेश कुमार को हटाकर फिर चुनाव कराए क्योंकि उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता को तार-तार कर दिया है। चुनाव आयोग के भरोसे को तोड़ दिया है तो उन्हें हटाकर चुनाव कराए, हम सब तैयार हैं...आपने वोट काट दिया और अब उसका वोट बहाल भी हो जाएगा तो उसे आपने तो मताधिकार से वंचित करा दिया। ये लोकतंत्र को खत्म करने की बहुत बड़ी साजिश है और इन लोगों के खिलाफ राजद्रोह के मुकदमे होने चाहिए क्योंकि ये भरोसे को तोड़ रहे हैं।"0
0
Report
दिल्ली में CCTV निगरानी सख्त, महिलाओं की सुरक्षा के लिए कोर्ट ने पुलिस एक्शन का आह्वान
Noida, Uttar Pradesh:जस्टिस पारदीवाला ने कहा कि सवाल सिर्फ यह नहीं है कि दिल्ली में कितने CCTV कैमरे लगे हैं कोर्ट जानना चाहता है कि क्या CCTV कैमरों की लगातार निगरानी होती है? क्या किसी संदिग्ध गतिविधि को देखकर पुलिस अपराध होने से पहले कार्रवाई कर सकती है? क्या पार्क जैसे सार्वजनिक स्थानों पर रियल-टाइम निगरानी और तुरंत पुलिस पहुंचने की व्यवस्था है? क्या संदिग्ध/अपराध से जुड़े लोगों के डेटाबेस का प्रभावी तरीके से इस्तेमाल हो रहा है? जस्टिस पारदीवाला ने कहा कि कोर्ट को पता चला है कि दिल्ली में कुछ असामाजिक/उपद्रवी लोग छात्राओं को परेशान कर रहे हैं। ऐसी घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।पुलिस को ऐसे मामलों पर पहले से ध्यान देना चाहिए।दिल्ली में हजारों अवैध खाने-पीने की दुकानें जहां कई असामाजिक तत्व इकट्ठा होते हैं और वहां शराब का सेवन भी किया जाता है। उसके बाद उनकी ओर से अपराध की घटनाएं सामने आती है। कोर्ट ने कहा कि पुलिस को सख्त होना पड़े, तो ज़रूर हो। हो सकता है कि कुछ लोग आर्टिकल 21 ( जीवन के अधिकार) की दुहाई दे। पर अपराधियों के मन मे क़ानून का डर ज़रूरी है। उन्हें यह डर होना चाहिए कि अगर मैंने कुछ गलत किया तो पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी। मुझे गंभीर नतीजे भुगतने पड़े। जस्टिस पारदीवाला ने पुलिस से कहा कि अब आपको सबसे ज्यादा ध्यान पूरे दिल्ली शहर में निगरानी बढ़ाने पर देना चाहिए।खास तौर पर उन जगहों पर ज्यादा निगरानी रखनी चाहिए जहां महिलाओं के असुरक्षित होने की संभावना ज्यादा रहती है, जैसे बस स्टैंड,बस स्टॉप,मेट्रो स्टेशन रेलवे स्टेशन स्कूलों और कॉलेजों के बाहर, दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस और साउथ कैंपस के आसपास। जस्टिस पारदीवाला ने कहा कि पुलिस को खुद सबसे अच्छी तरह पता होता है कि दिल्ली के किन इलाकों में अपराध की दर ज्यादा है।इसलिए ऐसे इलाकों की पहचान करके वहां नियमित सर्वे और निगरानी की जानी चाहिए। कोर्ट ने कहा कि पुलिस को स्थानीय लोगों से बातचीत करना चाहिए। पुलिस के रूप में आपको लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना चाहिए। पुलिस की ऐसी इमेज होनी चाहिए कि लोग पुलिस से डरकर नहीं भागे। कोर्ट ने कहा कि हर वो लड़की जिसके साथ छेड़छाड़ या उत्पीड़न हो रहा है, वो हमारी बहन या मां के समान है।दिल्ली पुलिस लिए एक बहुत बड़ी चुनौती है। ऐसी घटनाओं को होने ही न दें0
0
Report
Advertisement
