icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
713301
SKSantosh Kumar MandalFollow27 Jul 2024, 09:15 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दिल्ली में धरना-प्रदर्शन से दिवाली सीजन में व्यापार पर असर

Noida, Uttar Pradesh:चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री - CTI 10 अक्टूबर के धरने-प्रदर्शन से दिल्ली में 2000 करोड़ का व्यापार ठप्प हुआ - CTI CTI ने CJP और सभी राजनैतिक दलों को पत्र लिखकर मांग की - दिवाली तक दिल्ली में कोई धरना-प्रदर्शन न करें आज से नवरात्रि और रामलीलाएं शुरू , दिवाली का सीजन भी शुरू , दिल्ली का व्यापार और अर्थव्यवस्था चरमरा जाएगी - CTI चेयरमैन बृजेश गोयल नई दिल्ली - दिल्ली और देश में व्यापारियों और उद्यमियों के शीर्ष संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने कहा है कि 10 अक्टूबर को दिल्ली में हुए धरने-प्रदर्शन के कारण दिल्ली में लगभग 2000 करोड़ रुपए का व्यापार प्रभावित हुआ । CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने CJP और तमाम राजनैतिक दलों को लिखा पत्र: CTI ने बताया कि CTI ने CJP के अभिजीत दीपके समेत तमाम राजनैतिक दलों को पत्र लिखकर मांग की है कि दिवाली तक दिल्ली में कोई भी धरना-प्रदर्शन न किया जाए। CTI ने पत्र में कहा है कि आज से नवरात्रि और रामलीलाएं शुरू हो रही हैं, दिवाली का सीजन शुरू हो गया है, यह दिल्ली के 20 लाख व्यापारियों के लिए साल का सबसे बड़ा व्यापारिक सीजन है। धरने-प्रदर्शन से व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और अगर यह धरना प्रदर्शन लंबा चला तो दिल्ली की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चरमरा जाएगी और दिल्ली के 20 लाख व्यापारियों का कारोबार चौपट हो जाएगा । दिल्ली में आज से रामलीलाएं भी शुरू हो रही हैं, दिल्ली में 650 रामलीलाएं होती हैं जिसमें कि लाखों लोगों को रोजगार मिलता है , अगर धरने प्रदर्शन के कारण रास्ते और मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे तो लोग रामलीलाओं में आने से कतराएंगे , CTI ने CJP और सभी राजनैतिक दलों से मांग की है कि दिवाली तक दिल्ली के अलावा किसी और शहर को धरने-प्रदर्शन के लिए चुना जा सकता है, ताकि दिल्ली का त्यौंहारी व्यापार बच सके और आम लोगों को परेशानी न हो。 10 अक्टूबर को व्यापार का हाल: 1. प्रमुख बाजार बंद जैसे: सदर बाजार, चांदनी चौक, चावड़ी बाजार, कनॉट प्लेस, करोल बाग, लाजपत राय मार्केट जैसे बड़े बाजार बंद रहे, अन्य बाजारों में भी कामकाज नहीं के बराबर हुआ । 2. बाहर से ग्राहक नहीं: दिल्ली के बाहर से रोजाना 3 -4 लाख लोग खरीददारी के लिए आते हैं, वो लोग दिल्ली नहीं आए। 3. लोकल ग्राहक भी नहीं निकले: सुरक्षा और जाम के डर से दिल्ली के लोग भी खरीददारी के लिए नहीं निकले 4. मेट्रो स्टेशन बंद: ज्यादातर प्रमुख मेट्रो स्टेशन बंद रहे, जिससे आवाजाही ठप्प हो गई। 5. सर्विस सेक्टर पर असर: पेट्रोल पंपों पर भी भीड़ नहीं थी । होटल, रेस्टोरेंट, सिनेमा हॉल, ब्यूटी पार्लर, सैलून में बुकिंग कैंसिल हो गई। bृजेश गोयल ने कहा: "केवल रिटेल व्यापार ही नहीं, सर्विस सेक्टर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर, ट्रांसपोर्ट, टूरिज्म सब मिलाकर 10 अक्टूबर को दिल्ली में 2000 करोड़ रुपए का व्यापार प्रभावित हुआ। आज से नवरात्रि और रामलीलाएं शुरू हो रही हैं, दिवाली का सीजन शुरू हो गया है। इसलिए हमने CJP और देश के तमाम राजनैतिक दलों से अनुरोध किया है कि दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शन न करें, किसी अन्य शहर में कार्यक्रम कर लें।"
0
0
Report

रायपुर में महिलाओं के शक्ति अभियान: सुरक्षा, अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन

Begun, Rajasthan:रायपुर दिल्ली की तरह रायपुर में भी युवतियों का प्रदर्शन.. रायपुर में आज महिलाओं का शक्ति अभियान, सुरक्षा और अधिकारों को लेकर प्रदर्शन दुष्कर्म, महिला उत्पीड़न और बच्चों से अत्याचार की घटनाओं के विरोध में जुटेंगी युवतियां महिला सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम सौंपेंगी 15 सूत्रीय मांगपत्र स्कूल-कॉलेजों में CCTV, महिला सुरक्षा समितियां और दामिनी दल की तैनाती की मांग छात्राओं को मुफ्त सैनिटरी पैड और कार्यस्थलों पर पीरियड लीव की मांग भी शामिल साइबर अपराध, ऑनलाइन उत्पीड़न और नशीले पदार्थों के कारोबार पर सख्त कार्रवाई की मांग दोपहर 1 बजे महिला थाना चौक से निकलेगा मार्च, मोतीबाग प्रेस क्लब के पास सौंपेंगे ज्ञापन शक्ति अभियान के बैनर तले आयोजित होगा शांतिपूर्ण प्रदर्शन
0
0
Report
Advertisement

भानपुर के आश्रम पद्धति विद्यालय में भोजन गुणवत्ता पर छात्र आक्रोश, प्रशासन जवाबदेही मांग

Basti, Uttar Pradesh:सरकारी बजट सरकारी व्यवस्था और सरकारी आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाले मासूमों की थाली सवाल है कि जब बच्चों के भोजन पर पैसा खर्च हो रहा है, तो उनकी थाली तक कथित तौर पर घटिया खाना कैसे पहुंच रहा है, बस्ती में भोजन की गुणवत्ता को लेकर छात्रों का गुस्सा ऐसा फूटा कि खाने से इनकार कर दिया, भोजन फर्श पर फेंक दिया और विरोध का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला भानपुर के आश्रम पद्धति विद्यालय का है, जहां बच्चों की नाराजगी के बाद अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभालना पड़ा। अब सवाल सिर्फ खाने की गुणवत्ता का नहीं, बल्कि उन जिम्मेदारों की जवाबदेही का भी है, जिनके भरोसे बच्चों की सेहत है। Basti जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के भानपुर स्थित आश्रम पद्धति विद्यालय में भोजन की गुणवत्ता को लेकर छात्रों का आक्रोश सामने आया है। बताया जा रहा है कि मेस में परोसे जा रहे खाने से नाराज छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। गुस्साए बच्चों ने भोजन खाने से इनकार कर दिया और खाना फर्श पर फेंक दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विद्यालय की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे, छात्रों की नाराजगी के पीछे भोजन की गुणवत्ता में कमी को मुख्य वजह बताया जा रहा है। बच्चों की मांग थी कि उन्हें बेहतर और गुणवत्तापूर्ण भोजन दिया जाए। मामला सामने आने के बाद विद्यालय परिसर से लेकर संबंधित विभाग तक हलचल तेज हो गई। हालांकि, भोजन में भ्रष्टाचार के आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। विवाद की सूचना मिलने के बाद जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव के मुताबिक, अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्रों से बातचीत की। रात में ही दोबारा भोजन बनवाकर बच्चों को खिलाया गया। अधिकारियों ने भोजन की गुणवत्ता में मिली कमियों को दूर करने के लिए वहां कार्यरत स्वयं सहायता समूह को निर्देश दिए। अधिकारी के मुताबिक, अगले दिन नाश्ते, दोपहर और शाम के भोजन के दौरान अधिकारियों ने बच्चों के साथ बैठकर खाना खाया। इसके बाद बच्चे संतुष्ट नजर आए।
0
0
Report

छत्तीसगढ़ में नवरात्रि की जगमगाहट: रायपुर के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़

Begun, Rajasthan:छत्तीसगढ़ में आज से शक्ति की आराधना के महापर्व शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है..अगले नौ दिनों तक माता के भक्त मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे.. नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा की जाती है. पर्व को लेकर राजधानी रायपुर में भी उत्साह और भक्ति का माहौल है. शहर के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. प्रसिद्ध मां महामाया मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी हुई है. वहीं, शहरभर में जगह-जगह मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की जा रही हैं. अगले नौ दिनों तक राजधानी माता की भक्ति और आराधना में सराबोर रहेगी.
0
0
Report
Advertisement

865 करोड़ के सवाल पर राजभर से जवाब, अयोध्या से नामांकन की चुनौती

Noida, Uttar Pradesh:Om Prakash Rajbhar अखिलेश जी, आज भारत रत्न श्रद्धेय लोकनायक जय प्रकाश नारायण जी की पावन जयंती है। उन्हें सादर नमन करते हुए आप से बस यही पूछना चाहता हूं कि आखिर श्रद्धेय लोकनायक के नाम पर आपने जेपीएनआईसी जैसा लूट का अड्डा बनाने का जो हसीन सपना पाला था, उसे 865 करोड़ रुपए खर्च करके भी अधूरा क्यों छोड़ दिया? बता दीजिए 865 करोड़ में आपके जेब में कितना गया? जेपीएनआईसी की संचालन समिति में आपने खुद को रखा, डिंपल जी, धर्मेंद्र जी और सैफई परिवार को क्यों बैठा रखा? जनता के पैसों से बनी इमारत के संचालन में परिवार को क्यों घुसा रखा था? आखिर वहां बनने वाले होटल, क्लब, जिम की कमाई किसकी जेब में जानी थी? जवाब जरूर दीजिएगा! और हां... योगी जी ने अयोध्या जी से लड़ने की आपकी चुनौती स्वीकार कर ली है। अब पीछे नहीं भागिएगा। वरना आपके लोडर कहेंगे कि हमारा नेता एसी, पीसी और ट्विटर से बाहर ही नहीं निकलता है। आइये महाराज, भरिये अयोध्या जी से नामांकन। लड़िए। इसी बहाने आपको ज़मीनी सच्चाई तो पता चले कि इटावा मैनपुरी के यादवलैंड के बाहर आपकी स्थिति क्या है। बस आख़िर में इतना ही कि पीठ दिखाकर भागिएगा नहीं। जय भारत, जय श्रीराम, जय महाराजा सुहेलदेव。
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली में CJP मार्च के मद्देनजर 43,000 सुरक्षा कर्मी तैनात

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जंतर-मंतर مارچ और विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए आज 11 अक्टूबर को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगभग 43,000 सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। मिले आंकड़ों के अनुसार सुरक्षा बलों की संख्या इस प्रकार है: केंद्रीय बल (CAPF): गृह मंत्रालय द्वारा भेजी गई केंद्रीय सुरक्षा बलों की 221 से अधिक कंपनियों के करीब 23,000 जवान तैनात हैं। दिल्ली पुलिस के कई इलाकों की नफरी मिलाकर इसमें 20,000 से अधिक कर्मी और अधिकारी तैनात है, तो अगर बताया जाए तो कुल 43,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों का कड़ा पहरा है ताकि अनधिकृत प्रदर्शनों और संभावित तनाव को रोका जा सके।
0
0
Report

जमशेदपुर पुलिस ने दुर्गा पूजा से पहले मॉक ड्रिल से सुरक्षा तैयारियाँ तेज कर दी

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर आगामी दुर्गा पूजा के त्योहार को लेकर जमशेदपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। त्योहार के दौरान किसी भी तरह की आपातकालीन स्थिति या विधि-व्यवस्था की चुनौती से निपटने के लिए पुलिस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में जमशेदपुर गोलमुरी पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जहां वाटर कैनन, रबर बुलेट गन, टियर गैस गन और लाठी पार्टी समेत विभिन्न उपकरणों के इस्तेमाल का अभ्यास किया गया। इस दौरान सिटी एसपी ललित मीणा समेत तमाम डीएसपी मौजूद रहे। दुर्गा पूजा के दौरान शहर में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जमशेदपुर पुलिस ने अपनी तैयारियों को परखना शुरू कर दिया है। किसी भी अप्रिय घटना, आपातकालीन परिस्थिति या भीड़ को नियंत्रित करने की जरूरत पड़ने पर पुलिस बल किस तरह कार्रवाई करेगा, इसे लेकर पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल की गई। इस दौरान वाटर कैनन, रबर बुलेट गन, टियर गैस गन और लाठी पार्टी समेत विभिन्न संसाधनों का इस्तेमाल करते हुए अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल के जरिए पुलिस बल की तैयारियों और आपातकालीन परिस्थितियों में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों की उपयोगिता की जांच की गई। मौके पर मौजूद सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि मॉक ड्रिल के दौरान सभी उपकरणों की कार्यक्षमता और उपयोगिता को परखा गया है, ताकि दुर्गा पूजा के दौरान किसी भी विपरीत परिस्थिति में इनका प्रभावी तरीके से इस्तेमाल किया जा सके। बाइट -- ललित मीणा (सिटी एसपी, जमशेदपुर)
0
0
Report

दुमका के काठीकुंड में नाबालिग छात्रा की मौत; आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग

Dumka, Jharkhand:दुमका के काठीकुंड थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा का शव मिलने से इलाके में आक्रोश का माहौल है। परिजन और ग्रामीण दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं। वही घटना से आक्रोशित स्कूली छात्र-छात्राएं ने काठीकुंड-दुमका मुख्य मार्ग को जाम कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग किया है। घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है; पुलिस ने दावा किया है कि घटना के पीछे शामिल अपराधी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जायेगा। दरअसल, पुलिस के अनुसार, नाबालिग छात्रा बीते दिनों दोपहर करीब तीन से चार बजे के बीच घर से मवेशियों को लाने के लिए खेत की ओर गई थी। कुछ देर बाद मवेशी तो घर लौट आए, लेकिन छात्रा वापस नहीं पहुंची। इसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान घर से कुछ दूरी पर छात्रा का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। छात्रा की मौत की खबर फैलते ही ग्रामीणों और परिजनों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित स्कूली छात्र-छात्राओं ने काठीकुंड-दुमका पाकुड़ मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। छात्र और छात्र नेताओं ने घटना के पूछे शामिल आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से मुआवजा देने की मांग की है। लोगों का कहना है कि इस जघन्य वारदात में शामिल अपराधियों को जल्द से जल्द कानून के शिकंजे में लाया जाना चाहिए। घटना के बाद पूरे मामले की जाँच दुमका एसडीपीओ के नेतृत्व में की जा रही है। पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार ने बताया कि काठीकुंड थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की का अर्धनग्न अवस्था में शव बरामद हुआ है। इस संबंध में मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। घटनास्थल की स्थितियों को देखते हुए आसपास के लोगों की संलिप्तता की आशंका से भी जांच की जा रही है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर साक्ष्य जुटा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा。
0
0
Report
Advertisement

खूंटी में तेज ट्रेलर से बचते पलटी पिकअप: पांच बकरियों की मौत

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र – खूंटी पिकअप में करीब 50 से 70 बकरियां लदी थीं। दुर्घटना में पांच बकरियों की मौत हो गई, जबकि चालक शमी खान को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, पिकअप वैन औरंगाबाद से बकरियों को लेकर सिमडेगा जा रहा था। इसी दौरान अम्मा पकना बाजार टांड़ के समीप विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रेलर से बचने की कोशिश में चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। देखते ही देखते बकरियों से लदा पिकअप सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को वाहन से बाहर निकाला। दुर्घटना में पांच बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर रनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
0
0
Report

निम्बाहेड़ा में पंचायत चुनाव 2026 प्रत्याशी प्रक्रिया व नियमों पर जागरूकता कार्यशाला

Begun, Rajasthan:#निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - एंकर -चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में जहां पंचायतीराज चुनाव 2026 को लेकर संभावित प्रत्याशियों को चुनावी प्रक्रिया की जानकारी दी गई। पंचायत समिति सभागार में प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला में अधिकारियों ने चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों को नामांकन फॉर्म भरने से लेकर चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। साथ ही चुनाव के दौरान जरूरी नियमों और प्रक्रियाओं के बारे में भी समझाया गया। इस दौरान उपखंड अधिकारी विकास पंचोली, तहसीलदार पुष्पेंद्र सिंह राजावत और विकास अधिकारी फतेहलाल सोनी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कार्यशाला में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, संभावित प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top