ट्रैफिक पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए है लेकिन लोगों को भी ट्रैफिक नियमों का पालन करने की जरूरत है
Asansol, West Bengal:बीते दिन आसनसोल नॉर्थ ट्रैफिक गार्ड ने लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए एक रैली का आयोजन किया। रैली में नॉर्थ ट्रैफिक गार्ड अधिकारी, कर्मी, पुलिसबल व आम जनता ने भाग लिया। रैली के समय अधिकारियों ने जनता से आग्रह किया कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, हेलमेट पहनकर स्कूटी या बाइक चलाएं व NH पर विशेष सावधानी बरतें। उन्होंने यह भी बताया कि कार चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य है। लोगों को नियमों का पालन करने की आवश्यकता है ताकि वे सुरक्षित रूप से अपने घर तक पहुंच सकें।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
