Paschim Bardhaman
दुर्गापुर महाकमा अस्पताल में स्वच्छता के प्रति विशेष कदम
Durgapur, West Bengal:दुर्गापुर महकमा अस्पताल में मरीजों को बेहतर इलाज प्रदान करने के लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। हाल ही में नए वॉर्ड और उपकर्म स्थापित किए गए हैं, साथ ही अस्पताल परिसर में स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। रोगी कल्याण समिति के सहयोग से दुर्गापुर के तीन बड़े अस्पतालों से सहयोग की अपील की गई है। इस कार्यक्रम में राज्य के मंत्री प्रदीप मजूमदार, SBSTC के चेयरमेन सुभाष मंडल, और अन्य प्रमुख अधिकारी मौजूद थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हमीरपुर तहसील रोड पर अतिक्रमण हटाने का नगरपालिका अभियान सफल
Chanwal, Himachal Pradesh:तहसील रोड पर नगर पालिका ने अतिक्रमण हटाओ अभियान। यूपी के हमीरपुर जिले में शहर के तहसील रोड पर नगर पालिका ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला कर कार्रवाई की है। सड़क किनारे अतिक्रमण कर लगाई गई दुकानों को नगर पालिका की टीम द्वारा हटाया गया है जिससे सड़क पर अतिक्रमण के चलते यहां आए दिन जाम जैसी स्थिति बनी रहती थी। वहीं नगर पालिका ने सड़क किनारे दुकान लगाने वाले स्ट्रीट वेंडरों के लिए लोहे की दुकानों का निर्माण कराया है, जिनकी नीलामी 10 सितंबर को होगी। हमीरपुर शहर के तहसील रोड पर नगर पालिका की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची। सड़क किनारे कई लोगों ने अतिक्रमण कर दुकानें और सामान रख रखा था, जिसके चलते सड़क संकरी हो गई थी और लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। नगर पालिका के कर्मचारियों ने अभियान चलाकर अतिक्रमण को हटाया और सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया। अधिकारियों के मुताबिक, सड़क किनारे दोबारा अतिक्रमण न हो, इसके लिए भी निगरानी की जाएगी।0
0
Report
अलीगढ़: इगलास CHC निरीक्षण में CMHO ने सुविधाओं पर संतोष जताकर स्टाफ को प्रोत्साहित किया
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने इगलास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएचसी की चिकित्सा व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली पर सीएमओ ने पूर्ण संतोष व्यक्त किया। सीएमओ ने वार्डों में भर्ती मरीजों से सीधा संवाद कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। मरीजों ने बताया कि वे बीते 2-3 सालों से यहीं इलाज करा रहे हैं और किसी अन्य अस्पताल नहीं जाना चाहते। मरीजों के इस सकारात्मक फीडबैक पर सीएमओ ने इगलास सीएचसी के डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की जमकर तारीफ की। सीएमओ ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य स्टाफ का मनोबल बढ़ाना है ताकि वे सेवा भाव से मरीजों का इलाज करें। उन्होंने स्टाफ की किसी भी समस्या में पूरा सहयोग देने और उन्हें लगातार प्रोत्साहित करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही उन्होंने पहाड़पुर समेत क्षेत्र के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों की सुविधाओं में और सुधार करने की बात कही।0
0
Report
मथुरा के छाता में यूपी का पहला मल्टीयूनिट एथनॉल व चीनी प्लांट: योगी शिलान्यास
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा के छाता में लगेगा यूपी का पहला मल्टीयूनिट एथनॉल व चीनी प्लांट, सीएम योगी करेंगे शिलान्यास मथुरा: कान्हा की नगरी मथुरा के छाता क्षेत्र में उत्तर प्रदेश का पहला अनोखा 'मल्टीयूनिट प्लांट' स्थापित होने जा रहा है। 200 से 250 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने इस परियोजना की विस्तृत रूपरेखा साझा की। इस दौरान बल्देव विधायक पूरन प्रकाश, गोवर्धन विधायक मेघश्याम सिंह और जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह भी मौजूद रहे。 बाइट-केबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण0
0
Report
Advertisement
आजमगढ़ में योगी ने दिवंगत माता को श्रद्धांजलि दी, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
Azamgarh, Uttar Pradesh:स्थान - Azamgarh मुख्यमंत्री योगी ने क्षेत्रीय अध्यक्ष की दिवंगत माता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताई शोक संवेदना, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह समेत कई नेता रहे मौजूद。 प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी आज शनिवार को भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के जनपद आजमगढ़ में लालगंज क्षेत्र के बरदह अंतर्गत जीवली स्थित आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने विनोद राय की दिवंगत माता जमुरता देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया。 श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री वाराणसी के लिए रवाना हो गए। इस दौरान मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जीवली गांव और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रशासन और पुलिस के अधिकारी पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे।0
0
Report
सीतापुर: गन्ने के खेत से नर कंकाल, 17 दिन लापता गोलू की पहचान
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर। गन्ने के खेत से बरामद हुआ नर कंकाल। पिछले 17 दिनों से घर से लापता था युवक गोलू। परिजनों ने थाने में पुलिस को दी थी गुमशुदगी की तहरीर। गांव के बाहर गन्ने के खेत से कंकाल हुआ बरामद। परिजनों ने कपड़े देखकर की पहचान। खेत से कंकाल मिलने पर गांव में मचा हड़कंप। पुलिस मामले की जांच जुटी। हरगांव थाना क्षेत्र के उदनापुर कोरैय्या गांव का मामला।0
0
Report
कुशीनगर में पिस्टल साफ करते वक्त गोली, होमगार्ड की हालत गंभीर
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking - कुशीनगर - पिस्टल साफ करते समय चली गोली - होमगार्ड के पेट में लगी गोली - होमगार्ड छोटेलाल की हालत गंभीर - गंभीर हालत में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर - पडरौना कोतवाली के कस्बा चौकी इंचार्ज साफ कर रहे थे पिस्टल - पिस्टल साफ करते समय चली गोली - पडरौना कोतवाली के कस्बा चौकी का मामला0
0
Report
Advertisement
बारिश से नाले में गिरने से 11 वर्षीय बालक की मौत, जलभराव से शहर सहम गया
Moradabad, Uttar Pradesh:आज दोपहर बारिश के दौरान अंसारियान मोहल्ला के नाले में गिरने से 11 वर्षीय बालक की मौत हो गई. बारिश के कारण रिहायशी इलाकों में भारी जलभराव रहा. हम्माद पुत्र अफजाल (11) शनिवार को करीब 12:30 बजे अंसारियान इंटर कॉलेज के गेट के पास अन्य बच्चों के साथ बारिश में नहा रहा था. इसी दौरान वह नाले में गिर गया. परिजनों और आसपास के लोगों ने खोज कर उसे करीब 400 मीटर आगे नाले से बाहर निकाला. उसे kiratpur के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर के निजी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया. चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस मौके पर पहुंची; परिजनों ने शव पंचनामा और पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया. हादसे के बाद परिवार में मातम.0
0
Report
श्रावस्ती में झमाझम बारिश से उमस-गर्मी की राहत
Shravasti, Uttar Pradesh:यूपी के श्रावस्ती जिले में कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी के बाद आखिरकार मौसम ने करवट ली है। जिले के कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरू होने से लोगों को गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है। वहीं बारिश से किसानों के चेहरों पर भी खुशी नजर आई। तस्वीरें श्रावस्ती की हैं, जहाँ लंबे इंतजार के बाद आसमान से राहत की बूंदें बरसनी शुरू हुईं। उमस और गर्मी से परेशान लोगों ने बारिश का जमकर स्वागत किया। बारिश होने से तापमान में भी गिरावट महसूस की गई और मौसम सुहाना हो गया। वहीं बारिश का सबसे ज्यादा इंतजार किसानों को था। फसलों को पानी की जरूरत थी और किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए बैठे थे। समय पर हुई बारिश से फसलों को काफी फायदा मिलेगा और सिंचाई को लेकर भी राहत मिलेगी। कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण खेतों में खड़ी फसलों को पानी की जरूरत महसूस हो रही थी। ऐसे में हुई झमाझम बारिश किसानों के लिए किसी राहत से कम नहीं है। बारिश ने जहां आम लोगों को उमस से राहत दी, वहीं किसानों की उम्मीदों को भी मजबूत किया है।0
0
Report
मेरठ की मुस्कान की बेटी जेल में राधा बन झांकी में चमकी
Noida, Uttar Pradesh:मेरठ वाली मुस्कान के बारे में जानकारी है कि जेल में मुस्कान ने बेटी को जन्म दिया था। ताजा खबर ये है कि जन्माष्टमी के मौके पर मुस्कान की बेटी ने राधा रानी के रूप में झांकी में भाग लिया। जेल की इन ऊंची दीवारों के बीच जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। लेकिन इस पूरे आयोजन की सबसे अलग तस्वीर रही राधा के रूप में सजी ये नन्ही बच्ची। मेरठ वाली मुस्कान की बेटी जेल में 'राधा' बनी! देखिए ग्राउंड रिपोर्ट रात-8.26 बजे0
0
Report
Advertisement
मेरठ प्रोमो: शहर में आकर्षक ऑफर की घोषणा
Noida, Uttar Pradesh:मेरठ प्रोमो0
0
Report
सपा प्रवक्ता ने अखिलेश यादव को कृष्ण रूप में पोस्टर दिखाकर सॉफ्ट हिंदुत्व का संकेत बताएं?
Noida, Uttar Pradesh:पंकज जी के बुलेटिन के लिये इनपुट है。 मुद्दा- सपा प्रवक्ता ने अखिलेश यादव को कृष्ण रूप में पोस्टर के जरिए दिखाया है, इसके क्या मायने हैं, क्या सपा सॉफ्ट हिंदुत्व का संदेश दे रही है बाइट- राजनीतिक विश्लेषक परमवीर सिंह की बाइट0
0
Report
सपा प्रवक्ता ने अखिलेश यादव को कृष्ण रूप में दिखाकर संदेश दे रही है
Noida, Uttar Pradesh:मुद्दा- सपा प्रवक्ता ने अखिलेश यादव को कृष्ण रुप में पोस्टर के जरिए दिखाया है, इसके क्या मायने हैं, क्या सपा सॉफ्ट हिंदुत्व का संदेश दे रही है0
0
Report
Advertisement
NGT ने जयपुर के प्रदूषण नियंत्रण के लिए सख्त निर्देश जारी किये
Jaipur, Rajasthan:जयपुर के वायु प्रदूषण पर NGT सख्त, ग्रीन टैक्स के इस्तेमाल पर उठाए सवाल जयपुर: जयपुर में बढ़ते वायु प्रदूषण और वाहनों से वसूले जा रहे ग्रीन टैक्स के इस्तेमाल को लेकर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने राजस्थान सरकार को महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। ग्रीन टैक्स की राशि का उपयोग निर्धारित उद्देश्यों के अनुरूप सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। 10 साल में मिले ₹2,283.97 करोड़ मामले की सुनवाई के दौरान संयुक्त समिति की रिपोर्ट में सामने आया कि पिछले 10 वर्षों में राजस्थान के परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग को ₹2,283.97 करोड़ की ग्रीन टैक्स राशि प्राप्त हुई। रिपोर्ट के मुताबिक इस राशि का कुछ हिस्सा बसों के संचालन, संचालन संबंधी घाटे की भरपाई और कर्मचारियों तथा ठेकेदारों के बकाया भुगतान के लिए आवंटित किया गया। NGT ने इस तरह के इस्तेमाल को राजस्थान ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड (RTIDF) के अधिसूचित उद्देश्यों के अनुरूप नहीं माना। अधिकरण ने इस पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि ग्रीन टैक्स से प्राप्त राशि का कथित तौर पर इस तरह इस्तेमाल किया जाना वर्ष 2012 में जारी अधिसूचना के अनुरूप नहीं है। जयपुर में प्रदूषण के प्रमुख स्रोत अधिकरण ने जयपुर में वायु प्रदूषण के विभिन्न स्रोतों पर भी विचार किया। रिकॉर्ड के अनुसार सड़क और मिट्टी की धूल, वाहनों का उत्सर्जन, बायोमास जलाना, नगर ठोस कचरा जलाना, कोयला एवं फ्लाई ऐश, औद्योगिक गतिविधियां और निर्माण कार्य प्रदूषण के प्रमुख स्रोत हैं। NGT ने सड़क और मिट्टी की धूल को विशेष रूप से महत्वपूर्ण प्रदूषण स्रोत माना। साथ ही खुले में कचरा और बायोमास जलाने पर प्रभावी नियंत्रण की जरूरत बताई। प्रदूषण वाले इलाकों की होगी निगरानी NGT ने जयपुर के अलग-अलग क्षेत्रों की पर्यावरणीय गुणवत्ता की निगरानी के लिए प्रभावी व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य ज्यादा प्रदूषण वाले क्षेत्रों की समय रहते पहचान कर सुधारात्मक कार्रवाई करना है। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को अधिक प्रदूषण वाले क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण करने और निर्धारित मानकों से अधिक प्रदूषण पाए जाने पर संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं। GRAP लागू करने के निर्देश अधिकरण ने जयपुर के लिए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) तैयार कर जल्द लागू करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा डीजल जनरेटर का इस्तेमाल कम करने और सौर ऊर्जा आधारित विकल्पों को बढ़ावा देने के लिए कार्ययोजना बनाने को कहा गया है। अधिक प्रदूषण वाले क्षेत्रों में कच्ची और बिना पक्की सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर पक्का करने तथा धूल नियंत्रण के लिए वैक्यूम-असिस्टेड स्वीपिंग मशीनों का प्रभावी इस्तेमाल करने के निर्देश भी दिए गए हैं। PUC केंद्र बढ़ाने और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के निर्देश NGT ने प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र यानी PUC केंद्रों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उद्योगों को स्वच्छ ईंधन जैसे CNG और LPG तथा इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित करने को कहा गया है। इसके साथ ही सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने, सार्वजनिक परिवहन में अनुशासन सुनिश्चित करने और ऐसे यातायात चौराहों की पहचान करने के निर्देश दिए गए जहां बेहतर ट्रैफिक मैनेजमेंट से प्रदूषण कम किया जा सकता है। ग्रीन टैक्स सिर्फ निर्धारित उद्देश्यों पर खर्च होगा NGT का सबसे अहम निर्देश राजस्थान के परिवहन विभाग को लेकर है। अधिकरण ने RTIDF नियम, 2012 का कड़ाई से पालन करने और ग्रीन टैक्स से प्राप्त राशि का इस्तेमाल केवल अधिसूचित उद्देश्यों के लिए सुनिश्चित करने को कहा है। अधिकरण ने स्पष्ट किया कि इन उद्देश्यों में वायु प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े उपाय भी शामिल हैं। इन निर्देशों के साथ NGT ने मूल आवेदन का निस्तारण कर दिया।0
0
Report
भाजपा का अजमेर रोड शो चुनाव प्रचार की धार तेज कर गया
Ajmer, Rajasthan:नगर निगम चुनाव में जीत का परचम फहराने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है... निकाय चुनाव के चलते अजमेर में कल रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के रोड शो और कार्यकर्ताओं के साथ मनोबल बढ़ाने के लिये राखी गयी बैठक की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है... सीएम शर्मा का रोड शो मुख्यतः अजमेर उत्तर क्षेत्र में रहेगा.. शहर के मध्य सघन रिहायशी और व्यवसायिक क्षेत्र से रोड शो की शुरुआत होगी .. रोड शो गांधी भवन चौराहे पर समाप्त होगा...सीएम शर्मा के चुनाव प्रचार अवधि के मध्य आयोजित दौरे को लेकर शहर भाजपा अध्यक्ष रमेश सोनी ने बताया कि अजमेर आगमन पर सीएम भजनलाल शर्मा का भव्य स्वागत किया जाएगा..0
0
Report
वार्ड 36 में रिंकल गर्ग बनाम अपूर्वा शर्मा: युवा महिला प्रत्याशी का सीधा मुकाबला
Alwar, Rajasthan:वार्ड 36 में आमने-सामने भाजपा-कांग्रेस की युवा महिला प्रत्याशी, दोनों के कार्यालय भी आमने-सामने अलवर नगर निगम चुनाव वार्ड 36 की खबर अलवर। अलवर नगर निगम के 65 वार्डों में चुनावी मुकाबला लगातार रोचक होता जा रहा है। भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। दोनों प्रमुख दलों के दिग्गज नेता चुनावी मैदान में उतरकर प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क और प्रचार अभियान चला रहे हैं। मतदाताओं को साधने के लिए दोनों दलों ने अपने-अपने संकल्प पत्र भी जारी किए हैं। अलवर पहुंचे भाजपा के राजस्थान प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल ने पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया, वहीं कांग्रेस की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस का मैनिफेस्टो जनता के सामने रखा। इन सबके बीच वार्ड नंबर 36 पर खास नजरें टिकी हुई हैं। यहां कांग्रेस ने रिंकल गर्ग को प्रत्याशी बनाया है, जबकि भाजपा की ओर से अपूर्वा शर्मा चुनाव मैदान में हैं। नगर निगम मेयर का पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित होने के कारण इस वार्ड का मुकाबला और भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों प्रत्याशी युवा, शिक्षित और प्रतिष्ठित परिवारों से आती हैं। खास बात यह है कि दोनों प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालय भी एक-दूसरे के बिल्कुल पास बनाए गए हैं। ऐसे में दिनभर दोनों कार्यालयों पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं की आवाजाही बनी रहती है, जिससे वार्ड 36 का चुनावी माहौल खासा गर्म नजर आ रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी रिंकल गर्ग के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार के करीब तीन साल का कार्यकाल बीतने के बावजूद विकास के नाम पर जमीनी स्तर पर कुछ खास नहीं हुआ और सिर्फ कागजों में काम होने का दावा किया जा रहा है। वहीं साथ ही बने भाजपा प्रत्याशी अपूर्वा शर्मा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन वन मंत्री संजय शर्मा ने किया। इस दौरान संजय शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी की जीत का दावा करते हुए कहा कि नगर निगम में भाजपा का ही बोर्ड बनेगा। अपूर्वा शर्मा भाजपा नेता निलेश खंडेलवाल की पुत्रवधू है । वार्ड 36 में दोनों प्रमुख दलों की युवा महिला प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला होने से यह वार्ड अलवर नगर निगम चुनाव में सबसे चर्चित सीटों में शामिल हो गया है। अब देखना होगा कि मतदाता किस प्रत्याशी के पक्ष में अपना फैसला सुनाते हैं。0
0
Report
Advertisement
