icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
713301
ARAman RayFollow6 Nov 2024, 03:46 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

समस्तीपुर में बाइक सवार बदमाशों ने महिला से पांच लाख की सोने की चेन छीनी

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, महिला के गले से पांच लाख के सोने की चेन और जितिया झपटी 。 सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना । समस्तीपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। देर शाम हाट से घर लौट रही एक महिला को बाइक सवार दो बदमाशों ने निशाना बनाया ।घटना समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में संत कबीर कॉलेज के समीप टोटो से उतरते ही बदमाश महिला के गले से सोने की चेन और जितिया झपटकर फरार हो गए। छिनतई किए गए आभूषणों की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर बदमाशों की पहचान में जुटी है। पीड़ित महिला ने बताया कि हाट से खरीदारी कर टोटो से घर लौट रही थीं। संत कबीर कॉलेज के समीप टोटो से उतरने के दौरान पहले से घात लगाए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन और जितिया झपट ली। इसके बाद दोनों बदमाश तेजी से फरार हो गए। उनके गले से सोने की चेन और पांच गोलों वाली जितिया छीनकर भाग निकले। छिनतई किए गए आभूषणों की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। पुलिस बदमाशों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए मामले की जांच में जुटी है।
0
0
Report

9 अक्टूबर से मेट्रो स्टेशनों में प्रवेश-निकास बंद, नई दिल्ली स्टेशन छोड़कर इंटरचेंज चालू

Noida, Uttar Pradesh:सुरक्षा कारणों से, नीचे दिए गए मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट 9 अक्टूबर, 2026 को रात 9:00 बजे से 10 अक्टूबर, 2026 को शाम 6:00 बजे तक बंद रहेंगे। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां ​​स्थिति की समीक्षा करेंगी और उसी के अनुसार ज़रूरी जानकारी दी जाएगी। हालांकि, नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर बाकी सभी संबंधित मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। 1. जनपथ2. पटेल चौक 2. केन्द्रीय सचिवालय 3. लोक कल्याण मार्ग 4. राजीव चौक 5. नई दिल्ली 6. सेवा तीर्थ 7. मंडी हाउस 8. बाराखंभा रोड 9. आईटीओ 10. दिल्ली गेट 11. खान मार्केट 12. रामकृष्ण आश्रम मार्ग 13. झंडेवालान 14. सुप्रीम कोर्ट 15. इंद्रप्रस्थ 16. शिवाजी स्टेडियम 17. दिल्ली हाट-आईएनए 18. हौज़ खास 19. जोर बाग 20. लाजपत नगर 21. जंगपुरा 22. आश्रम 23. जामिया मिल्लिया इस्लामिया 24. चावड़ी बाज़ार 25. जामा मस्जिद 26. करोल बाग 27. राजेंद्र प्लेस 28. विश्व विद्यालय 29. कश्मीरी गेट 30. इन्द्रलोक 31. गुरु तेग बहादुर नगर 32. नेताजी सुभाष प्लेस 33. आज़ादपुर 34. जहांगीरपुरी 35. हैदरपुर बादली मोड़ 36. मजलिस पार्क 37. सीलमपुर 38. मौजपुर-बाबरपुर 39. जाफराबाद 40. स्वागत है 41. यमुना विहार 42. खजूरी खास 43. शाहदरा 44. रिठाला यह मेट्रो स्टेशनों को बंद करने के बारे में पहले साझा किए गए अपडेट में आंशिक संशोधन है।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली यातायात पुलिस ने 10 अक्टूबर 2026 को भारी ट्रैफिक डायवर्ज़न की सूचना जारी की

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली यातायात पुलिस परामर्श मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए, ज़मीनी हालात के आधार पर 10.10.2026 को सुबह 06:00 बजे से दिल्ली में कई जगहों पर ट्रैफ़िक डायवर्ज़न और पाबंदियाँ लगाई जा सकती हैं। कानून एवं व्यवस्था की स्थिति के मद्देनज़र दिनांक 10.10.2026 को दिल्ली के निम्नलिखित मार्गों पर यातायात प्रभावित हो सकता है और यातायात परिवर्तन प्रातः 06:00 बजे से लागू होंगे: 1. शंकर रोड गोल चक्कर–वंदे मातरम् ‘टी’ पॉइंट से नई दिल्ली की ओर 2. धौला कुआँ फ्लाईओवर 3. झंडेवालान गोल चक्कर 4. पंचकुइयां गोल चक्कर 5. मंडी हाउस गोल चक्कर 6. डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक (डब्ल्यू-पॉइंट) 7. राम चरण अग्रवाल चौक (ए-पॉइंट) 8. मिंटो रोड/दीन दयाल उपाध्याय मार्ग 9. गुरु नानक चौक 10. चेम्सफोर्ड रोड–कनॉट प्लेस बाहरी सर्किल टी-पॉइंट 11. भैरों रोड–एमजीएम (रिंग रोड) टी-पॉइंट 12. लोधी रोड फ्लाईओवर 13. नीला गुम्बद गोल चक्कर 14. मदरसा टी-पॉइंट 15. सम्राट होटल गोल चक्कर 16. सरदार पटेल मार्ग–पंचशील मार्ग क्रॉसिंग 17. भीकाजी कामा प्लेस के नीचे 18. मोती बाग फ्लाईओवर के नीचे 19. रिंग रोड–सैन मार्टिन मार्ग टी-पॉइंट 20. अशोका रोड–जंतर मंतर रोड गोल चक्कर 21. विंडसर पैलेस गोल चक्कर 22. टॉलस्टॉय–जनपथ क्रॉसिंग 23. रेल भवन गोल चक्कर 24. जय सिंह रोड–संसद मार्ग क्रॉसिंग 25. कनॉट प्लेस बाहरी सर्किल–बाराखम्बा रोड टी-पॉइंट 26. गोल डाक खाना गोल चक्कर 27. पटेल चौक गोल चक्कर 28. जय सिंह रोड–अशोका रोड टी-पॉइंट 29. आरएमएल अस्पताल गोल चक्कर 30. कनॉट प्लेस बाहरी सर्किल–संसद मार्ग टी-पॉइंट 31. यात्रियों के लिए परामर्श एवं सुझाव * पहले से योजना बनाएं: यदि आप नई दिल्ली और मध्य दिल्ली से होकर रेलवे स्टेशनों, अंतरराज्यीय बस अड्डों (आईएसबीटी) या हवाई अड्डे की ओर जा रहे हैं, तो कृपया यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें। * गैर-आवश्यक यात्रा से बचें: यात्रियों से अनुरोध है कि गैर-आवश्यक यात्रा न करें। * परिस्थितियों के अनुसार प्रतिबंध: यातायात प्रबंधन संबंधी उपाय परिस्थितियों के अनुसार बदलते रहेंगे तथा मौके की वास्तविक स्थिति के आकलन के आधार पर प्रतिबंधों में ढील दी जाएगी या यातायात नियंत्रित किया जाएगा। 3. अद्यतन जानकारी प्राप्त करते रहें (वास्तविक समय की जानकारी) ताज़ा जानकारी, वैकल्पिक मार्गों और निरंतर यातायात संबंधी सूचनाओं के लिए कृपया दिल्ली यातायात पुलिस के आधिकारिक माध्यमों को नियमित रूप से देखते रहें I
0
0
Report
Advertisement

वैशाली के महनार में रात की गश्त तेज, पुलिस सीटी बजाकर सड़कों पर उतर आई

Hajipur, Bihar:वैशाली के महनार में चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने रात के अंधेरे में मोर्चा संभाल लिया है। अब सिर्फ थाने में बैठकर निगरानी नहीं, बल्कि अधिकारी खुद सड़कों पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। एसडीपीओ प्रवीण कुमार भारी पुलिस बल के साथ देर रात गश्ती पर निकले। बाजार से लेकर गली-मोहल्लों तक पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई गई है। खास बात यह कि पुलिस पुराने तरीके से सीटी बजाकर गश्त कर रही है। महनार की सड़कों पर रात का सन्नाटा… और उसी सन्नाटे के बीच पुलिस की सीटी की आवाज! वैशाली के महनार में चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने रात्रि गश्ती तेज कर दी है। एसडीपीओ प्रवीण कुमार भारी पुलिस बल के साथ देर रात सड़क पर उतरे। पुलिस टीम ने बाजार, गलियों और मोहल्लों में गश्त की। अलग-अलग इलाकों में पुलिस की निगरानी बढ़ाई गई, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। इस गश्ती अभियान में पुलिसकर्मी और चौकीदार हाथों में डंडे लेकर सीटी बजाते हुए नजर आए। करीब तीन दशक पुराने इस तरीके की वापसी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस की इस पहल का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया है। हालांकि, असली चुनौती इस व्यवस्था को नियमित बनाए रखने और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण की होगी। अब देखना होगा कि महनार पुलिस की यह नाइट पेट्रोलिंग अपराधियों पर कितना दबाव बनाती है और आम लोगों की सुरक्षा को कितना मजबूत करती है।
0
0
Report

भागलपुर के राघोपुर में गंगा का भीषण कटाव, 125 मीटर तटबंध बह गया

Naya Chak, Bihar:एंकर - भागलपुर के राघोपुर में एक बार फिर गंगा का भीषण कटाव शुरू हुआ है। कल रात 125 मीटर से ज्यादा तटबंध का हिस्सा गंगा में समाया, कई पक्के मकान और झोपड़ीनुमा घर भी कटाव की भेंट चढ़ गए। इलाके में अफरातफरी मची है, लोगों में दहशत है और एक बार फिर अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित ठिकानों पर जाने की मजबूरी सामने आ गई है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब इसी तटबंध को बचाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए गए, जब मुख्यमंत्री तक मौके का निरीक्षण कर चुके हैं, जब जिला प्रशासन और जल संसाधन विभाग की ओर से लगातार निगरानी की बात कही जा रही थी, तो फिर इतनी बड़ी तबाही कैसे हो गई? भागलपुर के राघोपुर से सामने आई कटाव की यह तस्वीरें कई गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। जिस इलाके में लोग अपने परिवार और सामान के साथ रहते थे, वहां अब कटाव का खतरा मंडरा रहा है। हालात ऐसे बन गए कि लोगों को एक बार फिर अपने घर खाली करने पड़े। पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और लोग किसी अनहोनी की आशंका से डरे हुए हैं। कटाव की गंभीरता को देखते हुए नवगछिया के एसडीओ के. परीक्षित और नवगछिया एसपी वैभव शर्मा रात में ही मौके पर पहुंचे। प्रशासन की ओर से प्रभावित घरों को खाली कराया गया, ताकि लोगों की जान को खतरे में पड़ने से बचाया जा सके। लेकिन सवाल यह है कि आखिर लोगों को बार-बार अपना घर क्यों छोड़ना पड़ रहा है? क्या हर बार प्रशासन की कार्रवाई कटाव शुरू होने के बाद ही होगी, या फिर समय रहते ऐसी व्यवस्था भी की जाएगी जिससे लोगों के घर और उनकी जिंदगी सुरक्षित रह सकें? सबसे अहम बात यह है कि गंगा का जलस्तर घटने के बावजूद इस इलाके में कटाव की रफ्तार तेज हो गई। आम तौर पर बाढ़ के दौरान बढ़ते जलस्तर को लेकर चिंता की जाती है, लेकिन गंगा का पानी उतरने के समय भी कई संवेदनशील इलाकों में तेज कटाव का खतरा बना रहता है। ऐसे में सवाल उठता है کہ क्या इस इलाके की संवेदनशीलता को ध्यान में रखकर पर्याप्त तैयारी की गई थी? क्या जलस्तर में उतार-चढ़ाव के साथ कटाव की आशंका का आकलन किया गया था? और अगर खतरे की आशंका थी, तो उसे रोकने के लिए पहले से प्रभावी कदम क्यों नहीं उठाए गए? पिछले महीने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी यहां पहुंचकर निरीक्षण किया था। उन्होंने दो बार एरियल सर्वे के जरिए स्थिति का जायजा लिया था। इसके बाद भी अगर उसी इलाके में एक बार फिर 125 मीटर से अधिक तटबंध कट जाता है और कई मकान गंगा में समा जाते हैं, तो यह सवाल उठना लाजिमी है कि पहले किए गए निरीक्षण और दिए गए निर्देशों का जमीन पर कितना असर हुआ? इस इलाके से पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र का विधानसभा क्षेत्र जुड़ा है, वहीं ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल भी इसी क्षेत्र से आते हैं। इसके बावजूद स्थानीय लोगों के सामने अपने घर और जमीन को बचाने का संकट खड़ा है.
0
0
Report
Advertisement

जींद रियासत की रानी इंद्रजीत कौर पर जमीन रिकॉर्ड छेड़छाड़ का मामला

Jhanj Kalan, Haryana:जींद रियासत की रानी इंद्रजीत कौर और उनकी पुत्रवधू हरसिमरन कौर जमीन के रिकॉर्ड में कथित छेड़छाड़ के मामले में कानूनी विवाद में घिर गई हैं। दिल्ली हाईकोर्ट के वकील अभिमन्यु चौधरी की शिकायत पर दर्ज एफआईआर में रानी और उनकी पुत्रवधू के अलावा नगर परिषद के सचिव सुमित दहिया, पटवारी नरेश चहल और रामराय निवासी सुभाष ठेकेदार को भी नामजद किया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि करीब 10 एकड़ जमीन के रिकॉर्ड में हेराफेरी कर उसे हड़पने का प्रयास किया गया। वहीं, रानी इंद्रजीत कौर ने आरोपों को गलत बताते हुए इसे तकनीकी गलती का मामला बताया है वकील अभिमन्यु चौधरी के मुताबिक, उनके दादा बलदेव सिंह ने वर्ष 1965 में 50 कनाल 2 मरला जमीन खरीदी थी। यह जमीन जींद के अपोलो रोड क्षेत्र में स्थित है। वर्तमान में इस संपत्ति में अभिमन्यु चौधरी, उनकी मां एवं सेवानिवृत्त लेबर कमिश्नर सुधा चौधरी और उनके बड़े भाई अभिजीत सिंह की हिस्सेदारी है। परिवार का दावा है कि जमीन का मालिकाना हक उनकी तीन पीढ़ियों से चला आ रहा है। शिकायабар के अनुसार, हरियाणा सरकार की वेबसाइट पर जमीन की प्रॉपर्टी आईडी और डिजिटल नक्शे की जांच करने पर रिकॉर्ड में कथित गड़बड़ी सामने आई। आरोप है कि जमीन के मूल खसरा नंबर 65/58 की जगह खसरा नंबर 65/13 दर्ज कर दिया गया। इसके अलावा, 50 कनाल 2 मरला के मूल रकबे को घटाकर रिकॉर्ड में 18 कनाल 15 मरला कर दिया गया और जमीन की लोकेशन भी बदल गई। अभिमन्यु चौधरी ने दूसरे खसरे के रिकॉर्ड में भी बदलाव का आरोप लगाया है। उनके मुताबिक, खसरा नंबर 64/26/3/2 का रकबा 79 कनाल 19 मरला से बढ़ाकर 115 कनाल 13 मरला दर्ज किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि डिजिटल भू-अभिलेख और नक्शे में कथित हेराफेरी कर जमीन पर कब्जे का प्रयास किया गया। एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि जमीन से संबंधित दस्तावेजों में कथित छेड़छाड़ कर तहसील में दो बार रजिस्ट्री कराने का प्रयास किया गया, लेकिन रजिस्ट्री नहीं हो सकी। शिकायतकर्ता ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। हालांकि, आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। रानी इंद्रजीत कौर ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि दोनों पक्षों की जमीनें एक-दूसरे के साथ लगती हैं। खसरा नंबर 65 शिकायतकर्ता का है, जबकि खसरा नंबर 64 उनका है। उन्होंने बताया कि नगर परिषद में खसरा नंबर 64 की प्रॉपर्टी आईडी बनवाने के लिए आवेदन किया गया था। उनके अनुसार, सैटेलाइट से फोटो लेने के दौरान सिस्टम ने खसरा नंबर 65 की लोकेशन ले ली, जिससे शिकायतकर्ता की प्रॉपर्टी आईडी उनके नाम दर्ज हो गई। बाद में डीसी ने उस आईडी को दोबारा एनए कर दिया। रानी ने कहा कि जमीन की दोबारा पैमाइश होने तक यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए गए थे। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतकर्ता के दादा ने ही रामबीर कॉलोनी विकसित की थी। जमीन हड़पने के लिए दस्तावेजों से छेड़छाड़ करने के आरोप पूरी तरह गलत हैं।
0
0
Report

हरदा के भूतों के मेले में आस्था बनाम खतरे, प्रशासन मजबूत सुरक्षा के दावें

Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:एंकर मेले लगते है, लेकिन क्या आपने कभी भूतों के मेले के बारे में सुना है? भले ही लोग इसे अंधविश्वास कहें, लेकिन हरदा जिले में हर साल श्राद्ध पक्ष की अमावस्या की रात नर्मदा किनारे लगता है 'भूतों का मेला'. जो चौदस की रात से अमावस्या की सुबह तक चलता है. कहा जाता है कि इस दिन नर्मदा का जल चमत्कारी हो जाता है और इसमे स्नान करने से यहाँ आये लोगो की बाहरी बाधाये दूर हो जाती है. कल रात भी यहाँ देर रात शुरू हुआ तंत्र मंत्र का खेल आज सुबह तक चलता रहा. इस दौरान देर रात का नजारा बेहद डरावना था। हरदा में सर्वपितृ अमावस्या के मोके पर लगने वाले मेले में लगभग 1 लाख श्रद्धालुओ ने शिरकत की. सोमवती अमावस्या होने के कारण लोगो ने नर्मदा मे आस्था की डुबकी लगाई. चौदस की रात से अमावस्या की रात तक नर्मदा के घाटो पर प्रेत बाधा से पीड़ित लोगो का जमावड़ा लगा रहा. यह सब लोग पड़िहारो (देव) से अपना इलाज कराते रहे. नर्मदा के पानी में खड़े होकर ग्रामीण भाषा में पड़िहार लोगो को तकलीफो को सुनाते रहे. तो कभी प्रेतबाधा से पीड़ित महिलाये पानी और कीचड़ में लौटती रही. यहाँ आने वाले ग्रामीणो ने बताया की इस दिन सभी की तकलीफे दूर की जाती है. वही यहाँ आने वाले युवा भी इस परम्परा से प्रभावित दिखे हैं। चौदस की रात से अमावस्या की रात से शुरू हुए भूतो के इस मेले में आस्था के नाम पर जानलेवा काम होते रहे. कोई तलवार से अपने अंगो को काटता रहा तो कोई जंजीरो से भूतो को भगाता रहा. और यह सब चलता रहा यहाँ मौजूद प्रशासनिक अधिकारियो की मौजदगी में. मौके पर मौजूद अधिकारी ने कहा की यह सब लोगो आस्था कारण होता है और अगर कोई शिकायत मिलेगी तो कार्यवाही करेंगे। नर्मदा नदी के किनारे पर भूतो का मेला में आस्था के नाम पर खुली तलवार से नीचे से लोग निकलते है और जो बाबा के हाथ में खुली चल है और तलवार से अपनी जीप काट है इन वीडियो को कैमरे में कैद किया इस अंधविश्वास के मेला में कोई बड़ा हादसा हो सकता था... बाइट 01 नजरपूरा गांव के सम्राट पवार(ओझा) ने बताया कि मां नर्मदा के चौदस की रात आज अमृत होता है और आज विशेष पूजा अर्चना से पित्त को एवं भूत प्रेत बाधा की दूर होती है, बाइट 02 बद्री प्रसाद गौर(पुजारी) ने बताया कि पुरानी परंपरा के अनुसार आज भी विशेष पूजा अर्चना होती है लोगों को फायदा होता है पितृपक्ष अमावस्या के चौदस की रात को विशेष कार्यक्रम चलता है, बाइट 03 सियाराम गौर, महेंद्र गांवनिवासी , परिवार की सुख शांति के लिए मां नर्मदा के घाट पर विशेष पूजा अर्चना के लिए पहुंचे, बाइट 04 रामप्रसाद कवरेती,थाना प्रभारी, पितृपक्ष अमावस्या को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए क्षेत्र की होमगार्ड गांव कोटवार पटवारी और गोताखोरों की टीमों को तैनात किया गया है,
0
0
Report
Advertisement

मुजफ्फरपुर के मुसहरी में जमीन दाखिल-खारिज फर्जीवाड़ा: CO शुक्ला और RO करण गिरफ्तार

Muzaffarpur, Bihar:बिहार: मुजफ्फरपुर के मुसहरी अंचल के फर्जी दाखिल-खारिज मामले में निलंबित अंचलाधिकारी महेंद्र कुमार शुक्ला और राजस्व अधिकारी करुण करण को अहियापुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर देर शाम न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इस फर्जीवाड़े में आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिनमें बेलसंड विधायक अमित कुमार रानू जुड़े बताए गए हैं. गिरफ्तार अधिकारियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया और फिर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. मामले की आगे की जांच जारी है, पुलिस दो और राजस्व कर्मचारियों की तलाश कर रही है. शिकायतकर्ता विजय कुमार, जो सेवानिवृत्त हुए हैं, के अनुसार 70 डिसमिल पुश्तैनी जमीन other लोगों के नाम दर्ज कराने की कोशिश फर्जी दस्तावेजों से हुई. दस्तावेजों की प्रामाणिकता और दाखिल-खारिज की प्रक्रियाओं में बदलाव की भी जांच है. जिलाधिकारी कुमार गौरव ने पूरा मामला सरकार को भेजा था, जिसके बाद महेंद्र कुमार शुक्ला को निलंबित किया गया. इस मामले में शामिल अन्य आठ लोगों की गिरफ्तारी की गई है, जिनमें स्थानीय राजस्व विभाग के कर्मचारी भी शामिल हैं. जानाकारी के अनुसार मामला अहियापुर थाना क्षेत्र से जुड़ा है.
0
0
Report

फारबिसगंज में डुप्लीकेट ब्रांडिंग से चावल बेचीं, 150 बोरा पकड़े, एक हिरासत में

Forbesganj, Bihar:फारबिसगंज में डुप्लीकेट ब्रांडिंग कर चावल बेचने का आरोप, 150 बोरा चावल पकड़ाया, एक व्यक्ति हिरासत में फारबिसगंज शहर में कथित तौर पर दूसरे राइस मिल के रजिस्टर्ड ब्रांड और नाम का इस्तेमाल कर चावल बेचने का मामला सामने आया है। इस मामले में फारबिसगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 110 बोरा चावल पकड़ा है। वहीं, पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के नौतनवा स्थित मेसर्स लक्ष्मी राइस मिल के संचालक ने इस संबंध में 7 अक्टूबर 2026 को अररिया के एसपी को लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में फारबिसगंज के छुआपट्टी चौक स्थित मेसर्स गणेश भंडार पर कथित रूप से उनकी कंपनी के पंजीकृत नाम और ब्रांड की नकल कर चावल बेचने का आरोप लगाया गया था。 शिकायतकर्ता के मुताबिक, उनकी फर्म कई वर्षों से चावल का उत्पादन और बिक्री अपने पंजीकृत ब्रांड के तहत करती आ रही है। आरोप है कि संबंधित प्रतिष्ठान द्वारा कथित तौर पर उसी नाम और ब्रांड से मिलती-जुलती बोरियों में चावल भरकर बाजार में बेचा जा रहा था। इससे कंपनी की व्यावसायिक प्रतिष्ठा और कारोबार प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।राइस मिल संचालक की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छापेमारी की। इस दौरान करीब 150 बोरा चावल पकड़े जाने की बात सामने आई है। फारबिसगंज डीएसपी ने बताया कि कंपनी की शिकायत पर छापेमारी की गई है और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
0
0
Report

बहराइच में आवारा कुत्ते के आतंक: 4 साल के मासूम पर हमला, हालत गंभीर

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच में आवारा कुत्ते का आतंक, 4 साल के मासूम पर हमला कर बुरी तरह नोचा, हालत गंभीर बहराइच,जिले के नानपारा थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में आवारा कुत्ते के आतंक से दहशत फैली हुई है। घर के पीछे शौच के लिए जा रहे 4 वर्षीय मासूम पर कुत्ते ने अचानक हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार मानिकपुर निवासी अरशद का 4 वर्षीय घर के पीछे शौच के लिए जा रहा था, तभी कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने मासूम को नोचकर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित पिता अरशद ने बताया कि काला कुत्ता था अचानक दौड़कर मेरे बेटे पर टूट पड़ा।अगर मैं समय पर नहीं पहुंचता तो वह उसे मार देता। यह तीसरी घटना है, इससे पहले भी यही कुत्ता गांव के दो अन्य बच्चों पर हमला कर चुका है। घटना के बाद परिजन घायल बच्चे को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में बच्चे का इलाज जारी है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top