icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
713302
SKSantosh Kumar MandalFollow26 Jul 2024, 05:27 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जालौन में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात!पिता ने ही 5लाख की सुपारी देकर कराई अपने बेटे की हत्या

AdityaAdityaFollow5m ago
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन रिपोर्टर :- आदित्य जालौन में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात! पिता ने ही 5 लाख रुपये की सुपारी देकर कराई अपने बेटे की हत्या जालौन के एक पिता ने अपने ही बेटे की हत्या की साजिश रच डाली। बताया जा रहा है कि बेटे की नशे की लत और हरकतों से परेशान होकर पिता ने उसे ग्वालियर के एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। आरोप है कि कुछ महीने बाद पिता ने कॉन्ट्रैक्ट किलरों को 5 लाख रुपये की सुपारी देकर बेटे की हत्या करा दी। उरई से किराये पर गाड़ी लेकर तीन युवक ग्वालियर पहुंचे और नशा मुक्ति केंद्र से युवक को अपने साथ ले गए। इसके बाद मध्य प्रदेश के भिंड देहात क्षेत्र में युवक की हत्या कर शव को डिस्पोज का आरोप है। शव मिलने के बाद भिंड पुलिस ने जांच शुरू की तो वारदात में इस्तेमाल गाड़ी के तार जालौन से जुड़े मिले। जांच के सिलसिले में जालौन पहुंची भिंड पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों को अपने साथ मध्य प्रदेश ले गई है। फिलहाल मामला मध्य प्रदेश के भिंड क्षेत्र का होने के चलते जालौन पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। भिंड पुलिस की जांच में पिता पर बेटे की हत्या की साजिश रचने का आरोप सामने आया है।
0
0
Report

दिल्ली में सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण, एकता दिवस पर भाजपा ने दिखाया श्रद्धा

New Delhi, Delhi:सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली के ओखला फेस-3 में भाजपा नेताओं ने सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया। इस कार्यक्रम में दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा और दक्षिण दिल्ली से सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी मौजूद रहे। स्थानीय पार्षद राजपाल सिंह की पहल पर नगर निगम पार्क में सरदार पटेल की प्रतिमा स्थापित की गई है जिसका अनावरण आज किया गया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा से दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि आने वाली युवा पीढ़ी को उनके जीवन और राष्ट्र प्रथम की भावना से प्रेरणा लेनी चाहिए। वहीं, मीडिया से बातचीत के दौरान हर्ष मल्होत्रा ने कांग्रेस की 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 1984 में दिल्ली में सिखों के साथ जो नरसंहार हुआ, उसके जख्म आज भी परिवारों के दिलों में हैं। ऐसे में कांग्रेस का इस तारीख के आसपास रैली करना सिख परिवारों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के प्रदर्शनों के चलते दिल्ली के कारोबारियों को करीब 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने राहुल गांधी से दिवाली के बाद रैली करने की अपील भी की। इस दौरान उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि कांग्रेस अपने गुंडो के साथ इस रैली को करने के लिए आ रहे हैं जिससे हमारे व्यापारी भाई डरे हुए हैं उन्होंने राहुल गांधी जी से आग्रह किया था लेकिन उन्होंने व्यापारियों की कोई बात नहीं सुनी। कांग्रेस के नेताओं को 2 घंटे की प्रदर्शन करने की जब छूट दी जाती है तो वह अपने गुंडो के साथ पूरे एक महीने तक प्रदर्शन करते हैं इससे आम लोगों का कितना नुकसान होता है इससे उन्हें कोई लेना देना नहीं。 यहाँ केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने नई दिल्ली के ओखला फेज-3 इलाके का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की भव्य मूर्ति का अनावरण किया। यह अनावरण कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता दिवस (सरदार पटेल की जयंती) के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय नेताओं और नागरिकों ने भारी संख्या में भाग लेकर सरदार पटेल के अखंड भारत के संकल्प को याद किया。
0
0
Report

मिर्जापुर: सपा कार्यालय में लौहपुरुष सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव की जयंती मनाई गई

Brijendra DubeyBrijendra DubeyFollow12m ago
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:मिर्जापुर: सपा कार्यालय में लौहपुरुष सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव की जयंती मनाई गई मिर्जापुर: समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल और समाजवादी चिंतक आचार्य नरेंद्र देव की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान संगोष्ठी आयोजित कर दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर से विधायक पंकज पटेल ने कहा कि सरदार पटेल का देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में अविस्मरणीय योगदान रहा। उन्होंने 562 रियासतों का भारत में विलय कर एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। वहीं, सपा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल आजाद भारत के शिल्पकार थे। उनका जीवन एकता, प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने आचार्य नरेंद्र देव के समाजवादी विचारों और गरीबों के प्रति उनके समर्पण को भी याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक यादव ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव आदर्श यादव ने किया। इस दौरान पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया, पूर्व विधायक जगतंबा सिंह पटेल, शिवशंकर सिंह यादव समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

गया में संजय जायसवाल ने दिल्ली चलो योजना पर कांग्रेस व तेजस्वी पर कसा तंज, चिराग पासवान को जन्मदिन की बधाई

Gaya, Bihar:गया में बोले बेतिया सांसद संजय जायसवाल: कांग्रेस की 'दिल्ली चलो' यात्रा और तेजस्वी यादव पर साधा निशाना, चिराग पासवान को दी जन्मदिन की बधाई भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह बेतिया सांसद डॉ संजय जायसवाल अपने एक दिवसीय दौरे पर गयाजी पहुंचे। जँहा उनके आगमन के उपलक्ष्य में एक प्रेसवार्ता कार्यक्रम को आयोजित किया गया। आयोजित प्रेसवार्ता के बाद चिराग पासवान के जन्म दिन पर बधाई देते हुए कहा कि जिस तरह से वो देश की सेवा कर रहे है और लगातार देश की सेवा करते रहे। वंही कांग्रेस के दिल्ली चलो के आवाहन के सवाल पर कहा कि मैंने सभी को कहा है कि बिहार में जिसको भी तकलीफ हो जिसका वोट देने का अधिकार नही दिया हो उसको जाना चाहिए। मेरे जानकारी में मैं 20 लाख वोटरों का प्रतिनिधित्व करता हूँ और मुझे पूरा विश्वास है कि चंपारण की तरह गया में भी आपको एक व्यक्ति नही मिलेगा जो इस बात की शिकायत कर सकें उसका वोटर लिस्ट से नाम काटा है। वंही कांग्रेस के आवाहन पर तेजस्वी यादव के समर्थन के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी तो बेचारे तीसरा लाइन में राहुल गांधी के साथ पूरा बिहार घूमे तब तो एक वोट से बन गए लीडर ऑफ अपोजिशन अगले बार चौथे लाइन में राहुल गांधी के साथ घूमे वो भी नही मिलेगा। बाइट:- डॉ संजय जायसवाल, बेतिया सांसद सह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बिहार
0
0
Report

लोकतंत्र बचाओ अभियान के दौरान भाजपा का कांग्रेस पर तीखा हमला; 5 नवंबर को अमित शाह करनाल आएंगे

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र पहुंचे मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान के तहत भाजपा की पूरे प्रदेश में हो रही है सभाएं, कहा कांग्रेस लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रही है उसके भरमजाल को जनता के बीच जाकर जवाब दे रहे है, राहुल गांधी पर कसातज कहा नेता/ नीति व नेतृत्व विहीन 150 वर्ष पुरानी पार्टी का राहुल गांधी ने बंटाधार कर दिया कुरुक्षेत्र: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र पहुंचे मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि राहुल गांधी पर कसते हुए कहा कि नेता/ नीति व नेतृत्व विहीन 150 वर्ष पुरानी पार्टी का राहुल गांधी ने बंटाधार कर दिया जितना जुलूस आज कांग्रेस का राहुल गांधी के नेतृत्व में निकल चुका है उससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ, कहा कि लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान के तहत भाजपा की पूरे प्रदेश में हो रही है सभाएं कांग्रेस के किसी दुष्प्रचार का जवाब देने आगामी 5 नवंबर को गृह मंत्री अमित शाह करनाल आएंगे
0
0
Report

जैसलमेर जोन के किसानों ने सिंचाई पानी की कमी के विरोध में ज्ञापन दिया

Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर जोन में सिंचाई पानी की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने से किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। किसानों ने सिंचाई विभाग की ओर से जारी फसल रेगुलेशन व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जिला कलेक्टर के नाम का मोहनगढ़ थानाधिकारी गुमान सिंह को ज्ञापन सौपा है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि समय पर सिंचाई पानी की आपूर्ति नहीं की गई तो किसान एक बार फिर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ज्ञापन में किसानों ने बताया कि सिंचाई विभाग की ओर से वर्ष 2026-27 के लिए 6+1 बारी का रेगुलेशन जारी किया गया था। इसके तहत 30 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जैसलमेर जोन का हिस्सा 1800 क्यूसेक निर्धारित था, लेकिन किसानों का आरोप है कि इस अवधि में जैसलमेर जोन को शून्य पानी मिला। वहीं 9 से 19 अक्टूबर तक 2060 क्यूसेक के रेगुलेशन में भी जैसलमेर जोन को केवल 1000 क्यूसेक पानी ही उपलब्ध करवाया गया। किसान नेता साभान खान ने बताया कि पानी की मांग को लेकर पहले जीरो आरडी पर धरना दिया गया था। जिसमे किसानों को आश्वासन दिया गया था थी किसनो की पूरा पानी दिया जायेगा। 17 अक्टूबर से तीन में से एक ग्रुप का रेगुलेशन शुरू हुआ, जिसमें जैसलमेर जोन का हिस्सा 1800 क्यूसेक निर्धारित था। इसके बावजूद किसानों को महज एक-दो दिन 1500 क्यूसेक पानी मिला। प्राथमिकता वाली नहरों में पानी खोलने के कारण अन्य नहरों में केवल 600 से 700 क्यूसेक पानी ही रह गया, जबकि शेष 300 से 400 क्यूसेक पानी भी बाद में बंद हो गया। किसानों ने आरोप लगाते हुए बताया कि पीछे के जोनों में लगातार सिंचाई पानी दिया जा रहा है, जबकि जैसलमेर जोन की कई नहरों में अभी तक पहली बारी का पानी भी नहीं पहुंचा है। किसान लाखों रुपये खर्च कर खाद और बीज खरीदकर खेतों में रबी फसल की बुवाई कर चुके हैं, लेकिन सिंचाई पानी के अभाव में फसल खराब होने का खतरा मंडरा रहा है। ज्ञापन में सिंचाई विभाग पर जैसलमेर जोन के किसानों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए मांग की गई कि निर्धारित हिस्से के अनुसार सिंचाई पानी की क्षतिपूर्ति की जाए और किसानों को समय पर पूरा पानी उपलब्ध करवाया जाए।किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर समय रहते सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो जैसलमेर जोन के किसान उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे。
0
0
Report
Advertisement

27 साल पुराने किराएदार की दुकान का ताला तोड़ने का आरोप।

Lakhimpur, Uttar Pradesh:गोला कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्मारक विद्यालय इंटर कॉलेज की एक दुकान को लेकर विवाद सामने आया है। मोहल्ला घोसियाना, कुम्हारन टोला निवासी शकील अहमद पुत्र सद्दीक अहमद ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि वह उक्त विद्यालय की एक दुकान में पिछले 27 वर्षों से किराएदार है। पीड़ित का आरोप है कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा विद्यालय की भूमि को बेचा जा रहा है। इसको लेकर पीड़ित ने सिविल जज (सी.डी.) लखीमपुर-खीरी की अदालत में स्थायी निषेधाज्ञा का वाद दायर कर रखा है, जिसकी अगली सुनवाई 19 नवंबर 2026 को नियत है। शकील अहमद ने बताया कि विद्यालय में बाबू के पद पर तैनात *विकास शुक्ला* ने अपनी पत्नी के नाम भूमि का बैनामा करा लिया है। विरोध करने पर 29 अक्टूबर 2026 की रात में उसकी दुकान का ताला तोड़कर सारा सामान गायब कर दिया गया। पीड़ित ने पहले थाना कोतवाली गोला में तहरीर दी, लेकिन सुनवाई न होने पर अब एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की मांग की है।
0
0
Report

'जैसे पति को गायब किया वैसे ही तुम्हें मार डालेंगे', ठगी की शिकार बुजुर्ग महिला इंसाफ मांगने पहुंची

Yogendra TripathiYogendra TripathiFollow22m ago
Payagpur, Uttar Pradesh:बलरामपुर: जिले के एक तहसील अंतर्गत हरैया थाना क्षेत्र में एक असहाय, अनपढ़ और गरीब महिला को सरकारी पेंशन दिलवाने का लालच देकर उसकी पूरी जमीन धोखे से अपने नाम लिखवाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जमीन छिन जाने का विरोध करने पर दबंग आरोपियों ने महिला को उसके 20 साल से लापता पति की तरह ही गायब कर मौत के घाट उतारने की सीधी धमकी दी है। जिंदगी भर की पूंजी छिन जाने और लगातार मिल रही मौत की धमकियों से दहशत में आई पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता रामराजी, निवासी ग्राम जनकपुर बसंतपुर (गुगौली कला), थाना हरैया, तुलसीपुर ने पुलिस अधीक्षक को सौंपे शिकायती पत्र और दिए गए बयान में बताया कि उसके पति करीब 20 वर्ष पूर्व रोजी-रोजगार के लिए घर से निकले थे, जो आज तक वापस नहीं लौटे। बेसहारा होने के कारण उसने अपनी खेती की जमीन गांव के ही सुखई पुत्र रामफल को बटाई (अधिया) पर जोतने-बोने के लिए दी थी। इसी दौरान सुखई और उसके पुत्रों ने जमीन हड़पने का षड्यंत्र रचा। अनपढ़ होने का फायदा उठाते हुए सुखई ने महिला को वृद्धा/विधवा पेंशन बनवाने का झांसा दिया और कागजी कार्रवाई के बहाने तहसील ले जाकर पूरी जमीन का बैनामा अपने पक्ष में करा लिया। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर पीड़िता ने जब सरकारी खतौनी निकलवाई, तब जाकर इस बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। जब पीड़िता उलाहना लेकर आरोपी सुखई के घर पहुंची, तो सुखई, उसके पुत्र अजय, ज्ञान प्रसाद और अन्य लोगों ने एकराय होकर गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने धमकाते हुए साफ कहा कि जिस तरह तुम्हारे पति को ठिकाने लगाकर गायब कर दिया गया था, उसी तरह तुमको भी मारकर बहा देंगे और कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने थाने में शिकायत करने पर भी अंजाम भुगतने की चेतावनी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी को तत्काल कार्रवाई करने और पीड़िता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा और जानलेवा धमकी का मुकदमा दर्ज कर अपनी पुश्तैनी जमीन वापस दिलाने की मांग की है। वहीं, पुलिस अधीक्षक से शिकायत होने के बाद हर्रैया सतघरवा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़िता को न्याय दिलवाने का भरोसा दिलाया है।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर के अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गैंग का पर्दाफाश; 3 गिरफ्तार

Jaipur, Rajasthan:जयपुर vishnuअंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गैंग का पर्दाफाश शिवदासपुरा थाना पुलिस ने किए 3 दुपहिया वाहन चोर गिरफ्तार पुलिस ने आरोपियों से चोरी की 9 मोटरसाइकिलें की बरामद जयपुर शहर से चोरी बाइक झालावाड़ और मध्यप्रदेश बॉर्डर के गांवों से बरामद शिवदासपुरा थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की वारदातों का खुलासा तकनीकी सहायता से पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया डिटेन झालावाड़ जिले के आमेठा गांव से बरामद की गई 9 मोटरसाइकिलें चोरी की बाइक से पैसा कमाने के लिए संगठित रूप से करते थे वारदात पुलिस की पूछताछ में सामने आ सकती हैं चोरी की अन्य वारदातें
0
0
Report

पोकरण से कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली रवाना, वोट बचाओ रैली की तैयारी तेज

Jaisalmer, Rajasthan:पोकरण से ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली के लिए सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली रवाना पूर्व कैबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद और पूर्व जिला प्रमुख अब्दुला फकीर ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया पोकरण, जैसलमेर पोकरण से कांग्रेस की ओर से दिल्ली में आयोजित होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में शामिल होने के लिए दिल्ली के लिए रवाना हुए। रैली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद और पूर्व जिला प्रमुख अब्दुला फकीर ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री शाले मोहम्मद ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि देश में वोट चोरी के जरिए लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती और मताधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस लगातार आवाज उठा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से दिल्ली पहुंचकर रैली में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। पोकरण से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के दिल्ली रवाना होने के साथ ही क्षेत्र में रैली को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां देखने को मिलीं। बाईट- शाले मोहम्मद पुर्व कैबिटने मंत्री
0
0
Report

सदर ब्लॉक के कांदभारी गांव में धांधली: 12 लाख के आंगनबाड़ी निर्माण में राख और घटिया ईंटों का इस्तेमा

Yogendra TripathiYogendra TripathiFollow24m ago
Payagpur, Uttar Pradesh:बलरामपुर: जिले के सदर विकास खंड अंतर्गत कांदभारी गांव में सरकारी धन के दुरुपयोग और मनमाने तरीके से निर्माण कार्य कराने का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां मनरेगा योजना के तहत लगभग 12 लाख रुपये की लागत से बनाए जा रहे नए आंगनबाड़ी भवन की नींव में सीमेंट और लाल मोरंग के स्थान पर काली राख और घटिया दर्जे की पीली ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा था। मानक विहीन और घटिया सामग्री से हो रहे इस निर्माण कार्य की भनक लगते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से बंद करवा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि भवन निर्माण प्रशासक यानी प्रधान की निगरानी में नियमों को ताक पर रखकर यह खेल चल रहा था। गांव के प्रदीप कुमार पासवान, हारून, विनोद वर्मा, कामनी देवी, पवन कुमार, प्रभुनाथ, अनीता देवी, पूनम देवी और गीता देवी सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि वे नींव की खुदाई और निर्माण कार्य शुरू होने के समय से ही इसका विरोध कर रहे थे, लेकिन इसके बावजूद काम बंद नहीं किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि भवन में लग रही ईंटों की गुणवत्ता भी बेहद खराब है और कार्यस्थल पर अभी भी राख और घटिया ईंटें रखी हुई हैं, जिनकी कभी भी जांच कराई जा सकती है। मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराने और निर्माण कार्य को पूरी तरह रुकवाने की मांग की थी। शिकायतों का संज्ञान लेते हुए खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) संजय कुमार ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। जांच के दौरान निर्माण कार्य में भारी अनियमितता पाई गई और मौके पर दोयम दर्जे की ईंटें तथा काली राख मिली। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी संजय कुमार ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में राख का प्रयोग करना पूरी तरह गलत है और इसकी जांच कराकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पंचायत सचिव को निर्देश दिया है कि अब अव्वल दर्जे की ईंटों और तय मानकों के अनुसार ही निर्माण कार्य पूरा कराया जाए।
0
0
Report
Advertisement

पारागांव में पेड़ कटाई मामले पर जांच तेज, SDM ने टीम गठित

Majarkata, Chhattisgarh:स्थान गरियाबंद/गोबरा नवापारा एंकर गरियाबंद जिले से लगे रायपुर जिले के पारागांव में पेड़ कटाई का मामला अब तूल पकड़ता है, हनुमान एग्रो पेपर मिल में करीब 5 हजार पेड़ काटे जाने के पूर्व विधायक धनेंद्र साहू के आरोपों के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है, अभनपुर एसडीएम मीना साहू ने मामले की जांच के आदेश जारी करते हुए जांच टीम गठित कर दी है, आरोप यह भी हैं कि शासकीय भूमि पर लगे पेड़ों की भी कटाई की गई है, अब प्रशासनिक जांच में इन आरोपों की कितनी सच्चाई सामने आती है, यह देखना होगा। दरअसल, पारागांव स्थित हनुमान एग्रो में बड़े पैमाने पर पेड़ कटाई का मामला सामने आया है, पूर्व विधायक धनेंद्र साहू ने आरोप लगाया था कि यहां करीब 5 हजार पेड़ों की कटाई की गई है, आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना के पेड़ों को काटकर उनकी लकड़ियां को बेच दिया गया है, यदि सरकारी जमीन पर लगे पेड़ों को बिना अनुमति काटा गया है, तो यह जांच का अहम विषय होगा, मामले की गंभीरता को देखते हुए अभनपुर एसडीएम मीना साहू ने जांच के आदेश जारी कर टीम गठित कर दी है, जांच टीम को मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल करने के निर्देश दिए गए हैं, फिलहाल प्रशासन ने जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है, अब जांच रिपोर्ट में पेड़ों की वास्तविक संख्या, कटाई की अनुमति और शासकीय भूमि पर पेड़ काटे जाने के आरोपों की सच्चाई सामने आने का इंतजार है, जांच के बाद प्रशासन क्या कार्रवाई करता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं。
0
0
Report

गम्हरिया थाने में दुष्कर्म आरोप: पुलिसकर्मी हिरासत में, जांच आगे

Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। पारिवारिक विवाद की शिकायत लेकर थाना पहुंची एक महिला ने थाने में तैनात पुलिसकर्मी पर दुष्कर्म और लज्जा भंग करने का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर संदेही पुलिसकर्मी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वीओ: जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को गम्हरिया थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला पारिवारिक कलह की शिकायत लेकर गम्हरिया थाना पहुंची थी। महिला का आरोप है कि इसी दौरान थाने के भीतर ही एक पुलिसकर्मी ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरायकेला के एसडीपीओ अनुभव भारतद्वाज देर रात गम्हरिया थाना पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी और संबंधित पुलिसकर्मियों से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई और संदेही पुलिसकर्मी को हिरासत में लिया गया। पीड़िता के बयान के आधार पर निष्पक्ष जांच कराई जा रही है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top