आसनसोल में नए कानूनी परिवर्तनों पर महत्वपूर्ण सेमिनार आयोजित
हाल ही में केंद्र सरकार ने IPC, CRPC व एविडेंस एक्ट में महत्वपूर्ण परिवर्तन किए हैं। वहीं देशभर के अलावा आसनसोल में भी चर्चा शुरू हो गई है। इस संदर्भ में आज आसनसोल के रविंद्र भवन में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में राज्य के श्रम-कानून मंत्री मलय घटक, आसनसोल जिला जज, कई वरिष्ठ अधिवक्ता, आसनसोल नगर निगम डिप्टी मेयर व अधिवक्ता अभिजीत घटक तथा आसनसोल बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश तिवारी समेत अन्य मौजूद थे। मलय घटक ने नए कानूनी परिवर्तनों पर अपने विचार साझा कर महत्वता पर प्रकाश डाला।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|