दुर्गापुर हारमोनियम लवर्स द्वारा एकदिवसीय वर्कशॉप का हुआ आयोजन
Durgapur, West Bengal:दुर्गापुर हारमोनियम लवर्स ने सिटी सेंटर के श्रृजनी हॉल में एकदिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया, जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों से 40 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस वर्कशॉप में हारमोनियम के विभिन्न सुरों और संगीत के बारे में जानकारी दी गई। प्रतिभागियों ने मंच पर हारमोनियम बजाकर अपने कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने वर्कशॉप को बेहद लाभदायक बताया और इसके नियमित आयोजन की मांग की।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कन्नौज: अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज मे देखने को मिला एक अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
कन्नौज जिले के छिबरामऊ में एक पालतू तोता लापता होने का मामला सामने आया है। तोते की तलाश के लिए उसके मालिक ने 50,000 रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक, तोता 14 सितंबर 2026 को लापता हुआ था। तोते के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर संबंधित व्यक्ति से दिए गए मोबाइल नंबर 9555128672 पर संपर्क करने की अपील की गई है। पोस्टर के जरिए लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी को यह तोता दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल दिए गए नंबर पर सूचना दें। जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।
बाइट:- अर्जुन जोशी
