icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
713210
ARAman RayFollow28 Apr 2025, 10:33 am

Durgapur - कोकओवन थाना पुलिस ने अंतरराज्य चोर गिरोह को पकड़ा

Durgapur, West Bengal:

आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कोकओवन थाना क्षेत्र में कई दिनों से चोरी की घटना सामने आ रही थी. जिसके पश्चात थाना प्रभारी मैनुल हक के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम घटित कर जांच चल रही थी, जहां पुलिस को सफलता मिली एवं पुलिस ने तमिलनाडु के वेल्लोर के रहने वाले तीन आरोपियों को पकड़ा है. जिसके पास से चोरी के लैपटॉप, मोबाइल फोन सहित अन्य समान बरामद किया गया है. यह आरोपी बांकुड़ा विष्णुपुर पूर्व एवं पश्चिम बर्दवान के इलाकों में चोरी की घटना को अंजाम देते थे और वह चोरी की हुई चीज सीधे अपने राज्य में खपा देते थे. अब पुलिस इन आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है और यह पता कर रही है कि यह आरोपी और किन-किन जगहों पर इस तरह की घटना को अंजाम दिए है। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

0
0
Report

गोरखपुर में राइड कैंसिल पर ड्राइवर ने युवक को धमकी दी, शिकायत दर्ज

Gorakhpur, Uttar Pradesh:रिपोर्ट: नागेन्द्र मणि त्रिपाठी。 Date: 28-09-2026 लोकेशन: गोरखपुर。 SLUG: काटकर फेंक दूंगा',राइड कैंसिल करने पर ड्राइवर ने युवक को दी धमकी。 ANCHOR: गोरखपुर में ऑनलाइन बाइक राइड कैंसिल करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि राइड कैंसिल करने से नाराज ड्राइवर ने युवक को फोन कर गाली-गलौज की और कथित तौर पर धमकी दी—“काटकर फेंक दूंगा।” मामला गोरखनाथ थाना क्षेत्र का है। वाराणसी निवासी हेमंत मिश्रा ने आरोप लगाया है कि राइड कैंसिल करने के बाद उन्हें एक ही नंबर से करीब 22 बार फोन किया गया। धमकी भरी कॉल के बाद हेमंत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर पुलिस से शिकायत की。 VO: हेमंत मिश्रा के मुताबिक, वह इस्कॉन मंदिर से जुड़े हैं और धार्मिक अनुष्ठानों के सिलसिले में देशभर की यात्रा करते हैं। रविवार रात वह गोरखपुर पहुंचे और गोरखनाथ मंदिर में आयोजित कथा में शामिल होने के लिए होटल में रुके। सोमवार सुबह कथा सुनने के बाद उन्हें रामगढ़ताल जाना था। इसके लिए उन्होंने रैपिडो से बाइक राइड बुक की। एप पर ड्राइवर का नाम जहुर अहमद दिखाई दिया। हेमंत का आरोप है कि बुकिंग के करीब एक मिनट बाद ही उन्होंने राइड कैंसिल कर दी। इसके तुरंत बाद संबंधित राइडर का फोन आया और उसने राइड कैंसिल करने की वजह पूछी। आरोप है कि इसके बाद फोन पर गाली-गलौज की गई और “काटकर फेंक दूंगा” जैसी धमकी दी गई। हेमंत के मुताबिक, इसके बाद भी लगातार फोन आते रहे और उनके मोबाइल पर करीब 22 कॉल आईं। धमकी भरी कॉल के बाद हेमंत ने एक्स पर पोस्ट कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने उनसे संपर्क कर मोबाइल नंबर लिया। इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर हेमंत ने गोरखनाथ थाने में लिखित शिकायत दी。 मामले को लेकर एसपी सिटी निमिष पॉटील ने बताया कि शिकायतकर्ता के मोबाइल से धमकी देने वाले व्यक्ति का नंबर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और मुकदमा दर्ज कर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी。 फिलहाल पुलिस कॉल करने वाले व्यक्ति की पहचान और पूरे मामले की जांच में जुटी है। राइड कैंसिल करने को लेकर विवाद किस वजह से इतना बढ़ा, पुलिस इसकी भी पड़ताल कर रही है।
0
0
Report

भटनी रेलवे स्टेशन पर 9 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

ASAmit SinghFollow3m ago
Deoria, Uttar Pradesh:भटनी जीआरपी पुलिस ने सोमवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन के नवनिर्मित शौचालय के पास एक महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 12 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। बरामद शराब की कुल मात्रा नौ लीटर बताई गई है, जिसकी कीमत करीब 8,160 रुपये है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला की पहचान नैना उर्फ सावित्री (40) पत्नी मुन्नी साहनी, निवासी वार्ड नंबर नौ, विलेज मरुई बनचर, वैशाली (बिहार), हाल निवासी ग्राम बसीभिंडी, थाना ताजपुर, जिला समस्तीपुर, बिहार के रूप में हुई है। जीआरपी के मुताबिक महिला रॉयल स्टैग की 750 एमएल की 12 बोतलें लेकर बिहार जाने की फिराक में थी। पूछताछ में उसने बताया कि बिहार में शराबबंदी होने के कारण वह उत्तर प्रदेश से शराब खरीदकर ट्रेनों के माध्यम से बिहार ले जाती थी और वहां करीब दोगुने दाम पर बेचती थी। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर जीआरपी भटनी ने धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला के विरुद्ध आबकारी अधिनियम का एक अन्य मुकदमा भी दर्ज है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय और आरक्षी पंकज कुमार मिश्रा शामिल रहे।
0
0
Report
Advertisement

हरदोई में इंद्रदेव के खिलाफ DM से शिकायत, बारिश रोकने के लिए दिव्य संपर्क मांगा

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में इंद्रदेव के खिलाफ डीएम से शिकायत, बोले- बिना सूचना बरसाकर जनता को क्यों कर रहे परेशान? अधिकारियों, विभागों और सरकारी व्यवस्थाओं के खिलाफ शिकायतें तो आपने खूब सुनी होंगी, लेकिन हरदोई में बारिश से परेशान एक शख्स ने शिकायत की ऐसी राह पकड़ ली कि मामला चर्चा का विषय बन गया। यहां एक युवक ने सीधे भगवान इंद्रदेव के खिलाफ जिलाधिकारी से शिकायत कर डाली। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इंद्रदेव बिना किसी पूर्व सूचना के लगातार बारिश कराकर आम जनता को परेशानी में डाल रहे हैं। अब यह अनोखी शिकायत सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा बटोर रही है। मामला मल्लावां ब्लॉक के नेवादा परस गांव का है। गांव निवासी सूरज तिवारी ने जनसुनवाई पोर्टल के जरिए शिकायत भेजी है। शिकायतकर्ता ने लिखा कि हरदोई जिले में पिछले कई घंटों से कभी तेज तो कभी धीमी लगातार बारिश हो रही है, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़कों और गलियों से लेकर निचले इलाकों तक पानी भर गया है। लोगों को घरों से निकलने में परेशानी हो रही है, जबकि रोजमर्रा के कामकाज पर भी बारिश का असर पड़ा है। किसानों के सामने फसलों को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। शिकायत का सबसे दिलचस्प हिस्सा वह है, जहां शिकायतकर्ता ने इंद्रदेव का मोबाइल नंबर ही न होने की बात लिखी है। सूरज तिवारी ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि वह अपने 'दिव्य संपर्क माध्यम' से इंद्रदेव तक उनकी शिकायत पहुंचाएं और बारिश को तत्काल नियंत्रित कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करें, ताकि जिले के लोगों को राहत मिल सके। अब यह शिकायत वास्तव में बारिश की परेशानी से उपजा मजेदार व्यंग्य है या जनसुनवाई व्यवस्था पर तंज, यह तो शिकायतकर्ता ही बेहतर बता सकते हैं, लेकिन इतना जरूर है कि इंद्रदेव के खिलाफ पहुंची यह 'दिव्य शिकायत' हरदोई में चर्चा का विषय जरूर बन गई है।
0
0
Report

करनाल में हुड्डा का निशाना: चुनाव आयोग पर आरोप, किसानों के मुआवजे की मांग तेज

Karnal, Haryana:करनाल में दीपेंद्र सिंह हुड्डा का बयान मुख्य चुनाव आयुक्त बीजेपी की बाँटते हैं टिकट, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ करनाल की सड़कों पर मशाल मार्च निकाला। दीपेंद्र ने कहा किसानों के लिए सरकार को बेमौसमी बरसात के साथ सूखा पड़े स्थानों का मुआवजा करना चाहिए। दीपेंद्र हुड्डा ने पानी में खड़े होकर प्रेस बयान दिया और सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा और NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने करनाल की सड़कों पर मशाल मार्च निकाला। भगत सिंह को नमन किया गया और कहा गया कि भगत सिंह हमारे देश की शान थे। दीपेंद्र ने कहा कि चुनाव आयोग से मिलीभगत करके सत्ता को अपनाया गया है और लोकतंत्र खतरे में है; राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर किए गए सवाल अब हरियाणा में साबित हो चुके हैं कि भाजपा ने छल कर सरकार बनाई है और देश में काला धन और चुनाव आयोग के दुरुपयोग का आरोप है। किसानों के लिए बेमौसमी बरसात का मुआवजा घोषित करना चाहिए। NSUI के विनोद जाखड़ ने कहा कि देश को बचाने के लिए राहुल गांधी के नेतृत्व में इकट्ठा होना जरूरी है; चुनाव आयोग के खिलाफ लोकतंत्र को बचाने के लिए एक मजबूत आंदोलन शुरू हुआ है। विनोद जाखड़ ने कहा कि सरकार जवाब नहीं दे रही और कई जगह भवन गिर रहे हैं लेकिन कोई जवाब नहीं है।
0
0
Report
Advertisement

नागौर के मूंडवा में ATM लूट की कोशिश, महिला मैनेजर ने शटर गिराकर बचाई रकम

Nagaur, Rajasthan:नागौर के मूंडवा में यूको बैंक की महिला ब्रांच मैनेजर ने शटर गिराकर अंदर ही बंद कर दिया। आरोपी गैस कटर समेत अन्य औजारों के साथ एटीएम लूटने के लिए बूथ के अंदर घुसे थे। एटीएम में 16 लाख से ज्यादा कैश था। ई-सर्विलांस सिस्टम से सूचना मिलते ही ब्रांच मैनेजर सारिका चौधरी अपने पति के साथ एटीएम बूथ पर पहुंची थीं। घटना मारवाड़ मूंडवा थाना क्षेत्र के नागौर रोड पर स्थित यूको बैंक के एटीएम की रविवार देर रात की है। थाना प्रभारी पूरबाराम ने बताया- मूंडवा निवासी भरत प्रजापत और बिहार निवासी कोमल कुमार राजपूत को अरेस्ट किया है। भरत प्रजापत मूंडवा में ढाबा चलाता है, जबकि कोमल उसके यहां काम करता है। दोनों एक अन्य व्यक्ति की मोटरसाइकिल लेकर आए थे। पुलिस ने मोटरसाइकिल मालिक को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। पुलिस को रात सूचना मिली थी। एटीएम में रखा था 16 लाख कैश ब्रांच मैनेजर ने बताया- सोमवार से बैंकों की तीन दिन की हड़ताल प्रस्तावित थी, ऐसे में बैंक के एटीएम में कैश डाला गया था। एटीएम में 16 लाख 900 रुपए थे। रात को बैंक के अजमेर रीजनल सुरक्षा अधिकारी गौतम नागर को ई-सर्विलांस से एटीएम में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली थी। उन्होंने तुरंत मुझे जानकारी दी। मैंने अपने परिजनों के साथ मौके पर जाकर सेंटर को बाहर से लॉक कर दिया और पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस ने दोनों चोरों को मौके से पकड़ लिया और उनके कब्जे से कटर मशीन व अन्य सामान भी जब्त कर ली।
0
0
Report

सीधी अस्पताल में मजदूर से मारपीट: पानी की बोतल विवाद, सुरक्षा पर सवाल

Sidhi, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ — सीधी जिला अस्पताल में मजदूर से मारपीट का आरोप,पानी की बोतल को लेकर शुरू हुआ विवाद, अस्पताल कर्मचारी पर मारपीट का आरोप,पीड़ित ने कोतवाली थाने पहुंचकर की शिकायत, पुलिस ने जांच शुरू की,सीधी जिला अस्पताल में मजदूर से मारपीट का मामला,अस्पताल कर्मचारी योगेंद्र प्रजापति पर मारपीट का आरोप,पानी की बोतल गायब होने को लेकर शुरू हुआ था विवाद,पीड़ित का आरोप—शिकायत करने से नाराज होकर की गई मारपीट,सोते समय सिक्योरिटी गार्ड के डंडे से मारने का आरोप,आंख के पास चोट और कान से खून निकलने की बात,पीड़ित ने कोतवाली थाने में दर्ज कराई शिकायत,पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की,जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
0
0
Report
Advertisement

Voice of Hind आतंकी साजिश केस: 4 दोषियों को सजा, तीन को 6-6 साल

New Delhi, Delhi:ISIS के ‘वॉयस ऑफ हिंद’ आतंकी साजिश मामले में 4 दोषियों को सजा, 3 को 6-6 साल और एक को 5 साल की जेल दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट स्थित NIA की स्पेशल एक्सक्लूसिव कोर्ट-01 ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन ISIS की ‘वॉयस ऑफ हिंद’ आतंकी sाजिश से जुड़े मामले में चार दोषियों को सजा सुनाई है। कोर्ट ने उमर निसार उर्फ कासिम खुरासानी (A-1), रमीज अहमद लोन (A-2) और तनवीर अहमद भट (A-3) को 6-6 साल की कठोर कैद की सजा सुनाई है। वहीं अफशान परवेज जराबी (A-5) को 5 साल की कठोर कैद की सजा मिली है। इसके साथ ही कोर्ट ने उमर निसार पर 36 हजार रुपये, रमीज अहमद लोन पर 31 हजार रुपये, तनवीर अहमद भट पर 23 हजार रुपये और अफशान परवेज जराबी पर 9 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। सभी सजाएं एक साथ चलेंगी। चारों आरोपियों को कोर्ट ने इससे पहले 17 सितंबर 2026 को दोषी ठहराया था। कोर्ट ने इन्हें आपराधिक साजिश, UAPA और IPC की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी पाया। इन पर ISIS की विचारधारा और प्रचार सामग्री को फैलाने, युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलने और ISIS में भर्ती के लिए प्रेरित करने से जुड़े आरोप साबित हुए। ISIS ने ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए चलाया था प्रचार NIA के मुताबिक, यह मामला ISIS की उस साजिश से जुड़ा है, जिसके तहत भारत में युवाओं को कट्टरपंथी बनाकर हिंसक जिहाद के लिए तैयार करने और ISIS में भर्ती करने की कोशिश की जा रही थी। जांच में सामने आया कि अलग-अलग संघर्ष क्षेत्रों में सक्रिय ISIS के आतंकियों और भारत में मौजूद उसके सदस्यों ने छद्म ऑनलाइन पहचान के जरिए एक नेटवर्क तैयार किया था। इस नेटवर्क के जरिए ISIS की विचारधारा और प्रचार सामग्री सोशल मीडिया तथा अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रसारित की जाती थी। इसी नेटवर्क के जरिए भारत-केंद्रित ISIS की ऑनलाइन पत्रिका ‘Sawt-al-Hind’ यानी ‘The Voice of Hind’ को तैयार कर उसका प्रचार-प्रसार किया जा रहा था। NIA के मुताबिक, ऑनलाइन प्रचार के साथ-साथ आतंकी गतिविधियों के लिए फंडिंग का नेटवर्क भी संचालित किया गया था। युवाओं को ISIS में शामिल होने के लिए किया जाता था प्रेरित NIA की जांच में सामने आया कि आरोपियों से जुड़े साइबर नेटवर्क के लोग ‘Voice of Hind’ की सामग्री तैयार करने, एडिट करने, प्रकाशित करने और अलग-अलग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रसारित करने में शामिल थे। जांच एजेंसी के मुताबिक, नेटवर्क के जरिए भारतीय युवाओं को ISIS के कब्जे वाले संघर्ष क्षेत्रों—सीरिया, इराक, अफगानिस्तान और अन्य इलाकों में तथाकथित ‘हिजरत’ यानी पलायन के लिए भी प्रेरित और मदद की जाती थी। आरोपियों की क्या भूमिका रही? उमर निसार: कोर्ट के मुताबिक वह ‘Voice of Hind’ पत्रिका, Telegram और अन्य ऑनलाइन चैनलों के जरिए ISIS की सामग्री के प्रचार-प्रसार में शामिल था। इसका उद्देश्य युवाओं को कट्टरपंथ की ओर ले जाना और ISIS में भर्ती के लिए प्रेरित करना था。 रमीज अहमद लोन और तनवीर अहमद भट: दोनों पर ISIS की विचारधारा का प्रचार करने तथा युवाओं को ISIS में शामिल होने के लिए कट्टरपंथी बनाने और भर्ती के लिए प्रेरित करने की भूमिका साबित हुई。 अफशान परवेज जराबी: वह ‘Voice of Hind’ के लिए लेखों के प्रकाशन और Telegram चैनलों के जरिए उनके प्रसार में शामिल था। कोर्ट के मुताबिक उसने ISIS की विचारधारा के प्रचार और युवाओं को संगठन में शामिल होने के लिए प्रेरित करने में भी भूमिका निभाई。 NIA ने बरामद किया था डिजिटल और आतंकी प्रचार का सामान जांच के दौरान NIA ने बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल सामग्री बरामद की थी। इनमें ‘Voice of Hind’ की PDF फाइलें, मारे गए आतंकियों के पोस्टर, कट्टरपंथी साहित्य, ISIS के प्रचार से जुड़े वेब लिंक, ISIS के झंडे वाला टी-शर्ट, चैट और हथियारों की खरीद से संबंधित ऑडियो रिकॉर्डिंग शामिल थीं。 इसके अलावा मीडिया, वैचारिक और मनोवैज्ञानिक युद्ध से संबंधित सामग्री तथा ISIS के बैनर और झंडे भी बरामद किए गए थे। 8 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट इस मामले में NIA ने कुल 8 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट और चार सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की थीं। जांच में आरोपियों के ISIS के ‘Voice of Hind’ मॉड्यूल से जुड़े होने और ऑनलाइन गतिविधियों के जरिए प्रतिबंधित आतंकी संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने की बात सामने आई。 चार आरोपियों को सजा सुनाई जा चुकी है, जबकि बाकी आरोपियों के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई अभी जारी है。
0
0
Report

रीवा में लैंड मार्क होटल के पास दो गुट भिड़े: 5 घायल, एक नागपुर रेफर

Rewa, Madhya Pradesh:रीवा में रविवार की रात समान थाना क्षेत्र के पास लैंडमार्क होटल के समीप दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें 5 युवकों को गंभीर चोटें आईं। एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे नागपुर के लिए रेफर किया गया है। घटना के अनुसार हमले में घायल दो अन्य लोगों में एक अनूप तिवारी उर्फ मंटू थे, जिन्होंने आरोप लगाए कि वे थार कार में खाना खाने गए थे और लौटते समय उनके सामने एक बुलेरो कार ने टक्कर मारी, फिर लैंडमार्क होटल के पास दूसरी बार टक्कर दी। बुलेरो सवारों ने आगे बढ़कर गाड़ी की शीशे खोले, पिस्टल तान दीं और फायरिंग कर दी, तथा हमारी कार के सामने अपनी कार लगाकर उन्हें रोक दिया गया, गाली-गलौज कर दी और लाठी-डंडे से मारपीट की गई, साथ ही गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। घायल अन्य चार साथी भी घायल हुए, एक की हालत गंभीर थी जिसे नागपुर रेफर किया गया। आरोपित आदतन अपराधी बताए जाते हैं और इनमें से कुछ जिला बदर के भी आरोपी हैं। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हैं। थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची थी, पांच लोगों को चोट आई थीं, जिनमें दो गंभीर थे, उनका इलाज संजय गांधी अस्पताल में कराया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना है।
0
0
Report
Advertisement

गौशाला में गिरे नंगे विद्युत तार की चपेट में आने से युवक की मौत

ASAmit SinghFollow30m ago
Deoria, Uttar Pradesh:गौरी बाजार थानाक्षेत्र के भरथी पिपरा गांव में सोमवार को गौशाला की सफाई करते समय नंगे विद्युत तार की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से झुलस गया। स्वजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गौरी बाजार ले गए, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भरथी पिपरा निवासी कृष्णा निषाद (25) पुत्र राजनाथ निषाद घर पर पशुपालन का काम करते थे। बताया गया कि बारिश के कारण गौशाला में काफी नमी थी। कृष्णा गौशाला की सफाई कर रहा था, इसी दौरान वहां गिरा नंगा विद्युत तार उसके संपर्क में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में उसे सीएचसी गौरी बाजार लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। कृष्णा चार भाइयों में सबसे छोटा था और अभी अविवाहित था। उसकी मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मां गायत्री देवी समेत परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में भी मातम पसरा हुआ है।
0
0
Report

जोधपुर में इंडिया एनर्जी वीक 2027: ऊर्जा सुरक्षा, सतत विकास और सहयोग बढ़ेगा

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर。 ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने जोधपुर में ‘इंडिया एनर्जी वीक (IEW) 2027’ के कर्टेन रेज़र कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में सरकार, उद्योग जगत, शिक्षण संस्थानों, मीडिया और अन्य हितधारकों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर ऑयल इंडिया लिमिटेड के निदेशक (अन्वेषण एवं विकास), सलोमा योमदो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने ऊर्जा क्षेत्र में संवाद, नवाचार और सहयोग को बढ़ावा देने वाले मंच के रूप में ‘इंडिया एनर्जी वीक’ के महत्व पर प्रकाश डाला。 इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को ऊर्जा सुरक्षा, स्थिरता, प्रौद्योगिकी, नवाचार और ऊर्जा संक्रमण जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय विषयों से जुड़ने का अवसर मिला。 समारोह में इस बात पर भी जोर दिया गया कि भारत अपनी बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ स्वच्छ और अधिक टिकाऊ ऊर्जा समाधानों को अपना रहा है, ऐसे में सामूहिक सहभागिता और साझेदारीयों का महत्व लगातार बढ़ रहा है。 जोधपुर में आयोजित यह कार्यक्रम, कोलकाता में आयोजित होने वाले ‘इंडिया एनर्जी वीक 2027’ के कर्टेन रेज़र के उपलक्ष्य में OIL द्वारा एक साथ चलाए जा रहे कार्यक्रमों का एक हिस्सा था。 इस आयोजन के जरिए ऑयल इंडिया लिमिटेड ने भारत की ऊर्जा सुरक्षा में योगदान देने और एक सुरक्षित, टिकाऊ व सशक्त ऊर्जा भविष्य के लिए सभी हितधारकों के साथ सार्थक जुड़ाव बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया。 बाईट सलोमा योमदो ऑयल इंडिया लिमिटेड के निदेशक (अन्वेषण एवं विकास)
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top