713203
कौशिकी अमावस्या पर श्याम रूप मंदिर में भव्य यज्ञ का आयोजन
Durgapur, West Bengal:कौशिकी अमावस्या पर गढ़ जंगल स्थित श्याम रूप मंदिर में विशाल यज्ञ का आयोजन किया गया। नवदीप के शिव भक्त ब्राह्मण समाज द्वारा पिछले 10 वर्षों से यह यज्ञ आयोजित किया जा रहा है। मंगलवार को 800 किलो लकड़ी और 10 किलो घी से यज्ञ किया गया। यह मान्यता है कि भाद्र महीना की अमावस्या के दिन बाम देव को सिद्धि प्राप्त हुई थी जिसके कारण तांत्रिक और ज्योतिषी कौशिकी अमावस्या की रात को तंत्र का अभ्यास करते हैं। यज्ञ के दौरान मंदिर परिसर में भीड़ जमा हो गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राजस्थान बीजेपी कार्यालय अब तबादला सहायता केंद्र बन गया, 26 हजार से अधिक परिवेदनाएं
Jaipur, Rajasthan:BJP प्रदेश कार्यालय बना सहायता केंद्र, तबादलों के आख़िर दौर में उमड़ी भीड़, 26 हजार से ज्यादा परिवेदनाएं. राजस्थान में तबादलों पर लगी अस्थायी रोक हटने की मियाद अब खत्म होने की ओर है... अगर सरकार ने अवधि नहीं बढ़ाई तो 10 जुलाई की आधी रात के बाद एक बार फिर तबादलों पर अनिश्चितकालीन रोक लग जाएगी. आखिरी दौर में तबादलों की आस लगाए हजारों कर्मचारी और उनके परिजन बीजेपी मुख्यालय पहुंच रहे हैं. आलम ये है कि बीजेपी प्रदेश कार्यालय फरियादियों का सबसे बड़ा केंद्र बन गया है, जहां अब तक 26 हजार से ज्यादा परिवेदनाएं पहुंच चुके हैं. इसमें से लगभग 17 हजार आवेदनों को जांच के बाद संबंधित विभागों और मंत्रियों तक भेज दिया गया है, जबकि बाकी आवेदनों पर तेजी से काम चल रहा है. बीजेपी का कहना है कि सभी आवेदनों पर समान रूप से विचार नहीं किया जा रहा, बल्कि मानवीय आधार पर प्राथमिकता तय की जा रही है. सबसे पहले एकल महिला कर्मचारियों, गंभीर और असाध्य बीमारी से जूझ रहे कर्मचारियों तथा लंबे समय से परिवार से दूर तैनात कर्मचारियों के मामलों को आगे बढ़ाया जा रहा है. इसके अलावा विशेष परिस्थितियों वाले मामलों को भी प्राथमिकता सूची में रखा गया है. तबादलों के लिए सबसे ज्यादा परिवेदना शिक्षा विभाग से संबंधित आई है. बीजेपी के मुताबिक 26 हजार में से करीब 15 हजार परिवेदनाएं अकेले शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के हैं. इसके बाद पंचायतीराज, कृषि और चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों ने भी बड़ी संख्या में तबादलों के लिए परिवेदनाएं दी गई हैं. हालांकि पार्टी का कहना है कि थर्ड ग्रेड शिक्षकों की परिवेदनाएं भी बड़ी संख्या में आई हैं, लेकिन फिलहाल उस श्रेणी में तबादले नहीं किए जा रहे हैं. बीजेपी महामंत्री भूपेंद्र सैनी का कहना है कि पार्टी कार्यालय में आने वाले हर आवेदन का रिकॉर्ड रखा जा रहा है. बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, जनप्रतिनिधियों और संगठन के पदाधिकारियों के माध्यम से आने वाले आवेदनों का परीक्षण कर उन्हें संबंधित विभागों तक भेजा जा रहा है. उनका कहना है कि लंबे समय से गृह जिले से बाहर कार्यरत कर्मचारियों के मामलों को विशेष प्राथमिकता दी गई है और कई मामलों में समाधान भी हुआ है.0
0
Report
2 किमी पैदल जांच के बाद हाईवे पर अस्थाई बस स्टॉपेज हटाने की तैयारी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर। अजमेर रोड हाईवे पर मंगलवार को हुए हार्दिक हादसे के बाद प्रशासन ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। जिला कलक्टर संदेश नायक ने इस गंभीर दुर्घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी गठित की थी। एडीएम साउथ युगांतर शर्मा की अध्यक्षता में कमेटी ने आज दुर्घटना स्थल का जायजा लिया। अजमेर रोड 200 फुट बाईपास चौराहे से लेकर दुर्घटनास्थल तक पैदल जायजा लिया। यहाँ हाईवे किंग होटल के सामने स्थित अस्थाई स्टॉपेज को लेकर एनएचएआई की ओर से लगाई जा रही लोहे की जाली और ट्रैफिक में बाधा बने अतिक्रमणों को देखा। कमेटी प्रमुख युगांतर शर्मा ने कहा कि दुर्घटना के सभी कारणों की जांच की जा रही है। जल्द ही इसकी रिपोर्ट जिला कलक्टर को भेजी जाएगी। कमेटी में रोडवेज के कार्यकारी निदेशक प्रशासन चांदमल वर्मा, जयपुर आरटीओ प्रथम चम्पालाल के साथ ही ट्रैफिक पुलिस, जेसीटीएसएल, एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी शामिल हैं। युगांतर शर्मा ने कहा कि जगह-जगह बने अस्थाई बस स्टॉपेज को हटाने की कार्यवाही की जाएगी। कमेटी दुर्घटना के वैज्ञानिक कारणों की जांच कर रही है। इस पहलू को भी देखा जा रहा है कि क्या सड़क निर्माण में कोई तकनीकी गड़बड़ी है, या फिर पुलिया के ढलान के बाद आगे क्या कदम उठाए जा सकते हैं।0
0
Report
हनुमानगढ़ में मनरेगा श्रमिकों का जिला कलेक्ट्रेट प्रदर्शन; 16 जुलाई से काम शुरू होगा
Noida, Uttar Pradesh:मनरेगा श्रमिकों का जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, मनरेगा में श्रमिकों को काम ना मिलने के आरोप, प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता के बाद बनी सहमति, अधिकारियों ने 16 जुलाई से काम शुरू करवाने का दिया आश्वासन हनुमानगढ़ में राजस्थान खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के बैनर तले मनरेगा श्रमिकों ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर काम न मिलने का विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उन्हें मनरेगा के अंतर्गत पर्याप्त कार्य नहीं दिया जा रहा है, जिससे उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है। प्रदर्शन के बाद श्रमिकों ने प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता की, जिसमें अधिकारियों ने 16 जुलाई से काम शुरू करवाने का आश्वासन दिया। रोजगार और भुगतान से जुड़े मामलों पर आगे की कार्रवाई के लिए दोनों पक्षों ने सहमति बना ली। जिसके बाद कलेक्ट्रेट के बाहर लगाया गया धरना हटा लिया गया। विजुअल बाइट :- रघुवीर वर्मा, माकपा नेता0
0
Report
Advertisement
दतिया पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई: 2065 लीटर शराब जब्त
Datia, Madhya Pradesh:उपचुनाव से पहले दतिया पुलिस का बड़ा एक्शन, 2,065 लीटर अवैध शराब जब्त, 3,600 लीटर लाहन और भट्टियां नष्ट दफिया। विधानसभा उपचुनाव से पहले दतिया पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सिविल लाइन, उनाव और जिगना थाना पुलिस के संयुक्त अभियान में 2,065 लीटर अवैध शराब जब्त की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 3,600 लीटर लाहन तथा शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली अवैध भट्टियों को भी नष्ट कर दिया, पुलिस ने इस दौरान कई आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह अभियान विधानसभा उपचुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से चलाया गया। दतिया पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब, मादक पदार्थों और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि चुनाव अवधि के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।0
0
Report
थांवला में 22 विभाग एक परिसर में ग्रामीण सेवा शिविर-2026 लाभ
Nagaur, Rajasthan:थांवला ग्राम पंचायत मुख्यालय मे ग्रामीण सेवा शिविर 2026 आयोजित ,सरकार के 22 विभागिय अधिकारीयों व कर्मचारियों ने दीं सेवाएं । थांवला उपखंड की ग्राम पंचायत थांवला में राज्य सरकार के ग्रामीण सेवा शिविर-2026 में आमजन को एक ही छत के नीचे 22 विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया। स्वास्थ्य, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने से ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। थांवला के अटल सेवा केंद्र परिसर में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में सुबह से ही ग्रामीणों की भीड़ उमड पड़ी। शिविर मे मौजूद अधिकारियों द्वारा आमजन की समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है । शिविर में राजस्व, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पंचायत राज, महिला एवं बाल विकास, कृषि, पशुपालन, जलदाय, विद्युत, बैंकिंग सहित 22 विभागों ने एक ही परिसर में सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना, व्यक्तिगत शौचालय योजना, पालनहार योजना, अटल पेंशन योजनाऔर अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के आवेदन भी स्वीकार किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराई।एक ही स्थान पर 22 विभागों की मौजूदगी से ग्रामीणों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं और अधिकांश कार्य मौके पर ही पूरे हो रहे हैं।0
0
Report
लोसल पुलिस ने नकबजनी के दो मामलों में तीन चोर गिरफ्तार
Sikar, Rajasthan:लोसल पुलिस ने नकबजनी की दो बड़ी वारदातों का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 25 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल, टैबलेट और अन्य कीमती सामान बरामद किए हैं. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेजपाल सिंह ने बताया कि 29 अप्रैल 2026 को खूड़ निवासी पियुष खेतान ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर 40 तोला सोना, 5 किलो चांदी और नकदी चोरी कर ली. इसके बाद 3 जुलाई 2026 को एक अन्य वारदात में चोरों ने घर से मोबाइल, टैबलेट व अन्य सामान चोरी कर लिए. मामले की गंभीरता को देखते हुए सीकर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार एक विशेष टीम गठित कर लोसल थानाधिकारी संगीता मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगभग 400 सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों व इंटेलिजेंस के आधार पर संदिग्धों को चिन्हित किया. कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने दांता निवासी इश्तियाक उर्फ इमरान, घनश्याम और प्रमोद नायक उर्फ बाबू को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में सामने आया कि ये आरोपी नशे के आदी हैं और वारदात के लिए अलग-अलग वाहनों का इस्तेमाल करते थे तथा मोबाइल का उपयोग बिल्कुल नहीं करते थे. पुलिस ने चोरी का माल व वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर ली है.0
0
Report
Advertisement
चित्तौड़गढ़ में आंगनबाड़ी कर्मियों ने जिला कलेक्ट्रेट पर ज्ञापन भेजा; वेतन और मानदेय की मांग
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ में आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा सहयोगिनियों का मानदेय बढ़ाकर न्यूनतम 18 हजार रुपये प्रतिमाह करने, सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, समान कार्य के लिए समान वेतन लागू करने और सेवानिवृत्ति पर पांच लाख रुपये की एकमुश्त सहायता देने की मांग की। साथ ही महिला सुपरवाइजर भर्ती में अनुभवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने, लंबित मानदेय का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने तथा किराया, भवन मरम्मत और अन्य मदों का बजट नियमित जारी करने की मांग भी उठाई। मांगें नहीं माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।0
0
Report
अलवर शिशु अस्पताल में छत का प्लास्टर गिरा, बच्चों को शिफ्ट किया गया
Alwar, Rajasthan:अलवर शिशु अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया जब वार्ड के बाहर छत के लेंटर का प्लास्टर अचानक नीचे गिर गया। जिस स्थान पर प्लास्टर गिरा, उसके ठीक नीचे शिशु वार्ड था, जहां बच्चे भर्ती थे। घटना के तुरंत बाद अस्पताल प्रशासन ने सतर्कता दिखाते हुए शिशु वार्ड में भर्ती सभी बच्चों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि जिस वार्ड में बच्चों को शिफ्ट किया गया, उसकी स्थिति भी जर्जर बताई जा रही है। ऐसे में अस्पताल प्रशासन ने खराब हालत वाले वार्डों को खाली कराकर उनके निर्माण कार्य शुरू कराने की तैयारी की है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही काला कुआं स्थित सैटलाइट अस्पताल में भी छत से प्लास्टर और पंखा गिरने की घटना हुई थी, जिसमें एक डॉक्टर और एक महिला मरीज घायल हो गए थे। इसके बाद जिला प्रशासन ने शिशु अस्पताल का निरीक्षण कर जर्जर वार्डों को खाली कराने और मरम्मत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए थे।0
0
Report
जेई और सभासद प्रतिनिधि के बीच आरोपों की जंग, जांच की मांग
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित विद्युत उपकेंद्र के कनिष्ठ अभियंता (जेई) जुगुनू अंसारी और वार्ड संख्या 11 के सभासद प्रतिनिधि कृष्णा महाजन के बीच विवाद गहरा गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से जांच की मांग की है। जेई जुगुनू अंसारी ने शिकायत में आरोप लगाया है कि बिजली आपूर्ति बाधित होने के दौरान मरम्मत कार्य में सभासद प्रतिनिधि ने विभागीय कार्य में हस्तक्षेप किया, कर्मचारियों से अभद्रता की और दबाव बनाया। साथ ही सोशल मीडिया पर विभाग की छवि धूमिल करने का भी आरोप लगाया है। वहीं, सभासद प्रतिनिधि कृष्णा महाजन ने जेई पर नए बिजली कनेक्शन और विद्युत भार (लोड) बढ़ाने के नाम पर निर्धारित शुल्क से अधिक धन मांगने का आरोप लगाया है। फिलहाल दोनों पक्ष अपने-अपने आरोपों पर कायम हैं। मामले की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। संबंधित अधिकारियों द्वारा शिकायतों पर कार्रवाई की प्रतीक्षा है।0
0
Report
Advertisement
सोनभद्र के पिपरी में तेज रफ्तार बाइक दुर्घटना, 3 युवकों की मौत
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में तेज रफ्तार एक बार फिर तीन परिवारों की खुशियां छीन ले गई। पिपरी थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद तीनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। सोनभद्र के पिपरी थाना क्षेत्र स्थित मड़ैयाकुरली हवाई पट्टी के समीप उस समय चीख-पुकार मच गई, जब तेज रफ्तार बाइक सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार तीनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पिपरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू की और हादसे की जानकारी परिजनों को दी। दुर्घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए पूरे मामले की जांच भी शुरू कर दी। मामले में क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पांडे ने बताया कि बाइक सवार तीनों युवक तेज गति से जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
योगी आदित्यनाथ के बांदा दौरे में विकास योजनाओं का शिलान्यास – जनता के मायने क्या रहे
Banda, Uttar Pradesh:सेंटर - बांदा समाचार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने बांदा दौरे पर थे जहाँ उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया और साथ ही कई करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। विकास को लेकर उनके विचार क्या हैं, 9 साल में कितना बदलाव आया, इसे लेकर लोगों का क्या कहना है?0
0
Report
चंदौली के इटवा गांव में कथित धर्म परिवर्तन पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की
Chandauli, Uttar Pradesh:- सकलडीहा के इटवा गांव में कथित धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई - धार्मिक सभा की सूचना पर पुलिस का छापा - पूछताछ के लिए आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया - मौके से धार्मिक साहित्य व अन्य सामग्री कब्जे में लेकर जांच शुरू - पुलिस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच में जुटी, अभी आरोपों की पुष्टि होना बाकी - सीओ सकलडीहा कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा— जांच में यदि किसी प्रकार की अवैध गतिविधि या कानून का उल्लंघन सामने आता है, तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। - क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क - सकलडीहा थाना क्षेत्र के इटवा गांव का बताया जा रहा मामला0
0
Report
Advertisement
बारिश के बीच ग्रेटर नोएडा में निर्माण कार्य पर सवाल, शिकायत के बाद रोक दिया गया
Noida, Uttar Pradesh:बारिश से शहर बेहाल है... सड़कें पानी में डूबी हैं... लेकिन इसी बीच ग्रेटर नोएडा से सामने आया एक वीडियो कई सवाल खड़े कर रहा है... वीडियो में बारिश के पानी से भरी सड़क पर ही निर्माण का काम होता दिखाई दे रहा है... बारिश के बीच सड़क निर्माण का यह वीडियो सिर्फ एक वायरल क्लिप नहीं... बल्कि सरकारी कामकाज की गुणवत्ता पर उठते सवालों की तस्वीर भी है...हालांकि राहत की बात यह है कि शिकायत के बाद काम रोक दिया गया..0
0
Report
देवघर में नशे के कारोबार के दो आरोपी गिरफ्तार, 13 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद
Deoghar, Jharkhand:देवघर पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर की खेप के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से नकद राशि, मोबाइल फोन और एक पिकअप वाहन भी जब्त किया है।8 जुलाई 2026 की रात मोहनपुर की ओर से देवघर आ रही एक पिकअप वैन को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन से करीब 13 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि ब्राउन शुगर की आपूर्ति कहां से हो रही थी तथा इसके नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। देवघर पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।0
0
Report
बिहार में एक करोड़ नये राशन कार्ड बनाने निर्देश, PDS मजबूत करने पर जोर
Patna, Bihar:रजनीश पटना एक करोड़ नये राशन कार्ड बनाने का मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय उपभोक्ता मामले,खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रहलाद जोशी की उपस्थिति में विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई सभी खाद्यान्न गोदामों में विद्युत आपूर्ति के साथ-साथ बुनियादी सुविधायें उपलब्ध करना सुनिश्चित करें मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि विभाग की सभी योजनाओं के लाभार्थियों का सटीक एवं अद्यतन डेटाबेस तैयार किया जाए। राशन वितरण व्यवस्था की नियमित एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि प्रत्येक पात्र लाभार्थी को सम्मानपूर्वक एवं बिना किसी बाधा के खाद्यान्न उपलब्ध हो सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'गरीब कल्याण विद डिग्निटी' के संकल्प को धरातल पर पूरी प्रतिबद्धता के साथ लागू करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य के सभी वेयरहाउसों की गुणवत्ता, क्षमता, सुरक्षा एवं रखरखाव को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश। ऑनलाइन सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के प्रभावी संचालन में बिहार के बेहतर प्रदर्शन की सराहना की गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरूवार को लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रहलाद जोशी के साथ विभागीय योजनाओं एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में खाद्य सुरक्षा को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं तकनीक आधारित बनाने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त सचिव रविशंकर, बिहार सरकार में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव दीपक आनंद ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विभाग के कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विभाग की सभी योजनाओं के लाभार्थियों का व्यापक एवं अद्यतन डेटाबेस तैयार किया जाए, ताकि पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पहुँच सके। एक करोड़ नये राशन कार्ड बनाने के लक्ष्य को जल्द प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि बिहार की ऑनलाइन सार्वजनिक वितरण प्रणाली का प्रदर्शन सराहनीय है और इसे और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जाए। बैठक में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के सफल क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए खाद्यान्न भंडारण व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए स्मार्ट वेयरहाउसिंग विकसित करने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही 'सार्थक PDS' मॉडल, उसके विभिन्न मॉड्यूल, तकनीकी संरचना एवं लागत साझेदारी के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राशन वितरण व्यवस्था की नियमित एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि प्रत्येक पात्र लाभार्थी को सम्मानपूर्वक एवं बिना किसी बाधा के खाद्यान्न उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के 'गरीब कल्याण विद डिग्निटी के संकल्प को धरातल पर पूरी प्रतिबद्धता के साथ लागू करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि राज्य के सभी खाद्यान्न गोदामों (वेयरहाउस) की गुणवत्ता, सुरक्षा एवं रख-रखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए, जिससे खाद्यान्न का सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित हो तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली और अधिक मजबूत एवं विश्वसनीय बन सके। सभी खाद्यान्न गोदामों में विद्युत आपूर्ति के साथ-साथ बुनियादी सुविधायें उपलब्ध करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के जो सुझाव प्राप्त हुये हैं उसके आलोक में विभाग समन्वय बनाकर तेजी से लक्ष्य को प्राप्त करे। केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी जी ने बिहार आकर योजनाओं की समीक्षा की और बिहार की तरक्की के लिये जो सहयोग का आश्वासन दिया है उसके लिये आभार व्यक्त करते हैं। बैठक में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रहलाद जोशी, बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त सचिव रविशंकर, बिहार सरकार में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभगा के सचिव दीपक आनंद सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।0
0
Report
Advertisement
