icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पूर्व सांसद संग अभद्रता के आरोप पर मेडिकल कॉलेज में हंगामा, सुरक्षा कर्मी निलंबित

AKAlok KumarJust now
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात के अकबरपुर स्थित स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में बुधवार करीब 10 बजे उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के पति और पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी अपने गुरुकुल के बच्चों के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचे। पूर्व सांसद आम मरीजों की तरह पर्ची बनवाने के लिए करीब एक घंटे तक लाइन में लगे रहे। आरोप है कि इसी दौरान मेडिकल कॉलेज के एक सुरक्षा कर्मी ने पूर्व सांसद के साथ अभद्रता की। धक्का-मुक्की और गाली-गलौज के आरोप के बाद मौके पर माहौल गर्म हो गया। पूर्व सांसद ने मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं पर भी गंभीर सवाल खड़े किए। अनिल शुक्ल वारसी का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज में मरीज और तीमारदार पर्ची बनवाने के लिए घंटों लाइन में खड़े रहते हैं, जबकि डॉक्टर समय से नहीं पहुंचते। उन्होंने दावा किया कि कई डॉक्टर 11 बजे के बाद आते हैं और स्टाफ की भी बड़ी संख्या में अनुपस्थिति रहती है। पूर्व सांसद ने मेडिकल कॉलेज में समाजवादी पार्टी से जुड़े लोगों के बोलबाले का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर शासन और मुख्यमंत्री को भेजेंगे। साथ ही सरकार में मंत्री पत्नी होने के बावजूद व्यवस्था पर सवाल उठाने को लेकर उन्होंने कहा कि वह जनता के लिए लड़ रहे हैं और सरकार को तीसरी बार सत्ता में लाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। वहीँ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अंबरीश गुप्ता ने बताया कि आरोपी सुरक्षा कर्मी को 10 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच के लिए टीम गठित की जाएगी। उन्होंने कहा कि घटना के वीडियो, फोटो और पूरी जानकारी शासन-प्रशासन को भेज दी गई है। डॉक्टरों के समय पर नहीं रहने के आरोपों को प्राचार्य ने गलत बताया। पूर्व सांसद करीब दो घंटे तक मेडिकल कॉलेज में रहे.
0
0
Report

संभल विधानसभा: नवाब इकबाल महमूद बेटे के नाम विरासत की घोषणा

Sambhal, Uttar Pradesh:लोकेशन संभल डेट 7/10/2026 संभल विधानसभा सीट पर लंबे समय से समाजवादी पार्टी का कब्जा है ..सपा के नवाब इकबाल महमूद संभल विधानसभा सीट से 7 वी वार विधायक है .. सियासत के तमाम उतार चढ़ाव और 31 साल के लंबे दौर के बाबजूद सपा विधायक नवाब इकबाल महमूद का इकबाल संभल की सियासत पर आज भी कायम है । मुस्लिम बहुल्य संभल विधानसभा की यह सीट नवाब इकबाल महमूद और संभल के दिवंगत सांसद शफीकुर रहमान वर्क के बीच सियासी अदावत को लेकर चर्चा में रहती है ... हालांकि मौजूदा माहौल को देखते हुए नवाब इकबाल महमूद ने मौजूदा सांसद जिया उर रहमान वर्क की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया था .. लेकिन यह सियासी दोस्ती एक बार फिर टूटती नजर आ रही है .. क्योंकि 3 दशक से अधिक संभल की विधानसभा सीट पर काबिज नवाब इकबाल महमूद ने अपनी सियासी विरासत अपने बेटे सुहेल इकवाल के लिए सौंपने का ऐलान कर दिया है .. नवाब इकबाल महमूद अपने बेटे सुहेल इकवाल के लिए पार्टी से टिकट मांग रहे है .. उधर सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के पिता ममलुकूर रहमान वर्क ने 27 के टिकट के लिए अपनी दावेदारी ठोंक दी है ... अब यह आने वाला बक्त बताएगा .पार्टी से टिकट की इस अदावत में जीत किसकी होगी ..लेकिन माना जा रहा है . नवाब और वर्क परिवार की इस सियासी अदावत का फायदा 2027 के चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी को मिल सकता है ...हालांकि सपा विधायक नवाब इकवाल महमूद 2027 में उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनने का बड़ा दावा कर रहे है ..वहीं सपा विधायक ने पूर्व की तरह सीएम योगी पर हिंदू मुस्लिम .कि सियास्त और मस्जिदों को ध्वस्त करने के आरोप लगाये है । डा विशाल चौहान , सियासी जानकार संभल विधानसभा सीट पर 2027 के चुनाव को लेकर सियासी जानकार डा विशाल चौहान का विश्लेषण है .. 2027 का चुनाव 2022 के चुनाव से काफी अलग होगा .. क्योंकि संभल विधानसभा क्षेत्र में हुए SIR में बड़ी संख्या में फर्जी वोट निरस्त किये गये है , फर्जी वोट निरस्त होने का नुकसान सपा को ही होगा ... वहीं , प्रदेश सरकार बिना भेदभाव के जिस तरह मुस्लिमों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मुस्लिमों को दिया है , उससे लगभ 20 फीसदी शिक्षित मुस्लिमों का वोट बीजेपी प्रत्याशी को मिलने की संभावना है । राजेश सिंघल पूर्व प्रत्याशी बीजेपी संभल विधान सभा सीट संभल विधानसभा सीट से बीजेपी के 2 वार उम्मीदवार रहे बीजेपी नेता राजेश सिंघल का सपा विधायक नवाब इकवाल महमूद पर सीधा आरोप है ...सपा विधायक नवाब इकबाल महमूद चुनाव के दौरान तुष्टिकरण की सियासी खेल खेलते हैं..वोट के लिए हिंदुओं के नाम पर मुस्लिमों को उकसाते है . जबकि 7 वार संभल सीट से विधायक चुने जाने के बावजूद सपा विधायक ने क्षेत्र में विकास के नाम पर कुछ नहीं किया ...सिर्फ सरकारी जमीनों और गरीब लोगों की सम्पत्तियों पर कब्जे किये ..योगी सरकार में सपा विधायक के तमाम अवैध कब्जों पर बुलडोजर कार्यवाही हुई है ..जिससे जनता के सामने उनकी पोल खुल गई है ...2027 का चुनाव 22 से पूरी तरह अलग होगा .. व्यापारी नेता संजीव पौली सपा विधायक पर हिंदू मुस्लिमों की सियासत कर हिंदुओं के उत्पीड़न के आरोप लगाये ..संभल हिंसा के मामले में नवाब परिवार की संदिग्ध भूमिका पर सवाल उठाए .. वहीं नवाब इकबाल महमूद के समर्थक 2027 के चुनाव में इकवाल महमूद का साथ देने का वादा कर रहे है ..लेकिन सपा विधायक के विकास कार्यों के नाम पर चुप्पी साध जाते है ...... जबकि ग्रामीण इलाके के हिंदू ग्रामीणों का सपा विधायक नवाब इकवाल पर सीधा आरोप है ..वह विकास कार्यों में भी हिन्दू मुस्लिम करते है ...31 साल से लगातार विधायक होने के बावजूद सपा विधायक ने हिंदू बाहुल्य इलाकों में विकास कार्यों को कभी भी तरजीह नहीं दी ...हमेशा मंदिर मस्जिद को लेकर भेदभाव रखा । ptc सुनील सिंह बाइट नवाब इकबाल महमूद , सपा विधायक बाईट राजेश सिंघल पूर्व बीजेपी उम्मीदवार बाइट डा विशाल चौहान , सियासी जानकार बाइट , संजय पौली , व्यापारी नेता बाइट स्थानीय मुस्लिम बाइट स्थानीय हिंदू
0
0
Report
Advertisement

टिकैत के बयान के बाद बिहार में किसान जमीन मुद्दे पर राजनीतिक घमासान

Patna, Bihar:बिहार में बन रही 11 सैटेलाइट सिटी के लिए किसानों की जमीन लिए जाने के विरोध में किसान नेता राकेश टिकैत के बयान के बाद अब राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया सामने आई है। राकेश टिकैत ने सरकार पर किसानों की जमीन उचित मुआवजा दिए बिना लेने और बड़ी कंपनियों को फायदा पहुंचाने की तैयारी का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि किसान अपनी जमीन नहीं जाने देंगे और मांगों को लेकर आंदोलन को और बड़ा किया जाएगा। टिकैत ने बताया कि किसानों के मुद्दे पर नवादा और खगड़िया में महापंचायत होगी, जबकि नवंबर में पटना में बड़े आंदोलन की तैयारी है। भाजपा के पूर्व विधायक पवन जायसवाल ने कहा कि उनका बिहार आना या बयान देना कोई विषय नहीं है। सरकार का मुख्य उद्देश्य किसानों के हित में काम करना और बिहार को विकसित करना है। उन्होंने कहा कि बिहार में टाउनशिप का निर्माण पहली बार नहीं हो रहा है और नोएडा-गुड़गांव जैसे शहर भी इसी तरह विकसित हुए हैं। पवन जायसवाल ने कहा कि किसानों की चिंता को ध्यान में रखते हुए विकास किया जा रहा है और 55 प्रतिशत जगह जमीन डेवलप करके किसानों को देने की बात है। उन्होंने कहा कि सरकार की किसानों से बातचीत हुई है और नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा समेत अन्य मंत्रियों ने किसानों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी हैं। रालोमो विधायक माधव आनंद ने कहा कि विकास और औद्योगीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण की जरूरत होती है, जिससे रोजगार के अवसर पैदा होते हैं। उन्होंने सैटेलाइट सिटी को आधुनिक अर्बन कॉन्सेप्ट बताते हुए कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री की ओर से लाया गया यह कॉन्सेप्ट एक अच्छी पहल है। राकेश टिकैत पर निशाना साधते हुए माधव आनंद ने कहा कि वे खुद को किसानों का नेता बताते हैं, लेकिन कहीं न कहीं हर मुद्दे का राजनीतिकरण करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और बिहार सरकार हमेशा किसानों के हित की बात करती है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के लिए काफी काम किया है। वहीं, राजद के मुख्य प्रवक्ता सह पूर्व विधायक शक्ति सिंह यादव ने राकेश टिकैत के रुख का समर्थन करते हुए कहा कि किसी भी किसान की जमीन जबरन नहीं ली जा सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि अगर कुछ कॉरपोरेट लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए किसानों की जमीन बलपूर्वक लेने की कोशिश की गई तो उसका विरोध होगा और आंदोलन भी होंगे। शक्ति सिंह यादव ने कहा कि किसान अपनी जमीन नहीं जाने देंगे और जमीन लेने की प्रक्रिया प्रजामंदी से होनी चाहिए, जबरन नहीं। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की जमीन जबरन या बंदूक की नोक पर नहीं ले सकती और पूरे मामले पर सरकार को विचार करना चाहिए कांग्रेस MLC समीर सिंह ने किसान नेता राकेश टिकैत के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि टिकैत किसानों के बड़े नेता हैं और राष्ट्रीय स्तर पर उनकी पहचान है। उन्होंने कहा कि बिहार में किसानों को मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत आम हो गई है। सड़क और अन्य संस्थानों के लिए जमीन लिए जाने के बावजूद हजारों किसानों को आज तक मुआवजा नहीं मिला है। समीर सिंह ने कहा कि सरकार को राकेश टिकैत की मांगों के आलोक में गंभीरता से विचार करना चाहिए और किसानों को समय पर मुआवजा देने की मांग को पूरा करना चाहिए।
0
0
Report

गोंडा: गांजा और नशीले चीजें ब‍िकने की जगह का खुलासा, वीड‍ियो में पब्‍ल‍िक ने बताई जगहें

KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow1m ago
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा शहर में गांजा,चिप्पड़ और नशीले पदार्थों के बिकने का स्थल लोगो द्वारा बताया गया,नाबालिगों,छात्रों को नशे से बचाए एसपी साहब नशे के व्यापारियों से बचाए शहर और जिले को गोंडा में दर्जनों स्थानों पर खुले आम गांजा चिप्पड़,चरस सहित अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री का जा रही है जिसमें गांजा चरस पीने वाले नाबालिग युवक,छात्र शामिल हो गए है यह नशे का कारोबार पुलिस के निष्क्रियता के कारण दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है,सूत्रों ने बताया कि पड़ोसी जनपद बाराबंकी का एक करोबारी का नेट वर्क पूरे जिले में फैला हुआ है जिसके द्वारा प्रति दिन करोड़ों रुपए का गांजा चिप्पड़ चरस सहित अन्य नशीले पदार्थ का व्यापार किया जा रहा है।बताया गया है जिस क्षेत्र ये इसका व्यापार किया जा रहा है वहां के बीट सिपाही,चौकी से लेकर थाना कोतवाली तक माहवारी हिस्सा जाता है,सबसे आश्चर्य की बात तो यह है कि जिले के कुछ मंदिरों और स्कूलों के आस पास यह धंधा नाबालिगों द्वारा किया जा रहा है। मेरे नम्बर पर निम्न स्थानों का जिक्र किया गया है कि यहां गांजा,चिप्पड़,चरस,कोकीन,शुगर की जा रही है,मनकापुर बस अड्डे से चंद कदम की दूरी पर स्पैकिक हॉस्पिटल के बगल,यशमय और फातिमा,एम्स स्कूल के पास,जय नगरा,प्रधान डाक घर,बस स्टॉप के पास,रेलवे स्टेशन के पास,बडगांव रेलवे क्रासिंग ओवर ब्रिज के पास,बरियार पुरवा,महरानीगंज पानी टंकी के पास,आर्य नगर पुलिस चौकी के बगल , महरानी गंज कब्रिस्तान के बगल में,प्रकाश हाता के पीछे तकिया मस्जिद के पास, इंडियन बैंक के सामने जहीर बिरयानी के दुकान के पीछे,हरिजन कालोनी मसकनवा बाजार,नवीन गल्ला मंडी के पास, इटियाथोक बाजार, सुभाग पुर बाजार में धड़ल्ले से बिक्री की जा रही है। लोगो से अपील है कि इस अभियान में आप लोग सहयोग करे,जो विक्रय केंद्र छूटे है उसका नाम और वीडियो साक्ष्य के साथ उपलब्ध कराए।
0
0
Report
Advertisement

बेगूसराय के किसानों को सैटेलाइट सिटी के लिए स्पष्ट मुआवजा चाहिए

Begusarai, Bihar:एंकर बिहार में 11 जगहों पर प्रस्तावित सैटेलाइट सिटी को लेकर किसानों की जमीन के मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है। किसान नेता राकेश टिकैत ने किसानों की जमीन को लेकर सवाल उठाए हैं। वहीं, बेगूसराय के किसानों ने भी राकेश टिकैत के रुख का समर्थन करते हुए अपनी चिंता जाहिर की है। आपको बताते चले कि बेगूसराय के किसानों کا कहना है कि विकास के नाम पर सरकार किसानों की जमीन लेती है, लेकिन कई बार किसानों को उनकी जमीन का उचित मुआवजा नहीं मिल पाता है। किसानों ने मांग की है कि जमीन अधिग्रहण से पहले सरकार पूरी रूपरेखा स्पष्ट करे और किसानों को उचित मुआवजा देने की गारंटी सुनिश्चित करे।किसानों का कहना है कि सरकार पहले यह स्पष्ट करे कि सैटेलाइट सिटी के लिए कितनी जमीन की जरूरत होगी, जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया क्या होगी और किसानों को कितना मुआवजा दिया जाएगा। इसके बाद ही जमीन लेने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जानी चाहिए।बेगूसराय के किसानों ने कहा कि राकेश टिकैत ने किसानों की जमीन और मुआवजे के मुद्दे को लेकर जो आवाज उठाई है, उसे वे किसानों से जुड़ा मुद्दा मानते हैं। किसानों का कहना है कि जमीन उनके लिए सिर्फ संपत्ति नहीं, बल्कि उनकी आजीविका का प्रमुख आधार है।फिलहाल, सैटेलाइट सिटी के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर किसानों की चिंताएं सामने आने के बाद यह मुद्दा चर्चा में है। अब देखना होगा कि सरकार की ओर से किसानों के मुआवजे और जमीन अधिग्रहण को लेकर क्या रूपरेखा सामने आती है。
0
0
Report

आगरा में प्रेम प्रसंग विवाद के बाद गोलीबारी, घायल युवती की हालत गंभीर, युवक की मौत

Agra, Uttar Pradesh:आगरा में प्रेम प्रसंग के विवाद ने एक युवक और युवती की जिंदगी तबाह कर दी। युवक ने युवती को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। गोली लगने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि युवक की मौके पर मौत हो गई। घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है। आगरा में प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद के बाद सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि युवक और युवती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान युवक ने गुस्से में युवती को गोली मार दी। गोली लगने से युवती गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गई। इसके बाद युवक ने खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घायल युवती को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक युवक की पहचान इटोरा गांव निवासी 25 वर्षीय अरुण सिनसिनवार के रूप में हुई है। प्रारम्भिक जानकारी के मुताबिक युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था और किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद की असली वजह क्या थी और वारदात में हथियार कहाँ से आया।
0
0
Report
Advertisement

गाजियाबाद में बीजेपी विधायक के बयान पर बवाल, प्रदर्शन और नारों के बीच तनाव

Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश: BJP MLA नंद किशोर गुर्जर का कहना है, "कॉकरोच सीवर और गंदगी में पैदा होते हैं। भारत के युवाओं की रगों में महाराणा प्रताप, गुर्जर सम्राट मिहिर भोज, छत्रपति शिवाजी महाराज, सुभाष चंद्र बोस, सरदार पटेल और हमारे सभी महान पूर्वजों का खून बहता है - कॉकरोच का नहीं। उन कॉकरोच से निपटने के लिए गुर्जर महासभा ने कुछ दिन पहले ऐलान किया था कि उन्हें चले जाना चाहिए। इस देश की रक्षा की ज़िम्मेदारी हमारी है, और अगर वे नहीं गए तो हम उनसे निपटने के लिए कदम उठाएंगे। आज वहां जिस तरह के नारे लग रहे हैं और 'एक कचौरी, दो समोसे' की बातें हो रही हैं..."
0
0
Report

जबलपुर में 8 सूत्री मांगों को लेकर ट्रैक्टर रैली के दौरान झड़प, प्रशासन ने रोक लगाई

Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर ब्रेकिंग न्यूज़ 8 सूत्री मांगों को लेकर करनी सी और किसानों की विशाल ट्रैक्टर रैली जबलपुर के दीनदयाल चौक पर प्रशासन ने रोकी ट्रैक्टर रैली किसानों और प्रशासन और पुलिस में हुई जमकर झड़प कलेक्टर कार्यालय में प्रदर्शन करना चाह रहे थे किसान और करणी सेना के कार्यकर्ता दीनदयाल चौक पर जमकर हुआ हंगामा प्रशासन ने दी पांच ट्रैक्टरों को अंदर ले जाने की अनुमति मझौली के किसान 8 सूत्री मांगों को लेकर कर रहे हैं प्रदर्शन आने वाले समय में दी उग्र आंदोलन की चेतावनी धान मक्का की खरीदी सही समय पर की जाए पराली जलने को लेकर दर्ज न हो किसानों पर एफ आई आर
0
0
Report

रायपुर में आवारा सांड का आतंक: डीडी नगर में बुजुर्ग और मासूम पर हमला, निगम के दावों की खुली पोल

Raipur, Chhattisgarh:राजधानी रायपुर में सड़कों और गलियों पर आवारा मवेशियों का कब्जा आम जनता के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। डीडी नगर सेक्टर-2 में घर के बाहर मासूम बच्चे को गोद में लेकर टहल रहे एक बुजुर्ग पर आवारा सांड ने अचानक हमला कर दिया। हमले में बच्चा छिटक कर सड़क पर गिर पड़ा, वहीं बुजुर्ग को गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं। इस घटना के बाद स्थानीय नागरिकों में नगर निगम प्रशासन और महापौर के प्रति भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि जलभराव की समस्या के बाद अब आवारा पशुओं के खुलेआम घूमने से हर रोज दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन निगम कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा।
0
0
Report
Advertisement

आलीराजपुर में 52% कम बारिश से किसानों को सूखाग्रस्त घोषित कराने की मांग तेज

Alirajpur, Madhya Pradesh:आलीराजपुर में मानसून की बेरुखी से فसलों पर गहरा संकट मंडराने लगा है। आलीराजपुर जिले में अब तक सामान्य से लगभग 52% कम बारिश दर्ज की गई है, जिससे चिंतित किसान एकजुट होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। किसानों ने जिले में पैदा हुए गंभीर जल संकट और सूखे की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार से आलीराजपुर को जल्द से जल्द 'सूखाग्रस्त' घोषित करने की मांग की है। किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों को लेकर जिला कलेक्टर के साथ-साथ क्षेत्र के क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि कम बारिश के कारण फसलें पूरी तरह बर्बाद हो रही हैं और आने वाले समय में पेयजल व मवेशियों के लिए चारे का गंभीर संकट खड़ा हो सकता है। मंत्री नागर सिंह चौहान ने उनसे बातचीत के दौरान आश्वासन दिया कि सरकार संकट की इस घड़ी में किसानों के साथ खड़ी है और राहत व सर्वे की प्रक्रिया जल्द शुरू कराई जाएगी।
0
0
Report

कार्यक्रम के दौरान मोहान विधायक का हाथ झुलसा, जिला अस्पताल में भर्ती

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow8m ago
Netua Grameen, Uttar Pradesh:उन्नाव में भाजपा की ‘विकसित भारत संकल्प सेवा ज्योति यात्रा’ के दौरान हादसा हो गया। कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मोहान विधायक बृजेश रावत का हाथ झुलस गया। हादसे के बाद विधायक को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल उन्नाव में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी मंत्री, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक जिला अस्पताल पहुंचे और विधायक का हालचाल लिया। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। फिलहाल विधायक का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top