Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Malda732101
चुनावी मोड़: टीएमसी छोड़कर AIMIM में हजारों कार्यकर्ता भर्ती
RSRanajoy Singha
Mar 29, 2026 05:33:52
Malda, West Bengal
*ভোটের আগে দলবদলের ঝড়! তৃণমূল ছেড়ে আসাউদ্দিন ওয়াইসি-র দলে যোগ কর্মীদের* মালদা: বিধানসভা নির্বাচনের মুখে বড় ধাক্কা তৃণমূল কংগ্রেসে। একঝাঁক কর্মী-সমর্থক শাসক দল ছেড়ে যোগ দিলেন আসাউদ্দিন ওয়াইসি-র নেতৃত্বাধীন AIMIM-এ। মালদার চাঁচলের হাজাত পুরের মিমের আয়োজিত কর্মীসভায় প্রায় দুই শতাধিক তৃণমূল কর্মী যোগ দেন মিমে।। নবগতদের হাতে দলীয় পতাকা তুলে দলে স্বাগত জানান চাঁচল ১ নং ব্লক মিমের সভাপতি আব্দুল হালিম। যোগদানকারীদের দাবি, পাঁচ বছর এলাকায় কাজ হয়নি। শুধু দুর্নীতি আর চুরি হয়েছে। অতিষ্ঠ হয়ে উঠেছি আমরা, তাই মিমে যোগ দিলাম। চাঁচল ১ নং ব্লক মিমের সভাপতি আব্দুল হালিম জানান, মানুষ অতিষ্ঠ হয়ে উঠেছে। ভোটের আগে প্রায় কুড়ি হাজার কর্মী সমর্থক তৃণমূল ছেড়ে মিমে আসতে চলেছে। যদিও AIMIM- এর যোগদানকে গুরুত্ব দিতে নারাজ তৃণমূল কংগ্রেস। তৃণমূলের দাবী, যারা গেছেন তারা আদৌ তৃণমূলের ছিলেন কি সন্দেহ। এই যোগদান আমাদের ক্ষেত্রে কোনো প্রভাব পড়বে না।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 29, 2026 06:46:20
Noida, Uttar Pradesh:पश्चिम बंगाल, केरल समेत सभी राज्यों में बनेगी भाजपा की सरकार: जीतन राम मांझी केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा राजनीतिक दावा किया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम और केरल समेत जिन राज्यों में चुनाव होने हैं, वहां भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी. मांझी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान भी विपक्ष ने भाजपा के सत्ता में न आने की बात कही थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने सरकार बनाई. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देश के हर वर्ग तक पहुंच रहा है, जिसका सकारात्मक असर आगामी चुनावों में देखने को मिलेगा। मांझी ने विश्वास जताया कि जनता विकास और सुशासन के मुद्दों पर भाजपा का समर्थन करेगी. जीतन राम मांझी ने कहा कि भारत शांति और संवाद का पक्षधर देश है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर यह स्पष्ट संदेश दिया है कि “भारत युद्ध का नहीं, बुद्ध का देश है।” नैनीताल पहुंचे केंद्रीय मंत्री मांझी ने बोट हाउस क्लब में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री की प्रभावी कूटनीति के कारण मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध का भारत की तेल और गैस आपूर्ति पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है। उन्होंने बताया कि वैश्विक स्तर पर कीमतों में वृद्धि के बावजूद केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम कर जनता को राहत देने का प्रयास किया है। मांझी ने कहा कि भारत ने संतुलित विदेश नीति अपनाते हुए इजरायल और ईरान दोनों के साथ मजबूत संबंध बनाए हैं। हार्मुज जलडमरूमध्य में तनाव के बावजूद भारतीय जहाजों को आवाजाही की अनुमति मिलना इसी कूटनीतिक सफलता का परिणाम है। लघु, कुटीर और मध्यम उद्योगों (MSME) की भूमिका पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। “इस क्षेत्र में ऊर्जा संसाधनों की बजाय मानव संसाधन की अधिक आवश्यकता होती है, और इसके माध्यम से देश में लगभग 33 करोड़ लोगों को रोजगार मिला है। जितन राम माझी ने कहा देश में तेल और गैस की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। सरकार कीमतों को नियंत्रित रखने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने जमाखोरी करने वालों पर सख्त नजर रखने की बात भी कही。
0
comment0
Report
PSPradeep Sharma
Mar 29, 2026 06:45:58
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-स्कॉटलैंड में बुझा भिंड का चिराग़ 'संस्कार': 22 दिन बाद वतन लौटा इकलौते बेटे का शव, हत्या या आत्महत्या? पिता के बुढ़ापे का सहारा था संस्कार, अब 40 लाख का कर्ज और बेटे का गम मौ कस्बे में पसरा मातम। स्कॉटलैंड की मिट्टी से निकलकर सात समंदर पार अपनी प्रतिभा का परचम लहराने का सपना लेकर निकलते संस्कार श्रीवास्तव आज पंचतत्व में विलीन हो गए। भिंड जिले के छोटे से कस्बे मौ में आज हर आंख नम है। कुलदीप श्रीवास्तव का इकलौता चिराग, जो स्कॉटलैंड में भविष्य गढ़ने गया था, 22 दिन बाद तिरंगे में लिपटकर नहीं, बल्कि एक रहस्यमयी मौत का शिकार होकर ताबूत में लौटा। स्टर्लिंग यूनिवर्सिटी में फॉरेंसिक एंड साइकोलॉजी साइंस की पढ़ाई कर रहे संस्कार की मौत 6 मार्च को हुई थी। यूनिवर्सिटी और स्कॉटलैंड सरकार इसे आत्महत्या बता रही है, लेकिन परिवार के दावे रोंगटे खड़े कर देने वाले हैं। वो 3 सवाल... जो मौत को बना रहे हैं 'मिस्ट्री' 1. गायब डेटा: मौत से ठीक पहले संस्कार के मोबाइल का सारा डेटा डिलीट कैसे हुआ? 2. संदिग्ध ट्रांजैक्शन: संस्कार के फोन से 2.5 लाख रुपये का संदिग्ध ट्रांज़ैक्शन किसने किया? 3. यूनिवर्सिटी का इतिहास: इसी यूनिवर्सिटी में पहले भी दो छात्रों की संदिग्ध मौत हो चुकी है, आखिर सच क्या है? संस्कार सिर्फ एक छात्र नहीं, अपने परिवार की उम्मीदों का केंद्र था। 40 लाख रुपये का कर्ज लेकर पिता ने उसे विदेश भेजा था। होनहार बेटा वहां पढ़ाई के साथ पार्ट-टाइम जॉब कर हर महीने एक लाख रुपये कमा रहा था ताकि पिता का बोझ कम कर सके। पर नियति को कुछ और ही मंजूर था। शनिवार देर रात चचेरे भाई प्रद्युमन ने उसे मुखाग्नि दी, तो पूरा कस्बा चीख पड़ा। देर रात्रि 10:00 बजे के करीब संस्कार का अंतिम संस्कार कर दिया गया, परिजनों ने इकलौते चिराग संस्कार को न्याय दिलाने की अपील की है। आज संस्कार तो चला गया, लेकिन पीछे छोड़ गया है एक बेबस परिवार और 40 लाख का भारी-भरकम कर्ज। क्या भारत सरकार स्कॉटलैंड सरकार पर दबाव बनाएगी? क्या एक मेधावी छात्र की मौत का सच कभी सामने आएगा? आज संस्कार तो चला गया, लेकिन पीछे छोड़ गया है एक बेबस परिवार और 40 لاکھ का भारी-भरकम कर्ज। क्या भारत सरकार स्कॉटलैंड सरकार पर दबाव बनाएगी? क्या एक मेधावी छात्र की मौत का सच कभी सामने आएगा? प्रदीप शर्मा ज़ी मीडिया भिण्ड
0
comment0
Report
SKSumit Kumar
Mar 29, 2026 06:33:16
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस के सासनी कोतवाली क्षेत्र के जसराना गांव में एक युवक से मारपीट का मामला सामने आया है.... दबंगों ने युवक को सिर्फ इसलिए लहूलुहान कर दिया क्योंकि वह अपने पूर्वजों के बनवाए गए चबूतरे पर बैठा था.... घायल गोपाल ने बताया कि.... वो अपने पूर्वजों के बनाए गए एक पुराने चबूतरे पर बैठा था... इसी दौरान गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और उसे चबूतरे से हटने के लिए कहने लगे... उन्होंने गोपाल के साथ अभद्रता भी कई... गोपाल ने ये कहते हुए वहां से हटने से इनकार कर दिया कि... ये उसकी निजी जगह है... इस पर दबंगों ने अपना आपा खो दिया और गोपाल के साथ मारपीट शुरू कर दी... चीख-पुकार सुनकर उसके परिवार के सदस्य उसे बचाने के लिए दौड़े... परिवार को आता देख हमलावर मौके से फरार हो गए... परिजन घायल को लेकर तुरंत सासनी कोतवाली पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी... पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया... और मामले की जांच में जुट गयी है
96
comment0
Report
RSRahul shukla
Mar 29, 2026 06:33:03
151
comment0
Report
MSManish Singh
Mar 29, 2026 06:32:54
Mumbai, Maharashtra:आरा-छपरा फोरलेन के कोइलवर थाना क्षेत्र जमालपुर बाजार के समीप बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार छपरा निवासी सहित दो दोस्तों को रौंद दिया। हादसे में एक की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। घायल दूसरा युवक को प्राथमिक उपचार के बाद कोईलवर पीएचसी से पटना रेफर कर दिया गया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने ट्रक समेत अन्य ट्रकों के शीशे तोड़कर हंगामा किया। परिवार के सदस्यों के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया गया। मृतक महेंद्र डोम के 22 वर्षीय पुत्र संजू कुमार की पहचान अखगांव गांव निवासी के रूप में की गई है, जो पटना के फुलवारी स्थित निजी कंपनी में काम करता है, जबकि घायल महतो के पुत्र विकास कुमार नगरांव टोला, अवतार नगर थाना क्षेत्र के निवासी बताए जाते हैं।
148
comment0
Report
AMAnurag Mishra
Mar 29, 2026 06:32:41
214
comment0
Report
KCKumar Chandan
Mar 29, 2026 06:32:31
Ranchi, Jharkhand:रांची झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने झारखंड के लिए अपनी नई कमेटी घोषित कर दिया है। बीजेपी की नई टीम में 9 उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री और 9 मंत्री बनाए गए हैं । पार्टी की मानें तो झारखंड बीजेपी ने अपनी नई कमेटी में क्षेत्रीय और जातीय संतुलन को केन्द्रित किया है। वहीं नई टीम आने के बाद से विरोधी बीजेपी पर आक्रामक हैं। झारखंड बीजेपी की नई टीम को लेकर बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शहदेव ने कहा बीजेपी कांग्रेस पार्टी की तरह नहीं है, बीजेपी पार्टी संविधान से चलती है ,पार्टी संविधान में जिस समाज को ,जिस ग्रुप को जितने पद देने की बात होती है उसी अनुरुप टीम बनता है।टीम आदित्य बेहद संतुलिस और बेहद मुखर है अगले तीन साल तक इस सरकार के खिलाफ हमें मुखर होकर आंदोलन करना है , हमारे यहां महिलाओं , अनुसूचित जाति, जनजाति और ओबीसी को भी उचित प्रतिनिधित्व मिला है। बाइट ...प्रतुल शहदेव, प्रदेश प्रवक्ता, बीजेपी कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कमल ठाकुर ने कहा, जिस टीम को बनाने में वर्षों बीत जाए उस टीम पर कितना विश्वास करना चाहिए, जनता बताएगी । नई टीम बनी है स्वागत करना चाहिए पर ध्यान दे देखेंगे तो वो टीम बीजेपी नहीं है, ऐसे लोग मिलेंगे जो किसी काम के नहीं नकारा किस्म के लोग हैं। इस तरह की टीम से बीजेपी झारखंड के सर्वाइव नहीं करेगी बाइट ...कमल ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता,कांग्रेस झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा जब कप्तान का ही राजनीतिक वजूद नहीं है तो टीम क्या कर लेगा। टीम में कोई जनाधार वाला आदमी है क्या। सामने प्रतिद्वंदी जब इतना मजबूत हेमंत सोरेन हैं। बीजेपी की टीम में कहां संतुलन दिखा है क्या, सिर्फ चाटुकार लोगों की टीम बनी है , एक दो की चलती है बाकी दरकिनार हैं, गुटबाजी चरम पर है ,ऐसी स्थिति में ये झामुमो और हेमंत सोरेन का मुकाबला नहीं कर पाएंगे। झारखंड में बीजेपी को नई टीम से बहुत अपेक्षाएं हैं, टीम आदित्य साहू पर पार्टी को सूबे में धारदार बनाने और कार्यकर्ताओं में जोश भरने की जिम्मेदारी होगी तो वहीं विरोधी बिना राजनीतिक वजूद वाली टीम बनाने में जुट हैं रांची से कुमार चन्दन की रिपोर्ट
94
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 29, 2026 06:32:15
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड की राजनीति में दलबदल के बीच वार-पलटवार का दौर चरम पर है। भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने वाले नेताओं पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बेहद तल्ख टिप्पणी की है। उन्होंने साफ किया कि भाजपा से निष्कासित नेता अब भाजपा का चेहरा नहीं हो सकते और वे कांग्रेस के लिए केवल "निकाला हुआ माल" मात्र हैं。 भट्ट ने कहा कि भाजपा में अनुशासन के दायरे में रहना जरूरी है। जो कोई भी इस दायरे को तोड़ता है, पार्टी उसे कठोरता के साथ बाहर का रास्ता दिखा देती है。 ​​'निकाला हुआ माल' कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, "जिन्हें भाजपा ने निकाल दिया है, वे अब भाजपा के चेहरे नहीं हो सकते। अब हमारा यह 'निकाला हुआ माल' कहीं भी शिफ्ट हो रहा हो, उसमें हम क्या कर सकते हैं:"। उन्होंने कांग्रेस की स्थिति पर चुटकी लेते हुए कहा कि अच्छा होता यदि कांग्रेस इस पर विचार करती महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि उनकी प्रभारी ऐसी हैं जो नेताओं को दिल्ली तो बुलाती हैं, लेकिन खुद कभी उत्तराखंड नहीं आतीं है
72
comment0
Report
PSPritesh Sharda
Mar 29, 2026 06:30:18
Neemuch, Madhya Pradesh:नीमच। शहर की पॉश कॉलोनी स्कीम नंबर 34 से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। यहाँ सड़क पर जा रहे एक दूध विक्रेता को आवारा गाय ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह बाइक सहित बीच सड़क पर गिर पड़ा। वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि दूधिया अपनी बाइक पर दूध के बड़े कैन लादकर सामान्य गति से जा रहा था, तभी अचानक एक गाय दौड़ती हुई आई और सीधे बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार संभल ही नहीं पाया और वह जमीन पर जा गिरा। इस हादसे में सारा दूध सड़क पर बह गया और दूधिया को भी चोटें आई हैं। गनीमत यह रही कि पीछे से कोई तेज रफ्तार वाहन नहीं आ रहा था, वरना कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ रहा है, जिससे राहगीरों की जान जोखिम में बनी रहती है।
146
comment0
Report
Mar 29, 2026 06:30:09
Chirgaon, Bhander, Uttar Pradesh:झांसी जनपद के चिरगांव ब्लॉक परिसर में क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लॉक प्रमुख राजकांतेश वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में एमएलसी रमा निरंजन, विधायक राजीव सिंह पारीछा एवं जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक विकास अधिकारी अश्वनी कुमार ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक राजीव सिंह पारीछा ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में चिरगांव क्षेत्र में जितना विकास हुआ है, वह पूर्व की सरकारों के कई दशकों के कार्यों से कहीं अधिक है। उन्होंने प्रधानों एवं बीडीसी सदस्यों से कहा कि यह कार्यकाल की अंतिम बैठक है, ऐसे में सभी को अपने कार्यों की समीक्षा करते हुए आगे की योजना तैयार करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनसमर्थन ही किसी भी जनप्रतिनिधि की सबसे बड़ी ताकत होता है। एमएलसी रमा निरंजन ने कहा कि सरकार की मंशा है कि गांवों का समग्र विकास हो, तभी देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा। उन्होंने किसानों को पशुपालन विभाग की नेपियर घास योजना का लाभ दिलाने के लिए प्रचार-प्रसार बढ़ाने पर जोर दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम ने कहा कि चिरगांव ब्लॉक तीन विधानसभाओं से घिरा होने के कारण यहां जिला पंचायत द्वारा सर्वाधिक विकास कार्य कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में पर्याप्त स्थान उपलब्ध होगा, वहां लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी। बैठक के अंत में ब्लॉक प्रमुख राजकांतेश वर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात विधायक राजीव सिंह पारीछा ने विकास खंड परिसर में निर्मित नवीन ब्लॉक प्रमुख कक्ष का लोकार्पण किया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी राम कुमार वर्मा, एडीओ अमिताभ कुमार, डॉ. आशीष कुमार गुप्ता, डॉ. भानुप्रताप सिंह, शैलेंद्र गुप्ता, प्रधान रिंकू दांगी, राम सिंह आचार्य, अंबिका दांगी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
362
comment0
Report
Advertisement
Back to top