722101
बांकुड़ा के श्यामपुर गांव में डकैती, पुलिस ने चार दिन में चार आरोपी किए गिरफ्तार
Bankura, West Bengal:बांकुड़ा के मेजिया थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव में अज्ञात अपराधियों ने हराधन बावरी के घर पर धावा बोलकर हथियार के दम पर आभूषण और कीमती सामान लूट लिया और फरार हो गए। घटना की शिकायत घरवालों ने मेजिया थाने में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की। पुलिस ने एक विशेष टीम गठित कर इस मामले की पड़ताल की और महज चार दिनों में ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से चोरी का कई सामान भी बरामद किया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बीकानेर के श्मशान पास पेट्रोल बम हमला: दहशत फैलाने वाले आरोपी गिरफ़्तार की तैयारी
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर शहर में बदमाशों के हौसले बुलंद, घर पर फेंका पेट्रोल बम, नयाशहर थाना क्षेत्र की वाल्मीकि बस्ती श्मशान के पास की घटना, 22 मई की रात करीब 12:30 बजे वारदात को दिया गया अंजाम, मोटरसाइकिलों पर सवार होकर पहुंचे थे आरोपी, हाथों में पेट्रोल से भरी बोतलें, गंडासे, तलवारें, सरिए और अन्य हथियार होने का आरोप, घर के मुख्य दरवाजे पर पेट्रोल बम फेंकने से हुआ जोरदार धमाका, धमाके से परिवार में मची दहशत, दरवाजे को पहुंचा नुकसान, पीड़ित ने दर्ज कराया मामला, कई आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच0
0
Report
चित्तौड़गढ़ के बेगूं अस्पताल का निरीक्षण: साफ-सफाई और पानी व्यवस्था पर जोर
Begun, Rajasthan:एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं उप जिला स्वास्थ्य केंद्र का रावतभाटा अतिरिक्त जिला कलेक्टर राज लक्ष्मी गहलोत ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के वार्ड, शौचालय और अन्य सुविधाओं को देखा। गहलोत ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने, शौचालयों की नियमित सफाई कराने तथा वार्ड में कॉलर लगाने के निर्देश दिए। साथ ही मरीजों और परिजनों के लिए पीने के पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान बेगूं उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया, उप जिला स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश धाकड़ सहित अस्पताल स्टाफ मौजूद रहा。0
0
Report
नितिन नवीन के आवास पर बीजेपी नेताओं की बैठक, आगामी चुनाव और नए संगठन पर चर्चा
Patna, Bihar:Patna भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंत्री दिलीप जायसवाल सहित भारतीय जनता पार्टी के कई शीर्ष नेता... आगामी चुनाव और नए संगठन को लेकर चर्चा...0
0
Report
Advertisement
कुचामन सिटी स्वच्छता अभियान से शहर मॉडल बन रहा है
Jaipur, Rajasthan:नगरपरिषद कुचामन सिटी द्वारा शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का अभियान निरंतर जारी है। आयुक्त शिकेष कांकरिया के नेतृत्व में नगरपरिषद प्रशासन विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने में जुटा है।'हरित राजस्थान' और 'वन्दे गंगा' अभियानों के तहत शहर में व्यापक स्तर पर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के कार्य किए जा रहे हैं। इन प्रयासों को सफल बनाने के लिए आम जनता को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है, ताकि जनभागीदारी से कुचामन सिटी को एक आदर्श और विकसित शहर के रूप में स्थापित किया जा सके। नगरपरिषद के इन प्रयासों का उद्देश्य शहरी बुनियादी ढांचे में सुधार के साथ ही एक स्वच्छ व हरा-भरा वातावरण तैयार करना है।0
0
Report
जयपुर में जिला रसद टीम की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग का खुलासा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर।जयपुर में जिला रसद टीम की बड़ी कार्रवाई सांगानेर सदर में अवैध गैस कारोबार पर छापा 200 से ज्यादा गैस सिलेंडर जब्त घरेलू-व्यावसायिक सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग का खुलासा अवैध भंडारण और बिक्री का खेल पकड़ा गया सिलेंडरों से भरी पिकअप वाहन भी जब्त जिला रसद अधिकारी प्रियव्रत सिंह चारण के नेतृत्व में कार्रवाई मौके से बड़ी संख्या में घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर बरामद0
0
Report
अवकाश में ड्यूटी के विरोध पर भारी नाराजगी, आंदोलन की चेतावनी
Ramgarh, Dohli, Rajasthan:अवकाश के दिनों में लगातार लगाई जा रही ड्यूटी के विरोध में पटवारी, कृषि पर्यवेक्षक और ग्राम विकास अधिकारियों ने अब खुलकर नाराजगी जताई है। राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक, पटवारी एवं ग्राम विकास अधिकारी संयुक्त समन्वय समिति के बैनर तले गुरुवार दोपहर बड़ी संख्या में कर्मचारी एकत्रित होकर रामगढ़ एसडीएम कार्यालय पहुँचे। यहाँ उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने उपखंड अधिकारी के माध्यम से मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों को रखा। ज्ञापन में स्पष्ट कहा गया है कि आपातकालीन परिस्थितियों को छोड़कर शनिवार, रविवार एवं अन्य राजकीय अवकाश के दिनों में किसी भी प्रकार की बैठक, चौपाल, शिविर, ग्राम सभा, निरीक्षण या प्रशासनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएं। समिति का कहना है कि लगातार छुट्टियों के दिनों में भी ड्यूटी लगाए जाने से कर्मचारियों का निजी और पारिवारिक जीवन प्रभावित हो रहा है। ग्राम विकास अधिकारी सैफ गोयल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत ये कर्मचारी केंद्र और राज्य सरकार की अधिकांश जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नियमित कार्यालयीन कार्यों के साथ-साथ सर्वे, जनसुनवाई, शिविर और विशेष अभियानों की जिम्मेदारी भी इन्हीं पर होती है। उन्होंने बताया कि कई कर्मचारी अपने गृह जिलों से दूर तैनात हैं, जिससे उन्हें परिवार के साथ समय बिताने का अवसर नहीं मिल पाता। लगातार अवकाश के दिनों में कार्य करने से कर्मचारियों पर मानसिक और शारीरिक दबाव बढ़ रहा है, जिससे असंतोष की स्थिति बन रही है। समिति ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के हादसे के बाद यूपी के होटल-इमारतों में फायर सेफ्टी चेक कड़ाई से शुरू
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली मैं होटल में आग लगने के बाद उत्तर प्रदेश है फ़ायर विभाग जाग गया है। उत्तर प्रदेश के फ़ायर विभाग के उच्चाधिकारियों कहने पर प्रदेश के अलग अलग ज़िलों में फ़ायर फ़ाइटिंग ड्राइव यह तहत अब व इमारतों की सुरक्षा देखी जा रही है। इसी के मद्देनज़र आज पहले दिन व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और होटलों में जाँच की गई कई जगहों पर फ़ायर फ़ाइटिंग सिस्टम दुरुस्त नहीं पाया गया。0
0
Report
यमुनानगर में किसान विरोध: भारत-अमेरिका FTए के खिलाफ विशाल प्रदर्शन
Yamuna Nagar, Haryana:आज यमुनानगर में भारतीय कृषि यूनियन के बैनर तले किसानों ने मंडी से लेकर लघु सचिवालय तक जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन भारत-अमेरिका प्रस्तावित फ्री ट्रेड डील यानी एफटीए के विरोध में किया गया। किसानों के साथ मजदूर, छात्र-युवा, महिला और सामाजिक संगठनों के लोग भी शामिल रहे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह डील देश की खेती, छोटे व्यापार, रोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। किसानों ने सरकार से इस प्रस्तावित डील को तुरंत रद्द करने की मांग की। यमुनानगर में प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कहा कि भारत के ज्यादातर किसान छोटे और सीमांत किसान हैं, जबकि अमेरिका में बड़े स्तर पर खेती की जाती है और वहां किसानों को भारी सरकारी सब subsid y मिलती है। ऐसे में यदि भारत और अमेरिका के बीच फ्री ट्रेड डील लागू होती है तो भारतीय किसान मुकाबले में पीछे रह जाएंगे और खेती पर संकट बढ़ सकता है। किसान नेताओं ने कहा कि यह सिर्फ किसानों का मामला नहीं बल्कि देश की खाद्य सुरक्षा, रोजगार और आत्मनिर्भरता से जुड़ा मुद्दा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जनता और किसान संगठनों से राय लिए बिना इस तरह की डील देशहित में नहीं हो सकती। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने केंद्र सरकार से मांग की कि किसानों, मजदूरों, युवाओं और आम लोगों के हितों को देखते हुए इस प्रस्तावित एफटीए को तुरंत रद्द किया जाए।0
0
Report
युवा कांग्रेस का पेपर लीक पर हमला: 22 लाख युवाओं के भविष्य पर सवाल
Karnal, Haryana:करनाल पेपर लीक पर युवा कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला, प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया बोले— "युवा मेहनत करें या पेपर खरीदें?" 6 जून को कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास घेराव का ऐलान, 22 लाख युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप। करनाल : लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों को लेकर सियासत तेज हो गई है। युवा कांग्रेस ने भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने प्रेस वार्ता कर सरकार पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वर्षों तक मेहनत करने वाले युवाओं को बार-बार निराशा झेलनी पड़ रही है, जबकि दोषियों पर प्रभावी कार्रवाई दिखाई नहीं देती। युवाओं के भविष्य पर सवाल निशित कटारिया ने कहा कि प्रदेश का युवा रोजगार और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया की उम्मीद लेकर तैयारी करता है, लेकिन हर बार पेपर लीक जैसी घटनाएं उसकी मेहनत पर पानी फेर देती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी के कारण लाखों युवाओं का विश्वास टूट रहा है। युवा कांग्रेस ने इसे प्रदेश के युवाओं के साथ अन्याय बताते हुए सरकार को कठघरे में खड़ा किया। आंदोलन का ऐलान प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि युवाओं के मुद्दों को लेकर युवा कांग्रेस 6 जून को कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगी। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन केवल एक संगठन का नहीं, बल्कि उन लाखों युवाओं की आवाज है जो रोजगार और निष्पक्ष परीक्षाओं की मांग कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि युवाओं की आवाज दबाने की किसी भी कोशिश का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया जाएगा। 22 लाख युवाओं का मुद्दा उठाया पत्रकारों से बातचीत में निशित कटारिया ने कहा कि सबसे बड़ा सवाल यह है कि युवा मेहनत करें या फिर पेपर खरीदने की सोचें। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक की घटनाओं ने प्रदेश के करीब 22 लाख युवाओं और उनके परिवारों की उम्मीदों को चोट पहुंचाई है। कटारिया ने कहा कि वर्षों की मेहनत और सपनों के साथ तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के साथ यह सीधा अन्याय है। कार्रवाई की मांग युवा कांग्रेस ने मांग की कि सभी पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच करवाई जाए तथा इसमें शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाकर युवाओं का भरोसा बहाल किया जाए। बाइट – निशित कटारिया, प्रदेश अध्यक्ष, हरियाणा युवा कांग्रेस0
0
Report
Advertisement
हादसे के घायलो के लिए मुख्यमंत्री Rekha Gupta का अस्पताल दौरा, मदद का आश्वासन
Delhi, Delhi:Hon’ble Chief Minister Smt. Rekha Gupta visited Max Hospital, Saket, to meet those injured in the tragic fire incident. She interacted with the injured and their family members, reviewed the ongoing treatment with the attending doctors, and directed officials to extend all necessary assistance. The medical expenses of the injured will be facilitated in coordination with the hospital authorities, ensuring that every patient receives the best possible care. An ex gratia of ₹10 lakh will be provided to the next of kin of each deceased, and those who have been seriously injured will receive ₹5 lakh in assistance. Arrangements are being felicitated to transport the mortal remains of the deceased to their native homes. The Delhi Government stands firmly with every affected family. We pray for the speedy recovery of the injured and for strength to the bereaved families during this difficult time.0
0
Report
कैथल में चढूनी समूह के किसानों ने ट्रेड डील के विरोध में प्रदर्शन
Kaithal, Haryana:ट्रेड डील का विरोध: भारतीय किसान यूनियन (चढूनी ग्रुप) ने कैथल में प्रदर्शन किया कैथल में भारतीय किसान यूनियन (चढूनी ग्रुप) के किसानों ने आज शहर के प्रमुख चौराहे पर ट्रेड डील के जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने डील का पुतला फूँक कर सरकार के फैसले के विरोध में अपनी नाराजगी जाहिर की。 किसानों का कहना है कि हाल ही में अमेरिका से आए प्रतिनिधि दल के साथ होने वाली संभावित ट्रेड डील किसानों के लिए घातक साबित हो सकती है। उनका आरोप है कि सरकार बिना प्रभावित पक्षों — यानि छोटे और सीमांत कृषकों — की भागीदारी और राय लिए इस डील पर अग्रेसिव कदम उठा रही है। किसान इसे तीन नये कृषि कानूनों से भी अधिक खतरनाक करार दे रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार इस डील पर अपनी योजना वापस नहीं लेती है तो वह भविष्य में बड़े एवं तीव्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि वे अपने हितों की रक्षा के लिए चुप नहीं बैठेंगे और आवश्यकतानुसार आवाज बुलंद करते रहेंगे。 भारतीय किसान यूनियन (चढूनी ग्रुप) ने स्थानीय प्रशासन और केंद्र सरकार से प्रतिनिधियों को शामिल कर एक समावेशी वार्ता की मांग की है, ताकि डील के प्रभावों की सही तरीके से पड़ताल हो सके और यदि आवश्यक हुआ तो किसान वर्ग के हितों की रक्षा के लिए संशोधन किए जाएँ। बाइट विक्रम कसाना युवा प्रदेश अध्यक्ष (भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप) बाइट: गुरनाम सिंह फरल , जिला प्रधान0
0
Report
बोकारो के सरकारी शराब दुकान में चोरी, नकदी व महंगी शराब चुरा ली गई
Bokaro Steel City, Jharkhand:Bokaro, बोकारो के सरकारी शराब दुकान में चोरों ने लाखों की चोरी की घटना को बीती रात अंजाम दिया। चोरों ने नकदी और महंगी शराब पर हाथ साफ किया है। मामला बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र का है जहां चोरी करने से पहले CCTV कैमरे को भी तोड़ा गया。 पूरी घटना के बारे में बताते चलें कि बोकारो के बीएस सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर-12 मोड़ स्थित सरकारी शराब दुकान में देर रात चोरों ने लोहे की चादर को काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर करीब 50 से 60 हजार रुपए नकद और महंगी शराब की बोतलें पर हाथ साफ कर फरार हो गया। घटना के दौरान पूरी वारदात CCTV में कैद न हो सके इसके लिए सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है और चोरी गए सामान का आकलन किया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
किसानों का उग्र विरोध: भारत-अमेरिका एफटीए के खिलाफ मोदी-ट्रंप के पुतले फूंके
Ambala, Haryana:भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट यानी एफटीए (FTA) के विरोध में किसानों का गुस्सा अब सड़कों पर उतर आया है। अंबाला के बराड़ा में भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी ग्रुप) ने इस समझौते के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने न सिर्फ केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला भी फूंका। किसानों का साफ कहना है कि यह डील भारतीय कृषि और छोटे कारोबारियों को पूरी तरह बर्बाद कर देगी। भारत-अमेरिका फ्री ट्रेड एग्रीमेंट यानी एफटीए (FTA) के विरोध में किसानों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा है। भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी ग्रुप के जिला प्रधान मलकीत सिंह के नेतृत्व में आज सैकड़ों किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। किसानों ने बीच सड़क पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंककर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के बाद, आक्रोशित किसानों ने एसडीएम बराड़ा को प्रधानमंत्री के नाम एक सख्त ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारी किसानों का सीधा आरोप है कि भारत-अमेरिका के बीच होने वाली यह फ्री ट्रेड डील देश के अन्नदाता, मजदूरों और छोटे कारोबारियों के हितों के पूरी तरह खिलाफ है। किसानों का कहना है कि भारतीय कृषि क्षेत्र पहले ही बढ़ती लागत, घटते मुनाफे और मौसम की मार से बुरी तरह जूझ रहा है। ऐसे नाज़ुक समय में अमेरिकी कृषि उत्पादों के लिए भारतीय बाजारों के दरवाजे खोलना, देश के किसानों को सीधे बर्बादी की ओर धकेलना होगा। भाकियू नेताओं ने दलील दी कि अमेरिका में बड़े कॉर्पोरेट स्तर पर खेती होती है और वहां की सरकार किसानों को भारी सब्सिडी देती है, जबकि भारत का अधिकांश किसान छोटा और सीमांत किसान है। ऐसे में अमेरिका के अमीर पूंजीपति किसानों और भारत के गरीब किसानों के बीच यह प्रतिस्पर्धा पूरी तरह असमान और अन्यायपूर्ण होगी। किसानों ने केंद्र सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि कृषि, खाद्य सुरक्षा और करोड़ों लोगों की रोजी-रोटी से जुड़े इस संवेदनशील मुद्दे पर बंद कमरों में फैसले नहीं लिए जा सकते। उन्होंने मांग की है कि इस प्रस्तावित डील को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए। साथ ही अल्टीमेटम दिया है कि अगर सरकार ने किसानों की राय को नजरअंदाज कर इसे लागू करने की कोशिश की, तो आने वाले दिनों में देशभर में एक और बड़ा किसान आंदोलन छेड़ा जाएगा。0
0
Report
पंचकूला फायरिंग: एनकाउंटर के बाद दो शूटर गिरफ्तार, जांच जारी
Panchkula, Haryana:पंचकूला, देर रात हुई फायरिंग की घटना में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डीसीपी क्राइम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि मामले में शामिल दोनों शूटरों को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है。 डीसीपी के अनुसार, आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के दौरान दोनों शूटरों का पुलिस टीम से सामना हुआ। इस दौरान हुई मुठभेड़ में दोनों आरोपी घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें काबू कर लिया गया。 घायल आरोपियों को उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है。 पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर फायरिंग की घटना के पीछे के कारणों, आपराधिक नेटवर्क और अन्य संभावित साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। मामले की जांच जारी है。 डीसीपी क्राइम ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
आलीराजपुर में नकली सोने के बिस्किट से 2.9 लाख ठगी, महिला समेत 3 गिरफ्तार
Alirajpur, Madhya Pradesh:आलीराजपुर में 'खुदाई वाले सोने' का लालच देकर वनरक्षक से ठगी, नकली सोने के बिस्किट थमाकर 2.90 लाख लूटे, महिला समेत 3 गिरफ्तार। आलीराजपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 'खुदाई में मिले सोने' के लालच में फॉरेस्ट विभाग के एक वनरक्षक को भारी कीमत चुकानी पड़ी है। शातिर ठगों ने वनरक्षक को असली बताकर नकली सोने के बिस्किट थमा दिए और उनसे 2 लाख 90 हजार रुपये ऐंठ लिए। हालांकि, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तेजी से एक्शन लिया और एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आलीराजपुर वन परिक्षेत्र में तैनात वनरक्षक बापू सिंह शायद ही जानते थे कि एक छोटी सी मुलाकात उनके लिए लाखों का नुकसान लेकर आएगी। दरअसल, एक वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान बापू सिंह का परिचय दीवान नाम के एक युवक से हुआ था। दीवान ने बड़ी ही चालाकी से वनरक्षक को अपने जाल में फंसाया। दीवान ने बापू सिंह को कहानी सुनाई कि उसके दोस्त राकेश को मजदूरी और खुदाई के दौरान सोने के कुछ बिस्किट मिले हैं। उसने बताया कि राकेश को पैसों की सख्त जरूरत है, इसलिए वह इन बिस्किट को सस्ते में बेचना चाहता है। सस्ते सोने के लालच में आकर वनरक्षक बापू सिंह सौदा करने को तैयार हो गए और उन्होंने दीवान की भेजी गई एक महिला को 2 लाख 90 हजार रुपये की मोटी रकम सौंप दी। पैसे देने के बाद जब बापू सिंह उन बिस्किट को चेक करवाने के लिए सुनार की दुकान पर पहुंचे, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। सुनार ने बताया कि सारे बिस्किट नकली हैं। ठगे जाने का अहसास होने पर वनरक्षक ने तुरंत पुलिस थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) ने तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए झाबुआ और धार जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश दी और इस गिरोह के दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 70 हजार रुपये नकद भी बरामद कर लिए हैं और अब आगे की पूछताछ जारी है।0
0
Report
Advertisement
